Category: business

  • सेबी ने दो कंपनियों को IPO लॉन्च की दी मंजूरी

    [object Promise]

    फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल के लिए होगा
    IPO में इंडिया पेस्टीसाइड्स के प्रमोटर आनंद स्वरूप अग्रवाल 281.4 करोड़ रुपए के शेयर जारी करेंगे। बता दें कि कंपनी फोल्पेट और थियोकार्बामेट हेर्बिसाइड केमिकल का प्रोडक्शन करने वाली दुनिया की 5 सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है। कंपनी IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपने वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

    कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का IPO
    आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट हेल्थकेयर ग्रुप कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (KIMS) भी IPO लाने की तैयारी में है। इस IPO के लिए 200 करोड़ रुपए का फ्रेश शेयर इश्यू होंगे और 2 करोड़ 13 लाख 40 हजार इक्विटी शेयर कंपनी के प्रमोटर्स ओर मौजूदा इन्वेस्टर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये जारी करेंगे।

    निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने दो कंपनियों को IPO लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है। ये एग्रोकेमिकल्स बनाने वाली कंपनी इंडिया पेस्टीसाइड्स और हेल्थकेयर ग्रुप कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) हैं। दोनों कंपनियों ने इसी साल फरवरी में IPO के लिए आवेदन किया था।

    प्राइमरी मार्केट से 800 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी
    इंडिया पेस्टीसाइड्स प्राइमरी मार्केट से 800 करोड़ रुपए जुटाएगी। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक IPO के लिए कंपनी 100 करोड़ रुपए का फ्रेश शेयर जारी करेगी। साथ ही मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 700 करोड़ रुपए के शेयर जारी करेंगे। कंपनी 75 करोड़ रुपए का प्री-IPO प्लेसमेंट भी ला सकती है।

    प्रमोटर और मौजूदा निवेशक बेचेंगे अपने हिस्से के शेयर
    OFS में जनरल एटलांटिक सिंगापुर 1 करोड़ 38 लाख 80 हजार शेयर जारी करेगी। प्रमोटर भाष्कर राव बोल्लिनेनी 7.7 लाख शेयर बेचेंगे। इसके अलावा कंपनी की दूसरी प्रमोटर राज्यश्री बोल्लिनेनी भी 11.6 लाख शेयर जारी करेंगी। IPO के लिए KIMS ने कोटक इंवेस्टमेंट बैंक, एक्सिस कैपिटल, क्रेडिट सुइस और IIFL सिक्योरिटीज को अपना लीड मैनेजर बनाया है।

    कंपनी को हुआ घाटा
    IPO से मिले फंड का इस्तेमाल KIMS कर्ज उतारने और सामान्य कॉर्पोरेट खर्च को पूरा करने के लिए करेगा। फाइनेंशियल इयर 2020-21 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 71.40 करोड़ रुपए था, जो सालभर पहले 856.38 करोड़ रुपए का था। KIMS हॉस्पिटल्स ब्रांड के तहत 9 मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल हैं।

     

  • एसडीओपी जितेन्द्र खूंटे का तूफानी दौरा, ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर लोगो को कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए दे रहे हैं जानकारी

    [object Promise]

    रेशम वर्मा कि रिपोर्ट

    इस लिए कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए हम सबको मिलकर लड़ना होगा, बिना वजह कोई गाँव से बाहर न जाए, अगर आप किसी अति आवश्यक काम से घर बाहर निकल भी रहे हैं तो मास्क लगाये साथ ही शोसल डिस्टेंस का पालन करें, सभी लोग अपने घरो में जाकर घर के बाकि लोगो को समझाए कि समय समय में हाथ धोते रहे, सेनटाईजर का भी उपयोग करते रहे, वही भीड़भाड़ वाले जगहों में भी जाने से बचे। एसडीओपी खूंटे ने ग्रामीणों से कहा कि वे कोरोना वैक्सीन के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से भयभीत ना हों। कोरोना वैक्सीन ही कोरोना के चेन को तोड़ने तथा महामारी पर अंकुश लगाने में कारगर साबित हो रही है,

    इसलिए अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवायें। एसडीओपी खूंटे ने गाँव के सरपंच सहित गाँव के प्रमुख व्यक्तियों का एक व्हाट्सप ग्रुप बनाने के लिए कहा जिसमे उन्हें भी एड करने के लिए कहा गया, जो व्यक्ति अपने आप को ज्यादा होशियार समझकर पंचायत या फिर गाँव के प्रमुख व्यतियों की बात नही मानता और बेमतलब इधर उधर घूमता दिखे मास्क न लगाये तो उस व्यक्ति का फोटो खीचकर उस व्हाट्सप ग्रुप में डाले जिसके बाद पुलिस उस व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करेगी। एसडीओपी खूंटे ने घोठला बैराज में बने जिला बार्डर चेकिंग पोष्ट में जाकर वहां डयूटी दे रहे कर्मचारियों का हालचाल जाना साथ ही उन्हें निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति को बिना वजह आने जाने न दिया जाए।

  • सुलगती चिता दहकता हुआ कोरोना कहा पुजारी ने

    [object Promise]

    बोकारो से शेखर

    पूरे भारत में पहले जैसा रूप धारण कर लिया है कोरोना काल में मृत्यु दर बढ़ने के कारण आज श्मशान घाट के पुजारी उदास देखें उन्होंने कहा कि कुछ तो ऐसे लोग थे जो मुखाग्नि और कंधा दोनो का नशीब उन्हें मिल रहता था और  कुछ लोग दूर खड़े अपने परिजनों की बॉडी को जलते हुए देख रहे थे कोरोनावायरस से एक तरफ इंसान मर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ शवों का दाह संस्कार के लिए मुंह मांगा रकम मांग रहे हैं और मजबूरन लोगों को पैसा देना पड़ रहा है पहले जहां रजिस्ट्रेशन 300 से 500 में होता था अब वहां 650 सौ में होता है वही लकड़ी का दाम और कोरोना संक्रमण बॉडी को जलाने के लिए 10 से 15000 मांगने लगे एंबुलेंस के सायरन बजते ही लोगों को अब डर लगने लगा है लोगों ने कहा कि यह अजीब मंजर है पहले तो यहां 4 या 5 ही दाह संस्कार होती थी अब तो सब की लाइने लगी रहती है आज तक मैंने कभी ऐसा मंजर नहीं देखा।

  • उत्तराखंड मौसम : अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    [object Promise]

    मौसम के बदले मिजाज के चलते गुरुवार की देर शाम से राजधानी दून व आसपास के इलाकों के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज गुरुवार सुबह से ही बदला हुआ था। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन शाम पांच बजे के बाद मौसम अचानक और बदल गया।

    हल्के बादलों की जगह काले घने बादलों ने ले ली और फिर कई घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते गर्मी के मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। वही बारिश के चलते राजधानी के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया।

    पश्चिमी विक्षोभ के दबाव और थंडर स्टार्म की सक्रियता के चलते राजधानी दून समेत पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले 24 घंटे में राजधानी दून के साथ ही पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि मौसम का बदला मिजाज पश्चिमी विक्षोभ के दबाव और थंडर स्टार्म की सक्रियता का परिणाम है। इसका असर अगले 24 घंटे में भी दिखाई देगा।

    बारिश से मसूरी में बढ़ी ठंड

    मसूरी में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश और ओले गिरने से तापमान काफी गिर गया है। इससे ठंडी लौट आई है। इससे आम जन जीवन ठहर सा गया है। शहर में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से दोपहर होते ही बारिश और ओले पड़ रहे हैं। नैनीताल में भी बारिश से मौसम जनवरी की ठंड जैसा हो गया। मौसम बदलने से लोगों में सर्दी, जुकाम-बुखार की शिकायते भीं बढ़ने लगी हैं। कोरोना संक्रमण के लक्षण होने से लोग भयभीत हो रहे हैं।

     

  • बोकारो प्लांट में सीआरएम 3 पैनल सेक्सन में अचानक लगी आग सेल को हुई करोड़ो की नुकसान

    [object Promise]

    बोकारो इस्पात संयंत्र के सीआरएम 3 पीएलटीसीएम के एक सेक्शन में भीषण आग लगने की घटना हुई है. यह घटना बीती रात तकरीबन 9:30 से 10:00 बीच बताई जा रही है.
    आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. वहीं, इस अगलगी की घटना से भारी नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है. इस घटना में अभी तक किसी की जान माल की सूचना नहीं है.

    इसके अलावा, बीएसएल के इस सेक्शन में किस तरह आग लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. अभी तक प्रबंधन की ओर से इस घटना के संबंध में किसी तरह की कोई स्पष्टीकरण की बात भी नहीं की गई है.स्थिति सामान्य होते ही इसका आकलन किया जाएगा फिलहाल आग पर नियंत्रण के बाद स्थिति पहले की अपेक्षा बहाल कर दी गई है.
    दरअसल, इस जगह पर कोई कर्मी काम नहीं करता है. इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहां से दूर काम कर रहे कर्मियों ने घटना की सूचना अपने अधिकारियों को दी.
    इसके बाद बीएसएल के अग्निशमन दस्ता को सूचना दी गई. दमकल कर्मियों के करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है.

  • देवरी के ग्रामीणों ने दिया जागरूकता का परिचय निश्चिंत होकर लगवा रहे कोरोना का वैक्सीन

    [object Promise]

    डिलेश्वर प्रसाद साहू

    टीकाकरण को लेकर लोगो में विभिन्न भ्रांतियां फैली हुई है,इन भ्रांतियों और अफवाह को दरकिनार करता हुआ आज कुरूद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के लोग अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए टीका कारण के लिए स्वविवेक से उत्साह के साथ ग्राम पंचायत भवन देवरी में अपनी उपस्थिति दिए है,सरपंच हरिश्चंद्र बैस ने बताया की ग्रामीणों में टीकाकरण के आज गजब का उत्साह देखने को मिला है, ग्राम पंचायत देवरी में आज 70 ग्रामीणों को कोविड वैक्सीन का डबल डोज लगाया गया है और 27 लोगों को प्रथम डोज लगा है,

    जनपद सदस्य संतोष साहू ने बताया की पहले की अपेक्षा लोगों में जागरूकता बढ़ा है,तमाम भ्रांतियों और अफवाहों को नजरंदाज करते हुए उन्होंने अपनी पुत्री तन्नू साहू को आज कोरोना का पहला टीका लगवाया है,और साथ ही लोगो को भी निश्चित होकर टीका लगवाने का अपील किया है,आयोजित वैक्सीनेशन कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम, सरपंच हरिश्चंद्र बैस, उप सरपंच श्रीमती उत्तरा चंद्राकर,जनपद सदस्य संतोष साहू व ग्राम पंचायत देवरी के पंचगण उपस्थित थे।

  • मुंबई पुणे, कोरोना का तीसरा लहर प्रारंभ, 249बच्चे संक्रमित पाए गए

    [object Promise]

    कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक है और अब इसकी तीसरी लहर के आने के भी संकेत मिल रहे हैं। तीसरी लहर में छोटे बच्चों पर संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है। यह सब देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कुछ बालरोग विशेषज्ञों से चर्चा कर बच्चों के लिए एक स्वतंत्र टास्क फोर्स तैयार करने का निर्णय लिया है। हालांकि तीसरी लहर के आने से पहले ही पुणे में छोटे बच्चों में बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमण पाया गया है। बीते साल भर के आंकड़े को देखा जाए तो पुणे में सवा दो लाख बच्चों की कोरोना टेस्टिंग की गई। कहा जा रहा है इनमें से 1 साल से कम के 249 बच्चों में कोरोना संक्रमण पाया गया।

  • अस्पताल प्रबंधक, संक्रमित युवक की लाश को, बिना पैक किए भेजा,,, क्या है पूरा मामला,

    [object Promise]

    रविवार को गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाज व्रत एक कोरोनावायरस व्यक्ति की मौत हो गई सदर अस्पताल प्रशासन ने मृतक व्यक्ति के शरीर को बिना टाइप किए ही श्मशान घाट भेज दिया वही अपनी जान जोखिम में डालकर शवों का दाह संस्कार कर रहे युवाओं रॉकी नवल भी परेशान है, सबसे दूर रहते हैं ऐसे में उन सब का अंतिम संस्कार अपनी जान जोखिम में डालकर जमाल युवा रॉकी नवल आदि कर रहे हैं बिना पैक किए सब अंतिम संस्कार ही तो श्मशान घाट जाने की सूचना कई बार स्वास्थ्य विभाग और सदर अस्पताल को दी जा चुकी है,लेकिन अब तक इस पर कोई पालन नहीं किया गया है,उन्होंने कहा कि इस तरह बिना टाइप किए शव का अंतिम संस्कार,करने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, साथ ही संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है,लेकिन अस्पताल प्रबंधक की कुंभकरण की नींद टूटने का नाम ही नहीं ले रही है,

    ऐसे, लापरवाह प्रबंधक पर, शासन प्रशासन मेहरबान क्यों है, यदि आम ग्रामीण वाले, इस तरह की लापरवाही बरती जाती है तो, प्रशासन के ही, अमला अधिकारी उन पर, f.i.r. कर कर दिया जाता है, आखिर इन गरीब संक्रमित परिवारों की  मदद के लिए, केंद्र सरकार से लेकर बड़े-बड़े उद्योगपति भी मदद कर रहे हैं, ऐसे दुखद घड़ी में अस्पताल प्रबंधक पर उचित कार्यवाही क्यों नहीं किया जा रहा है,,, एक बार फिर अस्पताल प्रबंधक परिजन लोग आरोप लगा रहे हैं,,

  • वासुदेव महतो के आवास व गांव मैं पसरा सन्नाटा रांची के मेडिका में हुए उनकी मृत्यु। कहां झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने

    [object Promise]

    झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के भाई वासुदेव महतो का गुरुवार को रांची स्थित मेडिका में उनका कोरोना से निधन हो गया वासुदेव महतो चंद्रपुरा प्रखंड के तारमी में पंचायत के मुखिया थे 16 अप्रैल को गुना संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया था उस दिन बाद सांस में तकलीफ होने पर वहां से बोकारो जनरल हॉस्पिटल से रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के बाद कोरोना जांच कराया गया 30 अप्रैल को रिपोर्ट नेगेटिव आई थी तबीयत अधिक खराब हो जाने पर उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल में से रांची मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद कहा था कि स्थिति ठीक है इसलिए अस्पताल में एडमिट करने की जरूरत नहीं है

    जहां उन्होंने 6 मई को अपनी अंतिम सांसे ली निधन के बाद गुरुवार की देर रात उनका अंतिम संस्कार किया गया आज शुक्रवार सुबह कृषि मंत्री बादल पत्रलेख बोकारो जिले के बेरमो अलार्म स्थित पैतृक आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की वासुदेव महतो के परिजन से मिलकर उन्हें धानक पहुंचाया आपको बता दें कि मृतक कोरोना से पीड़ित थे और रांची में उनका इलाज चल रहा था इसी दौरान उनकी मौत हो गई शिक्षा मंत्री के भाई के निधन के बाद गुरुवार देर रात्रि मृतक वासुदेव महतो के शव का दाह संस्कार भंडारीदा दामोदर नदी घाट पर कर दिया गया रांची से रात्रि 9:30 बजे एंबुलेंस से सव को भंडारीदा गणेश स्कूल परिसर में लाया गया जहां उनके परिजन पहुंचे इसके बाद सीधे घाट ले जाया शुक्रवार को भंडारी के व्यवसाय ने अपनी दुकानें बंद रखी थी भंडारी दी लेकर उनके आवास व गांव में भी मातम पसरा हुआ है पुत्र प्रदीप महतो ने मुखाग्नि दी मंत्री जगन्नाथ महतो के पुत्र अखिलेश महत्वपूर्ण राज्य अपने पिता से मंत्री जगन्नाथ महतो के साथ चेन्नई में थे कल गुरुवार की शाम में वह वापस नहीं लौटे और सबको भंडारी दा लेकर पहुंचे

  • MDS और BDS की परीक्षाएं टलीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 7 जून को

    [object Promise]

    हेमंत साहू की रिपोर्ट

    याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में कहा कि इस भीषण कोरोना काल में ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करना गलत है। यूनिवर्सिटी के इस निर्णय से कई छात्र छात्राओं पर संक्रमित होने का खतरा बन जाएगा। इसलिए हाईकोर्ट, यूनिवर्सिटी के इस निर्णय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं।​​​​​​​

    जस्टिस पी. सेम.कोशी की सिंगल बेंच ने पूरे मामले में सुनवाई के बाद याचिकाकर्ताओं की अपील स्वीकार करते हुए यूनिवर्सिटी के आदेश पर रोक लगा दी थी। साथ ही हाईकोर्ट ने यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर मामले में जवाब भी मांगा था। अब इसकी सुनवाई 7 जून को होगी इसलिए यह तय हो गया है कि MDS और BDS दोनों ही परीक्षाएं इसके बाद होगी। यह परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी या ऑनलाइन यह भी हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही स्पष्ट होगा।