Category: business

  • छत्तीसगढ़ में यहाँ 440 बेशकीमती होरों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पूछताछ जारी

    [object Promise]

    गरियाबंद। सायबर सेल व फिंगेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार देर शाम बेशकीमती 440 नग हीरा जब्त किया है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी हीरा बेचने के फिराक में निकले थे, तभी दोनों को पकड़ लिया गया।

    आरोपी उज्ज्वल चंद्राकर व शुभाष मंडल अपने स्कूटी से फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के सरहदी इलाका से गुजर रहे थे। मौके पर टीम ने दबिश देकर तलाशी लिया तो आरोपी के पास से बेशकीमती हीरा मिले। पुलिस ने कीमती हीरा को बरामद कर जांच की कार्यवाही में लिया है।
    मामले को लेकर अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है।

  • खरीदी केंद्र पिपट में बारदाना ना होने से किसान परेशान

    [object Promise]

    छतरपुर-बिजावर खरीदी (उपार्जन) केंद्र पिपट में करीब 9 दिवस से बरदाना ना होने से किसान परेशान किसानों ने बताया कि खरीदी केंद्र पिपट में लगभग 9 दिवस से बारदाना नहीं है जिससे हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है और अत्यंत गर्मी भी होती है जिसमें हम लोगों को आने जाने में काफी परेशानी आ रही है और किसानों का कहना है कि शासन प्रशासन इस पर नजर डालें और बारदाना उपलब्ध कराएं।

  • अंत्योदय राशनकार्ड में प्रत्येक सदस्य को 5 किलो प्रति सदस्य प्रति माह के मान से 02 माह की अतिरिक्त पात्रता 10 किलो प्रति सदस्य होगी

    [object Promise]

    रायपुर, 6 मई 2021

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण के दौरान राज्य के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए माह मई एवं जून में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए चावल का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इस निर्णय अनुसार माह मई एवं जून 2021 में अंत्योदय राशन कार्ड, प्राथमिकता वाले राशन कार्ड, अन्नपूर्णा राशनकार्ड एवं निराश्रित तथा निशक्तजन को जारी राशन कार्ड में निशुल्क वितरण हेतु चावल का आवंटन 23 अप्रैल 2021 को जारी किया जा चुका है। राज्य शासन के उपरोक्त निर्णय अनुसार निशुल्क वितरण हेतु माह मई एवं जून के प्रत्येक माह के लिए 1.97 लाख टन चावल का आवंटन जारी किया गया है।

    उपरोक्त आवंटन के अतिरिक्त माह मई एवं जून 2021 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा छत्तीसगढ़ खाद्य एवं सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी राशनकार्डधारियों को राहत देने के लिए दिनांक 6 मई 2021 को अतिरिक्त चावल का आवंटन जारी किया जा रहा है जिसके आधार पर माह मई एवं जून 2021 के दौरान विभिन्न राशन कार्ड धारियों को निशुल्क चावल की पात्रता होगी।  अंत्योदय राशनकार्डधारियों में से  01 सदस्य वाले राशनकार्डधारियों को मई एवं जून 2021 को 70 किलो चावल का आबंटन किया गया है। मई एवं जून के अतिरिक्त चावल की मात्रा 10 किलो की होगी। इस प्रकार 1 सदस्य वाले अंत्योदय राशनकार्ड धारियों को कुल 80 किलो चावल की पात्रता होगी। 02 सदस्य वाले राशनकार्डधारियों को मई एवं जून माह में 70 किलो का आबंटन तथा 20 किलो अतिरिक्त चावल की मात्रा, कुल 90 किलो चावल की पात्रता होगी। 03 सदस्य वाले राशनकार्डधारियों को 70 किलो चावल का आबंटन एवं 30 किलो अतिरिक्त चावल की मात्रा, कुल 100 किलो चावल की पात्रता होगी। 04 सदस्य वाले राशनकार्डधारियों को 70 किलो का आबंटन एवं 40 किलो अतिरिक्त चावल की मात्रा, कुल 110 चावल की पात्रता होगी। 05 सदस्य वाले राशनकार्डधारियों को 70 किलो का आबंटन एवं 50 किलो अतिरिक्त  चावल की मात्रा, कुल 120 किलो चावल की पात्रता होगी। अंत्योदय राशनकार्ड में प्रत्येक सदस्य को 02 माह की अतिरिक्त पात्रता 10 किलो प्रति सदस्य (5 किलो प्रति सदस्य प्रति माह) होगी।

    प्राथमिक राशनकार्डधारियों को निःशुल्क चावल की पात्रता- एक सदस्य वाले राशनकार्डधारियों को माह मई एवं जून का 20 किलो आबंटन किया गया है। 02 सदस्य वाले राशनकार्डधारियों को 40 किलो चावल का आबंटन, 03 सदस्य वाले राशनकार्डधारियों को 70 किलो चावल की पात्रता होगी। 04 सदस्य वाले राशनकार्डधारियों को 70 किलो चावल एवं 10 किलो अतिरिक्त चावल इस प्रकार कुल 80 किलो चावल की पात्रता होगी। 05 सदस्य वाले राशनकार्डधारियों को 70 किलो चावल एवं 30 किलो अतिरिक्त चावल इस प्रकार कुल 100 किलो चावल की पात्रता होगी। 06 सदस्य वाले राशनकार्डधारियों को 84 किलो चावल एवं 36 किलो अतिरिक्त चावल कुल 120 किलो चावल की पात्रता होगी। पांच या 5 से अधिक सदस्य वाले प्राथमिकता राशनकार्ड में प्रत्येक सदस्य को माह की अतिरिक्त पात्रता 06 किलो प्रति सदस्य होगी (03 किलो प्रति सदस्य प्रति माह) अन्नपूर्णा, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डों में माह मई एवं जून 2021 के चावल के नियमित मासिक आबंटन निःशुल्क वितरण किया जायेगा। सामान्य राशनकार्डों में पूर्व प्रचलित पात्रता एवं निर्धारित निर्गम मूल्य अनुसार वितरण किया जायेगा। राशनकार्डधारियों द्वारा उपरोक्त पात्रतानुसार चावल का उठाव माह मई में एकमुश्त अथवा मई एवं जून माह में सुविधानुसार उठाव किया जा सकेगा।

  • तमाम दावों के बाद भी जिला चिकित्सालय सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधा का अभाव

    [object Promise]

    जांजगीर. वर्तमान कोरोना संकट काल में शासन-प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं ,परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

    यह स्थिति तब है जब शासन द्वारा अलग-अलग स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं । यह भी कि इस हेतु जिला प्रशासन को अलग-अलग संस्थानों द्वारा राशि और स्वास्थ्य सम्बन्धी उपकरण दवाइयां जनसहयोग से दी जा रही हैं ।

    जिले के पामगढ़ और माल खरौदा जैसे जगहों पर जनसहयोग से ही कोविड-19 सेंटर भी शुरू हो रहे हैं ।शासन द्वारा की जा रही व्यवस्था के बाद भी ज्यादा अच्छे परिणाम और कसावट लाने के लिए जन सहयोग लेना पढ़ रहा है।

    शासन और दान में प्राप्त राशि के बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा। एम्बुलेंस तक के लिए लोगों को निजी संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिसके लिए बड़ी राशि खर्च करना पड़ता है। गम्भीर मरीजों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस मिलना मुश्किल होता है। एम्बुलेंस संचालकों के द्वारा सम्बंधित अस्पताल की पर्ची और अन्य औपचारिकता के बाद ही सुविधा देने की बात की जाती है। किसी व्यक्ति की स्थिति अचानक गम्भीर हो जाये तो ,तो एम्बुलेंस के बिना अस्पताल तक जाना प्राण-घातक हो सकता है।
    दवाइयों के मामले पर भी यही हाल है। अकलतरा-बलौदा के स्वास्थ्य केंद्र दवाइयों के लिए दान-दाताओं पर निर्भर है।

    ऐसे में यह प्रश्न स्वभाविक ही खड़ा होता है कि जन सहयोग से प्राप्त राशि और अन्य सामग्रियों का उपयोग कहां और किस स्तर पर किया जा रहा है । यह प्रश्न इसलिए भी खड़ा होता है कि गत वर्ष गांव -गांव में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में आर्थिक अनियमितता की शिकायत साल भर चर्चा में बनी रही। ऐसी परिस्थितियां जन सामान्य में भ्रम पैदा करती है । इसलिए यह आवश्यक है की प्रशासन को प्राप्त होने वाले दान एवं किए जाने वाले खर्चों की जानकारी सार्वजनिक की जाए।

    इस संबंध में भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि
    ” जिला मुख्यालय जांजगीर सहित जिले के अन्य स्थानों में कोरोना संबंधी व्यवस्था बनाने के लिए व्यक्ति या संस्थाओं के द्वारा किए गए दान और तत्सम्बन्धी व्यय की जानकारी सार्वजनिक की जाए । उन्होंने यथाशीघ्र जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन प्रारम्भ करने , वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने के साथ एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है।

  • वन्य जीव भी नहीं है कोरोना संक्रमण से सुरक्षित

    [object Promise]

    चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि चिड़ियाघर के वन्यजीवों, पक्षियों को बीमारी से बचाने को लेकर सभी बाड़ों को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, वन्यजीवों का खानपान व उनकी देखभाल करने वाले कर्मचारियों को पीपीई किट मुहैया कराई जा रही है। साथ ही उनका कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।
    नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) और राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की ओर से एडवाइजरी जारी किए जाने के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से टाइगर रिजर्व के पालतू हाथियों के साथ अन्य वन्यजीवों को खासकर बाघों को कोरोना संक्रमण को बचाने से लेकर तमाम कदम उठाए गए हैं। दूसरी ओर दून चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से भी वन्यजीवों और पक्षियों को कोरोना से बचाने को लेकर कवायद तेज कर दी गई है।
    राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने बताया कि फिलहाल टाइगर रिजर्व में पालतू हाथियों की संख्या छह है। इन सभी हाथियों के साथ ही इनके महावतों को संक्रमण से बचाने को लेकर एहतियाती कदम उठाए गए हैं। हाथियों के बाड़ों को सैनिटाइज कराने के साथ ही सभी महावतों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है।

    इतना ही नहीं टाइगर रिजर्व के सभी 10 रेंजों के अधिकारियों, वनकर्मियों को पीपीई किट मुहैया कराई गई है और उन्हें आरटीपीसीआर टेस्ट कराने की भी हिदायत दी गई है। टाइगर रिजर्व के जिन अधिकारियों, कर्मचारियों वन कर्मियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है उन्हें घरों में आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, एनअीसीए के आदेश पर टाइगर रिजर्व को फिलहाल 15 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है।

  • लॉकडाउन को सख्ती से पालन करवाने मे जुटि अनुमंडल प्रशाशन की टीम , उठक बैठक और हुई डडेबाजी!

    [object Promise]

    पालीगंज :- बिहार मे बेकाबू हो रही कोविड महामारी के बाद बिहार सरकार द्वारा लागू की गई कल से 10 दिनों के लिए लॉकडाउन को पूरी तरह सख्ती से अनुपालन करवाने मे जुटि है पालीगंज अनुमंडल प्रशाशन ने कड़े रुख अपनाते हुए दूसरे दिन भी सडको उतर कर कड़ी करवाई कर रही है । एसडीओ मुकेश कुमार, डीएसपी मो तनवीर अहमद, बीडीओ चिरंजीवी पांडे, इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत बड़े पदाधिकारियों ने दलबल के साथ सडको पर सघन रूप से जाँच अभियान चला कर बेवजह सड़कों पर आने जाने वाले लोगों और वाहनों पर कड़ी करवाई कर रहे l हल्के पलके डण्डे बाजी के उठक बैठक भी करवा कर दंडित करते हुए बेवजह घर नही नही निकलने की सख्त हिदायत के साथ छोड़ रहे है l

  • बड़ी खबर : बिलासपुर हाईकोर्ट में छुट्टियां घोषित , रजिस्ट्रार ने इस संबंध में जारी किया आदेश

    [object Promise]

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में 10 मई से 5 जून तक सभी अदालतों में छुट्टियां घोषित कर दी गईं हैं। हाईकोर्ट समेत सभी निचली अदालतों में छुट्टियां घोषित की गईं हैं।
    पहले ये अवकाश 17 मई से 11 जून तक रहने वाला था। कोरोना संक्रमण के कारण समय से पहले छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।
    छुट्टियों को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार दीपक कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

  • बीएसएल को अपने लाइफ लाइन की चिंता नहीं कहा बोकारो के लोगों ने

    [object Promise]

    बोकारो से ब्यूरो चीफ शेखर ने

    बीएसएल की लाइफ लाइन समझे जाने वाली सड़क CZ Gate, स्टील गेट मनसा संगीत रेलवे फाटक कुर्मी डी से होकर बालीडी तक जाती है इसकी स्थिति इतनी जर्जर है कि इस समय आए दिन दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं लेकिन बीएसएल प्रबंधन को इस ओर ध्यान नहीं जाता है जब की तस्वीर का दूसरा पहले यह भी है कि इस रास्ते बीएसएल बोकारो में बालों को मंगवाना और सड़के इतनी बुरी तरह टूट चुकी है कि पता नहीं चलता है कि सड़कों में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है

    अभी मानसून का आगमन होने वाला है और बरसात में इस सड़क पर वाहन चलाना तो दूर भेजा जाता है वहां पैदल चलना की मौत को दावत देने बराबर है अब देखना है कि इस सड़क मार्ग को लेकर बीएसएल प्रबंधक कुंभकरण नींद से जाग पाता है या नहीं आते जाते लोग इस गड्ढे में गिरते पड़ते किसी तरह से अपने मंजिल पर पहुंच पाते हैं नया भारत दर्पण समाचार के ब्यूरो चीफ ने आते जाते लोगों से बात करने का प्रयास किया तो लोगों ने कहा कि यह रोड नहीं है यह मौत का सड़क है रोज यहां दुर्घटना होती है और रोड यहां इसी तरह हम लोग चलते हैं रात के अंधेरे में तो पता नहीं चलता है कि हम कहां चल रहे हैं इस रोड पर अक्सर हमारी गाड़ी कभी पंचर हो जाती है तो खराब हो जाती है

    इसके चलते हम लोग को या तो नया मोड़ जाना पड़ता है नहीं तो रेलवे फाटक तरफ सड़क तो बनती है मगर उसमें मटेरियल दो नंबर का यूज़ होता है लोगों ने कहा कि रात के समय डर लगता है अब तो चलना मुश्किल है

  • मौसम ने बदला मिजाज चमक गरज के साथ हुई बारिश

    [object Promise]

    बोकारो , कड़ाके की गर्मी के बीच अचानक से मौसम ने करवट बदला गत दो दिनों से गर्मी में काफी गिरावट आई है गरज चमक के साथ सहर में हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो चला है मई के प्रथम सप्ताह में जहा गर्मी से जीना मुस्किल हो जाता रहा वही इस वर्ष बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल डाला जून का अंतिम सप्ताह में जैसी बारिश एवम मौशम देखने को मिलता था लेकिन जून वाला मिजाज इस बार मई में ही देखने को मिल रहा है विगत दो दिनों से सहर में तेज तूफानों के बीच गरज चमक के साथ बारिश से अचानक सहर के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई

  • झरिया के युवक ने एक सांप्रदायिक तनाव से संबंधित एक पोस्ट झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोशल साइंट पर पोस्ट किया।कहा झरिया पुलिस ने।

    [object Promise]

    धनबाद जिला के झरिया थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति ने सोशल साइट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आपत्तिजनक पोस्ट किया जिसके बाद पुलिस और साइबर सेल सक्रिय हो गए वही झरिया पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए शुक्रवार को एक व्यक्ति को धर दबोचा जबकि एक अन्य युवक अब तक फरार बताया जाता है बताते जाएं कि झरिया के युवक ने एक संप्रदायिक तनाव से संबंधित एक पोस्ट झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सोशल साइट पर पोस्ट किया था जिसके बाद पुलिस ने करवाई कर आरोपी युवक को धर दबोचा वहीं आरोपी युवक का कहना है कि आपत्तिजनक पोस्ट सोशल साइट पर मिला था जिसे उसने मुख्यमंत्री को फॉरवर्ड किया है वह नहीं जानता था कि मामला इतना गंभीर हो जाएगा उनके दोस्तों के कहने से यह मैंने किया है अब आरोपी युवक मामले में अपनी गलती मान कर माफ करने की बात कह रहा है वही पुलिस घटना में विस्तार से जांच करने की बात कह रही है पुलिस दूसरे अभियुक्त को खोजने में लगी है