Category: business

  • प्रशासन ने अब जेल के बीमार कैदियों के साथ ही नए आने वाले कैदियों के लिए अलग बनाई आइसोलेट बैरक

    [object Promise]

    हल्द्वानी : कैदियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने अब जेल के बीमार कैदियों के साथ ही नए आने वाले कैदियों के लिए अलग बैरक बना ली है।

    जेल में इस समय 1600 से अधिक कैदी रह रहे हैं। कुछ दिन पहले एक कैदी कोरोना संक्रमित मिला था। हालांकि वह दो दिन पहले ही जेल में आया था। अब एक और कैदी कोरोना संक्रमित निकल गया है। ये कैदी काफी समय से जेल में था। दोनों की सुशीला तिवाड़ी अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। वहीं कैदियों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है।

    जेलर संजीव ह्यांकी ने बताया कि कैदियों के स्वस्थ पर लगातार नजर रखी जा रही है। खासी, बुखार आदि कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर ऐसे कैदी को अलग बैरक में रखा जा रहा है। बीमार कैदियों के लिए बैरक नंबर पांच को आइसोलेट बैरक बना दिया गया है। वर्तमान में इस बैरक में 40 बीमार कैदियों को रखकर उपचार कराया जा रहा है। वहीं जेल आने वाले नए कैदियों को बैरक नंबर एक में रखा जा रहा है। 14 दिन तक उनके स्वास्थ्य की निगरानी रखकर पूरी तरह स्वस्थ होने पर ही दूसरी बैरकों में भेजा जा रहा है।

    तीसरी बार जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला कैदी

    लंबे समय से जेल में बंद कैदी तीसरी बार आरटीपीसीआर टेस्ट कराने पर कोरोना पॉजिटिव निकला है। जेलर संजीव ह्यांकी ने बताया कि खटीमा का रहने वाला कैदी लंबे समय से बीमार चल रहा था। 19 अप्रैल की उसका कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं कोरोना के लक्षण लगातार दिखने पर 24 अप्रैल को दोबारा कोरोना टेस्ट कराया गया। इसकी जांच भी निगेटिव आई। इसके बाद भी लगातार लक्षण दिखने पर और कैदी के बीमार मिलने पर 29 अप्रैल को तीसरी बार कोरोना जांच कराई गई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद कैदी को सुशीला तिवाड़ी अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है।

  • कोरोना कर्फ्यू में बाहर निकलने वालों पर चला पुलिस का डंडा

    [object Promise]

    देहरादून। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद लोग घरों में बैठने को तैयार नहीं हैं। वह किसी न किसी बहाने से शहर का हाल देखने को बाहर निकल रहे हैं। रविवार को ऐसे ही व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 302 वाहन सीज कर दिए।

    नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। शहर में जगह-जगह नाकेबंदी कर आने-जाने वालों की चेकिंग और उनके घर से निकलने का कारण पूछा जा रहा है। उचित कारण न बताने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। पुलिस के अनुसार, घंटाघर पर एक वाहन चालक को रोका गया तो उसने बताया कि वह चंडीगढ़ से आया है और उसे मसूरी जाना है। वहां उनके बच्चे पढ़ते हैं और वह उनका हालचाल जानने आए हैं। इसे पुलिस ने अनुचित कारण मानते हुए उनके वाहन को सीज कर दिया।

    पुलिस ने किए 1280 चालान

    वाहनों को सीज करने की कार्रवाई के साथ पुलिस की ओर से 1280 व्यक्तियों के चालान भी किए गए। इनमें 184 बिना मास्क व 1096 शारीरिक दूरी का पालन न करने वालों के थे। इन व्यक्तियों से एक लाख, 64 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

  • दो दिनों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब गुरुवार सुबह सात बजे तक रहेगी बंदी

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से बढ़ते मामले देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ा दिया है। अब 6 मई मतलब गुरुवार सुबह सात बजे तक बंदी रहेगी। बता दें कि इसके पहले शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था, जो दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। ये आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में दिए हैं।

    योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ाकर छह तारीख की सुबह सात बजे तक कर दिया गया है। शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन अब कुल मिलाकर पांच दिन का हो गया है। अब गुरुवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान अनिवार्य सेवा पहले की तरह से चालू रहेंगी। नगर पालिका और नगर निगम की टीमें प्रदेश में इस दौरान जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन का काम करेंगी। सरकार के दो दिन लॉकडाउन बढ़ाने के कारण अब प्रदेश में पंचायत चुनाव के विजेता बड़ा जश्न मनाने से भी वंचित रहेंगे।

    कोरोना वायरस का प्रकोप उत्तर प्रदेश में लगातार जारी है। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने पहले वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था, लेकिन उसे सोमवार तक बढ़ा दिया था। यानी शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था। शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था। अब इसी पाबंदी को मंगलवार व बुधवार के लिए लागू कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान किसी का भी बेवजह बाहर निकलना बंद होगा। जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन भी जारी रहेगा। बाजार बंद रहेंगे, साप्ताहिक मार्केट नहीं लगेंगी।

    कोरोना केस को लेकर यूपी में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है तो कभी पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बीच-बीच में कोरोना केसों में गिरावट भी दर्ज की जा रही है।

  • Good News : छत्तीसगढ़ में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीज़ों की संख्या बढ़ी , एक हफ्ते में 93 हजार 476 लोगों ने दी कोरोना को मात

    [object Promise]

    हेमंत कुमार साहू

    प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक पॉजिटिव पाए गए सात लाख 44 हजार 602 लोगों में से छह लाख 14 हजार 693 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से चार लाख 88 हजार 988 होम आइसोलेशन में और एक लाख 25 हजार 705 मरीज विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में इलाज के बाद ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 82.5 प्रतिशत है।

  • टीकाकरण अभियान को युवाओं का मिला साथ,वीडियों बनाकर सोशल मीडिया में कर रहें हैं शेयर

    [object Promise]

    जागेशवर प्रसाद वर्मा कि रिपोर्ट

    वीडियों में आशुतोष ने सरकार के द्वारा निःशुल्क टीकाकरण अभियान की सरहाना करतें हुए टीका को सुरक्षित बताया साथ ही उन्होंने कहा कि आज मैं अपना टीका लगवाया हूँ कल घर के सभी सदस्यों को टीका लगवाऊंगा। इसके साथ ही मैं अपना कर्तव्य समझकर आसपास के लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करूँगा। ऐसे ही नगर के अन्य युवा रूपेन्द्र वैष्णव, कु.राजनंदनी शर्मा,नवीन कुमार, राजेन्द्र,गजेंद्र, कु काजल सहित अन्य युवाओं ने भी विडियो बनाकर सोशल मीडिया में साझाकर टीकाकरण को बढ़ाने में मदद कर रहें हैं।

    कलेक्टर ने दी बधाई इस तरह टीकाकरण अभियान को सहयोग प्रदान करनें वाले भाटापारा के युवाओं को कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बधाई दी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी के सकारात्मक सहयोग से हम निश्चित ही मिलकर कोरोना को हराएंगे। आप सभी सुरक्षित रहकर कोविड गाइडलाइन का पालन करतें हुए अपनें आसपास के लोगों को टीकाकरण के लिए अवश्य प्रेरित करें। गौरतलब है कि कल कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने अपील जारी करतें हुए कोविड टीकाकरण की धीमी गति को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष के सभी अंत्योदय राशन कार्डधारियों के हितग्राहियों का टीकाकरण एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के कोमाबिर्ड मरीजों के टीकाकरण की गति जिलें में अच्छी नहीं हैं। इसके लिए उन्होंने जिलें के सभी वर्गों से सहयोग के लिए आग्रह किये हैं।

  • पीएमओ के निर्देश पर उत्तराखंड में जंगलों की आग के न्यूनीकरण के लिए तैयार किया जा रहा अग्नि सुरक्षा प्रोजेक्ट

    [object Promise]

    देहरादून। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के निर्देश पर उत्तराखंड में जंगलों की आग के न्यूनीकरण के लिए तैयार किया जा रहा अग्नि सुरक्षा प्रोजेक्ट नौ बिंदुओं पर केंद्रित होगा। वन महकमा इन दिनों इसके मसौदे को अंतिम रूप देने में जुटा है। वन विभाग के मुखिया प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) राजीव भरतरी के अनुसार प्रोजेक्ट के मसौदे पर एक दौर का मंथन हो चुका है। अगले सप्ताह शासन के माध्यम से इसे पीएमओ को भेज दिया जाएगा।

    उत्तराखंड में पिछले माह जंगल की आग के विकराल रूप लेने पर पीएमओ ने भी इसका संज्ञान लिया था। साथ ही राज्य को निर्देश दिए थे कि वनों को आग से बचाने के मद्देनजर समग्र प्रोजेक्ट तैयार कर पीएमओ को भेजा जाए। इसके बाद प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए वरिष्ठ आइएफएस डा.समीर सिन्हा की अगुआई में कमेटी गठित की गई। कमेटी ने प्रोजेक्ट का मसौदा करीब-करीब तैयार कर लिया है। एक रोज पहले पीसीसीएफ राजीव भरतरी ने इसकी समीक्षा कर कुछ बिंदुओं को स्पष्ट रूप से उल्लिखित करने के निर्देश दिए।

    पीसीसीएफ भरतरी के अनुसार पूर्व में वन एवं वन्यजीवों की आग से सुरक्षा पर फोकस किया जाता था, मगर अब मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा भी जरूरी है। साथ ही जलवायु परिवर्तन के चलते मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव को भी देखा जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आग से बचाव के उपाय जंगल में तो किए जाते हैं, मगर वनों से सटे गांवों, शहरों में जनजागरूकता के अलावा कुछ नहीं होता। यदि गांवों व शहरी क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण, साफ-सफाई जैसे विषयों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए तो यह फायदेमंद होगा। इन बिंदुओं को प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया जा रहा है।

    पीसीसीएफ ने बताया कि प्रोजेक्ट के मसौदे में माडर्न क्रू-स्टेशनों की स्थापना को तवज्जो दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के जंगलों में बनाए जाने वाले डेढ़ हजार से अधिक क्रू-स्टेशन में दो से छह कार्मिक रहते हैं, मगर वहां उनके रहने, खाने की व्यवस्था नहीं होती। प्रोजेक्ट में इस बात पर जोर दिया जा रहा कि प्रत्येक कू्र-स्टेशन में आठ से 12 व्यक्ति हर वक्त मौजूद रहें और उनके लिए अस्थायी रूप से रहने व भोजन की व्यवस्था हो। साथ ही मोबाइल, इंटरनेट की सुविधा, वाहन और पर्याप्त उपकरण भी उपलब्ध कराए जाने जरूरी हैं। इसके साथ ही अन्य विषयों का समावेश प्रोजेक्ट में किया जा रहा है।

    प्रोजेक्ट में शामिल बिंदु

    नीति-कानून, ढांचागत सुविधाएं, मानव संसाधन-कौशल विकास, वन उपयोग, तकनीकी, जागरूकता, सहभागिता, क्रियान्वयन व शोध।

  • बिहार पटना मे तेज हवा के साथ हुई बारिश,ओले गिरने से फसलों कि नुकसान

    [object Promise]

    रिपोर्ट __ नितीश कुमार

    जिला __ पटना

    पटना जिले मे पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार की शाम शहर में करीब आधे घंटे बारिश हुई। सोमवार को सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही। इसके बाद बादल छा गए। शाम होते-होते तेज हवा-आंधी के साथ बारिश शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक होती रही। जिले के कुछ इलाकों में छोटे-छोटे ओले गिरे हैं। जिससे फसल को भी नुकसान हुआ है। बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है ओले गिरने से जैसे आम कि बगीचे, सब्जी , मक्का,अमरूद, जमाईन,की ज्यादा छती हूई है, किसानों की चिंता बढ़ गई है।
    वही तेज हवा और बारिश से बिजली भी गुल हो गई,
    शहर में तेज हवा और बारिश होते ही विद्युत व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर में बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। सोमवार के शाम को भी बारिश होने के कारण करीब दो घंटा बिजली गुल रही। इस प्रकार शोमबार की देर शाम भी बिजली गुल होने का सिलसिला जारी रहा। इसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • दवाइयों का कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रहा है, फिर आया एक नया मामला,

    [object Promise]

    बोकारो से शेखर की रिपोर्ट

    बोकारो डिस्ट्रिक्ट के मिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के महासचिव सूची चौधरी ने काला बजारी की सूचना पर कहा कि दूसरे जिलों में इस तरह की बातें सामने आ रही है इसको देखते हुए बोकारो जिले में 3 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है जो शिकायत की जांच करेगा उन्हें कहा कि अगर दुकानदार दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ हमारी कमेटी तो कर भाई करेगी सरकार स्तर में भी करवाई के लिए लिखा जाएगा और इस पैसे से उन्हें निकाल बाहर किया जाएगा

  • चिंता में डालती है पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद की घटनाएं – जेपी नड्‌डा

    [object Promise]

    कोलकाता । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव के नतीजों के बाद जो घटनाएं देखने और सुनने को मिली हैं वो हमें हतप्रभ करती हैं, चिंता में डालती हैं। ऐसी घटनाएं भारत के विभाजन के समय मैंने सुनी थीं लेकिन आज़ाद भारत में चुनाव के नतीजों के बाद इतनी असहिष्णुता हमने आज तक नहीं देखी ।

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की और चुनाव के बाद कई जिलों से हिंसा की खबरों के मद्देनजर राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गहरा क्षोभ प्रकट किया। पश्चिम बंगाल में सोमवार को हिंसा में बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता मारे गए और कई घायल हो गए तथा दुकानों में लूटपाट की गयी। केंद्र ने राज्य में विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाओं को लेकर सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

    धनखड़ ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने फोन पर बातचीत में कानून-व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति पर गहरा क्षोभ प्रकट किया। मैंने प्रधानमंत्री से हिंसा, लूटपाट, आगजनी की घटनाओं, हत्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। अधिकारियों ने बताया कि बर्द्धमान जिले में रविवार और सोमवार को तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के समर्थकों में कथित झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि मारे गए लोगों में तीन पार्टी के समर्थक थे।

    राज्यपाल ने ट्वीट कर सवाल किया कि पश्चिम बंगाल पुलिस को लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली राजनीतिक हिंसा, तोड़फोड़, आगजनी, हत्याओं को रोकना चाहिए। चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में ही हिंसा क्यों होती है? लोकतंत्र पर हमला क्या हो रहा है? धनखड़ ने कहा कि खौफनाक हालात की खबरें मिल रही है। डर के कारण लोग जान बचाने के लिए भाग रहे हैं।

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के कुछ उम्मीदवारों के घरों और वाहनों में कथित रूप से तोड़फोड़ की गई और आरमबाग में एक पार्टी कार्यालय में आग लगा दी गई। नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के वाहन पर भी हमला किया गया। हालांकि, हिंसा के बाद टीएमसी के नेताओं ने कहा कि उनका पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।

    नताबाड़ी में बीजेपी उम्मीदवार मिहिर गोस्वामी की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यह घटना उस समय घटी, जब चुनाव आयोग ने घोषणा की कि गोस्वामी ने राज्य के मंत्री और वरिष्ठ टीएमसी नेता रवींद्रनाथ घोष को हराकर जीत दर्ज की है। आरमबाग में बीजेपी पार्टी कार्यालय में कथित तौर पर आग लगा दी गई, जहां पार्टी के उम्मीदवार मधुसूदन ने टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल को लगभग 7,100 मतों से हरा दिया।

    सिउरी में बीजेपी कार्यालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई और स्थानीय पार्टी नेता के ट्रैक्टर में आग लगा दी गई। इसी तरह की घटना कोलकाता के बेलाघाट निर्वाचन क्षेत्र से सामने आई, जहां बीजेपी के एक उम्मीदवार के गैरेज में कथित तौर पर आग लगा दी गई।

  • मालखरौदा परियोजना अधिकारी नहीं दे पाए शिकायत कॉपी 6 महीना बाद भी

    [object Promise]

    दरअसल पूरा मामला जनसूचना अधिकारी परियोजना अधिकारी का है जो कि28/11/2020 को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी गई थी कि मालखरौदा के जनसूचना अधिकारी परियोजना कार्यालय में एक साल में हुए सभी शिकायतों की कॉपी को मांगी गई थी मगर यहां पर भी जनसूचना अधिकारी के द्वारा लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है 5 महीने से आज कल बोल के आवेदक कर्ता को घुमाया जा रहा है,इससे यह साफ जाहिर होता है कि इस कार्यालय में सभी फाइलों को किस प्रकार से रखा जाता होगा।

    मालखरौदा परियोजना अधिकारी का कहना है कि शिकायत शाखा प्रभारी शिवशंकर ग्वाला का मृत्यु हो गया है इसका हवाला दिया जा रहा है जिसमें लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं कि ऑफिस का फाइल को क्या जिम्मेदार अधिकारी अपने घर लेकर जाते थे और क्या कारण है जो 5 से 6 महीने बीत जाने के बाद भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।