Category: business

  • कोविड- हॉस्पिटल से मरीज हुआ लापता… मचा हड़कंप

    [object Promise]

    रेशम वर्मा

    पूरा मामला इस तरह है, खोरमा प्रतापपुर के रहने वाले पति-पत्नी को कोरोना संक्रमित मिलने पर कोविड अस्पताल में 23 अप्रैल को उपचार के लिए भर्ती किया गया था। आज सुबह पति के 4 बजे भोर से गायब होने की सूचना पत्नी ने अपने परिजनों को दी।जिसके बाद कोविड अस्पताल और परिजनों ने अपने स्तर पर पतासाजी की, लेकिन मरीज नहीं मिला। निराश होकर अस्पताल प्रबंधन सहित पुलिस के उच्चाधिकारी को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस कोविड अस्पताल पहुचकर पतासाजी में जुटी हुई है। CCTV कैमरे से पता चला कि गुम मरीज 5 बजे सुबह तक कोविड अस्पताल परिसर में आखरी बार देखा गया। फिलहाल गुम मरीज को खोजने के लिए प्रशासनिक अमला के साथ पुलिस की टीम लगी हुई है।

  • छग की पूर्व सांसद, करुणा शुक्ला का निधन, भूपेश ने व्यक्त किया शोक

    [object Promise]

    सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरी करुणा चाची यानी करुणा शुक्ला जी नहीं रहीं। निष्ठुर कोरोना ने उन्हें भी लील लिया। राजनीति से इतर उनसे बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे और उनका सतत आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति।

    बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने करुणा शुक्ला को पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा थ। तीस साल तक जुड़े रहने के बाद भाजपा से निकलकर शुक्ला फरवरी, 2014 में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन वह हार गई। भाजपा नेता के तौर पर उन्होंने 2004 में जांजगीर से लोकसभा चुनाव जीता लेकिर 2009 में वह कोरबा से हार गईं।

  • पे रिवीजन को लेकर एक बार फिर 6 मई को हड़ताल की तैयार कहा जय झारखंड मजदूर समाज की महामंत्री बीके चौधरी ने कहा

    [object Promise]

    जय झारखंड मजदूर समाज की बैठक सेक्टर 9 कार्यालय में महामंत्री डीके चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पे रिवीजन को लेकर 6 मई को बीएसएल में होने वाली हड़ताल पर चर्चा की गई आपको बताते जाएं कि 13 अप्रैल को किम्स ने हड़ताल क्या था चौधरी ने कहा कि यूनियन ने बीते 1314 अप्रैल को हड़ताल की नोटिस दी थी 12 अप्रैल को सहायक श्रम आयुक्त के धनबाद कार्यालय में प्रबंधन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता में हड़ताल को स्थगित कर दिया गया था फिर भी बैठक नहीं पीढ़ी विजन पर कोई फैसला नहीं लिए जाने पर अब 6 मई की हड़ताल को लेकर सभी विभाग में जोर शोर से तैयारी कर रही है इस्पात कर्मी का ठेका कर्मी 6 मई को लांड का चक्का जाम करने के लिए तैयार है चौधरी ने कहा कि रेल प्रबंधक प्रस्तावित को देखते हुए पुनः एनजीसीएस कोर ग्रुप की बैठक 2 मई को बुलाई है कहां की जल्द से जल्द पहले की तरह लीव एनकैशमेंट एवं 25 वर्ष से ऊपर के आश्रितों को भी रेफर किया जाना भी पे रिवीजन का एक अहम हिस्सा है बैठक में मुख्य रूप से शंकर कुमार एनके सिंह केके मंडल पीके मुंडा एसके सिंह आशीष अंसारी आदि लोग उपस्थित थे

  • QR_Code से साइबर धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के ठग को इस तरह से चंपावत पुलिस ने नोएडा से किया गिरफतार

    [object Promise]

    चम्पावत : ऑनलाइन बैंकिंग एप के क्यू आर कोड को स्कैन कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक ठग को चम्पावत पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

    एसपी लोकेश्वर सिंह ने साइबर क्राईम/इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से किये जाने वाले अपराधो की रोकथाम एवं इस प्रकार के अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए साइबर सेल को निर्दशित किया है। इस क्रम में मार्च 2021 में थाना रीठासाहिब के डाबरी निवासी कैलाश चंद्र टिटगाई पुत्र भैरव दत्त टिटगाई को एक साइबर ठग ने उन्हें कॉल कर अपना रिश्तेदार बताया। ठग ने घर पैसे भेजने की बात कहकर पैसे खाते में ट्रांसफर न होने की बात बताई। इस पर उसने क्यू आर कोड भेजकर उसे स्कैन कर ले और उसके पैसे उसके खाते में चले जाएंगे।

    युवक ने ठग की बात को विश्वास कर क्यूआर कोड को स्कैन तो 25 हजार रुपये कट गए। तीन अन्य बार भी उसने यही किया। साईबर ठग द्वारा भेजे गये क्यूआर कोड को बार-बार स्कैन करने के बाद भी रुपये कैलाश के खाते में नहीं मिलने पर ठग पर शक हुआ और जांच की तो पता चला उसके खाते से एक लाख रुपये निकल गए। पीडि़त की तहरीर पर थाने में धारा 420 आईपीसी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच कोतवाल धीरेंद्र कुमार को दी।

    पुलिस टीम ने घटना के अनावरण के लिए सर्विलांस/साईबर सैल के साथ टीम गठित की गई। टीम ने फर्जी फोन पे, गूगल पे, पेटीएम व ऑनलाइन बैकों की डिलेट के माध्यम से अज्ञात अभियुक्त की पहचान की तो अभियुक्त नोएडा, उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रकाश में आया। अभियुक्त की धरपकड़ हेतु एसओजी एसआइ विरेंद्र सिंह रमौला व चल्थी चौकी प्रभारी हेमंत कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अभियुक्त की धरपकड़ हेतु नोएडा, उत्तर प्रदेश रवाना हुई। पुलिस ने नोएडा स्थित सिटी फॉर्मेसी स्थित दुकान से फहीम अहमद 23 पुत्र शमीम अहमद निवासी फतेहपुर जोया डिधौली ज्योतिबा फुले नगर अमरोहा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर चम्पावत ले आई। पुलिस टीम में कोतवाल धीरेंद्र कुमार, साइबर सेल इंस्पेक्टर हरपाल सिंह, कांस्टेबल मतलूब खान, मनोज बैरी, अरुण राणा, दीपक नेगी व भुवन पांडेय शामिल रहे।

    इस तरह से देते था घटना को अंजाम

    आरोपित फहीम अमरोहा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने जयपुर से बी-फार्मा किया तथा नोएडा, उत्तर प्रदेश में सिटी फार्मेसी नाम से मेडिकल स्टोर चलाता है। फहीम स्थानीय स्तर पर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गैंग का सदस्य है। यह गैंग लोगों को उनका रिश्तेदार बताकर या अन्य तरीके से विश्वास में लेकर उनके खाते में रुपये भेजने का लालच देकर एक क्यूआर कोड भेजते है और लोगों को स्कैन करने हेतु कहते है। भोले भाले लोगो द्वारा इस प्रकार से उस पर विश्वार कर भेजे गये क्यूआर कोड को स्कैन कर लिया जाता है। जैसे ही क्यूआर कोड स्कैन किया जाता है तो उसके खाते से रुपये निकल जाते है।

    साईबर ठगों द्वारा लोगों को बार-बार क्यूआर कोड स्कैन नहीं हो पा रहा है करके दुबारा से स्कैन करने हेतु कहा जाता है। जब तक लोगों को इसके बारें में समझ में आता है। उनके खाते से कई बार रुपये निकल जाते है, क्योकि जितनी बार क्यूआर कोड स्कैन किया जाता है। उतनी बार पीडि़त के खाते से रुपये ट्रांसफर होते जाते है। पूर्व क्राईम हिस्ट्री-अभियुक्तगण उपरोक्त की उत्तर प्रदेश व दिल्ली के थानो से पूर्व की क्राइम हिस्ट्री पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • पंचायत चुनाव की मतगणना कल, मतपेटियों को खोलने से पहले करेंगे सैनिटाइज, कोरोना प्रोटोकॉल पालन का आदेश

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की काली छाया में संपन्न त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद वोटों की गिनती रविवार यानी दो मई को आरंभ होगी। जिला मुख्यालयों पर मतगणना के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। मतगणना से संबंधित सभी व्यक्तियों को ही नहीं मतपेटियों को भी सैनिटाइज किया जाएगा। सभी मतगणना केंद्रों पर सफाई व सैनिटाइजेशन की विशेष व्यवस्था रहेगी। गिनती के दौरान पाली परिवर्तन के समय भी टेबल को सैनिटाइज किया जाएगा।

    राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी जिलाधिकारियों को मतगणना कराने के लिए 13 सूत्री गाइडलाइन प्रेषित करते हुए उन पर कड़ाई से अमल करने की हिदायत दी गई है। स्थानीय निकायों को स्वच्छता का खास ध्यान रखने और स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा प्रबंध दुरस्त रखने को कहा गया है।

    राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष कार्याधिकारी एसके सिंह ने गाइडलाइन जारी की है। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर मेडिकल हेल्थ डेस्क सक्रिय रहेगी जिसमें आवश्यक दवा व चिकित्सक उपलब्ध होंगे। प्रत्याशियों व उनके एजेंटों को मतगणना से पूर्व रैपिड एंटीजन टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट अथवा कोविड-19 वैक्सीनेशन कोर्स पूर्ण करने की रिपोर्ट देनी होगी। इसके बाद ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मतगणना स्थल में प्रवेश से पहले आक्सीमीटर व थर्मामीटर से टेस्ट जरूर कराना होगा।

    वेंटीलेशन का उचित प्रबंध अनिवार्य : मतगणना केंद्रों पर मास्क लगाना व सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाकर रखना होगा। मतगणना कक्ष में वेंटीलेशन का उचित प्रबंध करना होगा। मतदान केंद्र के बाहर व भीतर सैनिटाइजर, साबुन व पानी की व्यवस्था भी करनी होगी।

    जुकाम बुखार के लक्षण मिले तो प्रवेश नहीं : मतगणना स्थल पर किसी भी ऐसे व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा जिसमें कोविड-19 का कोईे भी लक्षण नजर आएगा। जुकाम बुखार आदि के लक्षण मिले तो केंद्र से बाहर किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर न भीड़ जुटने दी जाएगी और न ही उम्मीदवारों को विजय जुलूस निकालने की अनुमति मिलेगी। कोविड प्रोटोकाल तोड़ने पर भारतीय दंड संहिता की धारा-188 तथा आपदा प्रबंध अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    वोटरों के उत्साह पर कोरोना भारी : त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में कोरोना ने मतदाताओं का उत्साह कम किया। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में औसत मतदान प्रतिशत जहां 75 प्रतिशत था वहीं इस बार केवल चौथे व अंतिम चरण में वोटरों ने 17 जिलों में 75.38 प्रतिशत वोटिंग की। प्रथम चरण के 18 जिलों में 71 प्रतिशत तथा तीसरे चरण में 73 प्रतिशत वोट डाले गए।

  • छत्तीसगढ़ : एसडीएम की बड़ी छापेमारी, वैवाहिक कार्यक्रम में वसूले हजारों रुपय…

    [object Promise]

    कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार पूरे नारायणपुर जिले में प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ लॉकडाउन का पालन करवाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के तहत जारी निर्देशों के प्रति प्रशासन खूब सतर्क है। एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ, तहसीलदार सुनील सोनपीपरे तथा नायब तहसीलदार ख्याति नेताम की संयुक्त टीम द्वारा जिले में हो रहे सामाजिक कार्यक्रमो में छापेमारी कार्यवाही की गई। एस डी एम श्री दिनेश कुमार नाग ने बताया की संयुक्त टीम द्वारा 5 विवाह कार्यक्रम जिसमे से नारायणपुर नगरीय क्षेत्र के कुम्हारपारा में 2, बुधवारी बाजार पारा में 1 तथा ग्रामीण क्षेत्र में देवगांव एवं गुरिया में छापेमारी की कार्यवाही की गयी। जिसमें कुम्हारपारा, बुधवारी बाजार पारा और गुरिया में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में लोगों द्वारा शासन की जारी गाईड लाईन का पालन किया जा रहा था। वहीं देवगांव में वैवाहिक कार्यक्रम में लगभग 150-200 लोग शामिल हुए थे, जिन पर चालानी कार्यवाही करते हुए विवाह आयोजित करने वाले व्यक्ति पर 25 हजार और डीजे संचालक पर 10 हजार रूपये का जुर्माना किया गया। एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही नियमित जारी रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों कोरोना फैलने का प्रमुख कारण वैवाहिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों द्वारा बरती गयी लापरवाही ही है। उन्होंने इस सब कार्यक्रमों में सीमित संख्या रखते हुए मास्क का उपयोग अपील की है ।

  • छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा द्वारा एम्बुलेंस सेवा आरंभ

    [object Promise]

    हेमंत कुमार साहू

    यह जानकारी छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान 27 वर्षों से लगातार सेवा कार्य कर रही है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा जिला कोरिया और जिला मुंगेली में वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है ।साथ ही संस्था द्वारा नशामुक्ति केन्द्र का संचालन किया जा रहा है ।संस्था द्वारा लगातार बाल अधिकार, महिला अधिकार ,मानव व्यापार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान,बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान, नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान, टोनही प्रतारणा के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान सहित कोरौना काल में निशुल्क मास्क का वितरण लगातार किया जा रहा है ।

    छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू के बताया कि अगर किसी भी मरीजों को लाने ले जाने कि आवश्यकता हो तो छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के दीपक साहू के मोन 09826158223 से सम्पर्क कर सकते हैं । सुरेन्द्र साहू ने बताया कि जल्दी ही और भी सेवा कार्य लाक डाउन के बाद सुरू किया जायेगा।

  • जोमैटो ने SEBI में दी अर्जी, 8250 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की योजना

    [object Promise]

    नई दिल्ली, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो जल्द ही अपना आईपीओ (Zomato IPO) लेकर आ रहा है। कंपनी ने इसके लिए बाजार नियामक सेबी (Sebi) में DRHP फाइल किया है। जोमैटो द्वारा दाखिल किए गए DRHP के अनुसार, कंपनी आरंभिक शेयर बिक्री के जरिए करीब 8,250 करोड़ रुयये जुटाएगी। इस आईपीओ में  7,500 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू होगा। साथ ही कंपनी के मौजूदा निवेशक इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड द्वारा 750 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रखे जाएंगे।

    कंपनी ने बताया कि इस फ्रेश इश्यू से प्राप्त रकम का उपयोग ऑर्गेनिक और इन-ऑर्गेनिक विकास कार्यों की फंडिंग में व सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए लिया जाएगा। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेगमेंट में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है। इस दौरान जोमैटो और स्विगी के बीच अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिली।

    जोमैटो का वित्त वर्ष 2020 का राजस्व इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में दोगुना होकर 349 मिलियन डॉलर (करीब 2,960 करोड़ रुपये) रहा था। जबकि, इसका EBITDA घाटा 2,200 करोड़ रुपये के करीब रहा था।

    फरवरी में जोमैटो ने टाइगर ग्लोबल (Tiger Global), कोरा (Kora) और अन्य से 250 मिलियन डॉलर (करीब 1,800 करोड़ रुपये से अधिक) की फंडिंग जुटाई थी। इस प्रकिया में इस ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की वैल्यू 5.4 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।

    कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड (Kotak Mahindra Capital Company Limited), मॉर्गल सटेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (Morgan Stanley India Company Private Limited) और क्रेडिट सुइस सिक्युरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (Credit Suisse Securities (India) Private Limited ) इस इश्यू के वैश्विक समन्वयक और बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

    बोफा सिक्युरिटीज इंडिया लिमिटेड (BofA Securities India Limited) और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Citigroup Global Markets India Private Limited) इस पब्लिक इश्यू के लिए मर्चेंट बैंकर नियुक्त हुए हैं। इस कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होंगे। पिछले साल जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपेंदर गोयल ने कर्मचारियों से कहा था कि कंपनी साल 2021 की पहली छमाही के भीतर आईपीओ लाने की योजना बना रही है।

  • प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों से देर रात्रि की चर्चा

    [object Promise]

    अनूप दुबे की रिपोर्ट

    पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। गांव के लोग कोरोना को हराने के लिये सीमा सील कर रहे है, राजस्व अमला लोगों की रक्षा में सतत जुटा है, राजस्व अमले के अधिकांश अधिकारी संक्रमित हो चुके है इस स्थिति में अधिकारियों की उपलब्धता शासन स्तर से की जाए । खजुराहो सांसद व्ही. डी. शर्मा ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि लवकुशनगर, गौरिहार और खजुराहो क्षेत्र में कोविड सेंटर ऑपरेट करने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। छतरपुर जिले के कोविड सेंटर को कोरोना संक्रमण के मद्देनजर और अधिक सुदृढ बनाना होगा।

    इसी क्रम में कोविड केंद्र खजुराहो में कोविड केंद्र को शुरू किया गया है जिसकी क्षमता और बढ़ानी होगी। मुख्यमंत्री चौहान को कलेक्टर छतरपुर शीलेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते सात दिवस में छतरपुर जिले की कोरोना संक्रमण क पॉजिटिविटी दर 37 प्रतिशत से घटकर 30 अप्रैल की स्थिति में घट कर 18 प्रतिशत आ चुकी है जिले के 300 गांव में लोगों ने स्वेच्छा से गांव की सीमा सील करते हुए कोरोना कर्फ्यू लगाया है शहर में भी माइक्रोकंटेन्टमेंट बढ़ जा रहे हैं। किल-कोरोना अभियान में 90% घरों का सर्वे हो चुका है सर्वेक्षित 100% लोगों को निःशुल्क दवाइयां दी गई। जिले के बड़ामलहरा, लवकुशनगर, खजुराहो, नौगांव और महोबा रोड छतरपुर कोविड केन्द्र पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

  • रमाला में कोरोना पाजिटिव 10 मरीजों को होम आइसोलेट करने गई टीम पर हमला

    [object Promise]

    बागपत। बागपत के रमाला में कोरोना पाजिटिव 10 मरीजों को होम आइसोलेट करने गई टीम पर बुधवार को किरठल गांव में हमला हो गया है। आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने एंबुलेंस चालक का सिर फोड़ दिया जबकि महिला समेत दो डाक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। घायल चालक और पीड़ित डाक्टर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।

    यह है मामला

    छपरौली सीएचसी से आरआरटी टीम प्रथम में शामिल डाक्टर मंसूर और डाक्टर शिखा एंबुलेंस में किरठल गांव गए थे। गांव में मंगलवार को 10 कोरोना पाजिटिव मिले थे और बुधवार को टीम इसलिए गांव में गई थी कि स्थिति को देखते हुए मरीजों को घर में ही आइसोलेट या अस्पताल में भिजवाया जा सके। डाक्टर मंसूर ने बताया कि जैसे ही वह गांव में पहुंचे और मरीजों से बातचीत की तो आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने उन पर हमला बोल दिया, जिसमें एंबुलेंस चालक सौरभ आर्य का सिर फट गया और उनके साथ ही अभद्र व्यवहार किया गया। किट आदि सामान भी तोड़ दिया।

    पुलिस ने ली घटना की जानकारी

    आरोपितों का कहना है कि जिन्हें वे पाजिटिव बता रहे हैं, उनकी रिपोर्ट नगेटिव है और डाक्टर लोगों को बिना बात ही परेशान कर रहे हैं। उसके बाद आरोपित फरार हो गए। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश ने बताया कि डाक्टरों की टीम थाने में आई है और उनसे घटना की जानकारी ली जा रही है। डाक्टर शिखा ने बताया कि गांव में दूसरी टीम को भेजा गया है। सूचना के बाद सीओ आलोक सिंह और छपरौली सीएचसी अधीक्षक डाक्टर अरविंद मलिक थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली।