Category: business

  • मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी देखिए यह रिपोर्ट आखिर ऐसा क्या कर रहे हैं लोग

    [object Promise]

    अनूप दुबे की रिपोर्ट

    छतरपुर-ग्राम पंचायत बारी की जानकारी में बताया गया कि गांव की आबादी 3200 के लगभग है। ग्राम में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं है । इस कार्य के लिए 15 से 20 लोगों की समिति भी बनाई गई है जो बारी-बारी से 24 घंटे बेरियर पर चौकसी करते हुए बाहरी व्यक्तियों के आगमन पर अंकुश लगाती है तो ग्राम के ऐसे व्यक्ति जो दूसरे प्रदेश एवं स्थानों से वापस लौटे हैं, उन्हें कुछ दिनों के लिए गांव से दूर रखने के लिए एक निश्चित स्थान पर ठहराया जाता है तो वहीं गांव की जरूरतों की वस्तुओं की उपलब्धता के लिए 18 से 25 वर्ष के युवाओं की समिति गठित की गई है जो बाजार से आवश्यक सामग्री, दवाईयां लाने का काम करते हैं।

  • कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर दुकाने सील

    [object Promise]

    छतरपुर-बमीठा कोरोना गाइडलाइन का पालन नही रहे दुकानदारों पर नायव तहसीलदार सर्किल चंद्रनगर रूपम गुप्ता जी ,एस आई शैलेन्द्र रावत ने हमराह पुलिस बल के साथ न्यू मार्केट बमीठा में दो दुकाने खुली थी राजेन्द्र जैन की कपड़ा दुकान, अशोक साहू की न्यू कलेक्शन की दुकान सील कर कार्यवाही की गई।

  • कंपनी इकरा ने कहा – प्रभावित हो सकती है एनबीएफसी और एचएफसी द्वारा बांटे गए कर्ज की गुणवत्ता

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों से खुदरा लोन की गुणवत्ता को लेकर चिंता फिर बढ़ गई है। निवेश से संबंधित सूचना देने वाली कंपनी इकरा ने कहा है कि खासतौर पर गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (एचएफसी) द्वारा बांटे गए कर्ज की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। एक रिपोर्ट में इकरा का कहना है कि आवाजाही पर प्रतिबंधों के चलते एनबीएफसी की वैसी वसूली पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा जो बहुत छोटी मात्रा की हैं और जिनमें अभी भी नकद में लेनदेन काफी ज्यादा होता है।

    इकरा के मुताबिक अगर राज्यों के बीच आवाजाही को फिर से बंद किया गया तो वाणिज्यिक वाहनों के लोन पर भी दबाव दिख सकता है। महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कई अन्य क्षेत्रों में गैर-आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही बंद की दी गई है। ऐसे में वाणिज्यिक वाहनों का परिचालन करने वाली कंपनियां अपनी पूरी क्षमता का उपयोग नहीं कर पा रही हैं। इससे वाणिज्यिक वाहनों के कर्ज की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है।

    हालांकि, एजेंसी का मानना है कि इस चुनौतीपूर्ण दौर में भी हाउसिंग लोन सेक्टर सबसे जीवंत रहने वाला है, जैसा कि पिछले वर्ष भी ऐसे संकटपूर्ण माहौल में दिखा था। इसकी वजह यह है कि यह सुरक्षित लोन माना जाता है और ग्राहक भी इसे चुकाने को प्राथमिकता देते हैं।

    इकरा के वाइस प्रेसिडेंट व स्ट्रक्चर्ड फाइनेंस रेटिंग्स प्रमुख अभिषेक डफरिया ने कहा कि वर्तमान में सभी पाबंदियां स्थानीय स्तर तक सिमटी हुई हैं और उतनी ज्यादा कठिन नहीं हैं। लेकिन कोरोना की तीव्रता लगातार भयावह हो रही है क्योंकि इसे नियंत्रण में लाया जाना अभी बाकी है।

    बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून, 2020 में सिक्युरिटीज वॉल्यूम गिरकर 7,500 करोड़ रुपये रह गया था। इसकी वजह यह थी कि केंद्र सरकार ने मार्च के चौथे सप्ताह में देशव्यापी लॉकडाउन लगा दिया था। हालांकि, लॉकडाउन में छूट के बाद से इसमें तेजी देखी गई और बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही यानी जनवरी-मार्च, 2021 में यह 40,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    इकरा का मानना है कि कोरोना की इस दूसरी लहर में सिक्युरिटीज वॉल्यूम में फिर तेज गिरावट दिख सकती है। इसकी वजह यह है कि एनबीएफसी व एचएफसी बहुत सोच-समझकर और परखकर लोन देंगी।

  • कोरोना संक्रमण के बढ़ते हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में रात्रि कर्फ्यू, RTPCR रिपोर्ट के साथ ही मिलेगा प्रवेश

    [object Promise]

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने चार जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। कांगड़ा, सोलन, सिरमौर व ऊना में बंदिशें सख्त होंगी। रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शीर्ष मंत्रियों व अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। कांगडा में पहले से बंदिशे लागू हैं अब तीन अन्य जिलों में भी सख्ती बढा दी है। हिमाचल सरकार यदि बिलासपुर जिले में भी रात्रि कर्फ्यू लगा देती तो पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के साथ राज्य की लगती सीमाएं सील हो जाती और कोरोना के बढ़ते मामलों में तुरंत कमी दर्ज हो सकती थी।

    ओक ओवर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में चार जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया। सरकार ने रात्रि कर्फ्यू 27 अप्रैल से 10 मई तक लगाने का निर्णय लिया है। इन जिलों में रात्रि कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक रहेगा। इस दौरान राज्य में किसी प्रकार की आवाजाही नहीं होगी। केवल आवश्यक वस्तुओं को लेकर आने वाले वाहन ही प्रदेश में दाखिल हो सकेंगे।

    मुख्यमंत्री के निवास पर आयोजित कोविड-19 की समीक्षा बैठक में सामने आया कि 4 जिलों में ही कोरोना संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में रात्रि कर्फ्यू लगाना उपयुक्त रहेगा। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल, वन मंत्री राकेश पठानिया, जनजातीय मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना के साथ स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी भी मौजूद थे।

    उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि अब राज्य में आने वाले लोगों को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति रिपोर्ट लेकर नहीं आता है तो ऐसी स्थिति में उसे 14 दिनों तक होम क्वॉरंटाइन रहना पड़ेगा। इस बीच में सात दिनों के बाद टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उस व्यक्ति को होम क्वारंटाइन नहीं रहना पड़ेगा।

  • थाना प्रभारी केपी टंडन की कोरोना से मृत्यु पुलिस अधीक्षक माथुर ने की पुष्टि

    [object Promise]

    जांजगीर जिला के अंतर्गत पामगढ़ थाना प्रभारी केपी टंडन की लंबे इलाज के बाद आखिर कर covid-19 कोरोना वायरस ने पामगढ़ थाना के प्रभारी केपी टंडन की मृत्यु हो गई है इसकी पुष्टि जांजगीर-चांपा जिला के पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने किया केपी टंडन थाना प्रभारी क्षेत्र में अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे तथा उसकी मृत्यु से पुलिस थाना पामगढ़ एवं जांजगीर जिला के जितने भी थाना है सभी में शोक का माहौल है तथा सभी लोगों ने उसकी आत्मा को शांति के लिए दुआएं किया तथा उसकी मृत्यु के बाद थाना पामगढ़ एवं क्षेत्र में शोक का माहौल है ।

  • देहरादून में ध्वस्त होती स्वास्थ्य सेवाएं, दून अस्पताल में लाचार सिस्टम-बेबस मरीज

    [object Promise]

    देहरादून। कोराना के कारण हर दिन बड़ी संख्या में मरीज दम तोड़ रहे हैं। अब मरीजों की सांसों की डोर टूटने के साथ ही जनसामान्य का सब्र भी टूटने लगा है। इसी गम और गुस्से की एक तस्वीर गुरुवार को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में दिखी। यहां एक मरीज की मौत के बाद स्वजनों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने हंगामा और तोड़फोड़ कर दी। समझाने पर किसी तरह स्वजन शांत हुए।

    हरिद्वार रोड निवासी 39 वर्षीय एक युवक को कोरोना संक्रमण होने पर 15 अप्रैल को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को युवक की मौत होने पर स्वजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। महिलाओं ने स्टाफ को खूब खरी-खोटी सुनाई। इसी दौरान एक महिला ने आयुष्मान वार्ड का शीशा तक तोड़ दिया। एक वार्ड ब्वॉय शीशे की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। मृतक के भाई संजय कुमार ने बताया कि कल तक युवक फोन पर बात कर रहा था। इंजेक्शन भी लगाए गए थे, लेकिन गुरुवार सुबह कह दिया गया कि उसकी मौत हो गई है। संजय ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि यहां कोई सुनने वाला नहीं है।

    उधर, अनारवाला की 56 वर्षीय सरला थापा को कोरोना संक्रमण होने पर दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उनकी दो बेटियां भी यहां भर्ती हैं। सरला की बहू पिया थापा ने भी आरोप लगाया कि अस्पताल में कोई मरीजों के इलाज की सुध नहीं ले रहा है। तीमारदारों को मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी तक नहीं दी जा रही। पिया ने बताया कि सुबह तक सरला आराम से बात कर रही थीं। कुछ देर बाद चिकित्सकों ने कह दिया कि अचानक उनकी हालत खराब हुई और उनका निधन हो गया। वह अब दोनों ननद को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर ले जा रही हैं।

  • पुलिस ने दुकान का शटर काटकर मोबाइल व नकदी चोरी करने के आरोपित को किया गिरफ्तार

    [object Promise]

    देहरादून। चकराता रोड स्थित आरजीएम प्लाजा में दुकान का शटर काटकर मोबाइल व नकदी चोरी करने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, युवक ने अपने एक साथी के साथ चोरी को अंजाम दिया था। दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।

    कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि 19 अप्रैल को राशिद कुरैशी ने तहरीर दी कि उनकी दुकान का शटर काटकर चोरों ने करीब 75 हजार रुपये व रिपेयर के लिए आए करीब 12 मोबाइल चोरी कर लिए। गुरुवार को सूचना मिली कि जिन व्यक्तियों ने मोबाइल की दुकान में चोरी की है, उनमें से एक मोबाइल बेचने के लिए ओंकार रोड पर घूम रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपित मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 14 हजार रुपये बरामद हुए।

    आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी के साथ सहारनपुर चौक व धामावाला बाजार स्थित दुकान में भी चोरी की थी। जहां से वह नकदी व सिगरेट चोरी करके ले गए थे। नकदी उन्होंने खर्च कर ली हैं और सिगरेट विवेक के पास हैं। कोतवाल ने बताया कि मोनू को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

  • सेल्हौरी गाव के समीप ट्रक और ट्रैक्टर में हुई ज़ोरदार टक्कर, दोनों गाड़ी छतिग्रस्त।

    [object Promise]

    नौबतपुर थाना इलाके के सेल्हौरी गाव के समीप एक ट्रैक्टर और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई है। जिसमे ट्रैक्टर बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि बालू लोड एक ट्रैक्टर हर रोज की तरह आज 4 बजे सुबह बालू लेकर पटना जा रहा था। तभी तेज रफ़्तार में सामने से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि इसमें किसी को कोई नुक्सान नहीं हुआ है। सिर्फ दोनों गाड़ी छतिग्रस्त है। वहीं ट्रैक्टर कन पा का बताया जा रहा है।

  • हरियाणा में आज से सभी बाजार शाम 6 बजे से बंद करने का फैसला, गैर जरूरी कार्यक्रम भी रद्द

    [object Promise]

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोरोना के लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए शुक्रवार से प्रदेश के सभी बाजार तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को शाम छह बजे बंद करने का फैसला किया है। वहीं, कल शाम 6 बजे से शराब की दुकानें भी बंद होंगी। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों को सूचित कर दिया गया है।

    हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई राज्य स्तरीय कोरोना मानीटरिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोरोना पर काबू पाने के लिए सख्त कदम उठाने अनिवार्य हैं, जिसके चलते आज की बैठक में फैसला लिया गया है कि शुक्रवार से प्रदेश के सभी शहरों तथा कस्बों में बाजार शाम छह बजे बंद कर दिए जाएंगे। इससे मार्केट में भीड़ जमा नहीं होगी।

    अनिल विज ने कहा कि इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गैरजरूरी भीड़ को जमा होने से रोका जाएगा। जिन लोगों द्वारा शाम के समय कोरोना गाइडलाइन के साथ जरूरी कार्य किए जाएंगे उन्हें पहले संबंधित एसडीएम की मंजूरी लेनी होगी।

    अनिल विज ने कहा कि कोरोना को लेकर रोजाना रिव्यू किया जा रहा है। अभी प्रदेश में लाकडाउन जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन कोरोना पर काबू पाने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे, जिसके चलते मार्केट को शाम छह बजे बंद करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने लोगों से भी सरकार को सहयोग करने का आह्वान किया और कहा कि उनकी खुद की सावधानी में ही बचाव है।

    आज हरियाणा की कैबिनेट बैठक भी हुई, जिसमें भीड़भाड़ वाले बाजार बंद करने का फैसला लिया गया। इससे पहले आज विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधायकों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इसमें भी कई विधायकों ने बाजार बंद करने की मांग की थी।

    वहीं, हरियाणा में कोरोना से राहत दिलाने वाली दवा रेमडेसिविर की कालाबाजारी की घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने फैसला किया है कि यह दवा अब आधार कार्ड दिखाने पर ही मिलेगी। रेमडेसिविर विक्रेता संबंधित व्यक्ति के आधार कार्ड की एंट्री करेंगे। हरियाणा में पिछले एक सप्ताह के दौरान रेमडेसिविर की कालाबाजारी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गुरुग्राम में पुलिस द्वारा अवैध रूप से जमा रेमडेसिविर इंजेक्शन पकड़े जा चुके हैं और पंचकूला में एक व्यक्ति को स्टिंग कर कालाबाजारी करते हुए पकड़कर उसके पास से 16 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य शहरों से भी इस दवाई की कालाबाजारी की खबरें आ रही थी।

    इसके चलते बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की रिव्यू बैठक के दौरान सरकार ने फैसला किया है कि रेमडेसिविर के इंजेक्शन मांगने वालों के आधार कार्ड चेक किए जाएंगे। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी अधिकृत दवा विक्रेताओं को निर्देश जारी किए हैं कि वह आधार कार्ड एंट्री के बाद ही यह दवा दें। इस संबंध में जिला स्तर पर अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेेत्रों का दौरा कर सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में रेमडेसिविर की कालाबाजारी न हो।