Category: business

  • अब GST में बड़ी राहत, छोटे कारोबारियों को नहीं कराना होगा रजिस्ट्रेशन

    [object Promise]

    नई दिल्ली । जीएसटी काउंसिल ने गुरुवार को अपनी 32वी बैठक में कारोबारियों और आम जनता के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। बैठक में छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए GST  रजिस्ट्रेशन का दायरा बढ़ाने पर सहमति बन गई है। अब 40 लाख रुपये तक के सालाना टर्नओवर पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा। अभी तक 20 लाख रुपए तक का कारोबार करने वाले जीएसटी के दायरे में आते हैं। इसके साथ ही छोटे कारोबारी जीएसटी के दायरे से बाहर हो जाएंगे। इन छोटे कारोबारियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन का झंझट नहीं रहेगा।

    इसके अलावा जीएसटी काउंसिल ने कंपोजिशन स्कीम को लेकर भी बड़ा फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बैठक में कंपोजिशन स्कीम की सीमा को 1.5 करोड़ रुपए कर दिया गया है। अभी तक ये सीमा 1 करोड़ रुपए थी। ये नई सीमा 1 अप्रैल 2019 से लागू होगी। इसके अलावा जीएसटी काउंसिल ने एसएमई को वार्षिक रिटर्न फाइल करने की छूट दे दी है।

    हालांकि इन छोटे कारोबारियों को हर तिमाही टैक्स भरना होगा, जबकि इससे पहले इनको हर तिमाही में रिटर्न भी भरना होता था।
    बता दें कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में सभी राज्यों के वित्तमंत्री शामिल होते हैं। ये बैठक आज दिल्ली में वित्तमंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में हो रही है। जीएसटी से जुड़े हुए सभी मामलों पर फैसला जीएसटी काउंसिल ही लेती है। पिछली बैठक में 26 चीजों पर टैक्स की दर को कम किया गया था। अभी जीएसटी काउंसिल की बैठक से जुड़े बाकि फैसलों का एलान होना बाकि है।

  • Reliance Industries : 10,000 करोड़ रुपये के मुनाफे वाली देश की पहली कंपनी

    [object Promise]

    नई दिल्ली।  मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. बृहस्पतिवार को कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही नतीजे जारी करके सबको चौंका दिया है. इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 7.7 फीसदी बढ़कर 10,251 करोड़ रुपये हो गया है. इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज एक तिमाही में 10,000 करोड़ रुपये के मुनाफे वाली देश की पहली कंपनी बन गई है।

    कंपनी की आय भी 9.1 फीसदी 1.56 लाख करोड़ रुपये हो गई है. कंपनी की नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं. नतीजों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो के तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं. जियो देश का सबसे बड़ा मोबाइल डाटा नेटवर्क बनने की ओर अग्रसर है. तिमाही नतीजों पर एक नज़र- तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड एबिटडा 21,108 करोड़ रुपये से बढ़कर 21,317 करोड़ रुपये रहा है. तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड एबिटडा मार्जिन 14.7 फीसदी से घटकर 13.6 फीसदी रहा है।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड पेटकेम से होने वाली आय 43,745 करोड़ रुपये से बढ़कर 46,246 करोड़ रुपये रही है. जबकि कंपनी का कंसोलिडेटेड पेटकेम एबिट 8,120 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,221 करोड़ रुपये हो गया है. इसी के साथ पेटकेम एबिट मार्जिन 18.6 फीसदी से घटकर 17.8 फीसदी हो गई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनिंग से होने वाली आय 98,760 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.1 लाख करोड़ रुपये हो गई है. इसका एबिट 5,322 करोड़ रुपये से घटकर 5,055 करोड़ रुपये हो गया है जबकि कंसोलिडेटेड रिफाइनिंग एबिट मार्जिन 5.4 फीसदी से घटकर 4.5 फीसदी हो गई है।

  • सरकार BSNL को बेच या बंद कर सकती है, जानें क्यों

    [object Promise]

     नई दिल्ली। सरकारी क्षेत्र की टेलिकॉम कंपनी BSNL लाभकारी यानी प्रॉफिटेबल नहीं रही है। ऐसे में अब सरकार ने कथित तौर पर कंपनी को बंद करने सहित सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए कहा है। आसान भाषा में समझा जाए तो अगर सब कुछ असफल हो जाता है तो सरकार BSNL को बेच या बंद कर सकती है।

    एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL के मुख्य अधिकारियों ने दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन से मुलाकात की जिसके बाद सरकार ने यह निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अरुणा सुंदरराजन से मुलाकात के दौरान, अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी की मौजूदा वित्तीय स्थिति, नुकसान, Jio की एंट्री का प्रभाव, स्वैच्छिक रिटायरमेंट योजना की संभावनाएं और कर्मचारियों के लिए पहले रिटायरमेंट की योजना के बारे में बात की।

    सरकार ने कहा है कि BSNL को एक नोट बनाना होगा जिसमें यह बताया जाएगा कि कंपनी बंद होने के बाद क्या होगा। सरकार ने कंपनी से कुछ अन्य विकल्पों को भी तलाशने की बात कही है जिसमें कंपनी के स्ट्रेटेजित विनिवेश आदि शामिल हैं। कंपनी से इन सभी विकल्पों पर तुलनात्मक विश्लेषण पेश करने को कहा है।

  • कुशीनगर : मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा पडरौना के महिलाओं ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : जम्मू काश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले को लेकर शनिवार को कुशीनगर में मारवाड़ी मंच चेतना महिला शाखा पडरौना में जबरदस्त गुस्सा दिखा। मारवाड़ी मंच के महिलाओं ने घटना को लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और जुलूस निकाल कर अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान शहीदों की याद में पूरे पडरौना शहर में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी वहीं महिलाओं ने पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा किए गए कार्यों के प्रति गुस्सा जाहिर किया, महिलाओं ने कहा कि हम सिर्फ चूड़ियां नहीं पहनती हैं जरूरत पड़ने पर भी हम हथियार उठाने से भी पीछे नहीं रहेंगी |

  • कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बदायूं स्थित आवास पर छापेमारी

    [object Promise]

    बदायूं।  योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बदायूं स्थित आवास पर मंगलवार को छापेमारी हुई। नगर मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार अवस्थी भारी पुलिस बल के साथ आवास विकास कालोनी स्थित मकान पर गये और पूरे मकान की गहन तलाशी ली।

    दरअसल, सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि मौर्य बदायूं में रहकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके आवास पर बाहरी लोग एकत्र हैं। इसी शिकायत के आधार पर आयोग की टीम ने छापेमारी की। अवस्थी ने बताया कि छापेमारी जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर की गयी।

    स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं। अवस्थी के अनुसार, छापेमारी के दौरान हालांकि मौर्य नहीं मिले। वह किराये के मकान में रहते हैं और छापे के दौरान वहां मकान मालिक के परिवार के अतिरिक्त कोई अन्य नहीं मिला।

  • चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी……. प्रेक्षक।

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 37, अमेठी संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक वी. शशांक शेखर ने कहा है कि चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं संबंधित राजनीतिक दलों को निर्वाचन से संबंधित कोई शंका या शिकायत हो तो वे निःसंकोच उनसे मिलकर बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में इसके समाधान की कार्रवाई की जायेगी। अभ्यर्थियों को यह भी बताया गया कि शिकायत काॅमन न होकर स्पेसिफिक होनी चाहिए।

    ताकि समस्या का शीघ्र निराकरण किया जा सके। मा. प्रेक्षक आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों/अभ्यर्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रत्याशियों से कहा कि रैली, जनसभा, रोड शो, जुलूस आदि की परमिशन के लिए सुविधा पोर्टल पर 48 घंटे पूर्व आवेदन कर प्राप्त की जा सकती है बिना परमिशन के कोई भी जुलूस, जनसभा करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।।

    उन्होंने कहा कि किसी के घर पर पोस्टर, बैनर बिना उसकी अनुमति के ना लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सभी प्रत्याशी/ राजनीतिक दल पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है। माननीय प्रेक्षक ने कहा कि मतदाताओं को पैसा, शराब आदि कोई भी प्रलोभन या डराने धमकाने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में जनपद का मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है।

    इसलिए मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएं। इस बार जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाकर 70 से 75 प्रतिशत किया जाए। इसके पूर्व सभी अभ्यर्थियों को चुनाव प्रचार में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने एवं चुनाव प्रचार खर्च का व्यौरा विधिवत संधारित करने के बारे में विस्तार से बताया गया। व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल अधिकारी आलोक राजवंशी द्वारा अभ्यर्थियों को बताया गया कि चुनाव प्रचार खर्च की अधिकतम सीमा 70 लाख रूपया है। सभी उम्मीदवारों को दैनिक खर्च का हिसाब पंजी में अंकित करना होगा। व्यय लेखा पंजी का तीन बार व्यय प्रेक्षक द्वारा सत्यापन किया जाएगा।।

    व्यय लेखा पंजी का सत्यापन 25 व 29 अप्रैल 2019 तथा 03 मई 2019 को 11 से 05 बजे तक किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. राम मनोहर मिश्र ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये जा रहे हैं। मतदाताओं के सुविधा हेतु पानी, शौचालय, शेड आदि की व्यवस्था की गई है। दिव्यांग मतदाताओं के सुविधा हेतु रैंप एवं व्हील चेयर की सुविधा रहेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी मुसाफिर खाना महात्मा सिंह सहित अन्य अधिकारी व प्रत्याशी/राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान के भ्रष्टाचार से विकास कार्य मे हो रही अनियमितता

    [object Promise]

    रिपोर्ट विनोद यादवअलीगढ़- तहसील कोल के विकासखंड अकराबाद ग्राम पंचायत दभी में तैनात ग्रामपंचायत अधिकारी व प्रधान के भ्रष्टाचार से विकास कार्यो में घोर अनियमितता हो रही है ।

    ग्रामीणों द्वारा शिकायतो के पश्चात अधिकारी भी गम्भीरता से नही ले रहे है जिसके चलते उनका मनोबल और भी बढ़ गया है ।
    [object Promise]
    मिली जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी आलोक कुमार व प्रधान पिंकी देवी है ,इस ग्राम पंचायत के विकास में जो धनराशि विभाग से आवंटित हो रही है।
    ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान के भ्रष्टाचार के चलते उसमे गुणवत्ता नही है ।
    सूत्रों की माने तो इस ग्राम पंचायत में शौचालय , नाली,खड़जा, व अन्य निर्माण कार्यों में बेहद घटियाँ पीली ईटो व मानक के विपरीत मसाले का प्रयोग किया जा रहा है ।
    जिससे एक तरफ निर्माण कार्य कराए जा रहे है तो दूसरी ओर जगह -जगह टूटना शुरू हो गये ।
    शौचालय में विभाग द्वारा निर्देश है कि चयनित अभ्यर्थियों के खाते में रकम भेजी जाए किन्तु ऐसा न करके शौचालय का ठेका दे दिया गया है और जिनके खाते में भेजा भी गया है निर्धारित रकम भी नही गयी है ।
    यहां शौचालय उन्ही लोगो के बनवाये जा रहे है जो प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी को 12000 रुपये निकाल कर दे देता है ।
    इस मामले को लेकर कई बार ग्राम पंचायत के लोगो ने खंड विकास अधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी, डीएम,कमिश्नर समेत अन्य लोगो को ऑनलाइन शिकायती पत्र भेजा ।
    जिसमे जांच के लिए डीएम स्तर से होते हुए बी डी ओ के यहां पहुँची किंतु ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान की गहरी पैठ होने से निष्पक्ष जाँच के बजाय लीपापोती होती गयी ।
    जिसका नतीजा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान का मनोबल ओर बढ़ गया ।

  • अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

    [object Promise]

    बांगरमऊ उन्नाव नगर के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा का रहना वाला एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलाते बीती देर रात को घर मे फाँसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु शव विच्छेदन गृह भेज दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा निवासी स्वर्गीय पुत्तू का 30 वर्षीय पुत्र अंशू ने अज्ञात कारणों के चलते बीतीे रात घर मे फाँसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया। सुबह जब परिजनों ने देखा तो दंग रह गये। घर मे मौत की खबर लगते ही लोगो का मजमा लगने लगा। दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था,अभी एक माह पूर्व ही घर आया था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और माँ बाप की पहले हो चुकी थी
    वही पुलिस को सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज दरोगा राम औतार ने पांचना भर के शव पोस्टमोर्टम हेतु जिला आस्पताल के लिए भेज दिया।

  • बिजली विभाग की लापरवाही बनी अन्नदाता की परेशानी

    [object Promise]

    रिपोर्ट विनोद यादव

    अलीगढ़- अलीगढ़ के तहसील कोल के ग्राम मानई में बिजली विभाग की लापरवाही साफ देखने को मिल रही है ।
    ग्राम मानई में किसानों की सैकड़ो बीघा जमीन में होकर बिजली विभाग की जर्जर लाइन गुजर रही है इस जर्जर लाइन में फॉल्ट होने से रामबाबू पुत्र भूदेव सिंह की 2 बीघा फसल में आग लग गई ।
    [object Promise]
    लोगो ने अपनी सूझ बूझ से आग पर काबू पा लिया जब लोगो से आग के लगने का कारण पूछा गया तो लोगो ने बताया कि जर्जर लाइन में फॉल्ट होने से फसल में आग लगी हैं ।
    एक ओर सरकार बिजली विभाग में जर्जर लाइनों को ठीक कराने के लिए भारी भरकम बजट आवंटित करती है तो दूसरी ओर बिजली विभाग के कर्मचारी बजट होने पर भी जर्जर लाइनों को ठीक नही कराते है जिससे अन्नदाता की परेशानी और बढ़ जाती है, जिससे अन्न दाता को फसल में नुकसान होने का डर बना रहता है ।