Category: business

  • 81.21 रुपये हुआ डीजल, 88.23 रुपये हुआ पेट्रोल, हरियाणा में पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती

    [object Promise]

    हरियाणा में शनिवार 27 मार्च को पेट्रोल डीजल के दामों में कमी आई। हरियाणा में पेट्रोल के दाम 88.23 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल के दाम 81.21 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं। चंडीगढ़ में दामों में कमी आई। चंडीगढ़ में डीजल 80.80 रुपये और पेट्रोल 87.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    जानिए आपके शहर में कितना है दाम

    पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

  • सड़क परिवहन मंत्रालय ने लिया फैसला कोरोना संक्रमण को देखते हुए, DL, RC और परमिट जैसे दस्तावेजों की वैधता जून तक बढ़ी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सरकार ने गाड़ी से जुड़े दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस (DL), रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और परमिट आदि की वैधता 30 जून, 2021 तक के लिए बढ़ा दी है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। राज्यों को भेजी गई एडवाइजरी में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि पहली फरवरी, 2020 या इसके बाद जिन दस्तावेज की वैधता समाप्त हो रही है, उनकी वैधता को विस्तार दिया जाएगा।

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों को भेजे एक परामर्श में कहा है कि वह फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण और अन्य दस्तावेजों की वैधता को बढ़ा रहा है, जिनका लॉकडाउन के कारण विस्तार नहीं किया जा सकता है और जिनकी वैधता एक फरवरी 2020 को खत्म हो गई है या 31 मार्च 2020 को खत्म हो जाएगी।

    कोरोना के कारण लॉकडाउन के चलते बहुत से लोग अपने दस्तावेज का नवीनीकरण नहीं करा पाए थे। विभिन्न दस्तावेज की वैधता बढ़ाने के लिए सबसे पहले 30 मार्च, 2020 को एडवाइजरी जारी की गई थी। फिर नौ जून, 24 अगस्त और 27 दिसंबर को एडवाइजरी जारी कर वैधता बढ़ाई गई थी। 27 दिसंबर, 2020 को जारी एडवाइजरी में सभी दस्तावेज की वैधता को 31 मार्च, 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया गया था। परामर्श में कहा गया कि संबंधित अधिकारियों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे दस्तावेजों को 30 जून 2021 तक वैध मानें।

    मंत्रालय ने कहा कि पहली फरवरी, 2020 के बाद से एक्सपायर हो रहे दस्तावेज को 30 जून, 2021 तक वैध माना जाएगा। प्रवर्तन किसी भी जांच में इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करेंगी, जिससे लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। इस संबंध में यह संभवत: आखिरी एडवाइजरी है। राज्यों को इसका पूरी तरह पालन करने को कहा गया है।

  • जानिए कीमतें, गिर गए सोने के भाव, चांदी में भी आई अच्छी-खासी गिरावट

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत (Gold Price) एमसीएक्स एक्सचेंज पर 53 रुपये की गिरावट के साथ 44,642 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। बीते हफ्ते के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आइए विस्तार से जानते हैं।

    बीते हफ्ते सोने के भाव टूटे

    बीते हफ्ते सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। बीते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 22 मार्च को एमसीएक्स पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने का भाव 44,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने की कीमत 45,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस सोने के भाव में बीते हफ्ते 379 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई।

    चांदी में भी आई अच्छी-खासी गिरावट

    बीते हफ्ते चांदी की कीमतों (Silver Price) में भी गिरावट दर्ज की गई। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 64 रुपये की गिरावट के साथ 64,805 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस चांदी की कीमत सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 22 मार्च को एमसीएक्स पर 67,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी। इससे पिछले सत्र में यह 67,527 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस चांदी के भाव में बीते सप्ताह 2722 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई।

    वैश्विक बाजार में सोना

    बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन वैश्विक स्तर पर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतें (Global Gold Price) बढ़त के साथ बंद हुई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.43 फीसद या 7.40 डॉलर की  बढ़त के साथ 1,734.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार को 0.32 फीसद या 5.59 डॉलर की तेजी के साथ 1,732.52 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

    वैश्विक बाजार में चांदी

    बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को वैश्विक बाजार में चांदी की वायदा कीमत (Global Silver Price) बढ़त के साथ और हाजिर कीमत बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.27 फीसद या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 25.11 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 25.06 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

  • धोखे से बच जाएंगे आप, सलाह मानने से पहले जान लें सलाहकार का इरादा

    [object Promise]

    नई दिल्ली। निवेश को लेकर अच्छी सलाह का दावा करने वाले बहुत लोग मिल जाते हैं। कई बार मन में सवाल आता है कि हमें सलाह देने से उन्हें क्या फायदा है? उनके काम के तरीके और मुनाफे का जरिया समझना हमारे लिए मददगार हो सकता है। हमें अपने निवेश के लिए दिमागी तैयारी करनी चाहिए। यह दिमागी तैयारी ही हमें धोखे से बचाती है। सलाह को मानने से पहले उसके पीछे का इरादा समझना जरूरी है।

    एक बुजुर्ग बड़ी रुचि से बताते हैं कि टीवी और इंटरनेट पर कुछ लोग दावा करते हैं कि उन्होंने निवेश पर साल में 300 फीसद मुनाफा हासिल करने का तरीका खोज लिया है और उस पर किताब भी लिखी है। ये लोग सिर्फ शिपिंग के खर्च पर किताब भेजने को भी तैयार रहते हैं।

    सोचने की बात है कि अगर किसी ने वास्तव में एक साल में 300 फीसद मुनाफा कमाने का तरीका खोज निकाला है, तो वह किताब की शिपिंग की लागत से मिलने वाले थोड़े से चिल्लरों के लिए इंटरनेट पर क्यों जाएगा। चार्ली मंगेर उन निवेश गुरुओं की बात करते हैं, जो अथाह संपत्ति के बारे में खोजे गए अपने रहस्यों का प्रचार करते रहते हैं। अहम बात यह है कि वे संपत्ति बनाने में विफल रहे हैं और अब आपको संपत्ति बनाने के रहस्यों को बेचकर पैसे कमाने के लिए मजबूर हैं।

    बिक्री के इस दौर में ऐसा सोचना मुश्किल है कि किसी ग्राहक को कोई एहसान के तौर पर वित्तीय सेवाएं देगा। कई लोगों को याद होगा कि एक दौर था जब किसी शेयर ब्रोकर की सेवाएं हासिल करना भी मुश्किल था। 1995 या उससे आगे तक ऐसे ही हालात थे। किसी परिचय से ही शेयर ब्रोकर मिलता था। ब्रोकर अक्सर आपके पैसे से एक बड़ा हिस्सा (कमीशन के अतिरिक्त) लेता था क्योंकि आपके पास यह जानने का कोई तरीका ही नहीं होता था कि वास्तव में आपका व्यापार किस कीमत पर हुआ है।

    वे दिन तो बीत गए हैं लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। अब स्थिति ज्यादा जटिल है। सरकार या नियामक के स्तर पर तो अधिकांश बदलाव हो चुके हैं। लेकिन अब भी अगर आप नहीं चाहते कि आपके साथ बेईमानी हो तो आपको लगाम अपने हाथ में रखनी होगी और अपने ज्ञान को बढ़ाना होगा।

    बचत और निवेश करने वालों को समझने की जरूरत है कि चीजें किस तरीके से काम करती हैं। ज्यादातर लोगों को बैंकिंग, बीमा, स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड ब्लैक बॉक्स की तरह दिखते हैं। चीजें कैसे काम करती हैं, इसके बारे में एक दिमागी तैयारी के बगैर कोई व्यक्ति सामने आने वाली समस्याओं से नहीं निपट सकता है। मैंने कहीं पढ़ा था कि अगर चाभी को घुमाने से कार चालू नहीं होती है, तो ज्यादातर ड्राइवर चाभी को और जोर घुमाते हैं जबकि इससे कुछ होता नहीं।

    हमें दिमागी तैयारी रखनी चाहिए। सर्विस प्रोवाइडर कौन है? बेचने वाला कौन है? वे कैसे पैसा बनाते हैं? इन सवालों का जवाब पता होने पर फैसला लेना आसान हो जाता है। वित्तीय उत्पादों को बेचने वाले आपको ट्रेड में बेहतर सलाह देने के लिए चीजों को पेश करने का दिखावा करते हैं। वास्तव में वे ट्रांजैक्शन से कमाते हैं। आप जितना ज्यादा निवेश करते हैं, उतना ज्यादा वे कमाते हैं। उनका लाभ स्पष्ट है

  • जानिए कब-कब नहीं होगा काम, अप्रैल में बस 15 दिन खुलेंगे बैंक

    [object Promise]

    नई दिल्ली। अगले महीने अप्रैल में बैंकों के 15 अवकाश के दिन होंगे। अगले वित्तवर्ष 2021-22 (अप्रैल-मार्च) के आरंभ में एक अप्रैल को खाताबंदी के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा, जबकि दो अप्रैल को गुडफ्राइडे का अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद चार अप्रैल को रविवार और पांच अप्रैल को बाबू जगजीवन राम जयंती पर आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे। छह अप्रैल को तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने के कारण बैंकों का अवकाश होगा। आगे 10 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार और 11 अप्रैल को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को गुड़ी पड़वा/ तेलुगू नववर्ष दिवस/उगादी महोत्सव होने के कारण बैंकों का अवकाश होगा।

    अगले दिन 14 अप्रैल को बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के साथ-साथ तमिल नववर्ष दिवस/विशु/बीजू महोत्सव/चीरोबा/ बोहाग बिहू के कारण बैंकों में अवकाश होगा। वहीं, 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस/ बंगाली नववर्ष दिवस बोहाग बिहू और सरहुल का अवकाश है। वहीं, 16 अप्रैल को बोहाग बिहू और 18 अप्रैल को रविवार है। इसके आगे 21 अप्रैल को रामनवमी के अवकाश पर बैंक बंद रहेंगे। फिर 24 अप्रैल को चौथा शनिवार और 25 को रविवार के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

  • जानिए क्या हैं नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का फायदा

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इस समय किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की आठवीं किस्त का इंतजार है। जल्द ही सरकार द्वारा लाभार्थी किसानों के खातों में यह किस्त डाली जाएगी। केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत हर वर्ष योग्य लाभार्थी किसानों के खातों में 6,000 रुपये भेजती है। किसानों को ये रुपये तीन बराबर किस्तों में भेजे जाते हैं। आज हम आपको यह बताएंगे कि पीएम किसान योजना के तहत कौन-से व्यक्ति लाभ लेने योग्य नहीं हैं।

    इस योजना का फायदा उठाने के लिए किसान के नाम खेती की जमीन होनी चाहिए। अगर कोई किसान खेती कर रहा है, लेकिन खेत उसके नाम ना होकर उसके पिता या दादा के नाम है, तो वह व्यक्ति इस योजना का फायदा नहीं उठा सकता है।

    गांवों में कई ऐसे किसान होते हैं, जो खेती के कार्यों से तो जु़ड़े होते हैं, लेकिन खेत उनके स्वयं के नहीं होते। अर्थात वे किसी और के खेतों में खेती करते हैं और खेत मालिक को इसके बदले हर फसल का हिस्सा देते हैं। ऐसे किसान भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की सूची में शामिल नहीं होंगे।

    जो संस्थागत भूमिधारक हैं, वे भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। कई बार जमीन दस्तावेजों में खेती योग्य भूमि के रूप में दर्ज होती है, लेकिन उसका इस्तेमाल कृषि कार्यों की बजाय दूसरे कार्यों में होता है। ऐसे खेत मालिक भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।

    दस हजार रुपये से अधिक की पेंशन अर्जित करने वाले सभी पेंशनर्स (मल्टी टास्किंग स्टाफ/चतुर्थ वर्गीय और ग्रुप डी कर्मचारियों को छोड़कर) भी इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते हैं। साथ ही अगर आपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जानबूझकर गलती की है, तो भी आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।

    सेवारत या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी, मौजूदा या पूर्व सांसद/ विधायक/मंत्री/ मेयर भी इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते हैं। इसके अलावा पेशेवर निकायों के पास रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजिनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और उनके परिवार के लोग भी इस योजना के पात्र नहीं हैं।

  • जानिए भाव, सोने की वायदा कीमत में गिरावट, चांदी भी टूटी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत शुक्रवार सुबह 0.09 फीसद या 44 रुपये की गिरावट के साथ 46,794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी शुक्रवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई।

    सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.34 फीसद या 231 रुपये की गिरावट के साथ 67,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच जुलाई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत इस समय 0.41 फीसद या 281 रुपये की गिरावट के साथ 68,237 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई।

    वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

    वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.34 फीसद या 5.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,752.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.20 फीसद या 3.44 डॉलर की गिरावट के साथ 1,752.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

    वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

    वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.70 फीसद या 0.18 डॉलर की गिरावट के साथ 25.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.34 फीसद या 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 25.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

  • जानें कौन सी दमदार एसयूवी आपके लिए है बेस्ट, Citroen C5 Aircross SUV से होगा Kia Seltos का मुकाबला

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारत में Citroen ने अपनी बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप एसयूवी C5 Aircross को लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी को बेहद स्टाइलिश अवतार में उतारा गया है साथ ही कंपनी ने इसमें बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया है। अगर बात करें कीमत की तो इस इस एसयूवी को 29.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च किया गया है। अगर मुकाबले की बात करें तो Citroen C5 Aircross सीधे तौर पर Kia Seltos को टक्कर देगी। ऐसे में आज हम आपके लिए इन दोनों एसयूवीज का कंपैरिजन लेकर आए हैं जिससे आप समझ सकें कि कौन सी एसयूवी आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगी।

    Citroen C5 Aircross SUV के इंजन और पावर की बात करें तो कंपनी ने इसमें 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड-डीजल इंजन लगाया है। यह इंजन फ्रंट व्हील को पावर देता है, वहीं इस पावरट्रेन के साथ 177 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टार्क मिलता है। Citroen C5 Aircross के इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। Citroen का दावा है कि C5 एयरक्रॉस 18.6 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है। इस एसयूवी को 7 कॉम्बीनेशन में लॉन्च किया गया है। इनमें 4 बॉडी कलर और 3 बाई-टोन रूफ ऑप्शन शामिल हैं। भारतीय बाजार में Citroen C5 Aircross SUV की बिक्री कम्पलीट नॉक्ड डाउन (CKD) किट के जरिए की जाएगी। इसकी असेंबलिंग कंपनी के तमिलनाडु स्थित प्लांट में होगी। अगर फीचर्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को एलईडी हेडलैंप्स, टेललाइट्स के साथ पैनोरमिक सनरूफ भी ऑफर की जाएगी। ग्राहकों को इस एसयूवी के साथ सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा जिसमें 49,999 की ईएमआई पर ग्राहक इस एसयूवी को घर ले जा सकते हैं।

    Kia Seltos तीन इंजन ऑप्शंस में अवेलेबल हैं जिनमें पहला 1497cc का पेट्रोल इंजन है जो कि 6300 Rpm पर 113.42 Hp की पावर और 4500 Rpm पर 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और आईवीटी के ऑप्शन में उपलब्ध है। दूसरा 1353cc का पेट्रोल इंजन है जो कि 6000 Rpm पर 138 Hp का पावर और 1500-3200 Rpm पर 242 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड डीसीटी के ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं तीसरा 1493cc का डीजल इंजन है जो कि 4000 Rpm पर 113.42 Hp की पावर और 1500-2750 Rpm का 250 टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।

  • BMW 6 Series GT लॉन्च भारत में, शुरुआती कीमत 67.70 लाख रुपये

    [object Promise]

    नई दिल्ली। जर्मन लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने आज अपनी BMW 6 Series Gran Turismo के नए मॉडल को लॉन्च कर दिया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार पॉवर से लैस इस कार की कीमत 67.90 लाख रुपये से शुरू होती है, और 77.90 लाख रुपये तक जाती है। बता दें, फेसलिफ्टेड मॉडल की कीमत अपने पहले मॉडल की तुलना में बहुत अधिक नहीं हैं। यह पहले 65.90 लाख से लेकर 77.00 लाख रुपये पर ब्रिकी के लिए उपलब्ध था। यानी कीमत में करीब 2 लाख रुपये का अंतर देखा गया है।

    फीचर्स की सूची: अगर आप इस कार को 30 अप्रैल से पहले बुक करते हैं, तो कंपनी इसके साथ आपको 1.5 लाख रुपये की कीमत की एक्सेसरीज चुनने का मौका दे रही है। 2021 बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज में कंपनी की नई पीढ़ी के iDrive इंटरफ़ेस के साथ 12.3 इंच टचस्क्रीन सिस्टम का प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही इस SUV पर उपलब्ध अन्य विशेषताओं में पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फोर-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, पांच राइडिंग मोड्स (कम्फर्ट, स्पोर्ट, कम्फर्ट +, ईको प्रो, और अडेप्टिव), रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम, स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, पार्किंग और रिवर्सिंग असिस्ट आदि शामिल हैं।

    डिजाइन में क्या मिले बदलाव: बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज़ जीटी फेसलिफ्ट के डिजाइन में मिलने वाले बदलावों की बात करें तो इसमें दोबारा से डिजाइन की गई ‘किडनी’ ग्रिल मिलती है। नई ग्रिल सिल्क और एलईडी हेडलाइट्स द्वारा फलैन्कड है। वहीं नए मॉडल में नए फ्रंट और रियर बंपर भी दिए गए हैं। जो नई 6 जीटी को पहले की तुलना में ज्यादा बोल्ड लुक देते हैं। अन्य डिज़ाइन परिवर्तन में स्लूपिंग रुफरेल्स, टेल लाइट्स और नॉटबैक टेलगेट को पिछले मॉडल के साथ आगे बढ़ाया गया है।

    इंजन और पॉवर: बीएमडब्लू 6 सीरीज़ जीटी फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसमें पिछले मॉडल की ही तरह 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (630i), 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन (620d), और 3.0-लीटर छह-सिलेंडर डीजल (630d वैरिएंट) में शामिल हैं। 630i वैरिएंट में इंजन 255 बीएचपी की पॉवर और 400 एनएम का पीक टॉर्क देता है। जबकि 620d वेरिएंट में इंजन 188 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

    इसके साथ ही बीएमडब्लू 630d पर मिलने वाला छह सिलेंडर इंजन 261 बीएचपी की पावर और 620 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जानकारी के लिए बता दें, बीएमडब्ल्यू 630i और 620d 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैं, वहीं अधिक शक्तिशाली 630d वैरिएंट 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

  • भारत में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स Mahindra Thar को, कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाने के बाद भी डिलीवरी देने में विफल

    [object Promise]

    नई दिल्ली। महिंद्रा थार भारत में बीते साल अक्टूबर में लॉन्च की गई थी। जिसकी लांचिंग के समय से ही लगातार वेटिंग पीरियड की खबरें आ रही हैं, बावजूद इसके भारतीय कार निर्माता ने घोषणा की है कि इस प्रसिद्व ऑफ-रोड एसयूवी को अब तक 50,000 बुकिंग मिल चुकी हैं। यानी 5 महीनों के भीतर इस कार ने 50,000 बुकिंग हासिल की हैं। महिंद्रा थार की कीमत वर्तमान में 12.10 लाख रुपये से लेकर 14.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तय की गई है। यह कार दो वेरिएंट AX (O) और LX में उपलब्ध है।

    महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ऑटोमोटिव डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजय नाकरा ने कहा, “हम इस अभूतपूर्व प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं, ऑल-न्यू थार की प्रतिक्रिया हमारी सभी उम्मीदों को पार कर गई हैं।” इस बात से साफ है कि महिंद्रा इस कार की भारी मांग की उम्मीद नहीं कर रहा था। जिसके चलते इसके प्रोडक्शन को बुकिंग के अनुसार करने में विफल रहा है। बताते चलें कि 2020 के अंत तक थार एसयूवी की वेटिंग लगभग नौ महीने हो गई थी।

    जिसके बाद इस साल के शुरुआत में महिंद्रा ने ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए वादा किया था और लगभग पांच महीने तक वेटिंग पीरियड को सीमित कर दिया गया। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों में उपलब्ध है, जिसका पेट्रोल इंजन 150PS की पावर और 300Nm का टॉर्क (MT) पर जेनरेट करता है। वहीं यह इंजन 320Nm टॉर्क (AT) पर जेनरेट करता है।

    इसके साथ ही Mahindra Thar में एक नया 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिलता है, जो 130PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजनों को मानक के रूप में 6-स्पीड मैनुअल यूनिट मिलती है। जबकि विकल्प के रूप में 6-स्पीड ऑटोमैटिक (AT) का भी लाभ उठाया जा सकता है।