Category: business

  • यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस, PF Account में ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं नए बैंक खाते की जानकारी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सब्सक्राइबर्स को ईपीएफ अकाउंट (EPF Account) से निकासी की अनुमति देता है। ईपीएफ सदस्य को बिना किसी परेशानी के अपने पीएफ खाते से निकासी के लिए अपनी मौजूदा बैंक खाते को पीएफ अकाउंट के साथ अपडेट अवश्य करा लेना चाहिए। बहुत बार ईपीएफओ सदस्य पीएफ खाते से लिंक बैंक खाते को बंद करा चुके होते हैं और नया खाता पीएफ अकाउंट से लिंक करवाना भूल जाते हैं।

    अगर बैंक खाते की जानकारी सही नहीं है, तो आपको पीएफ अकाउंट से रुपये प्राप्त करने में परेशानी आ सकती है। आइए जानते हैं कि अपने नए बैंक अकाउंट की जानकारी पीएफ खाते के साथ अपडेट करने की स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस क्या है।

    स्टेप 1. सबसे पहले एकीकृत सदस्य पोर्टल पर जाएं और यूजरनेम व पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।

    स्टेप 2. अब ‘Manage’ टैब पर क्लिक करें।

    स्टेप 3. ड्रॉप डाउन मेन्यू में से ‘KYC’ को चुनें।

    स्टेप 4. अब बैंक को चुनें और बैंक अकाउंट नंबर, नाम और आईएफएससी कोड (IFSC code) भरकर ‘Save’ पर क्लिक करें।

    स्टेप 5. यह जानकारी एक बार नियोक्ता द्वारा अप्रूव्ड हो जाने के बाद अप्रूव्ड केवाईसी सेक्शन में दिखाई देगी और इस तरह आपके नए बैंक खाते की जानकारी ईपीएफ अकाउंट के साथ अपडेट हो जाएगी।

    सब्सक्राइबर्स EPFO पोर्टल के माध्यम से अपना EPF बैलेंस भी चेक कर सकते हैं। आइए इसकी स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस के बारे में जानते हैं।

    स्टेप 2. अब आपको ‘Our Services’ टैब में से ‘For Employees’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।

    स्टेप 3. अब आपको ‘Services’ टैब में से ‘Member Passbook’ पर क्लिक करना होगा।

    स्टेप 4. अब आपको लॉग-इन करने के लिए अपना UAN और पासवर्ड डालना होगा और आप अपने पीएफ अकाउंट की पासबुक देख पाएंगे।

    यहां आपका अकाउंट आपके UAN के साथ टैग होना चाहिए। साथ ही आपका UAN नियोक्ता द्वारा एक्टिवेटेड होना चाहिए। सब्सक्राइबर्स इस पोर्टल से पासबुक की प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

     

  • लगातार 11वें दिन बढ़ा पेट्रोल-डीजल का भाव, जानिए कहां पहुंची कीमतें

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल, डीजल की कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी जारी है। आज शुक्रवार 19 फरवरी को लगातार ग्यारहवें दिन पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ गए। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 31 पैसे प्रति लीटर चढ़ कर 90.19 रुपये पर चला गया। डीजल भी 33 पैसे का छलांग लगा कर 80.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई है। मुंबई में तो पेट्रोल 96.62 रुपये पर पहुंच गया है, जो कि मेट्रो शहरों में सबसे ज्यादा है। डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। कोलकाता में पेट्रोल 91.41 और डीजल 84.19 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद क्रमशः 92.25 और 85.63 रुपये प्रति लीटर है।

    देश के दूसरे राज्य राजस्थान मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 100 रुपये के पार पहुंच गई है। मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 100 रुपये 25 पैसे और डीजल 90.35 रुपये में बिक रहा है। राजस्थान में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा वैट वसूला जाता है। उसके बाद सबसे ज्यादा कर मध्यप्रदेश का है।

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसी सप्ताह विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब देते हुए राज्य में पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया था।

    मेघालय सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत सात रुपये प्रति लीटर से ज्यादा घटा दिए हैं। इस राज्य में सरकार ने पेट्रोल पर वैट 31.62 प्रतिशत से कम कर 20 प्रतिशत या 15 रुपये प्रति लीटर (दोनों में जो अधिक हो) कर कर दिया है। डीजल पर वैट 22.95 की जगह 12 प्रतिशत या 9 रुपये प्रति लीटर में से जो भी अधिक हो, कर दिया। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं।

  • शेयर किए ये सेफ्टी टिप्स, बैंकों के नाम से आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज पर RBI ने जताई चिंता

    [object Promise]

    नई दिल्ली। मौजूदा दौर में रोजाना बैंक के नाम से फर्जी कॉल या मैसेज के जरिये धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। जालसाज बैंक का नाम लेकर कॉल या मैसेज कर बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी मांगते हैं और फर्जीवाड़े को अंजाम देते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्राहकों की सुरक्षा के लिए बीच-बीच में धोखाधड़ी से बचने के लिए सुरक्षा टिप्स शेयर करते रहता है। RBI ने हाल ही में मोबाइल नंबरों का उपयोग कर नए धोखाधड़ी के बारे में चेतावनी जारी की थी। नोटिस के अनुसार, बैंकों या वित्तीय संस्थानों के टोल फ्री नंबरों के समान मोबाइल नंबरों से धोखाधड़ी की जा रही है। RBI ने बताया था कि फ्रॉड करने वाले वित्तीय संस्थानों के टोल फ्री नंबरों की तरह मोबाइल नंबर रखते हैं और संस्था के नाम के साथ ट्रूकॉलर जैसे ऐप पर नंबर सेव करते हैं।

    भारतीय रिजर्व बैंक ने फिर एक नई चेतावनी जारी की है। RBI ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये बताया है कि ग्राहक अपना पिन, OTP और बैंक खाते से जुड़े किसी भी जानकारी को शेयर न करें। केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि अगर किसी ग्राहक का कार्ड चोरी हो जाता है या खो जाता है तो तुरंत कार्ड को ब्लॉक करा दें। इसके अलावा ग्राहक किसी भी तरह के KYC डिटेल से जुड़ी जानकारी मांगने पर भी अलर्ट रहें और ऐसी कोई भी जानकारी किसी से भी शेयर न करें।

    पिछले दिनों RBI ने बैंक के नाम से आने वाले फ्रॉड फोन कॉल को लेकर चेतावनी जारी की थी। केन्द्रीय बैंक ने कहा था कि मान लें कि बैंक से आने वाले फोन कॉल की संख्या 1600-123-1234 है। तब ये जालसाज़ 600-123-1234 की तरह ही इसके लिए एक नंबर लेते हैं और इसे ट्रूकॉलर या अन्य सेवा देने वाले एप पर बैंक के टोल फ्री नंबर के रूप में रजिस्टर्ड करते हैं। इससे लोग यह पता नहीं लगा पाते कि यह कॉल बैंक/वित्तीय संस्थान की ओर से है या कोई फ्रॉड करने वाला फोन कर करा है।

    RBI ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि कोई भी वित्तीय संस्थान या उनके प्रतिनिधि ईमेल, एसएमएस या व्हाट्सएप संदेश नहीं भेजते हैं या व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी पूछने के लिए फोन पर कॉल नहीं करते हैं। इस तरह के ईमेल, एसएमएस, व्हाट्सएप संदेश या फोन कॉल का कभी जवाब न दें। ग्राहकों को कभी भी कार्ड के ‘सत्यापन’ के लिए एसएमएस के माध्यम से प्राप्त लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। ग्राहकों को हमेशा अपनी आधिकारिक वेबसाइट से बैंक के संपर्क डिटेल तक पहुंचना चाहिए और समस्याओं के मामले में उनसे संपर्क करने के लिए सुरक्षित साधनों का उपयोग करना चाहिए।

  • सरकार कर रही समीक्षा,चीन से आयातित कुछ स्टील प्रोडक्ट्स पर डंपिंग रोधी शुल्क जारी रहेगा या नहीं

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कॉमर्स मिनिस्ट्री की जांच इकाई DGTR ने चीन से इम्पोर्ट होने वाले स्टील के कुछ उत्पादों पर डंपिंग- रोधी शुल्क को जारी रखे जाने के रिव्यू की जरूरत की जांच शुरू की है। DGTR ने घरेलू उद्योगों की शिकायत के बाद इस दिशा में जांच शुरू की है। यहां जारी एक नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी दी गई है। घरेलू कंपनी आईएसएमटी लिमिटेड और जिंदल सा लिमिटेड ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमिडिज (डीजीटीआर) के समक्ष इस संबंध में आवेदन किया है।

    इन कंपनियों ने चीन से इम्पोर्ट होने वाले स्टील उत्पादों, सीमलेस ट्यूब, पाइप और लौह, मिश्र धातु अथवा गैर- मिश्र धातु जैसे इस्पात उत्पादों पर लागू डंपिंग रोधी शुल्क को आगे भी जारी रखे जाने का अनुरोध किया है। शिकायत करने वाली कंपनी का आरोप है कि चीन से इन उत्पादों की डंपिंग निरंतर चल रही है। उन्होंने कहा है कि डंपिंग रोधी शुल्क लगाए जाने के बावजूद इन प्रोडक्ट्स की देश में डंपिंग लगातार जारी है और आयात में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है।

    नोटिफिकेशन में कहा गया है,  ”अगर वर्तमान शुल्क को निर्धारित अवधि में खत्म होने दिया जाता है तो इन वस्तुओं की डंपिंग जारी रहने की संभावना है।”

    डीजीटीआर अब इस बात का रिव्यू करेगा कि इन प्रोडक्ट्स पर लागू डंपिंग रोधी शुल्क को आगे भी जारी रखा जाना चाहिए या नहीं। डीजीटीआर इस बात पर भी गौर करेगा कि यदि मौजूदा शुल्क को समाप्त होने दिया जाता है तो उससे डंपिंग बढ़ेगी या नहीं और उसका घरेलू उद्योगों पर क्या असर होगा। चीन से इम्पोर्ट किए जाने वाले इन प्रोडक्ट्स पर सबसे पहले फरवरी 2017 में डंपिंग रोधी शुल्क लगाया गया था। इस शुल्क की मियाद इस साल 16 मई को समाप्त होने जा रही है।

  • जानें पूरी डिटेल, केवल आज के लिए है ऑफर, कंपनी दे रही भारी डिस्काउंट, Oppo A31 को खरीदने का शानदार मौका

    [object Promise]

    नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo के अफोर्डेबल स्मार्टफोन Oppo A31 भारी छूट पर खरीदने का मौका होगा। 10,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले Oppo 31 को Amazon पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है, जहां यूजर Deal of the Day Offer के तहत Oppo A31 को भारी डिस्काउंट पर खरीद पाएंगे। यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर होगा, जो कि आज यानी 23 फरवरी 2021 की रात 12 बजे तक जारी रहेगा। फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 4GB रैम 64GB स्टोरेज और 6GB रैम 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। वही फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही फोन चार कलर ऑप्शन फैंटी व्हाइट, ग्रीन, लेक ग्रीन और मिस्ट्री ग्रीन में आएगा।

    कीमत और ऑफर

    Oppo A31 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,990 रुपये है। वहीं फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,990 रुपये है। अगर फोन को Kotak Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदने हैं, तो आपको 10 फीसदी इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके आलावा फोन की खरीद पर 9,200 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही फोन को 470 रुपये प्रतिमाह नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन में खरीदने का विकल्प होगा।

    OPPO A31 के स्पेसिफिकेशन्स

    OPPO A31 में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है। यह Android 9 Pie बेस्ड ColorOS 6.1 पर काम करता है। OPPO A31 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 12MP का है। वही 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसकी मदद से यूजर्स वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सु​विधा का लाभ उठा सकते हैं। पावर बैकअप के लिए 4,230mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रोयूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए OPPO A31 (2020) में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

  • विवाद से विश्वास योजना अपनाने की अंतिम तारीख बढ़ी, सरकार ने दी बड़ी राहत

    [object Promise]

    नई दिल्ली। आयकर विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रत्यक्ष कर से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए लागू विवाद से विश्वास योजना (Vivad Se Vishwas Scheme) अपनाने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है। इसके अलावा योजना के अंतर्गत फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 30 मार्च कर दी गई है। इससे पहले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी रखी थी।

    आयकर विभाग ( Income Tax Department) ने ट्वीट कर कहा, ‘सीबीडीटी ने विवाद से विश्वास एक्ट, 2020 के तहत डिक्लेरेशन फाइल करने की तारीख को 31 मार्च, 2021 तक आगे बढ़ा दिया है। विवादा से विश्वास के तहत बिना किसी अतिरिक्त राशि के भुगतान करने की तारीख को भी बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2021 कर दिया गया है।’

    करीब एक वर्ष पहले लागू डायरेक्ट टैक्स विवाद से विश्वास एक्ट, 2020 के तहत अब तक 1,25,144 मामलों का निपटारा हो चुका है। यह विभिन्न अपीलीय फोरम के समक्ष टैक्स संबंधित लंबित कुल 5,10,491 मामलों का करीब एक-चौथाई है। योजना के आने से 97,000 करोड़ रुपये का टैक्स विवाद निपटाया जा चुका है।

    टैक्स संबंधित परेशानी से निजात पाने में करदाताओं के लिए सरकार की यह पहल सफल साबित हो रही है। इसी के मद्देजनर इसकी समयसीमा में विस्तार किया गया है। योजना अपनाने पर करदाताओं को कई प्रकार की कानूनी सुरक्षा मिल जाती है। डायरेक्ट टैक्स विवाद से विश्वास अधिनियम, 2020 को विभिन्न अपीलीय फोरम में पड़े हुए प्रत्यक्ष कर विवादों को निपटाने के लिए 17 मार्च, 2020 को लागू किया गया था।

     

  • सरकारी सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए अपने बैंक खाते को आधार से करें लिंक, घर से भी हो सकता है यह काम

    [object Promise]

    नई दिल्ली। अगर आप सरकारी सब्सिडी योजना के लाभार्थी हैं तो अपने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) बचत खाते में सरकारी सब्सिडी का प्रत्यक्ष लाभ लेने के लिए इससे अपने आधार को लिंक करना होगा। SBI ने ट्विटर के जरिये से ग्राहकों को प्रत्यक्ष लाभ ट्रांसफर (DBT) करने के लिए अपने बैंक खातों को आधार से जोड़ने के लिए सूचित किया है। बैंक ने एक ट्वीट में कहा, ‘हम अपने ग्राहकों को बताना चाहते हैं कि सरकार की ओर से DBT के माध्यम से किसी भी लाभ या सब्सिडी प्राप्त करने के इच्छुक लोगों के लिए आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य है। SBI बचत खाताधारक अपने बैंक खाते को कैसे करें आधार से लिंक, जानिए

    SBI इंटरनेट बैंकिंग 

    “मेरे खाते” के तहत “अपना आधार नंबर लिंक करें” पर नेविगेट करें।

    अगले पेज पर खाता संख्या चुनें, आधार संख्या इनपुट करें और सबमिट करें पर क्लिक करें।

    रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के अंतिम 2 अंक आपको दिख जाएंगे।

    मैपिंग की स्थिति आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।

    SBI ATM:

    किसी भी SBI ATM पर जाएं।

    अपना एटीएम डेबिट कार्ड स्वाइप करें और अपना पिन डालें।

    मेनू का चयन करें ‘सेवा – रजिस्ट्रेशन’।

    इस मेनू में आधार रजिस्ट्रेशन (या अपनी आवश्यकता के अनुसार पूछताछ) का चयन करें।

    अब आप के बाद खाता प्रकार (बचत / जांच) का चयन कर सकते हैं।

    जिसे आपको अपना आधार नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।

    आपको फिर से वही दर्ज करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    लिंकिंग के बारे में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS मिलेगा।

    SBI Anywhere App:

    SBI Anywhere App में लॉगिन करें

    ‘अनुरोध’ पर क्लिक करें

    ‘आधार’ पर क्लिक करें

    ‘आधार लिंकिंग’ पर क्लिक करें

    ड्रॉप-डाउन सूची से अपना CIF चुनें

    अपना आधार नंबर दर्ज करें

    T&C चुनें और सबमिट करें

    लिंकिंग की स्थिति के बारे में आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS मिलेगा।

    आपका बैंक खाता आधार के साथ लिंक है या नहीं कैसे जांचें:

    http://www.uidai.gov.in पर जाएं

    आधार सेवा सेक्शन पर जाएं

    ‘मेरा आधार’ में ‘आधार / बैंक खाता लिंकिंग स्थिति की जांच करें’ पर क्लिक करें

    अपना 12 अंकों का आधार नंबर या 16 अंक वर्चुअल आईडी दर्ज करें

    सुरक्षा कोड दर्ज करें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें

    अब आपको अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा

    OTP दर्ज करें और ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें

    हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, अपने बैंक खाते को अपने आधार नंबर से जोड़ना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए, आपके बैंक खाते में अपना आधार नंबर देना अनिवार्य है।

  • घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा, जानिए कितने बढ़ गए दाम, महंगाई की एक और मार

    [object Promise]

    नई दिल्ली। जनता एक ओर जहां पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से महंगाई का सामना कर रही है, वहीँ रसोई गैस के सिलेंडर में भी लगातार इजाफा जारी है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में सोमवार से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस मूल्य बदलाव के बाद नई दिल्ली में 14.2 किलोग्राम (किलो) घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 819 रुपये होगी। जबकि, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 95 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाकर 1614 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है।

    अमूमन ऐसा होता है कि हर महीने की शुरुआत में एलपीजी की कीमतों में बदलाव होता है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत जनवरी 2021 में 694 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर 4 फरवरी, 2021 को एक सिलेंडर 719 रुपये कर दी गई। 15 फरवरी, 2021 को दिल्ली में एक बार फिर कीमत बढ़ाकर 769 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई।

    25 फरवरी को रसोई गैस की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। फरवरी के महीने में यह तीसरी बढ़ोतरी थी। इससे पहले 4 फरवरी और 14 फरवरी को कीमतों में वृद्धि की गई थी।

    बदलाव के बाद क्या है नई कीमतें

    • दिल्ली में नई कीमत 819 रुपए
    • मुंबई में नई कीमत 819 रुपए
    • कोलकाता में 845.50 रुपए
    • चेन्नई में 835 रुपए हो गई है
      • पटना- 909
      • लखनऊ- 857

    दिसंबर में एलपीजी सिलेंडर के दाम में दो बार बढ़ोतरी की गई थी। 1 दिसंबर को इसका दाम 594 रुपये से बढ़ाकर 644 रुपये और फिर 15 दिसंबर को फिर से बढ़ाकर 694 रुपये कर दिया गया। यानी एक महीने के भीतर 100 रुपये बढ़ा दी गई। हालांकि, जनवरी में कीमतें नहीं बढ़ाई गई थीं। जनवरी में गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी (14.2 KG) की कीमत 694 रुपये थी।

     

  • ये है तरीका, Aadhaar नंबर नकली है या असली कर सकते हैं पहचान

    [object Promise]

    नई दिल्ली। हाल के समय में आधार कार्ड की जरूरत लगभग हर सरकारी कार्यों में पड़ती है। यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण () की ओर से जारी किया जाता है, जिसमें यूजर्स की बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय जानकारी दर्ज होती है।

    यूआईडीएआई आधार के साथ कई सेवाएं भी देता है। आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से यह जांच सकते हैं कि आधार कार्ड नंबर वास्तविक है या नहीं। कर्मचारियों की पहचान को सत्यापित करने के लिए अक्सर इस सेवा का उपयोग किया जाता है।

    UIDAI के अनुसार, कोई भी व्यक्ति ईमेल पते और मोबाइल नंबर को सत्यापित कर सकता है जो नामांकन के समय या आधार अपडेट के दौरान दिया गया हो। आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूरी है। यदि मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर्ड नहीं है, तो यूजर को नजदीक के स्थायी आधार केंद्र (पीएसी) पर जाना होगा।

    आधार नंबर असली है या नहीं कैसे पहचान करें

    स्टेप 1: आधिकारिक आधार वेबसाइट – resident.uidai.gov.in पर जाएं और ‘आधार सत्यापन ’सेवाओं का चयन करें।

    स्टेप 2: आधार संख्या या वर्चुअल आईडी (VID) दर्ज करें

    स्टेप 3: दिए गए कैप्चा दर्ज करें और भेजें ओटीपी पर क्लिक करें।

    ओटीपी दिए गए आधार नंबर या वीआईडी के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

    अगर आधार नंबर सही है तो आधार नंबर के साथ एक नया पेज खुलेगा जिसमें नाम, राज्य, उम्र, लिंग आदि जैसे डिटेल होंगे।

    आधार से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ईमेल पते या नजदीकी स्थायी आधार केंद्र (पीएसी) पर सत्यापित करके ले सकते हैं।

  • Gold Price on 1 March सोने का भाव बढ़ा, चांदी भी हुई काफी महंगी, जानें क्या हो गए हैं रेट

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सोने एवं चांदी की हाजिर कीमत में सोमवार को मजबूत वृद्धि देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने के मूल्य में 241 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इस तरह दिल्ली में सोने का भाव 45,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। विश्लेषकों के मुताबिक दुनियाभर में सोने-चांदी के भाव में तेजी की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में भी सोने एवं चांदी के दाम में यह तेजी देखने को मिली। इससे पिछले सत्र में यानी शुक्रवार को हाजिर बाजार में सोने का भाव (Gold Price) 45,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

    चांदी की कीमत (Silver Price in Spot Market)

    हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 781 रुपये की तेजी के साथ 68,877 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 68,096 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ”वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में रिकवरी और रुपये में मजबूती की वजह से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम में 241 रुपये का उछाल देखने को मिला।”

    सिक्योरिटीज के मुताबिक मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 16 पैसे की मजबूती देखने को मिली।

    वैश्विक बाजार में सोने का दाम

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वैश्विक बाजार में सोना 1,753 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी की कीमत 26.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

    सोने का वायदा दाम (Gold Futures Price)

    एमसीएक्स पर शाम 05:22 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 89 रुपये यानी 0.19 फीसद की तेजी के साथ 45,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इसी तरह जून, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 132 रुपये यानी 0.29 फीसद के उछाल के साथ 46,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

    चांदी की वायदा कीमत (Silver Price in Futures Market)

    शाम 05:27 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 672 रुपये की तेजी के साथ 69,456 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, जुलाई 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 869 रुपये के उछाल के साथ 70,620 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।