Category: business

  • सपाट शुरुआत के साथ स्टॉक मार्केट की हुई शुरुआत, सेंसेक्स ऑल-टाइम हाई पर, निफ्टी में तेजी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 8.10 अंक की मामूली गिरावट के साथ 46,658.36 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 0.40 अंक ऊपर 13,683.10 के स्तर पर हुई। सुबह 09:46 बजे सेंसेक्स 72.17 अंक की तेजी के साथ 46,738.63 और निफ्टी 25.30 अंक की तेजी के साथ 13,708.00 पर कारोबार कर रहे थे।

    BSE Sensex और NSE Nifty बुधवार को नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए। BSE का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक Sensex बुधवार को 403.29 अंक यानी 0.87 फीसद की तेजी के साथ 46,666.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, NSE Nifty 114.85 अंक यानी 0.85 फीसद के उछाल के साथ 13,682.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। पीएसयू बैंक को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में जमकर लिवाली की वजह से शेयर बाजारों मे तेजी देखने को मिली।

    आज शुरुआती कारोबार के प्रमुख शेयरों में ओएनजीसी, श्री सीमेंट, पावर ग्रिड, डिविस लैब और हिंडाल्को के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, विप्रो और टेक महिंद्रा की शुरुआत लाल निशान पर हुई।

  • गिरावट आई सोने के वायदा भाव में, काफी सस्ती हुई चांदी…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:21 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 114 रुपये यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 50,276 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 50,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का भाव 115 रुपये यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 50,339 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गुरुवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 50,454 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

    वायदा बाजार में चांदी की कीमत

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:22 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 436 रुपये यानी 0.64 फीसद की गिरावट के साथ 67,831 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 68,267 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 522 रुपये या 0.75 फीसद की भाव कमी के साथ 68,637 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 69,159 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

    वैश्विक स्तर पर सोने का भाव (Gold Price in Global Market)

    ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 0.80 डॉलर यानी 0.04 फीसद की गिरावट के साथ 1,889.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। दूसरी ओर हाजिर बाजार में सोने की कीमत 0.30 डॉलर यानी 0.02 फीसद की भाव कमी के साथ 1,885.12 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

    चांदी की वैश्विक बाजार में कीमत (Silver Price in Global Market)

    कॉमेक्स पर मार्च, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 0.11 डॉलर यानी 0.42 फीसद की गिरावट के साथ 26.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.24 डॉलर यानी 0.92 फीसद की गिरावट के साथ 25.82 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

     

  • वित्त मंत्री सीतारमण ने वादा किया ‘अभूतपूर्व’ बजट का

    [object Promise]

    नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने शुक्रवार को कहा कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए उद्योगों की ओर से बड़े विचारों की ओर देख रही है, ताकि वह इस बार का बजट ऐसा बजट बना सकें, जैसा पहले कभी नहीं बना होगा। केंद्र सरकार महामारी से चरमराई अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और विकास को गति देने के लिए तत्पर है और यही वजह है कि वित्त मंत्री ने इस बार का बजट ‘अभूतपूर्व होने की बात कही है।

    सीआईआई पार्टनरशिप समिट 2020 में बोलते हुए, सीतारमण ने कहा कि अगला केंद्रीय बजट भारत को वैश्विक विकास और आर्थिक पुनरुत्थान के लिए इंजन के रूप में उभरने में मदद करेगा।

    मंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में स्वास्थ्य और निवेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

    वित्त मंत्री ने कहा कि विकास को पटरी पर लाने के लिए उन क्षेत्रों के लिए समर्थन बढ़ाना चाहिए, जो कोविड-19 महामारी के चलते बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और साथ ही ऐस क्षेत्र जो आगे वृद्धि के वाहक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन को समझने के लिए व्यापक कौशल की जररूत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि आजीविका एक बड़ी चुनौती है और इस मामले में उद्योग जगत को अपनी राय देनी ही चाहिए।

    उन्होंने यह भी कहा कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र से प्राप्त सभी सूचनाओं को ध्यान में रखा जाएगा।

    उन्होंने आगे कहा कि भारत न केवल वैक्सीन का उत्पादन करने की सुविधा और क्षमता रखता है, बल्कि इसमें मानवता के लिए इसका निर्यात करने की क्षमता भी है। उन्होंने औषधीय अनुसंधान एवं विकास, बायोटेक, और फार्मा आरएंडडी, सहित अन्य में निवेश करके स्वास्थ्य क्षेत्र के पैमाने में मदद करने के लिए निजी भागीदारी को आमंत्रित किया।

  • LPG Cylinder Paytm से बुक कराने पर 500 रुपये का मिल रहा है कैशबैक…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। अब आप पेटीएम (Paytm) से अपना एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) बुक कर 500 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हो। पेटीएम ने अपने एप से एलपीजी सिलेंडर बुक करने पर 500 रुपये तक के कैशबैक की पेशकश ग्राहकों से की है। पांच सौ रुपये तक का यह कैशबैक पेटीएम एप के माध्यम से पहली बार एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करवाने वाले ग्राहक ही पा सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को एक कोड दर्ज करना होता है। आइए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    इस ऑफर को प्राप्त करने के लिए ग्राहकों को प्रोमो सेक्शन में प्रोमो कोड ‘FIRSTLPG’ दर्ज करना होता है। ग्राहक इस पेटीएम ऑफर का उपयोग ऑफर अवधि के दौरान सिर्फ एक बार ही कर सकते हैं। यह ऑफर 31 दिसंबर, 2020 तक के लिए मान्य है।

    इस तरह उठाएं इस ऑफर का लाभ

    स्टेप 1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में पेटीएम एप ओपन करें।

    स्टेप 2. अब ‘Show more’ पर क्लिक करें।

    स्टेप 3. अब बांयी तरफ बने कॉलम में से ‘Recharge and Pay Bills’ पर क्लिक करें।

    स्टेप 4. अब ‘Book a Cylinder’ आइकन पर क्लिक करें।

    स्टेप 5. अब आपको अपने गैस प्रोवाइडर का चयन करना होगा। यहां आपको तीन विकल्प भारत गैस  (Bharat Gas), इंडेन गैस (Indane Gas)और एचपी गैस (HP Gas) दिखाई देंगे।

    स्टेप 6. अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी या ग्राहक संख्या दर्ज करनी होगी।

    स्टेप 7. अब आपको प्रोसीड पर क्लिक करना होगा। इसके साथ ही आपको गैस सिलेंडर के लिए लिये जाने वाला शुल्क दिखाई देगा।

    स्टेप 8. पेटीएम गैस बुकिंग से पहले  ‘FIRSTLPG’ प्रोमोकोड को अप्लाई करें और ऑफर का लाभ उठाएं।

    अगर आपने अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है या आप अपनी मासिक वॉलेट सीमा को पार कर गए हैं, तो आपको गिफ्ट वाउचर में कैशबैक मिलेगा। ध्यान दें कि पेटीएम इस ऑफर पर कोई भी निर्णय ले सकता है।

     

  • शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव

    [object Promise]

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों पर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ खुला लेकिन उसके बाद उसमें जबरदस्त तेजी देखने को मिली और शुरुआती कारोबार में वह 384.44 अंक की बढ़त के साथ 45,938.40 अंक के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, जल्द ही मुनाफावसूली के दबाव के चलते Sensex में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:42 बजे Sensex 313.97 अंक यानी 0.69 फीसद की गिरावट के साथ 45,239.99 अंक पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह NSE Nifty पर सुबह 09:52 बजे 97 अंक यानी 0.73 फीसद की गिरावट के साथ 13,231.40 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी।

    सुबह 09:42 बजे Sensex पर Bajaj Finance के शेयर सबसे ज्यादा 2.97 फीसद तक टूट गए। इसके अलावा ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और आईटीसी के शेयर भी दो फीसद से ज्यादा टूट गए थे। इनके अलावा बजाज फिनजर्व, एसबीआई, डॉक्टर रेड्डीज, सन फार्मा, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज ऑटो, मारुति, टाइटन, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान में थे। दूसरी ओर, एचसीएल टेक, पावरग्रिड, टीसीएस, एचडीएफसी, इन्फोसिस, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान में थे।

    इससे पिछले सत्र में Sensex 1,406.73 अंक यानी 3 फीसद लुढ़ककर 45,553.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। यह इस साल चार मई के बाद की सबसे बड़ी गिरावट थी। NSE Nifty भी 432.15 अंक यानी 3.14 फीसद टूटकर 13,328.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

    शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) सोमवार को शुद्ध आधार पर बिकवाल रहे क्योंकि उन्होंने शुद्ध आधार पर उन्होंने 323.55 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

    समाचार एजेंसी एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस सिक्योरिटीज में प्रमुख (स्ट्रेटेजी) बिनोद मोदी ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार सुदृढ़ स्थिति में नजर आ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में सोमवार को जबरदस्त बिकवाली आश्चर्यजनक नहीं थी क्योंकि पिछले दो माह में निफ्टी में 16 फीसद से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी और इसने कई वैश्विक बाजारों को पीछे छोड़ दिया था।

     

  • किसानों के खाते में पीएम मोदी ने ट्रांसफर की 2-2 हजार रुपये की किस्त…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 9 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 18,000 करोड़ रुपये की किस्त जारी कर दी। पीएम ने एक बटन दबाकर देश के नौ करोड़ किसानों के खातों में कुल 18 हजार करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर किए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) केंद्र सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का लक्ष्य किसानों की आय में बढ़ोत्तरी करना है।

    पीएम किसान योजना के तहत सरकार हर वित्त वर्ष में किसानों के बैंक खातों में कुल छह हजार रुपये की रकम ट्रांसफर करती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष की पहली किस्त अप्रैल में किसानों के खाते में भेजी थी। इससे कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन से प्रभावित किसानों को काफी मदद मिली थी। इसके बाद सरकार ने अगस्त में दूसरी किस्त भेजी थी। इसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह से किसान तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे थे।

    कैसे चेक कर सकते हैं स्टेटस

    अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आप भी इस किस्त का इंतजार कर रहे होंगे। हालांकि, पीएम किसान योजना से जुड़े विवरण बहुत आसानी से इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ऐसे में आप मिनटों में इससे जुड़ी स्थिति का पता लगा सकते हैं।

    आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेसः

    1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग ऑन कीजिए।

    2. अब ‘Farmer’s Corner’ में आपको ‘Beneficiary Status’ का ऑप्शन दिखाई देगा।

    3. ‘Beneficiary Status’ के लिंक को क्लिक कीजिए।

    4. अब आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर में किसी एक विकल्प को चुनिए।

    5. आपने जो विकल्प चुना है, वह नंबर डालिए और उसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक कीजिए।

    6. आपके सामने अब तक सरकार की ओर से भेजी गई सभी किस्तों से जुड़ी सारी जानकारी आ जाएगी।

    इस पेज पर अगर आपको सातवीं किस्त के नीचे ‘FTO is Generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ आ रहा है तो आप यह समझ सकते हैं कि अगले कुछ दिनों में आपके बैंक अकाउंट में दो हजार रुपये क्रेडिट हो जाएंगे। हालांकि, यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस योजना के तहत एक साथ नौ करोड़ किसानों के खातों में पैसे हस्तांतरित किए जाएंगे और इसमें कई सारी प्रक्रियाओं का पालन करना होता है तो धनराशि के आपके अकाउंट में ट्रांसफर होने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में आपको कुछ दिन इंतजार करना चाहिए और फिर भी स्टेटस में किसी तरह का अपडेट नहीं होने पर पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना चाहिए।

     

  • सतर्क रहने की सलाह वसूली के अनुचित तौर-तरीके अपना रहे कर्ज देने वाले कुछ ऐप से: पूर्व डिप्टी गवर्नर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी ने कहा कि कर्ज की पेशकश करने वाले कुछ ऐप वसूली को लेकर गलत तौर-तरीके अपना रहे हैं। वे उसी प्रकार के तौर-तरीके अपना रहे हैं, जैसा कि 2007 में आंध्र प्रदेश में छोटे कर्ज देने वाले संस्थानों ने किया था और इससे पूरा उद्योग संकट में घिर गया था। उन्होंने यहां उद्योग से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा कि वसूली करने वाले एजेंटों को बुनियादी मानवीय और मान-सम्मान का रुख अपनाना चाहिए और ऐसा नहीं करने से वित्तीय संस्थानों के लिये चुनौतियां बढ़ेंगी।

    आरबीआई के इस संदर्भ में आये बयान के कुछ ही घंटे बाद उन्होंने यह बात कही। केंद्रीय बैंक ने लोगों को अनाधिकृत तरीके से डिजिटल मंचों और मोबाइल ऐप के जरिये कर्ज की पेशकश करने वालों को लेकर सतर्क रहने को कहा है। बयान के अनुसार वे वसूली के ऐसे कड़े तरीके अपना रहे हैं, जो स्वीकार्य नहीं किया जा सकता।

    गांधी ने कहा, ‘‘यह परेशान करने वाली बात है। कर्ज की पेशकश करने वाले कुछ ऐप वसूली के लिये निर्धारित मानदंड का पालन नहीं कर रहे। वे ग्राहकों के मान-सम्मान और मूल सिद्धांतों का उल्लंघन कर रहे है। निश्चित रूप से यह ठीक नहीं है…।’’ कुछ साल पहले आरबीआई के डिप्टी गवर्नर पद से सेवानिवृत्त होने वाले गांधी ने कहा कि इसी प्रकार की गतिविधियां 2007 में अपनायी गयी और इसका क्षेत्र पर बड़ा प्रतिकूल प्रभाव पड़ा क्योंकि अंतत: लोगों ने सामूहिक रूप से पैसा लौटाना बंद कर दिया।

    उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘ऐप के जरिये कर्ज देने वाली इकाइयों को वसूली के अपने तौर-तरीकों का आकलन करना होगा और उसमें सुधार लाना होगा।’’ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कामकाज में सुधार लाने के बारे में गांधी ने वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग को ऐसे बैंकों को चलाने में भूमिका को वापस लेने और निदेशक मंडल संचालित संस्थान बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया बैंक बोर्ड ब्यूरो को सशक्त बनाये जाने से शुरू की जानी चाहिए। संबंधित बैंक निदेशक मंडलों को बेहतर जवाबदेही के लिये स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति करनी चाहिए।

     

  • जानिए डाकघर बचत खाता खोलने की पूरी प्रक्रिया

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट या डाक विभाग देश में डाक सेवाएं चलाता है, इंडिया पोस्ट में बचत खाता खोलने का विकल्प भी मिलता है। डाकघर मौजूदा समय में व्यक्तिगत/संयुक्त बचत खातों पर प्रति वर्ष 4 प्रतिशत ब्याज देता है।

    पात्रता

    एक एकल वयस्क या दो वयस्क केवल (संयुक्त ए या संयुक्त बी), एक नाबालिग की ओर से एक अभिभावक पोस्ट ऑफिस बचत खाता खोल सकता है। किसी व्यक्ति द्वारा एकल खाते के रूप में केवल एक ही खाता खोला जा सकता है।

    जमा/निकासी की सीमा

    एक बचत खाते में न्यूनतम शेष राशि 500 बनाए रखना होता है। यदि वित्तीय वर्ष के अंत में 500 रुपये की शेष राशि का रखरखाव नहीं किया जाता है, तो प्रत्येक वित्त के अंतिम कार्य दिवस पर खाते से 100 रुपये का रखरखाव शुल्क काटा जाता है। वर्ष और खाता रखरखाव शुल्क में कटौती के बाद यदि खाते में शेष राशि शून्य हो जाती है, तो खाता खुद बंद हो जाता है। इसमें निकासी की न्यूनतम राशि 50 रुपये है, जबकि डाकघर बचत खाते के मामले में निकासी और जमा पर कोई अधिकतम सीमा नहीं है।

    ब्याज की गणना

    पोस्ट ऑफिस बचत खाते में ब्याज की गणना महीने के 10वें महीने और महीने के अंत के बीच न्यूनतम शेष राशि के आधार पर की जाती है। वित्त मंत्रालय द्वारा निर्धारित ब्याज दर पर प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत में खाते में ब्याज जमा किया जाता है।

    खाते को बंद करने के समय ब्याज का भुगतान उस पूर्ववर्ती महीने तक किया जाएगा जिसमें खाता बंद है। सभी बचत बैंक खातों से आयकर (I-T) अधिनियम की धारा 80TTA के अनुसार, एक वित्तीय वर्ष में अर्जित 10,000 रुपये तक के ब्याज को कर योग्य आय से छूट दी गई है।

    कैसे खोलें खाता

    नजदीकी डाकघरों या इंडिया पोस्ट के पोर्टल पर जाकर डाकघर के बचत खाते के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरने के बाद, ग्राहक निकटतम डाकघर की शाखा पर जा सकते हैं और आवश्यक केवाईसी दस्तावेजों और पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ भरे हुए फॉर्म को जमा कर सकते हैं। खाता खोलने के बाद ग्राहक इसे पोस्ट ऑफिस नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं।

     

  • 254 अंक ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी 13700 के करीब, शेयर बाजार में तेजी का रुख

    [object Promise]

    नई दिल्ली। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 254.11 अंक की तेजी के साथ 46698.29 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 71.60 अंक ऊपर 13672.70 के स्तर पर खुला। 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार बंद होगा।

    BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 437.49 अंक यानी 0.95 फीसद के उछाल के साथ 46,444.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 134.80 अंक या एक फीसद की तेजी के साथ 13,601.10 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 55.68 अंक (0.12 फीसदी) की गिरावट के साथ 45951.01 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.15 फीसदी (19.80 अंक) नीचे 13446.50 के स्तर पर खुला था।

    आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, ओएनजीली, कोल इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं हीरो मोटोकॉर्प, ग्रासिम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और अडाणी पोर्ट्स के शेयर लाल निशान पर खुले।

     

  • कम कीमत में इस वायरलेस नैकबैंड में मिल रहे है शानदार फीचर्स

    [object Promise]

    नई दिल्ली। Ambrane WAVE वायरलेस नैकबैंड को कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस दिखने में जितना आकर्षक है उतना ही फीचर्स के मामले में भी खास है। भारत में इसें 1,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है और इसके साथ यूजर्स को 365 दिनों की वारंटी उपलब्ध होगी। खास बात है कि यह गूगल असिस्टेंट और सि​री को सपोर्ट करता है जो कि यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाते हैं। हमें इस डिवाइस का रिव्यू करने का मौका मिला और इस दौरान हमने इसके फीचर्स और ऑडियो क्वालिटी को जमकर परखा। यहां हम आपको बताएंगे कि Ambrane WAVE हमारी उम्मीदों पर कितना खरा उतरा?

    डिजाइन है बेहद कंफर्टेबल

    Ambrane WAVE वायरलेस नैकबैंड डिजाइन के मामले में बेहद ही खूबसूरत और आरामदायक है। इसमें U-cord डिजाइन का उपयोग किया गया है। यानि जब आप इसे उपयोग करेंगे तो बैकसाइड से पता ही नहीं चलेगा कि आपने कोई नैकबैंड लगा रखा है। इसके बड्स बेहद ही आरामदायक है और साइज में भी छोटे हैं, जो कि आसानी से कानों में एडजस्ट हो जाते हैं। अच्छी बात यह है कि काफी देर उपयोग करने के बाद भी इससे कान दर्द नहीं होते। यानि आप इसका लंबे समय तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर हेडफोन देर तक उपयोग करते समय कान दुखने लगते हैं। लेकिन Ambrane WAVE के साथ ऐसा नहीं है।

    मिलेगा शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस 

    Ambrane WAVE में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है और आप आराम से अपने स्मार्टफोन को इससे कनेक्ट कर सकते हैं। यह 10 मीटर की रेंज तक म्यूजिक एक्सपीरियंस दे सकता है। आप इसे ट्रैवल के दौरान इस्तेमाल कर अपना लंबा सफर मजे से निकाल सकते हैं। यह डिवाइस केवल डिजाइन के मामले में ही नहीं बल्कि ऑडियो के मामले में भी शानदार है। इसमें गूगल असिस्टेंट और सिरी सपोर्ट ​दिया गया है। जिसकी मदद से इसे वॉयस से कंट्रोल ​किया जा सकता है। हालांकि, शुरुआत में हमें इसे समझने में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन बाद में इसके साथ अच्छा एक्सपीरियंस रहा।

    इस डिवाइस में मैग्नेटिक फंक्शन सपोर्ट दिया गया है और यह बेहतर तरीके से काम करता है। जब आप दोनों बड्स को कान से निकाल देते हैं तो यह आपस में जुड़ जाते हैं और अपने आप बंद हो जाते हैं। यानि अगर आपके फोन पर कोई काॅल आ रही है तो आपको फोन टच करने की जरूरत नहीं है बल्कि दोनों बड्स को अलग करते ही काॅल रिसीव हो जाएगी। यहां तक कि ब्लूटथ कनेक्टिविटी भी काफी अच्छी कही जा सकती हैै एक बार डिवाइस से कनेक्ट करने के बाद बार-बार कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती।

    अंतिम फैसला

    Ambrane WAVE को बाजार में कई अन्य वायरलेस हेडफोन्स से टक्कर मिल सकती है। क्योंकि इस बजट में आपको और भी बेहतर विकल्प मिल जाएंगे। लेकिन इसमें दिया गूगल असिस्टेंट और सिरी सपोर्ट इसे अन्य डिवाइस से अलग व खास बनाते हैं। इसमें आपको बेहतर बैटरी बैकअप के साथ ही शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस भी मिलेगा।