Category: business

  • दोबारा करवा सकते हैं चालू अगर बंद हो गया है PPF अकाउं, जानिए क्या है तरीका

    [object Promise]

    नई दिल्‍ली। पब्लिक प्रोविडेंट फंड या पीपीएफ भारत में प्रचलित लंबी अवधि का प्रमुख निवेश विकल्प माना जाता है। यह न सिर्फ रिटायरमेंट कोष के लिए बचत का एक अच्‍छा जरिया है बल्कि यह इनकम टैक्‍स बचाने में भी मददगार है। पीपीएफ में किया जाने वाला निवेश ईईई या एग्जेंप्ट, एग्जेंप्ट और एग्जेंप्ट कैटेगरी में आता है। इसमें आप सालाना 500 रुपये जितनी कम राशि का निवेश भी कर सकते हैं। पीपीएफ खाते में आप सालाना 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कटौती का लाभ पा सकते हैं। इसके अलावा पीपीएफ के साथ अन्य फायदे भी मिलते हैं जैसे कि आंशिक निकासी और लोन लेने की सुविधा इत्यादि। हालांकि आपको ये फायदे तभी मिलते हैं जब आप अपने इस खाते को पूरे 15 वर्ष तक चालू रखते हैं।

    मालूम हो कि डिसकन्‍टीन्‍यूड पीपीएफ खाते को आप मैच्‍योरिटी से पहले बंद नहीं करवा सकते। अगर आप अपने डिसकन्‍टीन्‍यूड पीपीएफ खाते को फिर से चालू करवाना चाहते हैं तो मैच्‍योरिटी की तारीख से पहले आप ऐसा कर सकते हैं। मैच्‍योरिटी की तारीख का पता आपको अपने पीपीएफ के पासबुक से मिल जाएगा।

    चालू पीपीएफ खाते पर सरकार तमाम तरह की सुविधाएं देती हैं। उदाहरण के तौर पर बेटी की शादी, गंभीर बीमारियों के इलाज, बच्‍चों की उच्‍च शिक्षा आदि के लिए आप मैच्‍योरिटी से पहले भी पैसों की निकासी कर सकते हैं अगर आपने इसे लगातार 5 साल तक जारी रखा है। अगर आप अपने डिसकन्‍टीन्‍यूड पीपीएफ खाते को दोबार चालू नहीं करवाते हैं तो आपको ये सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

    बंद हो चुके पीपीएफ अकाउंट को कैसे कराएं रिवाइव

    इनएक्टिव हो चुके पीपीएफ अकाउंट को रिवाइव करवाने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा या पोस्ट ऑफिस जाना होगा, जहां आपने अपना पीपीएफ खाता खुलवाया था। जितने साल से आपने पैसे अपने पीपीएफ खाते में पैसे जमा नहीं किए हैं, उसके लिए प्रति वर्ष न्‍यूनतम 500 रुपये जमा करवाने होंगे। आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस को अपने अकाउंट को रिवाइव करने के लिए एक एप्लीकेशन देनी होगी। आपको 50 रुपये की पेनाल्टी भी देनी होगी, जो कि उतने साल के लिए होगी जितने साल के योगदान को आपने डिफॉल्ट किया होगा। कोशिश करें कि इस खाते को मैच्योरिटी तक चालू रखें।

    मान लीजिये, आपका पीपीएफ खाता पिछले 5 साल से डिसकन्‍टीन्‍यूड है। ऐसे में आपको दोबारा चालू करवाने के लिए 2,500 रुपये + 250 रुपये + 500 रुपये जमा करवाने होंगे। इसके बाद पीपीएफ खाते का वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका डिसकन्‍टीन्‍यूड खाता फिर से चालू हो जाएगा।

     

  • चार महीने में सोना 7800 रुपए घटा, चांदी में 15400 रुपए की गिरावट…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर 247 रुपये की बढ़त के साथ 49,324 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, पांच अप्रैल, 2021 के सोने की वायदा कीमत हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स पर 232 रुपये की बढ़त के साथ 49,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। आइए अब जानते हैं कि पिछले सप्ताह सोने के भाव में कितना फर्क आया है।

    बीते सप्ताह में सोने के भाव में यह आया अंतर

    पिछले सप्ताह सोने के भाव में इजाफा हुआ है। पिछले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 7 दिसंबर को एमसीएक्स पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने के भाव 49,231 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने का भाव 49,172 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस प्रकार इस सोने की कीमत में पिछले सप्ताह 152 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

    बीते सप्ताह चांदी के भाव में यह आया अंतर

    बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 205 रुपये की बढ़त के साथ 63,735 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस चांदी का भाव बीते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 7 दिसंबर को एमसीएक्स पर 63,643 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था। इससे पिछले सत्र में यह 63,813 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस चांदी के भाव में बीते हफ्ते में मात्र 78 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई।

    सोना अपने पिछले उच्च स्तर से 7,776 रुपये नीचे 

    सोने की कीमतें अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में काफी अधिक टूट चुकी हैं। पांच फरवरी, 2021 की वायदा की सोने की कीमत में पिछला उच्च स्तर सात अगस्त 2020 को देखने को मिला था। इस सत्र में फरवरी, 2021 वायदा का सोना 57,100 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। अगर हम मौजूदा भाव से इसकी तुलना करें, तो इस सोने का भाव अपने पिछले उच्च स्तर से 7,776 रुपये प्रति दस ग्राम नीचे आ गया है।

    पिछले उच्च स्तर की तुलना में 15,412 रुपये टूटी चांदी

    चांदी की मौजूदा कीमतें अपने पिछले उच्च स्तर से काफी नीचे हैं। चांदी का पिछला उच्च स्तर 10 अगस्त 2020 को देखने को मिला था। इस सत्र में मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 79,147 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह चांदी की मौजूदा कीमतें अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में 15,412 रुपये टूट चुकी हैं।

     

  • नोकिया द्वारा लॉन्च किए गए एंट्री लेवल स्मार्टफोन ‘नोकिया सी 1 प्लस’ में कई शानदार फीचर्स मिलेंगे

    [object Promise]

    नई दिल्ली। Nokia C1 Plus कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। एंड्राइड 10 गो एडिशन पर आधारित Nokia C1 Plus पिछले साल लॉन्च किए गए Nokia C1 का ही अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें पहले की तुलना में कई खास फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में यूजर्स को शानदार 4G स्पीड की सुविधा मिलेगी।

    Nokia C1 Plus की कीमत

    Nokia C1 Plus को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत EUR 69 यानि लगभग 6,177 रुपये है। यह स्मार्टफोन इस महीने के अंत तक सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे रेड और ब्लू दो कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। फिलहाल यह अमेरिका में सेल के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन भारत व अन्य देशों में इसकी उपलब्धता व कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

    Nokia C1 Plus के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

    Nokia C1 Plus कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है और इसमें 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है जो कि नॉच के बिना आएगा। इसके बैक पैनल में एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के साइड पैनल में वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट एक डूरेबल पॉली कार्बोनेट शेल के साथ आता है जो दैनिक धब्बों के लिए प्रतिरोधी है। कंपनी ने हार्डवेयर डूरेबिलिटी के लिए 50 से अधिक परीक्षण किए हैं।

    Nokia C1 Plus में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। यह फोन 1.4GHz quad-core प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 1GB रैम दी गई है। वहीं इसमें 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इतना ही नहीं एंड्राइड 10 गो एडिशन पर आधारित इस स्मार्टफोन में डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है। यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन फेसबुक और यूट्यूब जैसे लोकप्रिय ऐप्स को सपोर्ट करता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 5MP का है। फोन के दोनों कैमरे एचडीआर इमेजिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,500mAh की बैटरी दी गई है।

     

  • अंशधारकों के खातों में EPFO 8.5 प्रतिशत ब्याज डालेगा दिसंबर अंत तक 2019-20 के लिए

    [object Promise]

    नयी दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) वित्त वर्ष 2019-20 के लिए करीब छह करोड़ अंशधारकों के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खातों में दिसंबर के अंत तक एकमुश्त 8.5 प्रतिशत का ब्याज डालेगा। इससे पहले सितंबर में श्रम मंत्री संतोष गंगवार की अगुवाई में हुई न्यासियों की बैठक में ईपीएफओ ने ब्याज को 8.15 प्रतिशत और 0.35 प्रतिशत की दो किस्तों में डालने का फैसला किया था।

    एक सूत्र के मुताबिक, श्रम मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को 2019-20 के लिए ईपीएफ में एक बार में 8.5 प्रतिशत का ब्याज डालने का प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव इसी महीने भेजा गया है। सूत्र ने कहा कि इस प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय की मंजूरी कुछ दिन में मिलने की उम्मीद है। ऐसे में अंशधारकों के खातों में ब्याज इसी महीने डाला जाएगा।

    सूत्र ने बताया कि इससे पहले वित्त मंत्रालय ने बीते वित्त वर्ष के लिए ब्याज पर कुछ स्पष्टीकरण मांगा था। वित्त मंत्रालय को यह स्पष्टीकरण दे दिया गया है। श्रम मंत्री गंगवार की अगुवाई वाले ईपीएफओ के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की मार्च में हुई बैठक में 2019-20 के लिए ईपीएफ पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दी गई थी।

    सीबीटी की मार्च में हुई बैठक में 8.5 प्रतिशत के ब्याज देने की प्रतिबद्धता को पूरा करने का फैसला किया गया था। लेकिन इसके साथ ही सीबीटी ने तय किया था कि 8.5 प्रतिशत के ब्याज को दो किस्तों…8.15 प्रतिशत और 0.35 प्रतिशत में अंशधारकों के खातों में डाला जाएगा।

  • शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स की 173 अंक नीचे हुई शुरुआत, निफ्टी भी फिसला

    [object Promise]

    नई दिल्ली। आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 173.90 अंक नीचे 46079.56 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 45.40 अंकों की गिरावट के साथ 13512.80 के स्तर पर हुई। सोमवार को सेंसेक्स 154.45 अंक की बढ़त के साथ 46,253.46 अंक पर बंद हुआ था और निफ्टी 44.30 अंक की तेजी के साथ 13,558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ था।

    आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में गेल, ओएनजीसी, इचर मोटर्स, ग्रासिम और कोल इंडिया के शेयर तेजी के साथ खुले। वहीं एक्सिस बैंक, एम एंड एम, एसबीआई, इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर खुले।

    सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, बैंक, आईटी, रियल्टी एफएमसीजी, ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

     

  • 200 अंक उछलकर सेंसेक्स 46 हजार के पार, निफ्टी 13500 के ऊपर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में खरीदारी जारी है। सुबह 09:45 बजे सेंसेक्स 204.78 अंकों की बढ़त के साथ 46,303.79 के स्तर पर और निफ्टी 61.15 अंक उछलकर 13,575.00 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।  शेयर बाजार की शुरुआत में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बस निफ्टी पर रियल्टी को छोड़कर निफ्टी ऑटो, निफ्टी बैंक, प्राइवेट बैंक, आईटी इंडेक्स, पीएसयू बैंक, रियलिटी इंडेक्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल और मीडिया इंडेक्स में तेजी दिख रही है।

    उल्लेखनीय है कि मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्टूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। वहीं पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ था। 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा था, जबकि 18 नवंबर को 44180 और चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया। नौ दिसंबर को सेंसेक्स पहली बार 46000 के ऊपर 46103.50 के स्तर पर बंद हुआ। आज यानी 14 दिसंबर को सेंसेक्स 46284.7 पर खुला।

  • Google services crash : दुनियाभर में गूगल की सर्विसेस 40 मिनट तक रहीं बंद

    [object Promise]

    दुनियाभर में गूगल की सर्विसेस सोमवार शाम करीब 40 मिनट तक क्रैश रहीं। लॉगइन और एक्सेस में परेशानी भारतीय समय के मुताबिक, शाम करीब 5.26 बजे शुरू हुई और शाम 6.06 पर री-स्टोर हुईं। इस दौरान गूगल की 19 सर्विसेस ठप रहीं। गूगल ने अभी तक इस परेशानी पर कोई कमेंट नहीं किया है।

    डेटा के मुताबिक, यू-ट्यूब पर 60 सेकंड में 500 घंटे का डेटा अपलोड होता है यानी 40 मिनट की परेशानी के दौरान इस सर्विस पर 20 हजार घंटे का डेटा अपलोड नहीं हो पाया और उसे करीब 9.41 करोड़ का नुकसान हुआ। यूट्यूब एक मिनट में करीब 32 हजार डॉलर यानी करीब 23.53 लाख रुपए कमाता है। इस दौरान करीब 50 लाख करोड़ यूजर्स ई-मेल भी नहीं भेज सके।

    यह 19 सर्विसेज रहीं ठप
    जीमेल, यूट्यूब, कैलेंडर, ड्राइव, डॉक्स, शीट्स, स्लाइड्स, साइट्स, ग्रुप्स, हैंगआउट्स, चैट, मीट, वॉल्ट, करन्ट्स, फॉर्म्स, क्लाउड सर्च, कीप, टास्क, वॉइस।

    क्लाउड, ड्राइव और डॉक्स जैसी सर्विसेस भी क्रैश

    ब्रिटेन के मिरर अखबार के मुताबिक, दुुनिया में 54% लोग यूट्यूब को एक्सेस नहीं कर सके। 42% लोग वीडियो नहीं देख पाए और 3% लोग लॉगइन ही नहीं कर पाए। इसके अलावा जीमेल पर 75% लोग लॉगइन नहीं कर पाए और 15% लोग वेबसाइट ही एक्सेस नहीं कर पाए। इसके अलावा 8% लोगों को मैसेज नहीं रिसीव हुए। गूगल की हैंगआउट, गूगल फॉर्म, गूगल क्लाउड, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स की सर्विसेस भी क्रैश हो गई हैं। इससे पहले 20 अगस्त को भी गूगल की सभी सर्विसेस क्रैश हो गई थीं।

    जीमेल के 180 करोड़ यूजर
    दुनियाभर में जीमेल के करीब 180 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। उसके पास 2020 में ईमेल सर्विस का 43% मार्केट शेयर है। वहीं, 27% लोग फोन से ईमेल करते हैं। ईमेल के एक्सेस के लिए 75% से ज्यादा लोग फोन का यूज करते हैं। 2020 में हर दिन 306.4 बिलियन ईमेल सेंड और रिसीव्ड किए गए हैं।

    यूट्यूब के 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। यूट्यूब ने कहा कि हम दुनियाभर में आई इस परेशानी के बारे में जानते हैं और हमारी टीम लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। जल्द ही इस संबंध में आपको अपडेट किया जाएगा।

    गूगल सर्विसेस क्रैश होने के 40 मिनट के दौरान 13 लाख ट्वीट इस प्रॉब्लम को लेकर किए गए। दुनियाभर में 60 लाख कंपनियां गूगल की जी सूट सर्विस यानी गूगल वर्क प्लेस का इस्तेमाल करती हैं।टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्विस डाउन होने की स्थिति में यूट्यूब को इनकॉग्नीटो मोड यानी प्राइवेट ब्राउजिंग के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

    गूगल सर्विस क्रैश होने से उन ऐप्स को भी ऑपरेट करने में परेशानी आई, जिनमें एक्सेस जीमेल के जरिए ही होता है।
    गूगल सर्विस ठप होने पर भी जब हमने गूगल सर्च इंजन पर सर्च किया कि is google is down? तो जवाब मिला- नहीं। इस बारे में करीब 5.59 अरब रिजल्ट दिखाई दे रहे थे।

  • सेंसेक्स पहुंचा रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर, जारी है शेयर बाजार में तेजी का दौर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड स्तर को छू लिया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 46,599.02 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया हैं। वहीं, निफ्टी भी कारोबार के दौरान 13,666.45 के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

    आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 288.89 अंक ऊपर 46552.06 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 83.50 अंकों की तेजी के साथ 13651.40 के स्तर पर हुई। मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 9.71 अंक ऊपर 46263.17 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 9.70 अंक की तेजी के साथ 13567.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

    कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 173.90 अंक नीचे 46079.56 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 45.40 अंकों की गिरावट के साथ 13512.80 के स्तर पर हुई थी।

    आज के प्रमुख शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में एम एंड एम, यूपीएलस बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

     

  • वायदा भाव में उछाल आया सोने के, चांदी में भी आई तेजी…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार सुबह सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव बुधवार सुबह 0.24 फीसद या 118 रुपये की तेजी के साथ 49,561 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

    सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी बुधवार सुबह तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.65 फीसद या 420 रुपये की तेजी के साथ 65,273 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.21 फीसद या 3.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,859.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.19 फीसद या 3.48 डॉलर की तेजी के साथ 1,857.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमतें

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुधवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.82 फीसद या 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 24.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.78 फीसद या 0.19 डॉलर की तेजी के साथ 24.68 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

     

  • निफ्टी में गिरावट, सेंसेक्स भी रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद टूटा…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रमुख घरेलू सूचकांक Sensex पर सप्ताह के आखिरी सत्र में मुनाफावसूली के दबाव के कारण काफी अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला। BSE Sensex शुक्रवार को अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर 47,026.02 अंक पर खुला लेकिन उसके बाद उसमें गिरावट देखने को मिली। सुबह 11:14 बजे Sensex पर 116.03 अंक यानी 0.25 फीसद की गिरावट के साथ 46,774.31 अंक पर ट्रेडिंग हो रही थी। इसी तरह NSE Nifty भी शुरुआती कारोबार में 13,771.45 अंक के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में उसमें गिरावट देखने को मिली और सुबह 11:17 बजे निफ्टी पर 37.25 अंक यानी 0.27 फीसद की गिरावट के साथ 13,703.45 अंक पर ट्रेडिंग हो रही थी।

    गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स-निफ्टी सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचे थे। सेंसेक्स 223.88 अंक ऊपर 46890.34 के स्तर पर वहीं निफ्टी 58 अंक की तेजी के साथ 13740.70 के स्तर पर बंद हुआ था।

    पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 8.10 अंक की मामूली गिरावट के साथ 46,658.36 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 0.40 अंक ऊपर 13,683.10 के स्तर पर हुई थी।

    शुरुआती कारोबार में आज के प्रमुख शेयरों में हिंडाल्को, विप्रो, एचसीएल टेक, इंफोसिस और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, इचर मोटर्स, एचडीएफसी और एम एंड एम की शुरुआत लाल निशान पर हुई।

    सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज फार्मा, आईटी, एफएमसीजी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी ऑटो, और मीडिया शामिल हैं।