Category: business

  • Micromax In 1b की जानिए कीमत और स्पे​सिफिकेशन्स

    [object Promise]

    नई दिल्ली। Micromax In 1b आज यानि 10 नवंबर से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले दिनों ही Micromax In Note 1 के साथ भारत में लॉन्च किया है। चाइनीज ब्रांड को टक्कर देने के लिए लॉन्च किए इन दोनों स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने लगभग ढाई साल बाद भारतीय बाजार में फिर से एंट्री की है। इनमें उपयोग किए गए फीचर्स और कीमत को देखकर उम्मीद की जा रही है ​कि ये स्मार्टफोन यूजर्स के दिलों में जगह बनाने में कामयाब होंगे।

    Micromax In 1b की कीमत और उपलब्धता

    Micromax In 1b को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के 2GB + 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 6,999 रुपये है। जबकि 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल को भारत में 7,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग आज यानि 10 नवंबर से दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

    Micromax ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी गई है कि यूजर्स इस स्मार्टफोन को Flipkart पर चल रही Big Diwali Sale में प्री-बुक कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। वैसे अभी तक Micromax In Note 1 से जुड़ी कोई डिटेल सामने नहीं आई है लेकिन यह स्मार्टफोन 24 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

    Micromax In 1b के स्पेसिकेशन्स और फीचर्स

    Micromax In 1b एंड्राइड 10 ओएस पर काम करता है और इसे MediaTek Helio G35 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में दी गई स्टोरेज को यूजर्स को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड कर सकते हैं। इसमें वॉटरड्रॉन नॉच स्टाइल के साथ 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में यूजर्स को ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी सेंसर 13MP का है, जबकि 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इस स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

     

  • भारतीय उद्योग जगत ने जतायी उम्मीद, बाइडन की जीत भारत-अमेरिका के रिश्तों में आएगी मजबूती

    [object Promise]

    नई दिल्ली। देश के उद्योग जगत ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की जीत का स्वागत किया है। भारतीय उद्योग जगत ने कहा है कि ‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बदलाव के लिए मतदान’ किया गया है एवं उम्मीद जतायी है कि इससे भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते और सहयोग को मजबूती मिलेगी। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन और निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को शुभकामनाएं देते हुए सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, ”हम बाइडन और उनकी बनने वाली सरकार के साथ सहयोग को लेकर आशान्वित हैं।”

    बनर्जी ने कहा कि कोविड-19 की वजह से पैदा हुई दिक्कतों से पूर्व भारत और अमेरिका के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 2019 में करीब 150 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया था। उन्होंने उम्मीद जतायी कि आगामी वर्षों में यह और बढ़ेगा।

    CII के महानिदेशक ने कहा,  ”नए दौर में आर्थिक सहयोग में नई ऊर्जा का संचार कर हम इस क्षेत्र में 500 बिलियन डॉलर के साझा लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।”

    अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने कहा है कि बाइडन ने बराक ओबामा सरकार में अमेरिका-भारत के रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। परिषद ने नतीजों के बाद कहा कि हम बाइडेन-कमला हैरिस प्रशासन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उसने कहा है, ”हमें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में अमेरिका-भारत आर्थिक भागीदारी अपनी पूरी क्षमता हासिल कर पाएगी और इससे दोनों देशों के नागरिकों के लिए अवसर पैदा होंगे।”

    जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा, ”एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने बदलाव के लिए वोट किया है। अमेरिकी समुदाय को इसके लिए बधाई, जिसने एक कठिन बाह्य परिस्थितियों में यह सुनिश्चित किया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किसी तरह का समझौता ना हो।”

    जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल ने भी ट्वीट कर बाइडन और हैरिस को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ”आशा है कि इससे भारत और अमेरिका के बीच सहयोग और संबंध और मजबूत हो सकेगा।”

     

  • मनी दिवाली शेयर बाजार में, अबतक के शीर्ष स्‍तर पर Sensex और Nifty…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बिडेन की जीत के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार अब तक के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 503.93 अंक ऊपर 42393.99 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 135.85 अंकों की तेजी के साथ 12399.40 पर खुला। पिछले कारोबरी दिन सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 552.90 अंक ऊपर 41893.06 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 143.25 अंक की बढ़त के साथ 12263.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

    आज के प्रमुख शेयरों में विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक, ब्रिटानिया और श्री सीमेंट की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एसबीआई और एसबीआई लाइफ के शेयर लाल निशान पर खुले।

    सेंसेक्स के सभी शेयर हरे निशान में 

    सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, मेटल, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी और ऑटो शामिल हैं।

    निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर

    निफ्टी बैंक

    पिछले कारोबारी दिन दुनियाभर के शेयर बाजारों में हल्की गिरावट रही। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 66.78 अंक नीचे 28,323.40 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 3,509.44 पर बंद हुआ था। जबकि, नैस्डैक 13.28 अंक ऊपर 12,091.30 पर बंद हुआ था।

    विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गत सप्ताहांत बाजार में 4,869.87 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 2.66 प्रतिशत बढ़कर 40.50 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

  • भारतीय अर्थव्यवस्था जोरदार ढंग से सुधर रही है: सीतारमण

    [object Promise]

    नयी दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि एक लंबे और कड़े लॉकडाउन के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत में जोरदार सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए कुछ और प्रोत्साहनों की घोषणा करने के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि व्यापक आर्थिक संकेतक हालात में सुधार की ओर इशारा कर रहे हैं। सीतारमण कहा कि देश मे कोविड-19 के सक्रिय मामले एक समय 10 लाख से अधिक थे, जबकि अब ये मामले घटकर 4.89 लाख रह गए हैं और मृत्यु दर घटकर 1.47 प्रतिशत पर आ गयीहै।

    अर्थव्यवस्था मेंसुधार का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि कंपनियों के कारोबार की गति का संकेत देने वाला कंपोजिट परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई)अक्टूबर में बढ़कर 58.9 रहा, जो इससे पिछले महीने में 54.6 था।  उन्होंने कहा कि अक्टूबर के दौरान ऊर्जा खपत में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर 1.05 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। वित्त मंत्री ने कहा कि दैनिक रेलवे माल ढुलाई में औसतन 20 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है।

    उन्होंने आगे कहा कि बैंक ऋण में भी 5.1 प्रतिशत का सुधार हुआ है। इससे पहले सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के इरादे से बुधवार को 10 और क्षेत्रों के लिये दो लाख करोड़ रुपये मूल्य की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजनाओं को मंजूरी दे दी थी। उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना का लाभ रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन जैसे उत्पादों, औषधि, विशेष प्रकार के इस्पात, वाहन, दूरसंचार, कपड़ा, खाद्य उत्पादों, सौर फोटोवोल्टिक और मोबाइल फोन बैटरी जैसे उद्योगों में निवेशकों को मिलेगा।

  • पीवीसी आधार कार्ड : एक ही मोबाइल नंबर से पूरे परिवार के लिए ऑनलाइन ऑर्डर करें नया व आकर्षक आधार कार्ड

    [object Promise]

    नई दिल्ली, बिजनेस भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अक्टूबर में पीवीसी कार्ड पर प्रिंट पूरी तरह से नए आधार कार्ड को लॉन्च किया था। नए आधार पीवीसी कार्ड (Aadhaar PVC card) का आकार एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह ही है, जिससे आप इसे आसानी से अपने पर्स में रख सकते हैं। पुराने आधार कार्ड आकार में थोड़े बड़े हैं। इसलिए उन्हें हमेशा जेब में रखने में असुविधा होती थी, अब नया आधार कार्ड ऑर्डर कर आप इस असुविधा से बच सकते हैं।

    [object Promise]
    Aadhaar PVC cards भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अक्टूबर में पीवीसी कार्ड पर प्रिंट पूरी तरह से नए आधार कार्ड को लॉन्च किया था। नए पीवीसी आधार कार्ड का आकार एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह ही है जिससे आप इसे आसानी से अपने पर्स में रख सकते हैं।

    भारतीय नागरिक मात्र 50 रुपये के भुगतान के साथ पीवीसी कार्ड पर प्रिंट आधार कार्ड के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। खास बात यह है कि पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं है। आप एक ही मोबाइल नंबर से पूरे परिवार के लिए नए आधार कार्ड का ऑर्डर कर सकते हैं।  UIDAI ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

    ये हैं नए आधार पीवीसी कार्ड के फायदे

    1. अच्छी पीवीसी क्वालिटी और लेमिनेशन

    2. लंबे समय तक चलने वाला और पर्स में रखने में सहज

    3. इसमें होलोग्राम, Guilloche पैटर्न, Ghost Image और माइक्रोटेक्स्ट जैसे सिक्योरिटी फीचर्स हैं।

    4. क्यूआर कोड के जरिए तत्काल ऑफलाइन वेरिफिकेशन हो जाता है।

    5. इसमें उभरा हुआ आधार लोगो है, जो कार्ड को दिखने में सुंदर बनाता है।

    इस तरह करें ऑर्डर

    स्टेप 1. सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

    स्टेप 2. अब ‘My Aadhaar Section’ में ‘Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक करना होगा।

    स्टेप 3. अब आपको 12 अंक की आधार संख्या या 16 अंक की वर्चुअल आइडी या 28 अंक की EID दर्ज करनी होगी।

    स्टेप 4. अब तस्वीर में दिख रहे सिक्योरिटी कोड या कैप्चा कोड को डालना होगा।

    स्टेप 5. अब आपको ‘Send OTP’ पर क्लिक करना होगा।

    स्टेप 6. अब आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।

    स्टेप 7. अब ओटीपी दर्ज कीजिए और उसके बाद उसे सबमिट कीजिए।

    स्टेप 8. नॉन रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के लिए “My Mobile number is not registered” विकल्प पर जाना होगा। अब अपना नॉन-रजिस्टर्ड या वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद “Send OTP” पर क्लिक करें।

    स्टेप 9. सबमिट करने के बाद आपके सामने PVC Card की प्रीव्यू कॉपी आ जाएगी।

    स्टेप 10. इसके बाद पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। यहां आपको 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

    स्टेप 11. भुगतान के साथ ही आपके Aadhaar PVC Card का ऑर्डर हो जाएगा।

  • FATF का उठाए कदम कारोबारी घरानों से आह्वान, क्रिप्टोकरेंसी के खतरों को सीमित करने के लिए

    [object Promise]

    पेरिस। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) के कार्यकारी सचिव डेविड लुईस ने जोर देकर कहा कि मनी लांड्रिंग और आतंकी फंडिंग के खिलाफ निजी क्षेत्र पहली रक्षा पंक्ति है। वी20 के नाम से प्रचलित वर्चुअल असेट सर्विस प्रोवाइडर्स (वीएएसपी) समिट को संबोधित करते हुए लुईस ने देशों और कारोबारी घरानों से क्रिप्टोकरेंसी के खतरों को सीमित करने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि वीएएसपी विभिन्न न्यायाधिकारों के बीच तेजी से आवागमन कर सकते हैं। वीएएसपी रेगुलेशंस में ऐसी खामियों को एफएटीएफ कतई सहन नहीं करेगा जिनका अपराधी फायदा उठा सकते हैं। हम वैश्विक मानकों के खिलाफ देशों का आकलन करते हैं और वित्तीय प्रणाली को खतरे में डालने वालों की पहचान करने में कतई संकोच नहीं करेंगे।

    बता दें कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की स्थापना फ्रांस की राजधानी पेरिस में जी-7 समूह के देशों ने की थी। एफएटीएफ टेरर फंडिंग पर नजर रखने वाली एक संस्था है। यह आतंकियों को पनाह देने वालों और उनको पैसा मुहैया कराने वालों पर नजर रखने का काम करती है।

     

  • शेयर बाजार लाल निशान पर खुला, ज्यादातर शेयरों में गिरावट

    [object Promise]

    नई दिल्ली। गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 284.74 अंक नीचे 43895.31 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.20 अंकों की गिरावट के साथ 12862.10 पर खुला। बुधवार को कोरोना की एक वैक्सीन के सफल ट्रायल की खबर से बाजार में शानदार तेजी रही थी। बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 227.34 अंक ऊपर 44180.05 के स्तर पर और निफ्टी 64.05 अंक की बढ़त के साथ 12938.25 के स्तर पर बंद हुआ था। यह बाजार का उच्चतम स्तर है।

    आज के प्रमुख शेयरों की बात करें, तो आज कोल इंडिया, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, आईटीसी और सिप्ला की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले इंडिया, एल एंड टी और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर खुले। वहीं, सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें रियल्टी, आईटी, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

  • मैक्स लाइफ में मित्सुई सुमितोमो की हिस्सेदारी बदलने को डीईए ने मंजूरी दी

    [object Promise]

    नई दिल्ली । मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि उसे मैक्स लाइफ में मित्सुई सुमितोमो की हिस्सेदारी कंपनी के साथ बदलने के लिए आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) की मंजूरी मिल गई है। मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज, मैक्स लाइफ की पितृ कंपनी है।

    मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमएफएसएल) ने शेयर बाजार को बताया कि उसे एमएफएसएल के 7,54,58,088 इक्विटी शेयरों, जो चुकता शेयर पूंजी के 21.87 प्रतिशत के बराबर है, के मित्सुई सुमितोमो इंश्योरेंस कंपनी (एमएसआई) को आवंटन और भुगतान के लिए वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बताया कि इसके लिए बीमा नियामक इरडाई से मंजूरी ली जानी है।

  • घाटे में चल रही 30 प्रतिशत गाड़ियां रेलवे करेगा बंद…

    [object Promise]

    गोरखपुर। दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान फायदे में चल रहीं पूजा स्पेशल ट्रेनें ही दिसंबर में चलेंगी। घाटे में चलने वाली ट्रेनों का संचालन बंद किया जा सकता है। इसके लिए रेलवे बोर्ड भारतीय स्तर पर ट्रेनों की आय-व्यय की समीक्षा कर रहा है। अगले सप्ताह पूजा स्पेशल ट्रेनों को लेकर नया दिशा-निर्देश जारी होने की संभावना बनी हुई है।

    स्पेशल ट्रेनों की हो रही रूटवार समीक्षा

    दरअसल, त्योहारों में चल रहीं पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा 30 नवंबर तक ही हुई है। दिसंबर में यह ट्रेनें चलेंगी या नहीं, इसको लेकर रेलवे बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुआ है। फिलहाल, स्पेशल ट्रेनों की रूटवार समीक्षा की जा रही है। हालांकि, त्योहारों के चलते अधिकतर ट्रेनें फुल चल रही हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी ट्रेनें हैं जिन्हें कुछ दिनों के लिए ही यात्री मिल रहे हैं। शेष दिनों में खाली ही चल रही हैं। ऐसी करीब 30 फीसद ट्रेनों को बंद करने पर विचार चल रहा है। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है, उन रूटों पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाने की चर्चा है।

    कम आय वाली पैसेंजर ट्रेनों को एक्‍सप्रेस में बदला जाएगा

    जानकारों कहना है कि रेलवे बोर्ड की मंशा साफ है। वह कोरोना काल में घाटे में चलने वाली ट्रेनों को कत्तई नहीं चलाएगा। पहले ही कम आय वाली पैसेंजर ट्रेनों (सवारी गाड़ी) को बंद करने या एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्देश जारी कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे की तीन पैसेंजर ट्रेनें एक्सप्रेस के रूप में चलाई जाएंगी। रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। नई समय सारिणी में 55007-55008 गोरखपुर-पाटलिपुत्र, 55031-55050 नकहा जंगल- लखनऊ जंक्शन और 55119-55150 गोरखपुर-वाराणसी पैसेंजर ट्रेनें एक्सप्रेस के रूप में शामिल हो जाएंगी।

    15 दिसंबर के बाद नहीं मिल रहे यात्री

    नवंबर में त्योहारों के चलते अधिकतर स्पेशल ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही। लेकिन पूजा स्पेशल के अलावा जो सामान्य स्पेशल त्योहारों के बाद दिसंबर में यात्री नहीं मिल रहे। हालांकि लग्न के चलते कुछ ट्रेनें फुल हैं, लेकिन 15 दिसंबर के बाद उनमें भी यात्री नहीं मिल रहे। गोरखपुर से आनंदविहार के बीच चलने वाली 02571 हमसफर एक्सप्रेस में 16 दिसंबर को 403 बर्थ, 18 दिसंबर को 821 बर्थ तथा 19 दिसंबर को 836 बर्थ खाली है। अन्य ट्रेनों में भी भीड़ नहीं है।

     

  • लंबे समय बाद आया उछाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लंबे समय बाद शुक्रवार को बढ़ोत्तरी हुई है। पेट्रोल की कीमतों में 50 दिन बाद और डीजल की कीमतों में 41 दिन के बाद आज बढ़ोत्तरी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें, तो यहां शुक्रवार को पेट्रोल के भाव मे 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़ोत्तरी से दिल्ली में पेट्रोल 81.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 22 फीसद की बढ़ोत्तरी से 70.68 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

    अन्य बड़े महानगरों की बात करें, तो मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़ोत्तरी के साथ 87.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल बढ़ोत्तरी के साथ 77.11 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल 84.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.17 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

    बेंगलुरु की बात करें, तो यहां शुक्रवार को पेट्रोल 83.97 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 74.91 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 82.79 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 74.24 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, रांची में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 80.88 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 74.83 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

    बिहार की राजधानी पटना की बात करें, तो यहां शुक्रवार को पेट्रोल का भाव बढ़त के साथ 83.87 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.30 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल शुक्रवार को बढ़त के साथ 81.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.13 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

    वहीं, चंडीगढ़ में शुक्रवार को पेट्रोल 78.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 70.43 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर नोएडा में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 81.75 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.23 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।