Category: business

  • सोने का वायदा भाव गिरा, चांदी भी पड़ी फीकी

    सोने का वायदा भाव गिरा, चांदी भी पड़ी फीकी

    नई दिल्ली । सोने और चांदी दोनों की ही वायदा कीमतों में मंगलवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत मंगलवार सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर 0.45 फीसद या 220 रुपये की गिरावट के साथ 48,928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव इस समय एमसीएक्स पर 0.41 फीसद या 202 रुपये की गिरावट के साथ 49,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 के सोने की बात करें, तो इसका वायदा भाव मंगलवार सुबह 0.55 फीसद या 273 रुपये की गिरावट के साथ 49,145 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

    घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी के भाव में जोरदार गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव 1.26 फीसद या 668 रुपये की गिरावट के साथ 52,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चांदी की कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखी गई है।’

    क्या होता है वायदा बाजार?

    सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा कारोबार कमोडिटी एक्सचेंज पर किया जाता है। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।

    वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

    आइए अब वैश्विक बाजार की सोने की कीमतें जानते हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.77 फीसद या 13.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,800.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव मंगलवार सुबह 0.25 फीसद या 4.56 डॉलर की गिरावट के साथ 1,798.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

    वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

    उधर चांदी का वैश्विक वायदा भाव मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर 1.66 फीसद या 0.33 डॉलर की गिरावट के साथ 19.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.37 फीसद या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

  • शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 281 अंक की बढ़त पर खुला, निफ्टी में भी उछाल

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 281 अंक की बढ़त पर खुला, निफ्टी में भी उछाल

    नई दिल्ली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 281.7 अंकों की तेजी के साथ 36,314.76 के स्तर पर खुला तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.65 अंक की बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:26 बजे सेंसेक्स 363 अंक बढ़कर 36,396.31 और निफ्टी 94.80 अंक की वृद्धि के साथ 10,702.15 पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान और 8 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को बीएसई 660.63 अंक नीचे 36,033.06 पर और निफ्टी 195.35 पॉइंट नीचे 10,607.35 पर बंद हुआ था।

    मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 2.13 फीसद की बढ़त के साथ 556.79 अंक ऊपर जाकर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक 0.94 फीसद वृद्धि के साथ 97.73 अंक ऊपर 10,488.60 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 1.34 फीसद बढ़त देखी गई और यह 42.30 अंक ऊपर जाकर बंद हुआ था।

  • लगातार 17वें दिन पेट्रोल का भाव स्थिर, डीजल में भी एक दिन बाद लगा विराम

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में गुरुवार को लगातार 17वें दिन स्थिरता बनी रही। एक दिन की बढ़ोतरी के बाद डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी के साथ कारोबार चल रहा था जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 43 डॉलर प्रति बैरल से उपर और डब्ल्यूटीआई का 40 डॉलर प्रति बैरल से उपर बना हुआ है।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव लगातार 17वें दिन पूर्ववत क्रमश: 80.43 रुपये, 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर बना रहा।

    चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी गुरुवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 81.13 रुपये, 76.33 रुपये, 79.40 रुपये और 78.22 रुपये प्रति लीटर बनी रही। तेल विपणन कंपनियों ने एक दिन पहले डीजल के दाम में दिल्ली में फिर 13 पैसे, कोलकाता में 16 पैसे, मुंबई में 13 पैसे जबकि चेन्नई मे 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल की कीमत पेट्रोल के मुकाबले 75 पैसे लीटर अधिक है।

    अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के सितंबर वायदा अनुबंध में गुरुवार को पिछले सत्र से 0.57 फीसदी की नरमी के साथ 43.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

    वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के अगस्त वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 40.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

  • सोने,चांदी के दाम में पिछले सप्ताह आई नरमी…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कोरोना वायरस से जुड़े घटनाक्रम, वैश्विक संकेतों और अन्य वजहों से शुक्रवार को समाप्त कारोबारी सप्ताह में सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर उपलब्ध रेट्स के मुताबिक पिछले सप्ताह 999 गुणवत्ता यानी 24 कैरेट सोने के दाम में 179 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी के मूल्य में भी 40 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी देखने को मिली। इससे पिछले सप्ताह में सेफ एसेट समझे जाने वाले सोने में निवेश बढ़ने से दाम में वृद्धि देखने को मिली थी। वहीं, चांदी की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हुई थी।

    सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सर्राफा बाजार बंद होने के समय 24 कैरेट सोने के भाव 49,324 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी की कीमत 51,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

    14 जुलाई, 2020

    मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 207 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी के साथ 49,117 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। दूसरी ओर चांदी, 425 रुपये की गिरावट के साथ 51,355 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

    15 जुलाई, 2020

    बुधवार को सोना 133 रुपये चढ़कर 49,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 840 रुपये की भाव तेजी के साथ 52,195 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

    16 जुलाई, 2020

    सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में सोना 17 रुपये चढ़कर 49,267 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत 110 रुपये की भाव कमी के साथ 52,085 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

    17 जुलाई, 2020

    पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में सोना 122 रुपये की गिरावट के साथ 49,145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं,  चांदी 345 रुपये की जबरदस्त टूट के साथ 51,740 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

    इस तरह विश्लेषण किया जाए तो सोने के भाव में पिछले सप्ताह 179 रुपये और चांदी की कीमत में 40 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

     

  • 50 हजारी हुआ घरेलू वायदा बाजार में सोना, चांदी 61000 रुपये से ऊपर

    [object Promise]

    मुंबई। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया। सोने का भाव पहली बार 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया, जबकि चांदी 61,000 रुपये किलो से ऊपर तक उछली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में आई जोरदार तेजी से संकेत पाकर महंगी धातुओं ने भारतीय वायदा बाजार में जबरदस्त छलांग लगाई। भारतीय वायदा बाजार में चांदी का भाव 23 जनवरी, 2013 को 59,974 रुपये प्रति किलो तक उछला था, जोकि इससे पहले का रिकॉर्ड स्तर था।

    चांदी अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर 23 डॉलर प्रति औंस के ऊपर चला गया है। कॉमेक्स पर सोने का भाव भी 1866.75 डॉलर प्रति औंस तक उछला, जोकि नौ सितंबर, 2011 के बाद का ऊंचा स्तर है जब सोने का भाव 1881 डॉलर प्रति औंस के करीब था, जबकि कॉमेक्स पर सोने का भाव छह सितंबर, 2011 को 1911.60 डॉलर प्रति औंस तक उछला था, जोकि अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के सितंबर एक्सपायरी अनुबंध में बुधवार अपराह्न 12.26 बजे बीते सत्र के मुकाबले 3431 रुपये यानी 5.98 फीसदी की तेजी के साथ 60773 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले चांदी का भाव एमएसीएक्स पर 58000 रुपये प्रति किलो पर खुला और 61,280 रुपये प्रति किलो तक उछला जोकि एक नया रिकॉर्ड है।

    एमसीएक्स पर सोने के अगस्त वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 513 रुपये यानी 1.04 फीसदी की तेजी के साथ 50,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले सोने का भाव एमसीएक्स पर 50,085 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला, जोकि सोने के भाव का एक नया रिकॉर्ड उंचा स्तर है।

    उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में चांदी के सितंबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 1.24 डॉलर यानी 5.75 फीसदी की तेजी के साथ 22.797 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान कॉमेक्स पर चांदी का भाव 23.185 डॉलर प्रति औंस तक उछला।

    कॉमेक्स पर सोने के अगस्त वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 16.25 डॉलर यानी 0.88 फीसदी की तेजी के साथ 1860.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले सोने का भाव कारोबार के दौरान 1866.75 डॉलर प्रति औंस तक उछला।

    केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण के कारण खनन कार्य प्रभावित होने और आपूर्ति बाधित होने से चांदी की कीमतों में ज्यादा तेजी देखी जा रही है। हालांकि कोरोना काल में निवेश के सुरक्षित साधन की तरफ निवेशकों का रुझान बढ़ने से महंगी धातुओं की कीमतों को लगातार सपोर्ट मिल रहा है। कमोडिटी विश्लेषक बताते हैं कि हार्ड एसेट्स के तौर पर इस समय सोना और चांदी लोगों की पहली पसंद बन गई है।

    सोना और चांदी के भाव का अनुपात कोविड-19 महामारी के पहले के स्तर पर पहुंच चुका है और इस समय 83 के स्तर पर है, जोकि इस बात का सूचक है कि निवेशक सोने से कहीं ज्यादा चांदी में निवेश करने में दिलचस्पी ले रहे हैं।

    कमोडिटी बाजार विश्लेषक अनुज गुप्ता ने कहा कि चांदी की औद्योगिक मांग बढ़ने की संभावनाओं से इसकी कीमतों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि ईटीएफ की खरीदारी बढ़ने से भी चांदी को सपोर्ट मिला है। बाजार विश्लेषक बताते हैं कि कोरोना से मिल रही आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका और यूरोप में लाए जा रहे राहत पैकेजों और दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरों में की गई कटौती से कोरोना काल में महंगी धातुओं के प्रति निवेशकों का रुझान लगातार बना हुआ है।

  • शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स टूटा 300 से ज्यादा अंक, 11150 अंकों से नीचे निफ्टी

    शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स टूटा 300 से ज्यादा अंक, 11150 अंकों से नीचे निफ्टी

    मुंबई: वैश्विक बाजारों में बिकवाली का सिलसिला चलने तथा वित्तीय कंपनियों के शेयरों में नुकसान से शुक्रवार को सेंसेक्स (Sensex) 300 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ खुला. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 307.31 अंक या 0.81 प्रतिशत के नुकसान से 37,833.16 अंक पर आ गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 83.10 अंक या 0.74 प्रतिशत के नुकसान से 11,132.35 अंक पर कारोबार कर रहा था.

    सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी के शेयर में सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई. एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी नुकसान में थे. वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर लाभ में थे.

  • आज 300 से ज्यादा अंक टूटा सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में , 11150 अंकों से नीचे निफ्टी

    [object Promise]

    मुंबई:  वैश्विक बाजारों में बिकवाली का सिलसिला चलने तथा वित्तीय कंपनियों के शेयरों में नुक़सान से शुक्रवार को सेंसेक्स (Sensex) 300 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 307.31 अंक या 0.81 प्रतिशत के नुक़सान से 37, 833.16 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 83.10 अंक या 0.74 प्रतिशत के नुक़सान से 11, 132.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी के शेयर में सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई. एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी नुक़सान में थे। वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर लाभ में थे।

  • इस सप्ताह 2000 डॉलर प्रति औंस का स्तर तोड़ेगा सोना!

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सोना में बीते दो सप्ताह के दौरान जबरदस्त तेजी देखी गई और आगे भी मजबूती की संभावना बनी हुई है क्योंकि कोरोना के गहराते कहर और अमेरिका-चीन के बीच तकरार से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। बीते दो सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार में सोना ने 186 डॉलर प्रति औंस तक की उछाल देखी है और पीली धातु कॉमेक्स पर 2000 डॉलर प्रति औंस से महज 25 डॉलर दूर है।

    वहीं, भारत में सोना 54000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ फिर एक नया रिकॉर्ड बना सकता है। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर बीते सप्ताह सोने का भाव रिकॉर्ड 53,920 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला था। एमसीएक्स पर चांदी का भाव बीते सप्ताह 28 जुलाई को 67,560 रुपये प्रति किलो तक उछला था।

    कमोडिटी बाजार के जानकार बताते हैं कि सोने में मजबूती रहने की पूरी संभावना है, इसलिए 2000 डॉलर प्रति औंस का स्तर इस सप्ताह टूट सकता है। हालांकि मुनाफावसूली बढ़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है, जिससे सोने के दाम पर दबाव बढ़ेगा।

    विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर 2000 डॉलर प्रति औंस का मनोवैज्ञानिक स्तर नहीं टूटा तो निवेशक सावधानी बरतने के मूड में आ जाएंगे और ऐसे में वे प्रॉफिट बुक करेंगे।

    कॉमेक्स पर सोने का भाव बीते शुक्रवार को वायदे में 1981.10 डॉलर प्रति औंस तक उछला था जबकि जोकि एक सप्ताह पहले की क्लोजिंग के मुकाबले 80 डॉलर ज्यादा था। इससे पूर्व सप्ताह में सोने का भाव कॉमेक्स पर 90 डॉलर प्रति औंस तक उछला था और बीते दो सप्ताह के निचले और उपरी स्तर को देखें तो सोने ने 186 डॉलर प्रति औंस की छलांग लगाई है।

    एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता कहते हैं कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तकरार और कोरोनावायरस के गहराते प्रकोप से सोने और चांदी में तेजी आगे भी बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि इस बात की पूरी संभावना दिख रही है कि कॉमेक्स पर सोना 2000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को तोडेगा जबकि भारत में 54000 रुपये प्रति 10 ग्राम का मनोवैज्ञानिक स्तर टूटेगा।

    हालांकि इतने उंचे भाव पर मुनाफावसूली हावी हो सकती है। सर्राफा बाजार विशेषज्ञ और जेम एंड ज्वेलरी ट्रेड काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट शांतिभाई पटेल ने बताया कि महंगी धातु की निवेश मांग लगातार बनी हुई है जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

    केंद्रीय बैंकों द्वारा कोरोना काल में ब्याज दरों में कटौती करने और अमेरिकी डॉलर में लगातार बनी कमजोरी का फायदा पीली धातु को मिल रही है। वहीं, चांदी के औद्योगिक मांग को देखते हुए इसकी कीमतों में तेजी बनी हुई है। कोरोनावायरस संक्रमण के कारण खनन में आई बाधा से चांदी की सप्लाई को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

  • RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले शेयर बाजार खुला बढ़त के साथ…

    RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले शेयर बाजार खुला बढ़त के साथ…

    नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:19 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 190.58 अंकों की उछाल के साथ 37,853.91 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 51.05 अंक की बढ़ोतरी के साथ 11,152.70 पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 शेयर हरे निशान और 6 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

    बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.07 फीसद या 24.58 अंक की गिरावट के साथ 37,663.33 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ।

    आज यानी गुरुवार को बाजार सहभागियों की नजर भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के निर्देशों पर रहेगी। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति महंगाई की बढ़ती अनिश्चितता को देखते हुए नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रख सकती है। हालांकि, रिवर्स रेपो में 25 बेसिस प्वाइंट कटौती की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि बैंकों को ज्यादा कर्ज बांटने के लिए उत्साहित करने के लिए रिवर्स रेपो रेट में भी कटौती करने की जरुरत है।

    दिग्गज शेयरों में आज रिलायंस, एचडीएफसी, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, विप्रो, एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प और सन फार्मा की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं मारुति, श्री सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, पावर ग्रिड, यूपीएल, एल एंड टी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर गिरावट पर खुले।

  • चांदी में आई जबरदस्त तेजी, सोने ने छुआ आसमान …

    चांदी में आई जबरदस्त तेजी, सोने ने छुआ आसमान …

    नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने के भाव (Gold Futures Price) में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव 0.42 फीसद या 231 रुपये की तेजी के साथ 55,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वैश्विक स्तर पर भी सोमवार सुबह सोने के वायदा भाव में बढ़त देखने को मिली है।

    वहीं चांदी की बात करें, तो घरेलू वायदा बाजार में सोमवार सुबह इसकी कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव सोमवार सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर 1.29 फीसद या 960 रुपये की जबरदस्त तेजी के साथ 75,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत इस समय 0.85 फीसद या 647 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 76,902 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

    वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

    वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोमवार सुबह सोने के वायदा भाव में बढ़त और हाजिर भाव में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.57 फीसद या 11.60 डॉलर की बढ़त के साथ 2039.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.29 फीसद या 5.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2029.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

    वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

    वैश्विक स्तर पर चांदी की बात करें, तो सोमवार सुबह चांदी के वायदा भाव में बढ़त और हाजिर भाव में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर सोमवार सुबह चांदी का वायदा भाव 2.18 फीसद या 0.60 डॉलर की बढ़त के साथ 28.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.01 फीसद या 0.28 डॉलर की गिरावट के साथ 28.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।