Category: business

  • Maruti Suzuki ने लॉन्च किया मिनी एसयूवी का CNG वेरिएंट, जाने माइलेज और अन्य फीचर्स

    [object Promise]

    नई दिल्ली। Maruti Suzuki भारत में सबसे अधिक रेंज में CNG कार पोर्टफोलियो प्रदान करती है और इस बढ़ती लाइन-अप में शामिल होने वाली नई कार मारुति की मिनी एसयूवी S-Presso है। Maruti Suzuki S-Presso CNG वेरिएंट को भारतीय बाजार में 4.84 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जो कि टॉप मॉडल VXI (O) 5.14 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। Maruti Suzuki S-Presso CNG चार वेरिएंट्स – LXi, (LXi (O), VXi और VXi (O) में उतारा गया है जो मैनुअल और AGS (ऑटोमैटिक) वेरिएंट्स के साथ आते हैं।

    S-Presso को मारुति ने समान कंपनी के Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया है। इसमें समान 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो Alto K10 से लिया गया है और यह इंजन 5,500 rpm पर 67 bhp की पावर और 3,500 rpm पर 90 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG वर्जन के साथ BS6 मानकों वाला यह इंजन काफी बेहतर 31.2 km/kg का माइलेज देता है और इसके ट्रैंक की क्षमता 55 लीटर की है।

    कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें समान फीचर्स मिलते हैं जो रेगुलर पेट्रोल S-Presso में मिलते हैं। इसका सेंट्रल कंसोल एक स्पोर्ट वॉच से प्रेरित है और इमें 7.0 इंच स्मार्टप्ले 2.0 इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो से लैस है।

    Maruit Suzuki S-Presso CNG कीमतें

    S-Presso CNG LXi             4.84 लाख रुपये

    S-Presso CNG LXi (O)             4.90 लाख रुपये

    S-Presso CNG VXi             5.08 लाख रुपये

    S-Presso CNG VXi (O)             5.14 लाख रुपये

    Maruti Suzuki S-Presso भारतीय बाजार में कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक रहा है और पिछले साल इस गाड़ी की हर महीने करीब 10,000 यूनिट्स औसतन बिक्री हुई है। वित्त वर्ष 2019-20 में मारुति सुजुकी ने भी CNG से चलने वाली कारों की सबसे ज्यादा बिक्री की है। ऐसे में अगर पिछले पांच वर्षों की सीएनजी कारों की बिक्री देखेंगे तो इसमें 15.5 फीसद की वार्षिक वृद्धि (CAGR) देखी गई है।

  • फिर चमका कोरोना से सोना, भारत में नई ऊंचाई पर पीली धातु

    [object Promise]

    मुंबई। कोरोना के कहर से एक बार फिर सोने की चमक बढ़ गई है। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव फिर नई उंचाई पर पहुंच गई, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना आठ साल के उंचे स्तर पर है और पीली धातु के सामने आगे 1800 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ने की चुनौती है।

    कोरोनावायरस का प्रकोप दोबारा गहराने से निवेश के सुरक्षित साधन के रूप में बुलियन के प्रति निवेशकों के बढ़ते रुझान से वैश्विक बाजार में सोने में जोरदार तेजी आई है जिससे भारतीय वायदा बाजार में भी सोने की चमक बढ़ गई है।

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना बुधवार को 48,333 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला जोकि एमसीएक्स पर सोने के दाम का सबसे उंचा स्तर है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने का भाव 1791.55 डॉलर प्रति औंस तक उछला जोकि 2012 के बाद का सबसे उंचा स्तर है।

    एजेंल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट और कमोडिटी बाजार के जानकार अनुज गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी का प्रकोप दोबारा गहराने से निवेशकों का रुझान इस समय निवेश के सुरक्षित साधन के प्रति बढ़ता जा रहा है, जिससे पीली धातु की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। गुप्ता ने कहा कि दुनिया बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की आशंका बनी हुई है जिससे सोने में निवेशक मांग बनी रह सकती है और आगे कीमतों में नई उंचाई देखने को मिल सकती है।

    कमोडिटी बाजार विश्लेषकों के अनुसारए अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व समेत दुनिया के अन्य देशों के केंद्रीय बैंकों ने कोरोना काल में नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की है, जिसका मकसद महामारी के कारण मिल रही आर्थिक चुनौतियों से अर्थव्यवस्था को बचाना है। बाजार विश्लेषक बताते हैं कि ब्याज दरों में हुई इस कटौती से महंगी धातुओं के प्रति निवेश रुझान बढ़ा है और आगे भी बुलियन को इसका सपोर्ट बना रहेगा।

    घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर सोने के अगस्त एक्सपायरी अनुबंध में बुधवार को सुबह 10.05 बजे पिछले सत्र से 68 रुपये की बढ़त के साथ 48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले सोने का भाव मजबूत विदेशी संकेतों से 48,333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला जोकि अब तक सबसे उंचा स्तर है। हालांकि चांदी के जुलाई एक्सपायरी अनुबंध में पिछले सत्र से तकरीबन सपाट 48,785 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि चांदी का भाव इससे पहले 48,803 रुपये प्रति किलो तक चढ़ा। कॉमेक्स पर सोने के अगस्त अनुबंध में पिछले सत्र से 3.80 डॉलर यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 1785.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव 1791.55 डॉलर प्रति औंस तक उछला। कॉमेक्स पर चांदी के जुलाई अनुबंध में पिछले सत्र से 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 18.08 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था।

  • तेजी का दौर दिखा शुरुआती कारोबार में, सबसे अधिक बढ़त इंडसइंड बैंक, इंफोसिस और टीसीएस में

    [object Promise]

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ खुले हैं और शुरुआती कारोबार में भी उछाल देखने को मिल रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को 302.68 अंक की बढ़त के साथ 35,144.78 पर खुला है। सेंसेक्स शुक्रवार सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर 1 फीसद या 346.84 अंक की बढ़त के साथ 35,188.94 पर ट्रेंड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और मात्र 5 शेयर लाल निशान पर ट्रेंड करते दिखे।

    सेंसेक्स के शेयरों का हाल 

    वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। निफ्टी शुक्रवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर 0.91 फीसद या 93.95 अंक की बढ़त के साथ 10,382.85 पर ट्रेंड कर रहा था। इस समय 50 शेयरों वाले निफ्टी के 43 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर ट्रेंड करते दिखे।

    निफ्टी के शेयरों का हाल 

    सेक्टोरल सूचकांकों का यह रहा हाल

    सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में सभी 11 सेक्टोरल सूचकांकों में बढ़त देखी गई है। सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक बढ़त निफ्टी आईटी में 2.52 फीसद दिखाई दी। इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.81 फीसद, निफ्टी मेटल में 1.46 फीसद, निफ्टी बैंक में 0.46 फीसद, निफ्टी ऑटो में 0.49 फीसद, निफ्टी मीडिया में 0.96 फीसद, निफ्टी फार्मा में 0.64 फीसद, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.59 फीसद और निफ्टी रियल्टी में 0.33 फीसद वृद्धि देखने को मिली।

  • सोने में आया उछाल, जाने नए वायदा भाव

    [object Promise]

    नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोत्तरी के चलते निवेशकों का रुख सेफ हैवन समझे जाने वाले सोने की तरफ हो रहा है। यही कारण है कि सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत सोमवार सुबह 0.29 फीसद या 139 रुपये की बढ़त के साथ 48,444 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत सोमवार सुबह एमसीएक्स पर 0.26 फीसद या 125 रुपये की बढ़त के साथ 48,577 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

    घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव सोमवार सुबह 0.53 फीसद या 260 रुपये की तेजी के साथ 49,497 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, तीन जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत सोमवार सुबह 0.47 फीसद या 229 रुपये की तेजी के साथ 48,594 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

  • 3 सप्ताह बाद पेट्रोल, डीजल के भाव हुए स्थिर, लगा ब्रेक

    [object Promise]

    नई दिल्ली। डीजल और पेट्रोल की महंगाई पर ब्रेक लग गया है। तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को 21 दिन बाद डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया और पेट्रोल के दाम को भी स्थिर रखा है। बीते तीन सप्ताह में दूसरी बार पेट्रोल के दाम में स्थिरता दर्ज की गई है। इस दौरान देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 11.01 रुपये लीटर महंगा हो गया है, जबकि पेट्रोल का दाम 9.12 रुपये लीटर बढ़ गया है।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बिना किसी बदलाव के क्रमश: 80.38 रुपये, 82.05 रुपये, 87.14 रुपये और 83.59 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। डीजल का दाम भी चारों महानगरों में पूर्ववत क्रमश: 80.40 रुपये, 75.52 रुपये, 78.71 रुपये और 77.61 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है।

    इससे पहले शनिवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल का भाव दिल्ली में 25 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 23 पैसे, जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया था। डीजल की कीमत भी एक दिन पहले दिल्ली में 21 पैसे, कोलकाता में 18 पैसे, मुंबई में 20 पैसे और चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई थी।

  • अगले 30 दिन तक सोशल मीडिया पर Coca Cola नहीं देगी विज्ञापन…

    [object Promise]

    सैन फ्रांसिस्को। वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर विज्ञापन देने वाली कंपनी कोका-कोला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कम-से-कम 30 दिन तक विज्ञापन नहीं देने का फैसला किया है। कोका कोला के चेयरमैन और सीईओ जेम्स क्विंसी की ओर से जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया है, ‘दुनिया में नस्लवाद की कोई जगह नहीं है और सोशल मीडिया पर भी नस्लवाद का कोई स्थान नहीं है।’ उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाए जाने की जरूरत है। कई बड़े ब्रांड ने नफरत फैलाने वाली सामग्री से निपटने के लिए कदम उठाने को लेकर दबाव डालने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का बहिष्कार किया है।

    क्विंसी ने कहा कहा कि ‘इन 30 दिनों के दौरान कोका-कोला अपनी विज्ञापन नीति का नए सिरे से आकलन करेगा। साथ ही इस बात का निर्धारण करेगा कि किसी प्रकार के बदलाव की जरूरत है या नहीं।’

    शीतल पेय बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने कहा है कि विज्ञापन को लेकर लिए गए इस मौजूदा ब्रेक का मतलब यह नहीं है कि कंपनी पिछले सप्ताह अफ्रीकी अमेरिकियों और सोशल सोसायटी समूहों द्वारा शुरू शुरू किए गए अभियान में शामिल हो रही है।

    ये समूह कंपनियों से फेसबुक पर विज्ञापन रोकने के लिए कह रहे हैं। इस समूह में नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपुल (NAACP) जैसे संगठन शामिल हैं। ये समूह #StopHateForProfit के साथ अभियान चला रहे हैं।

    इस अभियान का लक्ष्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नफरत, नस्लवाद या हिंसा फैलाने वाले समूहों से सख्ती से निपटने वाला तंत्र विकसित करना है।

    लिपटन टी और बेन एंड जेरी आइसक्रीम जैसे प्रोडक्ट्स बनाने वाली यूनिलीवर ने कहा है कि उसने चुनाव के ध्रुवीकरण वाली अवधि होने की वजह से 2020 के आखिर तक फेसबुक, ट्विटर और इन्स्टाग्राम पर विज्ञापन रोकने का फैसला किया है।

    फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि वह विज्ञापन में नफरत फैलाने वाली सामग्री को प्रतिबंधित करेगी। संकट का सामना कर रही सोशल मीडिया कंपनी ने बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध को देखते हुए ये घोषणा की है।

     

  • भारत में सोने ने छुआ नई उंचाई को, 2011 के बाद पहली बार 1800 डॉलर के हुआ पार

    [object Promise]

    मुंबई । कोरोना के गहराते कहर से बनी अनिश्चितता के माहौल में सोने-चांदी की चमक बढ़ गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 2011 के बाद पहली बार सोने का भाव मंगलवार को 1800 डॉलर प्रति आंैंस के ऊपर गया है जबकि घरेलू बाजार में पीली धातु फिर नई उंचाई पर पहुंच चुकी है।

    अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के अगस्त अनुबंध में पिछले सत्र से 19.80 डॉलर यानी 1.11 फीसदी की तेजी के साथ 1801 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान कॉमेक्स पर सोने का भाव 1803.95 डॉलर प्रति औंस तक उछला। कॉमेक्स पर इससे पहले सिंतबर 2011 में सोने का भाव 1812 डॉलर प्रति औंस तक उछला था।

    वहीं, चांदी के सितंबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 3.08 फीसदी की तेजी के साथ 18.62 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था।

    कमोडिटी व सर्राफा बाजार के जानकार बताते हैं कि कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में गहराता जा रहा है जिससे सोने के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में महंगी धातुओं में आई तेजी के कारण घरेलू बाजार में सोने और चांदी के दाम में उछाल आया है।

    भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के अगस्त वायदा अनुबंध में मंगलवार की रात 9.34 बजे पिछले सत्र से 460 रुपये यानी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 48704 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव एमसीएक्स पर 48825 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला जोकि अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

    एमसीएक्स पर चांदी के सितंबर अनुबंध में पिछले सत्र से 1338 रुपये यानी 2.73 फीसदी की तेजी के साथ 50,321 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले चांदी का भाव 50,484 रुपये प्रति किलो तक उछला।

    एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट (करेंसी व एनर्जी रिसर्च) अनुज गुप्ता ने कहा कि डॉलर में आई कमजोरी और वैश्विक आर्थिक विकास की रफ्तार सुस्त रहने के अंदेशों के साथ-साथ भूराजनीतिक तनाव के कारण बनी अनिश्चितता के माहौल में निवेशकों का रुझान निवेश के सबसे सुरक्षित साधन सोने के प्रति बनी हुई है, इसीलिए सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है।

  • सोने चांदी की वायदा कीमतों में आई तेजी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सोने-चांदी की वायदा कीमतों में मंगलवार को बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव मंगलवार सुबह 0.07 फीसद या 34 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 48,278 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव मंगलवार सुबह एमसीएक्स पर 0.03 फीसद या 13 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 48,391 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वैश्विक स्तर की बात करें, तो मंगलवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमतों में बढ़त और वैश्विक हाजिर कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

    चांदी के घरेलू वायदा भाव में भी मंगलवार सुबह उछाल देखने को मिला है। एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत मंगलवार सुबह 0.34 फीसद या 167 रुपये के उछाल के साथ 49,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वैश्विक स्तर पर भी मंगलवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़त देखी गई है।

  • बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 409 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 408.68 अंक उछलकर 36,737.69 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107.70 अंक उछलकर 10,813.45 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में बंद हुए वहीं 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज दिन भर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक वक्त 36,806.30 अंक के उच्चतम स्तर तक गया वहीं एक बार यह गिरकर 36,422.30 अंक तक नीचे आया।

  • इस वर्ष 6 में से 5 महीनों में निवेशकों ने किया Gold ETF में निवेश

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इस वर्ष पहली छमाही (जनवरी-जून, 2020) के दौरान गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (Gold ETF) में 3,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इंडिया (AMFI) ने अपने नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी है। एसोसिएशन के मुताबिक पिछले वर्ष समान अवधि में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से 160 करोड़ रुपये की निकासी कर ली थी। पिछले वर्ष अगस्त से ही गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों का रुझान बढ़ा है। तब से अब तक निवेशक इसमें 3,723 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं।

    एम्फी के मुताबिक इस वर्ष पहली छमाही में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध रूप से 3,530 करोड़ रुपये लगाए। इनमें सबसे ज्यादा 1,483 करोड़ रुपये का निवेश इस वर्ष फरवरी और 815 करोड़ रुपये का निवेश मई में किया गया। निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ में अप्रैल में 731 करोड़ रुपये, जून में 494 करोड़ रुपये और जनवरी में 202 करोड़ रुपये का निवेश किया। हालांकि फरवरी में बड़े निवेश के बाद मार्च में निवेशकों ने मुनाफावसूली की और 195 करोड़ रुपये निकाल लिए।

    कुल मिलाकर छमाही के पांच महीनों में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ को सुरक्षित निवेश का ठिकाना बनाया। इस बढ़े निवेश के चलते ही इस वर्ष जून के अंत में गोल्ड फंड्स का असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 10,857 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा। पिछले वर्ष जून के अंत में यह सिर्फ 4,930 करोड़ रुपये पर था।

    निवेश के इस इंस्ट्रूमेंट में बढ़ती रुचि के बारे में मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट (मैनेजर रिसर्च) हिमांशु श्रीवास्तव का कहना था कि कोरोना के मामले जैसे-जैसे बढ़ते गए, शेयर बाजारों में अस्थिरता बढ़ती गई। ऐसे में निवेशक अपने निवेश का सुरक्षित ठिकाना तलाशने लगे और उन्होंने गोल्ड ईटीएफ में पूंजी निवेश बढ़ाया।