Category: business

  • यूजर्स को Reliance Jio का झटका, हर दिन 2GB डेटा वाला पॉप्युलर पैक बंद

    [object Promise]

    नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 251 रुपये वाले अपने पॉप्युलर 4G डेटा वाउचर को बंद कर दिया है। इस डेटा वाउचर में कंपनी रोज 2जीबी डेटा ऑफर कर रही थी। एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी के साथ आने वाला यह प्लान यूजर्स को लॉकडाउन पीरियड के बीच काफी पसंद आ रहा था। अब इस प्लान को कंपनी नई कैटिगरी में ऑफर कर रही है। इसके साथ ही इसमें मिलने वाले डेटा बेनिफिट में भी बड़ा बदलाव हुआ है

    51 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस 4G डेटा वाउचर में यूजर्स को रोज 2जीबी डेटा मिलता था। इस प्लान को यूजर अपने मौजूदा ऐक्टिव प्लान के ऊपर टॉप-अप कराते थे ताकि एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट मिल सके। प्लान में कंपनी 2जीबी डेली डेटा के हिसाब से कुल 102जीबी डेटा ऑफर कर रही थी। 251 रुपये में इतना ज्यादा डेटा मिलने के कारण इस प्लान के यूजर्स की संख्या में तेजी के बढ़ोतरी भी हुई थी। हालांकि, कुछ यूजर्स को इस प्लान में कॉलिंग और फ्री एसएमएस की कमी खलती थी।

    रिलायंस जियो ने अब 251 रुपये वाले इस वाउचर के 4G डेटा वाउचर सेक्शन की बजाय ‘वर्क फ्रॉम होम पैक्स’ में ऑफर करना शुरू कर दिया है। अब इस पैक में डेली 2जीबी की बजाय अनलिमिटेड 50जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसे मौजूदा प्लान के साथ अडिशनल डेटा के लिए रिचार्ज कराया जा सकता है। इस पैक में कॉलिंग या फ्री एसएमएस बेनिफिट नहीं ऑफर किया जा रहा।

    अडिशनल डेटा के लिए रिलायंस जियो अपने यूजर्स को चार 4G डेटा वाउचर ऑफर कर रहा है। 11 रुपये वाले डेटा वाउचर में 800MB डेटा के साथ जियो टू नॉन-जियो कॉलिंग के लिए 75 मिनट्स दिए जा रहे हैं। 21 रुपये वाले डेटा वाउचर में आपको 200 मिनट्स की नॉन-जियो कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड 2जीबी डेटा मिलता है।

    बात अगर जियो के 51 रुपये वाले डेटा वाउचर की करें तो इसमें अनलिमिटेड 6जीबी डेटा और 500 मिनट्स फ्री नॉन-जियो कॉलिंग दी जा रही है। 101 रुपये वाले डेटा वाउचर में आपको अनलिमिटेड 12जीबी डेटा के साथ जियो से दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए 1000 मिनट्स मिलते हैं। इन सभी डेटा वाउचर को मौजूदा ऐक्टिव प्लान के ऊपर टॉप-अप कराना होता है।

  • चीनी ऐप TiK Tok पर छा रहे हैं संकट के बादल, ये भारतीय ऐप Mitron दे रहा है टक्कर

    [object Promise]

    नई दिल्ली । चीनी ऐप Tik Tok समय-समय पर चर्चा में रहता है । हाल ही में एसिड अटैक जैसे कॉन्टेंट को लेकर इस ऐप को एक बार फिर से बैन करने की मांग की गई. इसी बीच Tik Tok जैसा ही एक भारतीय ऐप मित्रों (Mitron) आ चुका है ।

    काफी कम समय में Mitron ऐप की पॉपुलैरिटी बढ़ी और फिलहाल प्ले स्टोर के मुताबिक ये भारत के पॉपुलर ऐप्स में से एक बन चुका है। गौरतलब है कि इसे महीने भर पहले ही लॉन्च किया गया था।

    महीने भर पहले लॉन्च हुए इस ऐप को अभी तक 50 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है। शुरुआती दौर में अगर इसके डाउनलोड को देखें तो अभी के लिए ये चीनी ऐप Tik Tok को टक्कर देता नजर आ रहा है।

    Mitron ऐप ऐसे समय पर आया है जब लोग विरोध में Tik Tok ऐप की रेटिंग लगातार कम कर रहे हैं। हालत ये है कि इस ऐप की रेटिंग 1.5 तक पहुंच गई । इसके पीछे की दो वजहे हैं – पहली वजह यूट्यूबर कैरी मिनाटी द्वारा टिक टॉक को लेकर बनाया गया रोस्ट वीडियो है।

    आपको बता दें कि कैरी मिनाटी नाम के एक भारतीय YouTuber ने एक Tik Tok यूजर को अपने यूट्यूब वीडियो में बुरा भला कहा था, इसके बाद यू्ट्यूब ने कैरी के वीडियो को डिलीट कर दिया।

    चूंकि कैरी मिनाटी (असली नाम अजय) के यूट्यूब सब्सक्राइबर और फैंस करोड़ों में हैं, इसलिए उनके फैंस ने Tik Tok की रेटिंग कम करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं टिक टॉक के पुराने और ऐसे एसिड अटैक से जुड़े ऐसे कॉन्टेंट वायरल किया गया और बात महिला आयोग तक पहुंच गई।

    Mitron ऐप को दो तरह से होगा फायदा

    चूंकि टिक टॉक एक चीनी ऐप है और हाल ही में पीएम मोदी ने अपने स्पीच में कहा था कि लोगों को लोकल के लिए वोकल होना है। कोरोना वायरस के ऑरिजिन को लेकर भी चीन के खिलाफ कुछ लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

    ऐसी स्थिति में Tik Tok की तरह ही कोई भारतीय ऐप आया है तो जाहिर है लोग इसे एक बार ट्राई जरूर करना चाहेंगे। हालांकि अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि ये ऐप टिक टॉक से आगे निकलेगा या फिर इसके बराबर आ जाएगा। क्योंकि टिक टॉक भारत के अलावा कई मुल्कों में पॉपुलर है और इसके पीछे बाइट डांस नाम की एक बड़ी कंपनी है।

    ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अभी गूगल प्ले स्टोर के फ्री ऐप्स चार्ट में Mitron 11वें नंबर पर है। हालांकि ये इससे ऊपर भी आ चुका है । इस लिस्ट में नंबर-1 पर आरोग्य सेतू ऐप है, जबकि दूसरे नंबर पर टिक टॉक और तीसरे पर वॉट्सऐप है।

    Mitron ऐप कैसे काम करता है?

    ये ऐप भी टिक टॉक के ही तर्ज पर तैयार किया गया है। ये ऐप खुद को शॉर्ट वीडियो और सोशल प्लेटफॉर्म बताता है. दावा किया गया है कि ये लोगों को उनके इनोवेटिव आइडिया और ह्यूमर दिखाने के लिए बनाया गया है। टिक टॉक की तरह ही यहां वीडियो बनाए जा सकते हैं, एडिट किए जा सकते हैं और उन्हें दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकता है । ये ऐप 7.9MB का है और ये आपके स्मार्टफोन का वो तमाम परमिशन ऐक्सेस करता है जो आप टिक टॉक को देते हैं।

  • 50 लाख डाउनलोड, पाकिस्ताानी है मित्रों ऐप ?

    [object Promise]

    नई दिल्ली । Mitron ऐप को भारत में नहीं बनाया गया है बल्कि यह पाकिस्तान के सॉफ्टवेयर डिवेलपर Qboxus का ऐप है। एक रिपोर्ट में इस बात का पता चला है। भारत में Mitron ऐप तेजी से डाउनलोड किया जा रहा है। खास बात है कि मित्रों शब्द को अधिकतर पीएम मोदी के साथ जोड़ा जाता है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दरअसल यह ऐप पाकिस्तानी कंपनी Qboxus द्वारा बनाए गए TicTic ऐप का रीपैकेज्ड वर्जन है।
    इरफान शेख Qboxus के सीईओ और फाउंडर हैं। इस कंपनी ने ही टिकटिक ऐप बनाया है। इरफान ने हमारी सहयोगी वेबसाइटट टाइम्स ऑफ इंडिया-गैजेट्स नाउ को बताया कि उन्होंने मित्रों ऐप के डिवेलपर को टिकटिक का सोर्स कोड 34 डॉलर (करीब 2,500 रुपये) में बेच दिया।

    सोर्स कोड बेचना है मुख्य बिजनस
    शेख ने बताया कि उनकी कंपनी सोर्स कोड बेचती है जिसके बाद खरीदार उसे कस्टमाइज करते हैं। हमारा मुख्य बिजनस है मशहूर ऐप्स के क्लोन बनाकर उन्हें सस्ते दामों में बेचना। हमारा मुख्य मकसद उन छोटे स्टार्टअप्स की मदद करना है जिनके पास कम बजट है। अभी तक हम टिकटिक ऐप की 277 कॉपी बेच चुके हैं।

    उन्होंने आगे बताया, ‘हमें इस बात से कोई परेशानी नहीं होती है कि डिवेलपर ने क्या किया है। वे स्क्रिप्ट का पैसा देते हैं और इस्तेमाल करते हैं, ऐसा करना ठीक है। लेकिन समस्या यह है कि लोग इसे भारत का बनाया ऐप कह रहे हैं जो सच नहीं है खासतौर पर तब जबकि उन्होंने ऐप में कोई बदलाव नहीं किए हैं।’ शेख का कहना है कि टिकटिक के एक खरीदार ने मित्रों ऐप को बस रीब्रैंड कर दिया है। यह सीधे तौर पर टिकटिक ऐप की नकल है। आप अपनी टेक्निकल टीम से दोनों ऐप डाउनलोड करने को कहकर इन्हें टेस्ट भी कर सकते हैं।

    मित्रों के डिवेलपर की पहचान नहीं
    बता दें कि Mitron ऐप के डिवेलपर का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसे आईआईटी रुड़की के एक छात्र ने बनाया है। गूगल प्ले पर मित्रों ऐप के डिवेलपर का वेब पेज में वेबसाइट shopkiller.in का जिक्र है जो कि एक ब्लैंक पेज है। इसके साथ ही ऐप में कोई प्रिवेसी पॉलिसी भी नहीं है। इसलिए जो लोग ऐप डाउनलोड कर उस पर साइनइन करने के बाद विडियोज अपलोड कर रहे हैं, उन्हें नहीं पता कि उनके डेटा के साथ क्या हो रहा है। ऐप की परमिशन्स देखें तो यह ऐप बहुत सारी परमिशन्स मांगता है।

    ऐप के अधिकतर रिव्यूज पर नजर डालें तो यूजर्स ने इसमें काफी बग होने की शिकायत की है। इसके बावजूद ऐप को हाई रेटिंग्स मिली हैं। इस ऐप को 50 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। लोग ऐप में बग होने की शिकायत कर रहे हैं लेकिन ऐप के भारतीय होने के चलते हाई रेटिंग भी दे रहे हैं। लेकिन सच यह है कि इसे एक पाकिस्तानी डिवेलपर से खरीदा गया है और यह जानकारी सामने आने के बाद रेटिंग में कमी देखने को मिल सकती है।

  • फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा Disney+ Hotstar का Reliance Jio यूजर्स को….

    [object Promise]

    नई दिल्ली। देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio हर बार की तरह इस बार भी अपने यूजर्स के लिए बेहद खास तोहफा लेकर आने वाली है। इसकी जानकारी कंपनी ने एक टीजर के जरिए शेयर की है। Reliance Jio जल्द ही अपने यूजर्स को Disney+ Hotstar VIP का एक साल के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन देने वाली है। इसके बाद यूजर्स Disney+ Hotstar VIP पर मूवी और टीवी का आनंद ले सकेंगे।

    Reliance Jio ने एक टीजर जारी किया है और इसमें स्पष्ट तौर पर लिखा हुआ है कि ‘एक साल तक Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन प्राप्त करने के लिए तैयार हो जाइए।’ हालांकि यह सब्सक्रिप्शन कब शुरू होगा इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया है, बल्कि टीजर में केवल कमिंग सून​ लिखा हुआ है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले दिनों में इसकी घोषणा कर सकती है और यूजर्स को इसके लिए बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

    वैसे बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं ​है जबकि Reliance Jio अपने ग्राहकों को Hotstar का सब्सक्रिप्शन प्रदान कर चुकी है। लेकिन इस बार कंपनी अपाने यूजर्स को एक साल तक Disney+ Hotstar VIP का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देने वाली है और यह इसलिए खास है ​क्योंकि जल्द ही इस ऐप में कई बॉलीवुड फिल्मों को भी प्रीमियर भी होने वाला है।

    Disney+ Hotstar VIP की बात करें तो इसका सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद यूजर्स​ फिल्म, किड्स कंटेंट, हॉटस्टार स्पेशन, न्यूज और क्रिकेट मैच देख सकेंगे। इस ऐप में आपको लाइव मैच देखने की सुविधा मिलती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन Reliance Jio के किन प्लान्स के साथ मिलेगा। लेकिन यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका लाभ कुछ चुनिंदा प्लान्स के साथ ​ही मिलेगा। वैसे Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन अलग से लेने के लिए आपको सलाना 399 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

  • Covid-19 के दौरान घरेलू बिक्री के मामले में Hero Motocorp ने बनाई टॉप पोजीशन

    [object Promise]

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero Motocorp ने मई महीने की घरेलू बिक्री में टॉप पॉजिशन पर रही है। कोविड-19 के दौरान ऑटो सेक्टर अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है, जिसमें अगर हम टू-व्हीलर सेगमेंट की बिक्री की बात करें तो मई महीने में Hero Motocorp ने घरेलू बाजार में मोटरसाइकिल और स्कूटर की 108,848 यूनिट्स की बिक्री की है। चूंकि अधिकांश निर्माताओं ने मई के दौरान केवल आंशिक रूप से प्रोडक्शन शुरू किया, इसलिए मई 2019 की तुलना में मई 2020 की संख्या काफी ज्यादा कम हैं। जबकि, Hero की मई महीने में कुल बिक्री 1,12,682 यूनिट्स की रही है।

    वहीं, टू-व्हीलर्स बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर Honda 2Wheelers मौजूद है, जिसने 54,000 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें भी बड़ी खबर यह सामने आई है कि Honda अब विश्व स्तर पर नंबर 1 दो-पहिया बाजार नहीं रहा है, इंडोनेशिया से यह स्थान खो गया है। Honda ने मई महीने में 820 यूनिट्स का निर्यात किया है, जिस वजह से कंपनी की कुल बिक्री 54,820 टू-व्हीलर्स की रही है।

    घरेलू बाजार में बिक्री के मामले में TVS मोटर्स तीसरे स्थान पर 41,067 यूनिट्स के साथ मौजूद है। मई महीने में कंपनी की कुल बिक्री 56,218 यूनिट्स की रही है, जिसमें निर्यात वाहन के साथ थ्री-व्हीलर्स भी शामिल हैं।

    घरेलू बाजार में बिक्री के मामले में चौथे स्थान पर पूणे स्थित Bajaj Auto मौजूद है और मई महीने में कंपनी ने 39,286 यूनिट्स की बिक्री की है। हालांकि, Bajaj ने निर्यात के मामले में सबसे ज्यादा आंकड़े हासिल किए हैं और मई महीने में 73,512 यूनिट्स का निर्यात किया है, जिसके चलते बजाज ऑटो की कुल बिक्री 1,12,798 यूनिट्स की रही है, जिसमें घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री Hero, Honda और TVS से भी कम रही है।

    पांचवे स्थान पर Royal Enfield मौजूद है जिसने मई महीने में 18,429 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, इसकी निर्यात के साथ कुल बिक्री 19,113 यूनिट्स की रही है।

  • केन्द्र सरकार आपको सस्ता सोना खरीदने का देगी एक और मौका …

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार एक योजना लेकर आ रही है। इस योजना के तहत आप सस्‍ते सोने की खरीदारी कर पाएंगे लेकिन आप इस सोने को पहन तो नहीं सकते हैं लेकिन निवेश के जरिए लाभ जरूर कमा सकते हैं। मोदी सरकार की यह योजना एक बार फिर 8 जून से शुरू हो रही है।

    यहां जानिए योजना की खास बातें

    केंद्र सरकार की सॉवरेन बॉन्ड योजना है। इस योजना के तहत 4,677 रुपए प्रति ग्राम की कीमत पर सोने को खरीद सकते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी सरकार ने ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल भुगतान करने वाले निवेशकों को 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट देने का निर्णय किया है, ऐसे में खरीदारों को सोने की कीमत 4,627 रुपए प्रति ग्राम बैठेगी।

    यहां स्‍पष्‍ट बताते जाए कि इस सोने को बॉन्ड के तौर पर खरीदा जा सकता है। मतलब यह है कि आप इसे ज्वेलरी की तरह पहन नहीं सकते हैं। यहां आपको समझना होगा कि एक तरह का निवेश है, इस बार इस निवेश के लिए आपके पास 8 जून से 12 जून तक मौका है।

    निवेश के लिए आप अपने बैंक से संपर्क कर ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं, इस स्‍कीम के तहत सोने की बिक्री बैंकों के अलावा डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम से होती है। सोने की कीमत रिजर्व बैंक तय करता है। बीते दिनों रिजर्व बैंक ने कहा था कि अप्रैल से लगातार 6 महीने तक इसकी कीमत जारी की जाएगी। इसका तात्पर्य है कि सितंबर तक 6 बार गोल्ड सॉवरेन बॉन्ड में पैसे लगाने का मौका है।

    [object Promise]

  • लगातार तीसरे दिन आई पेट्रोल- डीजल के दाम में तेजी, कच्चा तेल भी हुआ महंगा

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73 रुपये लीटर हो गया है और डीजल 71.17 रुपये लीटर हो गया है। इन तीन दिनों दिल्ली में पेट्रोल 1.74 रुपये लीटर महंगा हो गया, तो डीजल की कीमत 1.78 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में एक दिन की गिरावट के बाद फिर तेजी देखी जा रही है। जिससे तेल के दाम में आगे और इजाफा होने की संभावना बनी हुई है। पिछले सत्र में मुनाफावसूली के चलते बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के दाम में 5.89 फीसदी की गिरावट आई थी।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को बढ़कर क्रमश: 73 रुपये, 74.98 रुपये, 80.01 रुपये और 77.08 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 71.17 रुपये, 67.23 रुपये, 69.92 रुपये ओैर 69.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल के दाम में क्रमश: 54 पैसे, 63 पैसे, 52 पैसे और 48 पैसे की वृद्धि की गई। वहीं, डीजल का दाम चारों महानगरों में डीजल के दाम में क्रमश: 58 पैसे, 62 पैसे, 55 पैसे और 49 पैसे का इजाफा किया गया है।

    अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर मंगलवार को अगस्त डिलीवरी ब्रेंट क्रूड के वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 1.03 फीसदी की तेजी के साथ 41.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले ब्रेंट क्रूड का भाव 41.44 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के जुलाई डिलीवरी अनुबंध पिछले सत्र से 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 38.63 डॉलर प्रति बैरल पर कोराबार चल रहा था। इससे पहले कारोबार के दौरान डब्ल्यूटीआई का भाव 38.85 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ा।

  • लगातार पांचवें दिन जारी रही बढ़ोतरी पेट्रोल और डीजल के दाम में

    [object Promise]

    नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गुरूवार को हालांकि कच्चे तेल के दाम में नरमी आई, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन बढ़ोतरी जारी रही। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 74 रुपए प्रति लीटर हो गया है और डीजल की कीमत भी बढ़कर 72.22 रुपये लीटर हो गई। इन पांच दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 2.74 रुपये लीटर महंगा हो गया तो डीजल की कीमत में 2.83 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है।

    तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल का दाम दिल्ली में 60 पैसे, कोलकाता में 58 पैसे, मुंबई में 58 पैसे और चेन्नई में 53 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया। वहीं डीजल की कीमत दिल्ली में 60 पैसे, कोलकाता में 54 पैसे, मुंबई में 57 पैसे और चेन्नई में 51 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 74 रुपये, 75.94 रुपये, 80.98 रुपये और 77.96 रुपये प्रति लीटर हो गई। डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 72.22 रुपये, 68.17 रुपये, 70.92 रुपये ओैर 70.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर गुरूवार को अगस्त डिलीवरी ब्रेंट क्रूड के वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 3.52 फीसदी की कमजोरी के साथ 40.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई का जुलाई डिलीवरी अनुबंध पिछले सत्र से 4.12 फीसदी की गिरावट के साथ 39.05 डॉलर प्रति बैरल पर कोराबार चल रहा था।

  • टेलीकॉम मंत्रालय का पहला कदम, टेलीकॉम क्षेत्र में चीनी कंपनियों पर लगेगा प्रतिबंध

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सीमा विवाद को लेकर भारत के साथ खूनी संघर्ष का बदला मैदान-ए-जंग में भारत किस तरह लेगा यह भविष्य की बात है लेकिन तत्काल प्रभाव से चीन को आर्थिक रूप से घायल करने की तैयारी हो गई है। बुधवार को सरकारी स्तर पर फैसला हो गया है कि टेलीकॉम मंत्रालय के अधीन काम करने वाली कंपनी बीएसएनएल की 4जी टेक्नोलॉजी की स्थापना में चीन की कंपनियों को दूर रखा जाएगा। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार संचार मंत्रालय ने बीएसएनएल को इसका निर्देश दे दिया है। इस दिशा में जारी टेंडर को रिवर्स करने का भी फैसला किया गया है। साफ है कि चीनी कंपनियां अब इससे बाहर की जाएंगी।

    मृतप्राय हो चुकी बीएसएनएल को रिवाइव करने के लिए इन दिनों संचार विभाग की तरफ से कई प्रयास किए जा रहे हैं। बीएसएनएल की 4जी सेवा की स्थापना उनमें से एक हैं। 4जी सेवा की स्थापना के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों के मुताबिक इस टेंडर में चीनी कंपनियों को रोकने के लिए टेंडर को नए नियमों के साथ फिर से जारी करने का निर्देश दिया गया है। चीनी उपकरणों को लेकर भारत सरकार के सख्त रवैये को देखते हुए अब 5जी टेक्नोलॉजी के टेंडर में भी चीनी कंपनियों की दाल गलने की संभावना नहीं है। यह चीन के लिए बड़ा नुकसान होगा।

    मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक संचार विभाग मोबाइल सेवा के क्षेत्र में भी चीन पर निर्भरता को कम करने की दिशा में गंभीरता से विचार कर रहा है। इसीलिए टेलीकॉम क्षेत्र की निजी कंपनियों को भी चीन की कंपनियों द्वारा बनाए गए उत्पादों पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए कहा गया है। निजी टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल सेवा से जुड़े उपकरणों में चीनी उपकरणों का इस्तेमाल कर रही है। बताया तो यह भी जा रहा है कि चीनी उपकरणों की सुरक्षा जांच अब बहुत सख्त हो सकती है। दरअसल चीन के उपकरणों पर कई बार सवाल उठाए गए हैं।

    चीन के उपकरणों से भारत की जासूसी को लेकर भी कई बार सवाल उठे हैं। चीनी कंपनी हुआवे एवं जेटीई कठघरे में है और यह माना जाता रहा है कि इन कंपनियों में परोक्ष रूप से सरकार शामिल है। अमेरिका समेत कई यूरोपीय देश इस बात को मानते हैं कि इन कंपनियों में चीन की सरकार की हिस्सेदारी है। इन देशों में सख्त कदम भी उठे हैं। भारत भी उसी दिशा में बढ़ा तो चीन के लिए परेशानी बढ़ेगी। भारत की ओर से प्रतिशोध का यह पहला कदम माना जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि आने वाले समय में कुछ और निर्णय हो सकते हैं।

  • 12वें दिन जारी पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला, कच्चा तेल नरम

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को लगातार 12वें दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। इन 12 दिनों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में डीजल सात रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो गया है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी के साथ कारोबार चल रहा था। तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में क्रमश: 53 पैसे, 51 पैसे, 51 पैसे और 46 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं, डीजल के दाम में चारों महानगरों में क्रमश: 64 पैसे, 58 पैसे, 61 पैसे और 54 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 77.81 रुपये, 79.59 रुपये, 84.86 रुपये और 81.32 रुपये प्रति लीटर हो गई। डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 76.43 रुपये, 71.96 रुपये, 74.93 रुपये ओैर 74.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    लगातार 12 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 6.55 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल की कीमत 7.06 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है।

    अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर गुरुवार को अगस्त डिलीवरी ब्रेंट क्रूड के वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 40.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

    वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के जुलाई डिलीवरी अनुबंध पिछले सत्र से 0.79 फीसदी की नरमी के साथ 37.66 डॉलर प्रति बैरल पर कोराबार चल रहा था।