Category: business

  • BUDGET 2020: शेयर बाजार में बजट से छाई मायूसी, 900 अंकों तक गिरा सेंसेक्स

    [object Promise]

    मुंबई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया । बजट से शेयर बाजार में शनिवार को ट्रेडिंग हो रही है। सरकार की घोषणाओं से बाजार को मायूस हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण खत्म होते के बाद सेंसेक्स में 900 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह दोपहर 3.05 बजे सेंसेक्स 845 अंकों की गिरावट के साथ 40 हजार के नीचे 39878 पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 254 अंकों की गिरावट के साथ 12 हजार के नीचे 11708 पर ट्रेड कर रहा था।

    शनिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 279 पॉइंट की गिरावट के बाद संभला था। यह 182 अंक की बढ़त के साथ 40,905.78 तक पहुंचा। इसी तरह निफ्टी में भी 55 अंकों की बढ़त देखी गई। यह 12,017.35 के उच्च स्तर पर पहुंचा।

    बताया जा रहा है कि बाजार से जुड़े लोगों की अपील पर शनिवार को ट्रेडिंग का फैसला किया गया। क्योंकि, बजट की घोषणाओं से बाजार में काफी उतार-चढ़ाव आते हैं।

     

    [object Promise]

     

  • इतना सस्ता हुआ पांच दिनों में पेट्रोल और डीजल, यहां जानें दाम

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार पांचवें दिन जारी रहा। इन पांच दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 56 पैसे जबकि डीजल 49 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में सात पैसे जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में छह पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता और चेन्नई में आठ पैसे जबकि मुंबई में नौ पैसे प्रति लीटर कम हो गया है।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 73.04 रुपये, 75.71 रुपये, 78.69 रुपये और 75.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 66.09 रुपये, 68.46 रुपये, 69.27 रुपये और 69.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    [object Promise]

    उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है और बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव घटकर 56 डॉलर प्रति बैरल से नीचे तक आ गया है। जिसके बाद आनेवाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और राहत मिलने की संभावना बनी हुई है।

    [object Promise]

  • सूचीबद्ध किया जाएगा एलआईसी को अगले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में

    [object Promise]

    नई दिल्ली । भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में केंद्र सरकार अपनी कम से कम 10 फीसदी हिस्सेदारी कम करने के लिए इसे अगले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करेगी। यह जानकारी रविवार को सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

    वित्त सचिव राजीव कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में में कहा, “एलआईसी को अगले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में सूचीबद्ध किया जाएगा और कम से कम 10 फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी जोकि एक मानदंड के अनुरूप है।”

    एलआईसी में सरकार की हिस्सेदारी बेचने के संबंध में उन्होंने बताया कि इसके समय, तरीके और परिमाण पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि उन्होंने बताया कि हिस्सेदारी कम करने में प्राइवेट इक्विटी प्लेयर्स को शामिल किया जाएगा और पब्लिक ऑपर पर भी ध्यान दिया जाएगा, लेकिन मानदंड के अनुसार यह 10 फीसदी से कम नहीं हो सकता है।

    बाजार विनियामक सेबी के मानक के अनुसार, आईपीओ में 4,000 करोड रुपये से ऊपर की पोस्ट इश्यू वाली कंपनियों के लिए आवश्यक ऑफर कम से कम 10 फीसदी है। इसके बाद कंपनियां आईपीओ में हिस्सेदारी 25 फीसदी से कम करने वाली कंपनियों को न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी मानक का अनुपालन करने के लिए तीन साल का समय दिया जाएगा।

    एलआईसी को सूचीबद्ध करने के संबद्ध विस्तृत जानकारी दिए बगैर कुमार ने बताया कि एलआईसी को बाजार में सूचीबद्ध करने के लिए कानून में बदलाव किया जाएगा और जरूरी बदलाव के लिए कानून मंत्रालय को सूचित किया जाएगा।

    उधर, बजट में घोषणा की गई है कि आईडीबीआई से सरकार पूरी तरह बाहर होगी और यह एक निजी बैंक होगा। इस संबंध में कुमार से मिले संकेत के अनुसार, एलआईसी के सूचीबद्ध किए जाने से पहले सरकार आईडीबीआई से बाहर होगी।

    एलआईसी भारत की सबसे बड़ी वित्तीय संस्थान है जिसकी कुल निवेश परिसंपत्ति 30 सितंबर को 320 खरब रुपये थी।

  • MAHARASHTRA:खुशी की लहर शेयर बाजार में, 40 हजार के पार सेंसेक्स

    [object Promise]

    मुंबई। बजट के दिन मिले झटके से शेयर बाजार आज मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों से मंगलवार को सेंसेक्स 40 हजार के लेवल को पार कर गया। कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 206 अंक बढ़कर 40,178 पर खुला। सुबह 10.56 बजे शेयर बाजार करीब 670 अंकों की उछाल के सााथ 40542 पर पहुंच गया है। सभी सेक्टर हरे निशान में चल रहे हैं।

    निफ्टी भी 11,800 के लेवल को पार कर गया है। मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)का निफ्टी 62 अंकों की तेजी के साथ 11,786.25 पर खुला। चीन में कोरोना वायरस के अटैक की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस कारण से भी बाजार में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 3.8 फीसदी टूटकर 54.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, यह पिछले साल के जनवरी के बाद अब तक का सबसे निचला स्तर है।

    इस प्रकार बने 2 लाख करोड रुपए…

    सुबह 10.56 बजे शेयर बाजार करीब 670 अंकों की उछाल के साथ 40542 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 191.55 अंकों की तेजी के साथ 11,899.45 पर पहुंच गया।

    कारोबार की शुरुआत के बाद बीएसई की कंपनियों की बाजार पूंजी में 2 लाख करोड़ रुपए की बढ़त हो गई। सोमवार को इनकी बाजार पूंजी 153.72 लाख करोड़ रुपए थी,  मंगवार को 10.45 बजे के आसपास इनकी बाजार पूंजी 155.72  लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

    [object Promise]

  • 8.38 करोड़ की संपत्ति कुर्क की ED ने धोखाधड़ी मामले में, 12 FIR और 7 आरोपपत्र किए दायर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने जय प्रकाश मंडल और अन्य की धोखाधड़ी के एक मामले में 8.38 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। ईडी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि संपत्ति को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया है।

    ईडी ने कहा कि उन्होंने आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) पटना से प्राप्त एफआईआर और आरोपपत्र के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें जुआ अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन के लिए 12 एफआईआर और सात आरोपपत्र दायर किए गए हैं।

    कुर्क की गई संपत्तियों में श्रीराम घाटी का 45 फीसदी हिस्सा (इसमें फ्लैट, वाणिज्यिक क्षेत्र व पार्किं ग क्षेत्र शामिल हैं), मौजा फतेहपुर भागलपुर में 4.07 करोड़ रुपये, भागलपुर में 2.25 करोड़ रुपये का श्री शॉप मार्ट, भागलपुर में सात लाख रुपये की कीमत के जेपी रत्न फीलिंग स्टेशन (एचपी पेट्रोल पंप) की भूमि और संरचनात्मक भाग शामिल हैं।

    इसके साथ ही भागलपुर में 48 लाख रुपये की कीमत के उनकी पत्नी रत्ना देवी के नाम पर दो आवासीय घर, मंडल, उनकी पत्नी और बेटे प्रवीण मंडल की 1.25 करोड़ रुपये की 37 जमीन-जायदाद, 20.56 लाख रुपये के छह वाहन और बैंक में जमा 1.96 करोड़ रुपये कुर्क किए गए हैं।

    ईडी ने दावा किया कि आरोपी ने उसके और उसकी पत्नी और उसके बेटे के नाम पर 8.38 करोड़ रुपये की विभिन्न चल और अचल संपत्तियां भी हासिल की थीं, जिनमें ज्यादातर नकद लेनदेन किए गए थे।

    एजेंसी ने कहा कि ये सभी लेन-देन बेहिसाब और अवैध तरीके से की गई कमाई से किए गए थे। आरोपियों ने अपराध की आय से प्राप्त संपत्ति को विभिन्न परियोजनाओं में बदल दिया है।

  • तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल को 1035 करोड़ रुपए का घाटा, टैरिफ बढ़ेगा

    [object Promise]

    नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) में 1035 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। हालांकि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 86 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था।

    कंपनी ने टैरिफ प्लान में और बढ़ोतरी करने का संकेत दिया है, क्योंकि कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने उद्योग को उभरती प्रौद्योगिकियों में निवेश करने में सक्षम बनाने के लिए टैरिफ को और बढ़ाने की बात कही है। इस दौरान हालांकि कंपनी की आय में वृद्धि हुई है।

    दिसंबर 2019 को खत्म तिमाही में कंपनी की आय 8.5 फीसदी बढक़र 21,947 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 20,231 करोड़ रुपए थी। भारती एयरटेल के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 8.80 रुपए या 1.72 फीसदी की बढ़त के साथ 519.1 रुपए पर बंद हुए।

    [object Promise]

    समीक्षाधीन अवधि में भारती एयरटेल इंडिया का राजस्व एक साल पहले की तीसरी तिमाही के मुकाबले सात फीसदी बढक़र 15,797 करोड़ रुपए हो गया। इससे पहले वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने अब तक का सबसे बड़ा 23,045 करोड़ रुपए का घाटा दर्ज किया था। कंपनी की ओर से 28450 करोड़ रुपए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत सांविधिक बकाया के लिए रखे जाने से यह घाटा हुआ।

  • MCLR में SBI ने की कटौती, सस्ता होगा हाउसिंग और ऑटो लोन

    [object Promise]

    मुंबई। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने फंड आधारित ब्याज दर की सीमांत लागत यानी एमसीएलआर में 0.5 फीसदी की कटौती की है, जो 10 फरवरी से लागू होगी। इसके बाद एसबीआई से आवास और ऑटो ऋण लेना सस्ता हो जाएगा। एमसीएलआर किसी वाणिज्यिक बैंक द्वारा तय वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिस पर बैंक अपने ग्राहकों को कर्ज दे सकता है।

    एमसीएलआर से नीचे की ब्याज दर पर बैंक को कर्ज देने की अनुमति नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा गुरुवार को प्रमुख ब्याज दर यानी रेपो रेट को यथावत रखने के निर्णय की घोषणा के एक दिन बाद शुक्रवार को एसबीआई ने एमसीएलआर में कटौती की घोषणा की। नई कटौती के बाद एसबीआई का एमसीएलआर 7.90 फीसदी से घटकर 7.85 फीसदी हो गया है। चालू वित्त वर्ष में एसबीआई की यह लगातार नौवीं कटौती है।

    देश के सबसे बड़े बैंक ने मियादी जमा पर भी ब्याज दर में कटौती की है। एसबीआई ने रिटेल मियादी जमा पर ब्याज दरों में 10-50 आधार अंकों की कटौती की है, जबकि थोक मियादी जमा पर ब्याज दरों में 25-50 आधार अंकों की कटौती की है। बता दें कि आरबीआई ने गुरुवार को रेपो रेट 5.15 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला किया।

  • लगातार चौथे दिन पेट्रोल, डीजल के दाम में गिरावट जारी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। पेट्रोल का भाव फिर दिल्ली और मुंबई में 22 पैसे जबकि कोलकाता में 21 पैसे और चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली और कोलकाता में 20 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर घट गया है। बीते चार दिनों में पेट्रोल का दाम दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 75 पैसे, 73 पैसे, 74 पैसे और 79 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है जबकि डीजल की कीमत चारों महानगरों में क्रमश: 81 पैसे, 82 पैसे, 86 पैसे और 87 पैसे प्रति लीटर घट गई है।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 72.23 रुपये, 74.92 रुपये, 77.89 रुपये और 75.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 65.23 रुपये, 67.59 रुपये, 68.36 रुपये और 68.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई नरमी के चलते भारत में उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल की महंगाई काफी राहत मिली है और आने वाले दिनों में दोनों वाहन ईंधनों के दाम और घट सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते एक महीने में कच्चे तेल के दाम में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है।

  • छठे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार छठे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। पेट्रोल का भाव फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 16 पैसे जबकि चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली और कोलकाता में 20 पैसे जबकि मुंबई में 21 पैसे जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर घट गया है।

    देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 72 रुपये प्रति लीटर से कम हो गया है और डीजल भी 65 रुपये प्रति लीटर से नीचे के भाव बिकने लगा है।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 71.94 रुपये, 74.58 रुपये, 77.60 रुपये और 74.73 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 64.87 रुपये, 67.19 रुपये, 67.98 रुपये और 68.50 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

  • 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल का दाम दूसरे दिन स्थिर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। डीजल के दाम में एक दिन की स्थिरता के बाद गुरुवार को फिर उपभोक्ताओं को पांच पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है, लेकिन पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में गुरुवार को डीजल की कीमत पांच पैसे घटकर क्रमश: 64.82 रुपये, 67.14 रुपये, 67.93 रुपये और 68.45 रुपये प्रति लीटर हो गई। एक दिन पहले तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था।

    वहीं, पेट्रोल का दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे। दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में गुरुवार को पेट्रोल का दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 71.94 रुपये, 74.58 रुपये, 77.60 रुपये और 74.73 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ था।

    उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार तीन दिनों से तेजी का रुख बना हुआ है। इन तीन दिनों में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव करीब तीन डॉलर प्रति बैरल बढ़ गया है। कच्चे तेल में तेजी बढ़ने के आसार बने हुए हैं क्योंकि तेल उत्पादक देशों का समूह ओपेक और इसके सहयोगी रूस तेल के उत्पादन में अतिरिक्त कटौती करने जा रहे हैं।

    बाजार के जानकार बताते हैं कि चीन में कोरोनावायरस के प्रकोप से कच्चे तेल की मांग में जो कमी की आशंका जताई जा रही है, वह तेल के उत्पादन या सप्लाई में कटौती के बाद नहीं रहेगी। बाजार के जानकार बताते हैं कि यही कारण है कि कच्चे तेल के दाम में तेजी का रूख बना हुआ है।

    ब्रेंट क्रूड का अप्रैल डिलीवरी अनुबंध 10 फरवरी को 53.27 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था जोकि गुरुवार को 56 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया।

    बता दें कि चीन में कोरोनावायरस का प्रकोप गहराने के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 20 जनवरी के बाद कच्चे तेल के दाम में करीब 10 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई है। कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने से इस महीने भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में एक रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। देश की राजधानी दिल्ली में 31 जनवरी के बाद पेट्रोल 1.33 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 1.46 रुपये प्रति लीटर की राहत मिली है।