Category: business

  • दिल्ली में पेट्रोल आया 75 रुपए लीटर से नीचे, लगातार 5वें दिन भी घटे दाम

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को सोमवार को लगातार पांचवें दिन राहत मिली। तेल विपणन कंपनियों ने फिर पेट्रोल के दाम में 11 से 12 पैसे जबकि डीजल के दाम में 19 से 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 75 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गया है। लगातार पांच दिनों की कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 72 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है और डीजल का दाम भी 80 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 74.98 रुपये, 77.58 रुपये, 80.58 रुपये और 77.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 68.26 रुपये, 70.62 रुपये, 71.57 रुपये और 72.13 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    पेट्रोल के दाम में सोमवार को दिल्ली और कोलकाता में 11 पैसे जबकि मुंबई में 10 पैसे और चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। वहीं, डीजल का दाम फिर दिल्ली और कोलकाता में 19 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है।

  • सेंसेक्स 220 अंक गिरा IMF की ओर से GDP का अनुमान घटाने के बाद

    [object Promise]

    मुंबई। आईएमएफ द्वारा भारत के लिए चालू वित्त वर्ष के जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान को घटाकर 4.8 प्रतिशत बताने के बाद भारतीय शेयर बाजार लुढ़क गया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 220 अंक तक लुढ़क गया और यह 41 हजार 400 अंक के नीचे आ गया। वहीं निफ्टी 30 अंक से ज्यादा की गिरावट रही और यह 12 हजार 200 अंक के नीचे कारोबार करता दिखा।

    इस दौरान बैंकिंग और ऑटो सेक्‍टर के शेयर में सुस्‍ती देखने को मिली है। हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक‍ और कोटक बैंक के शेयर में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट रही तो वहीं ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते देखे गए हैं। सप्‍ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत ठीक नहीं रही है।

    [object Promise]

    इस दिन सेंसेक्स 416.46 अंकों की गिरावट के साथ 41,528.91 अंक पर और निफ्टी 127.80 अंकों की गिरावट के साथ 12,224.55 अंक‍ पर बंद हुआ है। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 42,273.87 अंक के ऊपरी स्तर और 41,503.37 के निचले स्तर को छुआ है। वहीं कारोबार में निफ्टी 12,430.50 अंक के ऊपरी स्तर और 12,216.90 अंक के निचले स्तर पर रहा है।

    [object Promise]

  • अब किसानों की समस्याओं को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बनाएगी हथियार

    [object Promise]

    रायबरेली। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अब किसानों की समस्याओं को हथियार बनाने जा रही है। इसके लिए वह प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी। ब्लाक स्तर से लेकर राजधानी तक आंदोलन चलाए जाने की योजना है। कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अब किसानों के मुद्दे को लेकर ‘किसान जन जागरण अभियान’ चलाने जा रही है।

    इसके तहत किसानों से किसान मांग पत्र भरवा कर उनकी मांग के आधार पर ब्लॉक, तहसील और जिलास्तर के अधिकारियों का भी घेराव करने का निर्देश हुआ है। इसके अलावा किसान आंदोलन के अंतिम चरण में राजधानी लखनऊ में विशाल किसान आक्रोश मार्च के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को भी घेरने की योजना बनाई गई है।

    [object Promise]

    इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में किसानों की हालत की तुलना भी करेंगे। इस दौरान वह किसानों की कर्जमाफी व बिजली का बिल माफ करने की मांग जैसे अनेक मुद्दे को उठा सकते हैं।

    आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिला इकाई और अनुशांगिक संगठनों से मिलकर उनके हालात के बारे में जानेंगी और इसी आधार पर आगे की दशा-दिशा भी तय की जाएगी।

    ज्ञात हो कि रायबरेली स्थिति भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रदेश के सभी पार्टी जिलाध्यक्ष और नगरीय अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश इस दौरान जिला और नगर अध्यक्षों को बूथ स्तर पर मैनेजमेंट और कमेटियों के निर्माण के साथ ही सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल का प्रशिक्षण दे रहा है। इसमें भाग लेने के लिए सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची हैं।

  • UP में गायब मेडिकल छात्रा, आत्महत्या का पुलिस को शक

    [object Promise]

    कानपुर। गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (जीएसवीएम) मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की की 24 वर्षीय छात्रा गुरुवार से गायब है। लड़की की स्कूटी गंगा बैराज के पास मिलने के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि लड़की ने आत्महत्या की होगी।

    इस संबंध में एक गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।

    स्कूटी की डिक्की से लड़की के मोबाइल फोन और वॉलेट को बरामद किया गया।

    गोताखोरों की मदद से गंगा में बड़े पैमाने पर एक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन गुरुवार देर रात तक शव का पता नहीं लग पाया।

    स्वरूप नगर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक अश्विनी पांडे के मुताबिक, “झांसी की रहने वाली अमृता सिंह गुरुवार दोपहर को छात्रावास से बाहर निकली। वह जीएसवीएम छात्रावास में अपनी रूम पार्टनर आरुषि के साथ रहती थी। जब वह नहीं लौटी तब आरुषि ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसने इसके बाद जीएसवीएम प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिन्होंने स्वरूप नगर पुलिस को इस बारे में सूचित किया।”

    उन्होंने आगे कहा, “हम लापता छात्रा के कॉल डिटेल को खंगाल रहे हैं और उसके माता-पिता झांसी से यहां आ गए हैं।”

    लापता लड़की का पता लगाने के लिए टीमों का गठन किया गया है और पुलिस लड़की का पता लगाने के लिए ई-सर्विलांस का भी इस्तेमाल कर रही है

  • इतने गिरे पेट्रोल, डीजल के दाम मिली उपभोक्ताओं को राहत

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन कटौती की गई। दो सप्ताह में देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1.50 रुपए लीटर से ज्यादा की गिरावट आने से उपभोक्ताओं को तेल की महंगाई से बड़ी राहत मिली है।

    तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 22 पैसे जबकि चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 27 पैसे प्रति लीटर कम हो गई है।

    देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल करीब दो सप्ताह में 1.58 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 1.56 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 74.43 रुपये, 77.04 रुपये, 80.03 रुपये और 77.31 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    इसी प्रकार, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 67.61 रुपये, 69.97 रुपये, 70.88 रुपये और 71.43 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    इस महीने 11 जनवरी को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम क्रमश: 76.01 रुपये, 78.59 रुपये, 81.60 रुपये और 78.98 रुपये लीटर था और डीजल का दाम क्रमश: 69.17 रुपये, 71.54 रुपये, 72.54 रुपये और 73.10 रुपये लीटर था उसके बाद से दोनों वाहन ईंधनों के दाम में गिरावट ही आई है।

    उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते बीत चार दिनों से नरमी का रुख बना हुआ है। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के दाम में इन चार दिनों तीन डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा की गिरावट आई है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड 20 जनवरी को 65.20 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था जबकि शुक्रवार को 62.09 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

  • अमेठी में मोनू यादव और कश्यप के परिजनों से मिलीं सोनिया गांधी, प्रियंका

    [object Promise]

    अमेठी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज भरेथा गांव में जाकर कल्पनाथ कश्यप और मोनू यादव के परिजनों से मिलीं। मिली जानकारी के अनुसार, भरेथा गांव निवासी कल्पनाथ कश्यप और मनोज ऊर्फ मोनू यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसलिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी कल्पनाथ कश्यप और मनोज ऊर्फ मोनू यादव के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

    आपको बताते जाए कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को रायबरेली पहुंची थी। अरखा में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय पाल सिंह के घर पहुंचीं और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इसके बाद सोनिया-प्रियंका भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंची थीं। मां-बेटी भुएमऊ गेस्ट हाउस में चल रहे पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आईं थीं। काफी दिनों बाद सोनिया गांधी बुधवार को यहां पहुंची हैं। प्रियंका गांधी लगातार यूपी में सक्रिय हैं और प्रदेश की योगी सरकार को अपने निशाने पर ले रखा है। वह योगी सरकार के खिलाफ लगातार ट्वीट भी करती रहती हैं। कांग्रेस यूपी में 2022 के चुनाव को ध्यान में रखकर काम कर रही है और लगातार संगठन को मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है।

    [object Promise]

  • CAA को शामिल करेगा लखनऊ यूनिवर्सिटी अपने पाठ्यक्रम में

    [object Promise]

    लखनऊ। लखनऊ यूनिवर्सिटी अपने कोर्स में सीएए को शामिल करने जा रहा है। राजनीति विभाग की विभागध्यक्ष शशि शुक्ला ने बताया कि हम इसको शामिल करेंगे, यह अभी काफी महत्वपूर्ण मुद्दा है, इसे पढ़ाया जाना चाहिए। इस टॉपिक में नागरिकता कानून क्या, कब कैसे बदला गया, इसे शामिल किया जाएगा।

  • कल से बैंक की दो दिन रहेगी हड़ताल, दो साल से कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का इंतजार

    [object Promise]

    नई दिल्ली। देशभर में बैंकिंग सेवाएं खासकर पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) बैंक की सेवाएं दो दिन के लिए बाधित रहेंगी। शुक्रवार से कई बैंक कर्मचारी यूनियन दो दिन की हड़ताल करेंगे, जिससे बैंक का कामकाज प्रभावित होगा। रविवार का भी अवकाश रहने से लोगों को तीन दिन तक परेशान होना पड़ेगा। हड़ताल में हजारों कर्मचारी हिस्सा ले सकते हैं। बैंककर्मी नवंबर 2017 से वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे हैं।

    बैंककर्मी बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही हड़ताल कर रहे हैं। 31 जनवरी को संसद में इकोनोमिक सर्वे पेश किया जाएगा। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। श्रम विभाग और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने बैंक यूनियन को हड़ताल पर नहीं जाने के लिए मनाने की कोशिश की थी।

    यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने हड़ताल की अपील की है। यूएफबीयू 9 ट्रेड यूनियन का प्रतिनिधित्व करती है। इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के साथ वेतन बढ़ोतरी पर बातचीत विफल रहने के बाद यूनियनों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

    इस बारे में यूएफबीयू के संयोजक संजीव कुमार बांदलिश ने कहा कि हम आईबीए के चेयरमैन, वित्तीय सेवा विभाग के सचिव और श्रम मंत्रालय में मुख्य श्रमायुक्त को पहले ही पत्र भेज चुके हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने हड़ताल से कामकाज बाधित होने की बात कही है।

     

    [object Promise]

     

  • 20 हजार रुपये मासिक आय से खुश देश के ज्यादातर लोग

    [object Promise]

    नई दिल्ली। देश के अधिकांश लोग 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर खुशी महसूस कर रहे हैं। एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले आईएएनएस-सीवोटर सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। सर्वेक्षण में शामिल ज्यादातर लोगों को लगता है कि उनकी अपने परिवार के लिए एक औसत गुणवत्ता के साथ जीवनयापन करने के लिए प्रति वर्ष 4.3 लाख रुपये तक की कर मुक्त आय होनी चाहिए। वर्तमान में 2.5 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई को ही आयकर से छूट प्राप्त है।

    पिछले 10 वर्षो से मांग की जा रही है कि कर की छूट चार लाख रुपये प्रति वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
    यह सर्वेक्षण जनवरी 2020 के आखिरी दो हफ्तों के दौरान किया गया, जिसमें देशभर से कुल 4,292 लोगों से बातचीत की गई।

    इस दौरान 51.5 फीसदी लोगों ने कहा कि चार लोगों के परिवार के लिए औसत जीवनयापन करने के लिए महीने में 20,000 रुपये की आय आवश्यक है। जबकि 23.6 फीसदी लोगों का मानना है कि चार लोगों का परिवार चलाने के लिए 20 से 30 हजार रुपये मासिक आय होनी चाहिए।

    वहीं 2019 में 50.2 फीसदी लोगों ने 20,000 रुपये मासिक आय को औसत जीवनयापन के लिए पर्याप्त माना था। इसका मतलब है कि चार लोगों के परिवार में प्रत्येक व्यक्ति के लिए महीने में पांच हजार रुपये होने जरूरी हैं।

     

    [object Promise]

     

    अगर देखा जाए तो पांच हजार रुपये भोजन, आश्रय और कपड़ों जैसी सबसे बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में ही खर्च हो जाएंगे। फिर गंभीर सवाल है कि शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा आदि अन्य जरूरतों को कैसे पूरा किया जाएगा।

    सर्वेक्षण का परिणाम एक समान आय और बढ़ते खर्च की जमीनी हकीकत को दर्शाता है। लोगों द्वारा उनकी आय को लेकर की जाने वाली उम्मीद कम होने से पता चलता है कि ज्यादातर लोग अपनी नौकरी को बचाए रखने की चुनौती से जूझ रहे हैं और अगर वह खुद का कोई व्यापार कर रहे हैं तो उनके सामने अपनी वर्तमान आय को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। वे अपनी बुनियादी जरूरतों और आवश्यक खर्चो के बारे में अधिक चिंतित हैं।

    दिसंबर 2019 में एक आरबीआई सर्वेक्षण में पाया गया कि लोगों ने अपने गैर-जरूरी खर्च में कटौती की जैसे कि छुट्टियों पर जाना, बाहर खाना और कार खरीदना।

    एक अर्थशास्त्री का कहना है कि नोटबंदी के बाद बाजार में लिक्विडिटी या नकदी की कमी है, इसलिए लोगों ने अपने गैर जरूरी खर्चो में कटौती की, क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि वे इस तरह के खर्च किए बिना अपने जीवन को चला सकते हैं।

    उन्होंने कहा, “नोटबंदी ने लोगों के व्यवहार में स्थायी बदलाव लाया है।”

  • BUDGET 2020 – क्यों की कटौती वित्त मंत्री ने बजट भाषण में, यहां पढ़ें

    [object Promise]

    नई दिल्ली । केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को शनिवार को अपने बजट भाषण में कटौती करनी पड़ी, क्योंकि लोकसभा में उनके 160 मिनट के रिकॉर्ड संबोधन के दौरान वह अस्वस्थ हो गईं।

    उन्हें बजट भाषण के दो पेज और पढ़ने थे, लेकिन इस दौरान वह अस्वस्थ महसूस करने लगीं और उन्होंने अपने माथे से पसीना पोछा।

    सीतारमण के सहयोगियों ने उन्हें कैंडीज (टॉफी) की पेशकश की, उन्होंने भाषण बंद करने का विकल्प चुना और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने उनके शेष हिस्से को पढ़ा समझे जाने के लिए कहा।

    हालांकि, उन्होंने पूर्व के वित्त मंत्रियों द्वारा भाषण दिए जाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने जुलाई 2019 में अपने पहले बजट भाषण में दो घंटे और 17 मिनट तक बात की थी।

    पसीना आना खून में शूगर लेवल के स्तर में गिरावट के लक्षणों में से एक है।