Category: business

  • वाडिया ने वापस लिया टाटा के खिलाफ अवमानना मामला, किया था 3000 करोड़ रुपए का दावा

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की सलाह पर नुस्ली वाडिया ने रतन टाटा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दर्ज अवमानना के मामले सोमवार को वापस ले लिए। इनमें से एक मामले में वाडिया ने 3000 करोड़ रुपए का दावा किया था। प्रधान न्यायाधीश बोबडे ने वाडिया समूह के चेयरमैन के इस कदम की प्रशंसा की। न्यायमूर्ति बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, हम इसकी प्रशंसा करते हैं।

    पीठ में दो अन्य सदस्य न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत थे। टाटा के वकील ने भी शीर्ष अदालत में बयान दिया कि वाडिया का अपमान करने का कोई उद्देश्य नहीं था। शीर्ष अदालत ने पिछले सप्ताह पाया था कि उसे इन आरोपों और इस मामले के कारणों की जानकारी नहीं है। बोबडे ने कहा, आप दोनों को बात करनी चाहिए।

    कोर्ट ने जोर देकर कहा था कि यह सलाह एक विचार है, क्योंकि इस मामले में कोई कानून नहीं है। सायरस मिस्त्री मामला खुलने के बाद टाटा के स्वतंत्र निदेशक के पद से हटाए जाने के बाद वाडिया ने आपराधिक अवमानना मामला दर्ज कराया था।

    टाटा ने लगातार यही बात कही थी कि उनका अपमान करने का कोई उद्देश्य नहीं था। वरिष्ठ अधिवक्ता सी.ए. सुंदरम ने कोर्ट को बताया कि अगर दूसरा पक्ष उन पर लगाए आरोप वापस ले तो उनका मुवक्किल मामला वापस लेना चाहता है।

    प्रधान न्यायाधीश ने वाडिया और टाटा के बीच शांति की वकालत करने की कोशिश की और सलाह दी कि कोर्ट बंबई हाईकोर्ट के निष्कर्ष को मान सकता है कि टाटा का वाडिया का अपमान करने का कोई उद्देश्य नहीं था। प्रधान न्यायाधीश ने वाडिया के वकील से पूछताछ की थी। कोर्ट ने वाडिया के वकील से पूछा, दूसरे पक्ष को आपके संबंध में कोई शिकायत है, और वे कानून के अनुसार कार्रवाई कर सकते हैं। यह मानहानि कैसे हो सकती है।

  • 931 जीएसटी धोखाधड़ी मामलों की राजस्व विभाग ने की पहचान

    [object Promise]

    नई दिल्ली । राजस्व विभाग ने डेटा विश्लेषण के जरिए 931 संदिग्ध जीएसटी धोखाधड़ी के मामलों की पहचान की है। विभाग ने धनवापसी के लिए इन धोखाधड़ी से संबंधित मामलों को खंगालना शुरू कर दिया है। चालू वित्तवर्ष में 27,000 करदाताओं ने देशभर में उल्टे शुल्क ढांचे (इनवर्टिड ड्यूटी स्ट्रक्चर) के साथ 28,000 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड दावे दायर किए हैं।

    वित्त मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, “ऐसे करदाता, जिन्होंने टैक्स फाइल नहीं करने वालों से सामान की खरीद की हैं, उन्हें सत्यापन और जांच का सामना करना पड़ेगा।”

    राजस्व विभाग जीएसटी राजस्व बढ़ाने के लिए कर चोरी का रास्ता अपनाने वालों के खिलाफसख्त रहा है, क्योंकि उम्मीद के मुताबिक कर प्राप्त नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने विभिन्न मामलों में पिछले महीने वित्तवर्ष 2018 से संबंधित 12 प्रमुख दस्तावेजों के साथ संदिग्ध व्यापारिक फर्मों को तलब किया था।

    जीएसटी अधिकारियों ने पिछले साल नवंबर तक 7,164 संस्थाओं से जुड़े 6,641 मामलों की पहचान की और उन पर कथित तौर पर व्यवस्था के तहत कार्य नहीं करने के लिए मामला दर्ज किया गया।

    सूत्रों ने कहा कि दिल्ली, जयपुर और पंचकूला (हरियाणा) के बाद कोलकाता क्षेत्र में आईटीसी धोखाधड़ी के लिए ऐसे मामलों की अधिकतम संख्या दर्ज की गई है।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में जांचकर्ताओं ने डेटा विश्लेषण के माध्यम से एक महत्वपूर्ण धोखाधड़ी के मामले का भंडाफोड़ किया है, जहां जालसाजों ने नकली आईटीआर क्रेडिट का लाभ उठाने के लिए नकली बिल बनाने वाले लोग, मध्यस्थ डीलर, वितरक और हवाई चप्पलों के फर्जी निमार्ताओं सहित 500 से अधिक संस्थाओं का एक नेटवर्क तैयार किया।

    जीएसटी प्राधिकरण की डेटा एनालिटिक्स विंग फर्जी चालान और धोखाधड़ी कर क्रेडिट से जुड़े दर्जनों मामलों की पहचान करने में सफल हुई है, जो आईजीएसटी रिफंड की सुविधा के माध्यम से संलग्न किए गए हैं।

  • उपभोक्ताओं के खिले चेहरे पेट्रोल, डीजल के दाम गिरने से

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कटौती होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे जबकि कोलकाता में नौ पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पांच पैसे जबकि चेन्नई में छह पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 75.80 रुपये, 78.39 रुपये, 81.39 रुपये और 78.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 69.06 रुपये, 71.43 रुपये, 72.42 रुपये और 72.98 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

  • पेट्रोल के तीसरे दिन भी गिरे दाम, यहां देखें कितना हुआ सस्ता

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन कटौती का सिलसिला जारी रहा, लेकिन डीजल के दाम में दो दिनों की कटौती के बाद स्थिरता बनी हुई है। दिल्ली कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे जबकि चेन्नई में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल तीन दिनों में 31 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 75.70 रुपये, 78.29 रुपये, 81.29 रुपये और 78.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत बिना बदलाव के क्रमश: 69.06 रुपये, 71.43 रुपये, 72.42 रुपये और 72.98 रुपये प्रति लीटर है।

    उधर, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील पर हस्ताक्षर होने से पहले कच्चे तेल के दाम में तेजी बनी हुई थी।
    अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के मार्च सौदे में पिछले सत्र से 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 64.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के फरवरी सौदे में 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 58.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

    अमेरिका और चीन के बीच 15 जनवरी को पहले चरण के ट्रेड डील पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, जिसके बाद दोनों आर्थिक महाशक्तियों के बीच बीते तकरीबन दो साल से व्यापारिक मसलों को लेकर बने तनाव का पटाक्षेप हो जाएगा। जानकार बताते हैं कि इससे करार से कई कमोडिटी का बाजार गुलजार रहेगा, लेकिन तेल के दाम को फिलहाल बहुत सपोर्ट मिलने की संभावना कम है।

  • Michael Devvrat Patra रिजर्व बैंक के नए Deputy Governor, कौन हैं माइकल देवव्रत पात्रा !

    [object Promise]

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने माइकल देवव्रत पात्रा Michael Devvrat Patra को भारतीय रिजर्व बैंक Reserve Bank of India का नया डिप्टी गवर्नर  नियुक्त किया है. कार्मिक मंत्रालय ने इस बारे में आदेश जारी किया है ।  पात्रा का कार्यकाल तीन साल का होगा। पात्रा अभी तक कार्यकारी निदेशक के रूप में मौद्रिक नीति विभाग का काम देख रहे थे. वह रिजर्व बैंक के चौथे डिप्टी गवर्नर होंगे. विरल वी आचार्य के इस्तीफे के बाद से यह पद रिक्त था। आचार्य ने पिछले साल जून में इस्तीफा दिया था।

    बता दें कि आचार्य ने अपने इस्‍तीफे की वजह निजी बताई थी, लेकिन माना जा रहा था कि उन्‍होंने मतभेदों के चलते इस्‍तीफा दिया है ।  समझा जाता है कि माइकल देवव्रत पात्रा के पास भी आचार्य की तरह ही मौद्रिक नीति विभाग रहेगा। गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई वाले रिजर्व बैंक Reserve Bank of India में अधिकतम चार डिप्टी गवर्नर हो सकते हैं. केंद्रीय बैंक के अन्य तीन डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन, बी पी कानूनगो और एम के जैन ।

    कौन हैं माइकल देवव्रत पात्रा
    – पात्रा ने मुंबई से इकोनॉमिक्स में पीएचडी की डिग्री हासिल की थी
    – पात्रा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में रिसर्च फेलो रहे हैं
    – पात्रा साल 1985 में आरबीआई से जुड़े थे
    – पात्रा आर्थिक विश्‍लेषण विभाग में कंसलटेंट भी रहे हैं

  • LMIPHL का प्रमोटर गिरफ्तार 1768 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने लियो मेरिडियन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स एंड होटल्स लिमिटेड (एलएमआईपीएचएल) के प्रमोटर जीएससी राजू और उनके करीबी सहयोगी एवी प्रसाद को 1768 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बैंक लोन व फंड के हेर-फेर मामले में की गई है। मामले में कुल 1768 करोड़ रुपए की रकम की हेर-फेर की गई है।

    ईडी ने कहा कि केंद्रीय वित्तीय जांच एजेंसी द्वारा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों को बैंकों के एक कंसोर्टियम से दूसरों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने कहा कि राजू को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

    एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें सात दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया। पिछले साल 30 दिसंबर को ईडी ने पीएमएलए के प्रावधानों के तहत आरोपी एलएमआईपीएचएल, राजू व उनके परिवार, उनकी बेनामी संपत्ति और एलएमआईपीएचएल के निदेशकों से संबंधित 250.39 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी।

    जांच के दौरान यह पता चला कि राजू ने अपने सहयोगियों के साथ एलएमआईपीएचएल में अवैध ले-आउट बनाकर बैंकों को ठगने और 315 व्यक्तियों को प्लॉट बेचकर एक सोची-समझी साजिश को अंजाम दिया था। ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पहले से ही बेची गई जमीन के कुछ हिस्सों को बैंकों को एक रिसॉर्ट परियोजना के लिए ऋण प्राप्त करने के लिए गिरवी रख दिया। अधिकारियों का कहना है कि बैंकों से ऋण लेने के लिए धोखाधड़ी का बड़ा जाल फैलाया गया था।

  • अमेजन के CEO बेजोस की घोषणा, कंपनी 2025 तक निर्यात करेगी 10 अरब डॉलर की भारतीय वस्तुओं का

    [object Promise]

    नई दिल्ली। छोटे व मध्यम व्यवसायों (एसएमबी) के लिए बड़े निवेश की घोषणा करते हुए अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस ने बुधवार को यहां कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी होगी। यहां अमेजन संभव कार्यक्रम में बेजोस ने घोषणा की कि अमेजन एसएमबी को डिजिटल बनाने के लिए देश में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी।

    उन्होंने यह भी कहा कि ई-कॉमर्स कंपनी अपनी वैश्विक पहचान का इस्तेमाल भारत में बने सामानों के निर्यात के लिए करेगी। कंपनी 2025 तक 10 अरब डॉलर मूल्य की भारतीय वस्तुओं का निर्यात करेगी। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि 21वीं सदी भारतीय सदी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि गतिशीलता के अलावा भारत का लोकतंत्र, इसकी एक प्रमुख विशेषता है।

    उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन के संदर्भ में 21वीं सदी अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों की होगी। बेजोस की भारत यात्रा ऐसे महत्वपूर्ण समय में हो रही है, जब भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने ई-कॉमर्स की बड़ी कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट के व्यापारिक कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं।

    बेजोस भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वे मंगलवार को भारत पहुंचे थे। अमेजन इससे पहले भारत में 5.5 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जता चुकी है। अमेरिका के बाहर भारत अमेजन के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजार है। बेजोस ने कहा कि हम भारत के साथ लंबी अवधि की भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम बोलने से ज्यादा काम करने में भरोसा करते हैं। अमेजन का मानना है कि इस निवेश से लाखों लोगों को देश की भविष्य की समृद्धि का हिस्सा बनाया जा सकेगा। साथ ही दुनियाभर के सामने मेक इन इंडिया उत्पाद पहुंचाए जा सकेंगे।

    [object Promise]

  • भारतीय शेयर बाजार में दिखी रौनक, सेंसेक्स पहली बार पहुंचा 42 हजार के पार

    [object Promise]

    मुंबई। भारत सहित दुनिया भर के शेयर बाजारों में रौनक देखने को मिली है। भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 185 अंक तक मजबूत होकर 42 हजार के मनोवैज्ञानिक स्‍तर को पार कर लिया है। यह अब तक का उच्‍चतम स्‍तर है। वहीं निफ्टी की बात करें तो 46 अंक तक की बढ़त के साथ 12,389.05 अंक पर कारोबार करता दिखा, जो रिकॉर्ड हाई स्तर है। इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है कि अमेरिका ने बुधवार को चीन के साथ पहले चरण के व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे बाजार में रौनक बन गई है।

    आपको बताते जाए कि इससे पहले 26 नवंबर 2019 को कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स ने 41 हजार अंक के स्‍तर को पार कर लिया था यानी करीब 50 दिन में सेंसेक्‍स में 1 हजार अंक की तेजी आई है। वहीं 23 मई 2019 को 40 हजार अंक को टच किया था। तब लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी हुए थे। इन नतीजों में एक बार फिर मोदी सरकार सत्‍ता में लौटी थी।

    [object Promise]

  • भारत की जीडीपी की अनुमान ग्रोथ संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी घटाई

    [object Promise]

    नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) ने भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटा दिया है। इससे केन्द्र सरकार को झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत रहेगी। इसके पहले वर्ल्ड बैंक जैसी कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भारत के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को घटा चुकी हैं।

    आपको बताते जाए कि पिछले साल यूएन ने वित्त वर्ष 2019-20 में 7.6 फीसदी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान लगाया था। भारत सरकार के केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) और वर्ल्ड बैंक ने तो सिर्फ 5 फीसदी जीडीपी ग्रोथ रखने का अनुमान जाहिर कर दिया है।

     

    [object Promise]

     

    संयुक्त राष्ट्र के एक अध्ययन में बताया है कि कुछ अन्य उभरते देशों में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर में इस साल कुछ तेजी आ सकती है। पिछले साल वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर सबसे कम 2.3 प्रतिशत रहने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने यह बात कही। संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना (डब्ल्यूईएसपी), 2020 के अनुसार 2020 में 2.5 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है लेकिन व्यापार तनाव, वित्तीय उठा-पटक या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से चीजें पटरी से उतर सकती हैं। भारत के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत रह सकती है।

     

    [object Promise]

     

  • पेट्रोल, डीजल के दाम घटे दूसरे दिन भी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। लगातार दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 29 पैसे प्रति लीटर सस्ते हो गए हैं। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव बीते कुछ दिनों से सीमित दायरे में हैं। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। डीजल का दाम भी दिल्ली में 15 पैसे जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 75.41 रुपये, 78 रुपये, 81 रुपये और 78.34 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 68.77 रुपये, 71.13 रुपये, 72.11 रुपये और 72.67 रुपये प्रति लीटर हो गई।

    [object Promise]

    अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के मार्च अनुबंध में तकरीबन स्थिरता के साथ 64.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट का फरवरी अनुबंध भी तकरीबन स्थिरता के साथ 58.71 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

    अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार में उम्मीद से ज्यादा कमी आने के बावजूद कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता बनी है। बाजार के जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की वैश्विक मांग कमजोर रहने की संभावनाओं से कीमतों में तेजी का रुख नहीं बन पा रहा है। अमेरिकी एजेंसी एनर्जी इन्फोरमेशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी ईआईए की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार मे 25 लाख बैरल की कमी आई जबकि बाजार को महज 7.5 लाख बैरल घटने की उम्मीद थी।