Category: business

  • बढ़ोतरी जारी डीजल के दाम में, पेट्रोल की कीमत स्थिर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन शनिवार को वृद्धि का सिलसिला जारी रहा, जबकि पेट्रोल के दाम में दो दिनों की वृद्धि के बाद स्थिरता दर्ज की गई। दिल्ली और कोलकाता में डीजल फिर 17 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। लगातार तीन दिनों में डीजल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा की वृद्धि हो गई है।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 74.74 रुपये, 77.40 रुपये, 80.40 रुपये और 77.70 रुपये प्रति लीटर बना रहा।

    लेकिन चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 67.41 रुपये, 69.83 रुपये, 70.73 रुपये और 71.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

  • नए साल पर देश की जनता काे झटका, महंगा हुआ रेल किराए के बाद गैस सिलेंडर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। नए साल पर देश की जनता को आज बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 19 रुपए महंगा हो गया है। आज से बढा हुआ रेल का किराया भी लागू हो गया है। नए साल पर बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 19 रुपए बढ़ा दिया है। हवाई ईंधन की कीमत में 2.6 प्रतिशत का इजाफा करने का निणर्य लिया है। इससे पहले सरकार ने मंगलवार को रेल किराए में 1-4 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ोतरी करने का निर्णय किया था।

    भारतीय रेलवे कॉन्फ्रेंस एसोसिएशन ने यात्री किराए को दर्शाती एक टेबल हाल ही में प्रकाशित की थी। इसके मुताबिक, 1 जनवरी 2020 से सेकंड (सामान्य) क्लास के किराए में प्रति किमी 1 पैसे की बढ़ोतरी, एसी क्लास में सफर करने वालों के लिए 4 पैसे प्रति किमी जबकि स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्री के लिए 2 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गई है।

    [object Promise]

  • पेट्रोल, डीजल के नए साल पर थमे दाम

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नए साल पर बुधवार को ब्रेक लग गए और उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ। मंगलवार को पेट्रोल के दाम में लगातार तीसरे दिन वृद्धि हुई थी जबकि डीजल की कीमत लगातार छठे दिन बढ़े थे। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को चारों महानगरों- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 75.14 रुपये, 77.79 रुपये, 80.79 रुपये और 78.12 रुपये प्रति लीटर रहे।

    वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी पूर्ववत क्रमश: 67.96 रुपये, 70.38 रुपये, 71.31 रुपये और 71.86 रुपये प्रति लीटर है।

  • लगातार 5वें दिन बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन सोमवार को भी वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। खाड़ी क्षेत्र में फौजी तनाव गहराने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई जोरदार तेजी के बाद पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत मिलने के फिलहाल आसार नहीं दिख रहे हैं। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया। डीजल दिल्ली और कोलकता में 17 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 75.69 रुपये, 78.28 रुपये, 81.28 रुपये और 78.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 68.68 रुपये, 71.04 रुपये, 72.02 रुपये और 72.58 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई तेजी के बाद घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोमवार को तेल के चालू महीने के सौदे में तीन फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। एमसीएक्स पर पूर्वाह्न् 11.06 बजे कच्चे तेल के जनवरी अनुबंध में 142 रुपये यानी 3.16 फीसदी की तेजी के साथ 4,641 रुपये प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान कच्चे तेल के दाम में 4,670 रुपये प्रति बैरल तक का उछाल आया।

    अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर बेंट्र क्रूड के मार्च डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 2.36 फीसदी की तेजी के साथ 70.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड 70.75 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। इससे पहले ब्रेंट का दाम 16 सितंबर, 2019 को 71.95 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया था।

  • मिस्त्री ने किया साफ, नहीं बनेंगे टाटा समूह की किसी कंपनी के चेयरमैन या डायरेक्टर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। टाटा-मिस्त्री के बीच की लड़ाई में एक नया मोड़ तब आया, जब साइरस मिस्त्री ने कहा कि वे न तो टाटा संस के चेयरमैन बनेंगे और न टाटा समूह की किसी कंपनी के निदेशक ही बनेंगे। लेकिन वे एक माइनॉरिटी शेयरहोल्डर के रूप में तथा टाटा संस के बोर्ड में एक सीट के शापूरजी पालोनजी समूह के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी विकल्प आजमाएंगे।

    उन्होंने कहा कि उन्होंने यह निर्णय टाटा समूह के हित में लिया है, जिसका हित किसी के व्यक्तिगत हित से ज्यादा महत्वपूर्ण है। मिस्त्री ने कहा, फैलाई गई गलत सूचनाओं को स्पष्ट करने के लिए मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि एनसीएलटी का आदेश मेरे पक्ष में भले ही आया है, लेकिन मैं टाटा संस का कार्यकारी चेयरमैन नहीं बनना चाहूंगा, मैं टीसीएस, टाटा टेलीसर्विसेज या टाटा इंडस्ट्रीज का निदेशक भी नहीं बनना चाहूंगा।

    उन्होंने एक बयान में कहा, लेकिन मैं एक माइनॉरिटी शेयरहोल्डर के रूप में अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सभी विकल्प आजमाऊंगा, जिसमें टाटा संस के बोर्ड में एक सीट हासिल करना और टाटा संस में सर्वोच्च स्तर का कारपोरेट शासन और पारदर्शिता लाना शामिल है। एनसीएलटी के फैसले पर रतन टाटा और अन्य द्वारा सवाल उठाए जाने से संबंधित हाल की मीडिया रपटों पर उन्होंने कहा, यह भाषा कारपोरेट लोकतंत्र की एक व्याख्या है, जहां बहुमत का वर्चस्व है और अल्पमत शेयरहोल्डर को कोई अधिकार नहीं है।

    मिस्त्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब टाटा संस और उसके पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के दिसंबर के फैसले के खिलाफ चंद दिन पूर्व सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। एनसीएलटी ने साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद पर बहाल करने का आदेश दिया था।

    रतन टाटा ने तीन जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल याचिका में कहा था कि मिस्त्री और टाटा ट्रस्ट्स के बीच रिश्ता बिगड़ गया है और टाटा ट्रस्ट्स ने महसूस किया है कि भविष्य में टाटा संस में उन्हें मजबूत नेतृत्व नहीं दिया जाना चाहिए। मिस्त्री 2012 में टाटा समूह के छठे चेयरमैन नियुक्त किए गए थे, लेकिन 24 अक्टूबर 2016 को उन्हें पद से हटा दिया गया था।

  • खाड़ी क्षेत्र में तनाव का असर : 41 हजारी हुआ भारत में सोना, महंगी धातुओं में उछाल

    [object Promise]

    मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच टकराव से खाड़ी क्षेत्र में गहराते फौजी तनाव के कारण महंगी धातुओं के दाम में जोरदार उछाल आया है। भारत में सोने का भाव सोमवार को 41000 रुपए प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोना करीब साढ़े छह साल के बाद के ऊंचे स्तर पर चला गया है।

    भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोमवार को शुरुआती घंटे के कारोबार के दौरान सोने का भाव 41096 रुपए प्रति 10 ग्राम तक उछला। सोने का सबसे सक्रिय अनुबंध फरवरी एक्सपायरी अनुबंध सुबह 9.48 बजे पिछले सत्र से 916 रुपए यानी 2.28 फीसदी की तेजी के साथ 41028 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

    एमसीएक्स पर चांदी के मार्च एक्सपायरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 1058 रुपए यानी 2.23 फीसदी की तेजी के साथ 48585 रुपए प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि शुरुआती घंटे के कारोबार के दौरान चांदी का भाव 47660 रुपए प्रति किलो तक उछला।

    वहीं, अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के फरवरी अनुबंध में सोमवार को 26.85 डॉलर यानी 1.73 फीसदी की तेजी के साथ 1,579.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि कारोबार के दौरान सोने का भाव कॉमेक्स पर 1,588.65 डॉलर प्रति औंस तक उछला जोकि तीन सितंबर 2013 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है, जब सोना 1,592 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

    कॉमेक्स पर चांदी के मार्च अनुबंध में 1.77 फीसदी की तेजी के साथ 18.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था। अमेरिका और ईरान के बीच टकराव से खाड़ी क्षेत्र में पैदा हुए फौजी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा इराक पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दिए जाने से खाड़ी क्षेत्र का संकट गहराता जा रहा है, जिससे अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। लिहाजा, सुरक्षित निवेश के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ा है, इसलिए महंगी धातुओं के दाम में जोरदार तेजी देखी जा रही है।

    [object Promise]

  • बीते एक साल में 63 फीसदी उछला कीमती धातुओं का सरताज पैलेडियम, सोना 17 फीसदी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कीमती धातुओं के सरताज पैलेडियम का भाव बीते एक साल में तकरीबन 63 फीसदी उछला वहीं सोने में 17 फीसदी की तेजी आई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को पैलेडियम में लगातार 11वें दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा और 1,957.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जोकि अब तक का सबसे ऊंचा क्लोजिंग स्तर है। हालांकि, 17 दिसंबर 2019 को पैलेडियम का भाव 1,974.50 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक उछला था।

    पैलेडियम का भाव एक साल पहले तीन जनवरी 2019 को 1,202 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था जबकि तीन जनवरी 2020 को 1,957.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इस प्रकार एक साल के दौरान पैलेडियम के भाव में 62.84 फीसदी का उछाल आया है। वहीं, बीते साल की बात करें तो पैलेडियम के अब तक के इतिहास में 2019 सबसे अच्छा रहा है जब इस धातु ने 50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

    पैलेडियम के दाम में 2019 में लगातार चौथे साल तेजी रही। वहीं, प्लैटिनम की बात करें तो उसके लिए 2009 के बाद बीता साल सबसे अच्छा रहा और इसमें करीब 22 फीसदी का रिटर्न मिला, लेकिन पैलेडियम का भाव इस समय प्लैटिनम की तुलना में तकरीबन दोगुना है। सोना में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 2010 के बाद सबसे ज्यादा तकरीबन 19 फीसदी का रिटर्न 2019 में मिला।

    प्लैटिनम का अप्रैल अनुबंध बीते सप्ताह शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 988.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ जबकि पैलेडियम का मार्च अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 29.40 डॉलर यानी 1.52 फीसदी की तेजी के साथ 1,957.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

    इस प्रकार पैलेडियम के दाम में बीते एक साल में 755.40 डॉलर प्रति औंस का उछाल आया। वहीं, सोना का भाव तीन जनवरी 2019 को 1,326.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था जबकि तीन जनवरी 2020 को सोना अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1,555.15 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इस प्रकार सोने के दाम में बीते एक साल में 229.05 डॉलर यानी 17.27 फीसदी का उछाल आया।

  • रिफाइंड पाम तेल मलेशिया से आयात पर लगी रोक, होगा घरेलू उद्योग को फायदा

    [object Promise]

    नई दिल्ली/मुंबई। भारत सरकार ने मलेशिया से रिफाइंड पाम तेल आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है, हालांकि क्रूड पाम तेल (सीपीओ) का आयात मलेशिया से जारी रहेगा। रिफाइंड पाम तेल आयात घटने से क्रूड पाम का आयात बढ़ेगा जिससे देसी खाद्य तेल उद्योग को फायदा होगा।

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाले वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, एग्जिम कोड 15119010 और 15119020 के तहत आने वाले कमोडिटी क्रमश: रिफाइंड ब्लीच्ड ड्येडराइज्ड पाम ऑयल और रिफाइंड ब्लीच्ड ड्येडराइज्ड पामोलीन के आयात को प्रतिबंद्धित श्रेणी में कर दिया गया है।

    ऐसा समझा जाता है कि भारत सरकार के इस फैसले से मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच पाम तेल की कीमतों को लेकर जंग छिड़ेगी क्योंकि भारत पाम तेल का एक बड़ा आयातक देश है। लेकिन भारतीय कारोबारी मानते हैं कि मलेशिया से रिफाइंड तेल आयात रुक जाने पर क्रूड पाम का आयात बढ़ेगा जिससे घरेलू उद्योग को काम मिलने के कारण उसे फायदा होगा।

    रिफाइंड पाम तेल आयात कम करने और क्रूड का आयात ज्यादा करने के मकसद से ही देसी उद्योग दोनों के आयात शुल्क में कम से कम 15 फीसदी का अंतर रखने की मांग करता रहा है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट अतुल चतुर्वेदी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

    मलेशिया से रिफाइंड पाम तेल आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने से देसी उद्योग को होने वाले फायदे को लेकर पूछे गए सवाल पर चतुवेर्दी ने आईएएनएस से कहा, अगर रिफाइंड माल कम आएगा तो स्वाभाविक है कि क्रूड पाम तेल का आयात ज्यादा होगा ऐसे में निसंदेह घरेलू उद्योग को फायदा होगा।

    चतुर्वेदी ने बताया, जब मलेशिया को पहले पांच फीसदी ड्यूटी का फायदा मिला हुआ था तब वहां से करीब तीन सवाल तीन लाख लाख टन हर महीने पामोलहीन का आयात होने लगा था, लेकिन पांच फीसदी ड्यूटी का फायदा जब समाप्त हुआ और इंडोनेशिया व मलेशिया से आयात पर एक समान शुल्क हो गया तो मलेशिया से पामोलीन का आयात घटकर करीब एक सवा लाख टन रह गया।

    गौरतलब है कि भारत और मलेशिया के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग करार के तहत मलेशिया से पामोलीन आयात पर शुल्क में पांच फीसदी की छूट थी जिसे भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में हटा लिया था। उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम तेल के आयात का अनुपात 70:30 का है, मतलब इंडोनेशिया से भारत 70 फीसदी पाम तेल आयात करता है तो मलेशिया से 30 फीसदी।

    चतुवेर्दी ने बताया कि सरकार के इस फैसले के बाद पामोलीन के आयात में करीब एक सवा लाख टन की कमी आएगी तो सीपीओ का आयात एक-सवा लाख टन बढ़ जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गुरुवार को सीपीओ के तमाम सौदों में तेजी के साथ कारोबार चल रहा था। सीपीओ का जनवरी अनुबंध 7.30 रुपये यानी 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 830 रुपये प्रति 10 किलो पर बना हुआ था। इससे पहले कारोबार के दौरान सीपीओ का दाम 835 रुपये प्रति 10 किलो तक उछला जोकि रिकॉर्ड स्तर है।

    बीते एक महीने में एमसीएक्स पर सीपीओ के दाम में 14 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। उधर, मलेशिया से पामोलीन आयात पर प्रतिबंध के सरकार के फैसले को मलेशिया और भारत के बीच संबंधों में बीते दिनों आई खटास से भी जोडक़र देखा जा रहा है। पिछले साल संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मसले पर मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के भारत विरोधी बयान के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई है।

    [object Promise]

  • पेट्रोल, डीजल के फिर बढ़े दाम, कच्चा तेल भी तेज

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन के विराम के बाद गुरुवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद फिर तेजी देखी जा रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों की बढ़ोतरी के बाद बुधवार को स्थिरता बनी रही।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 75.81 रुपये, 78.39 रुपये, 81.40 रुपये और 78.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी बढ़कर क्रमश: 68.94 रुपये, 71.31 रुपये, 72.29 रुपये और 72.85 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली और मुंबई में सात पैसे, कोलकाता में छह पैसे और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।

    डीजल का दाम फिर दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में 15 पैसे जबकि कोलकाता में 16 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है।

    अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव कम होने का संकेत मिलने पर कच्चे तेल के दाम में पिछले सत्र में तेजी पर ब्रेक लग गया था, लेकिन फिर कीमतों में तेजी लौटी है और ब्रेंट क्रूड का भाव 65 डॉलर प्रति बैरल से उपर बना हुआ है।

    अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के मार्च डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 65.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड 66.09 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के फरवरी अनुबंध में 0.79 फीसदी की तेजी के साथ 60.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

  • ED ने की जब्त 78 करोड़ रुपए की ICICI की पूर्व CEO चंदा कोचर और परिवार की संपत्ति

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी व सीईओ चंदा कोचर और उनके परिवार की संपत्ति को जब्त कर लिया। जो चल अचल संपत्ति जब्त हुई है, उसकी कीमत 78 करोड़ रुपए है। इसमें मुंबई स्थित एक फ्लैट और कोचर के पति दीपक कोचर की कंपनी की प्रोपर्टी शामिल है।

    ईडी ने पिछले साल कोचर, उनके परिवार और वीडियोकोन ग्रुप के वेणुगोपाल धूत के मुंबई व औरंगाबाद स्थित ठिकानों पर रेड मारी थी। इस साल के शुरू में ईडी ने कोचर, उनके पति, धूत और अन्य के खिलाफ आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकोन ग्रुप को 1875 करोड़ रुपए के कर्ज को मंजूरी देने के मामले में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के लिए पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।

    ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की थी। जानकारी के अनुसार वीडियोकोन ग्रुप को 2012 में आईसीआईसीआई बैंक से 3250 करोड़ रुपए का लोन मिला था। यह लोन कुल 40 हजार करोड़ रुपए का एक हिस्सा था जिसे वीडियोकोन ग्रुप ने एसबीआई के नेतृत्व में 20 बैंकों से लिया था।

    आरोप है कि वीडियोकोन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने वर्ष 2010 में 64 करोड़ रुपए न्यूपावर रीन्यूएबल्स प्राईवेट लिमिटेड को दिए थे। इस कंपनी को धूत ने दीपक कोचर और दो अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर खड़ा किया था। कोचर दंपत्ति समेत उनके परिवार के सदस्यों को कर्ज पाने वालों की तरफ से वित्तीय फायदे पहुंचाने का आरोप है। आईसीआईसीआई बैंक से लोन मिलने के 6 महीने बाद धूत ने कंपनी का स्वामित्व दीपक कोचर के एक ट्रस्ट को 9 लाख रुपए में ट्रांसफर कर दिया, जो शक के घेरे में है।

    [object Promise]