Category: business

  • जनवरी से वाहनों की कीमत बढ़ाएगी मारुति सुजुकी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी जनवरी 2020 से अपने वाहनों की कीमत बढ़ाएगी। कंपनी के अनुसार, लागत राशि में वृद्धि होने के कारण वाहनों की कीमत बढ़ानी पड़ रही है।

    कंपनी ने कहा कि अलग-अलग मॉडलों के लिए मूल्य वृद्धि अलग-अलग की जाएगी।

    कंपनी ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा, “विभिन्न लागत राशि में बढ़ोतरी होने के कारण पिछले एक साल में कंपनी के वाहनों की कीमतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।”

    कंपनी ने कहा, “इसलिए कंपनी को जनवरी 2020 से अपने विभिन्न मॉडलों की कीमत बढ़ाकर अपने उपभोक्ताओं से कुछ अतिरिक्त कीमत वसूलना जरूरी हो गया है।”

  • पेट्रोल का एक महीने बाद घटा दाम, डीजल स्थिर 7 दिनों से

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में एक महीने बाद उपभोक्तओं को मामूली राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने पांच नवंबर 2019 के बाद पहली बार शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता में सात पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल के दाम में लगातार सातवें दिन स्थिरता बनी रही। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 74.86 रुपये, 77.54 रुपये, 80.51 रुपये और 77.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    हालांकि चारों महानगरों में डीजल की कीमत बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.78 रुपये, 68.19 रुपये, 69 रुपये और 69.53 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

    उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते दो दिनों की तेजी के बाद फिर नरमी का रुख बना हुआ था।

    इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के फरवरी अनुबंध में शुक्रवार को बीते सत्र से 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 63.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

  • महंगाई की मार, प्याज का दाम 400 फीसदी बढ़ा , तमाम जरूरी वस्तुएं के बढ़े दाम

    [object Promise]

    नई दिल्ली । प्याज की महंगाई ने जहां लोगों का जायका बिगाड़ दिया है, वहीं तमाम जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं को जीवन-निर्वाह के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। इस बात की तसदीक केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान द्वारा मंगलवार को लोकसभा में दी गई जानकारी से हुई। केंद्रीय मंत्री ने सांसद राहुल रमेश शेवाले और भर्तृहरि महताब के सवालों का लिखित जवाब देते हुए आवश्यक वस्तुओं की जो कीमत सूची सौंपी है उससे जाहिर होता है कि चावल, गेहूं, आटा, दाल, तेल, चाय, चीनी और गुड़ समेत सब्जियों और दूध के दाम में जनवरी के मुकाबले साल के आखिरी महीने दिसंबर में वृद्धि हुई है।

    उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा निगरानी की जाने वाली 22 आवश्यक वस्तुओं में से ज्यादातर वस्तुओं के दाम में लगातार वृद्धि का सिलसिला जारी रहा है। खासतौर से आलू, टमाटर और प्याज के दाम में ज्यादा वृद्धि हुई है।

    प्याज का औसत खुदरा भाव इस साल मार्च में जहां 15.87 रुपये प्रति किलो था वहां तीन दिसंबर 2019 को 81.9 रुपये प्रति किलो हो गया। इस प्रकार मार्च के बाद प्याज के दाम में 416 फीसदी का इजाफा हुआ है। चावल और गेहूं के दाम में तकरबीन 10 फीसदी की वृद्धि हुई तो दालों के दाम में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

    दोनों सांसदों ने उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री से इस साल आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हुई वृद्धि की जानकारी मांगी थी।

    उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी जानकारी मांगी थी।

    मंत्री ने बताया कि मांग-आपूर्ति में असमानता, प्रतिकूल मौसमी दशाओं और सीजन की अन्य वजहों व परिवहन लागतों में वृद्धि, भंडारण की कमी के साथ-साथ जमाखोरों और कालाबाजारियों द्वारा कृत्रिम कमी पैदा करने के कारण आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव आने से वस्तुओं के खुदरा मूल्य प्रभावित होते हैं।

    उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए सरकार की ओर उठाए जाने वाले कदमों का भी जिक्र किया।

  • लगातार दूसरे दिन भी घटे पेट्रोल के दाम, यहां देखें

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, जबकि डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन स्थिरता बनी रही। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में दो दिनों से तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक करार को लेकर सकारात्मक प्रगति से बाजार में तेजी का माहौल बना है जिससे कच्चे तेल के दाम को सपोर्ट मिल रहा है।

    तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती की। हालांकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 74.89 रुपये, 77.55 रुपये, 80.54 रुपये और 77.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    चारों महानगरों में डीजल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 66.04 रुपये, 68.45 रुपये, 69.27 रुपये और 69.81 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है।

    इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के फरवरी डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 64.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान कच्चे तेल के दाम में 64.71 डॉलर प्रति बैरल तक की तेजी दर्ज की गई।

    वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के जनवरी डिलीवरी अनुबंध में 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 59.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान डब्ल्यूटीआई का भाव 59.61 डॉलर प्रति बैरल तक उछला।

    कमोडिटी बाजार विशेषज्ञ बताते हैं कि अमेरिका और चीन के बीच 18 महीने से चल रहे व्यापारिक तकरार का हल निकलने की संभावनाओं से बाजार में तेजी का रुख है जिससे कच्चे तेल की कीमत तकरीबन तीन महीने के ऊंचे स्तर पर चली गई है।

     

  • फेसबुक के 29 हजार कर्मियों की बैंकिंग डेटा से भरे अनएनक्रिप्टेड हार्डड्राइव हुए चोरी

    [object Promise]

    सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक के करीब 29,000 कर्मचारियों के बैंकिंग डेटा से भरे अनएनक्रिप्टेड हार्डड्राइव चोर ने पेरोल कार्यकर्ता की कार से चुरा लिए। यह जानकारी मीडिया को दी गई। हार्डड्राइव में कर्मचारियों के बैंक अकाउंट नंबर, उनके नाम, सोशल सिक्युरिटी के चार आखिरी डिजिट, उनका वेतन, बोनस और इक्वीटी से संबंधित जानकारी शामिल है।

    हालांकि चोरी हुए हार्डड्राइव में फेसबुक के उपयोगकर्ताओं का डेटा शामिल नहीं है।

    सीएनबीसी की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक ने कहा कि हार्डड्राइव में वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों के व्यक्तिगत अनएनक्रिप्टेड डेटा थे और उन कर्मचारियों को सचेत कर दिया गया है।

    हार्डड्राइव में उन हजारों अमेरिकी श्रमिकों की जानकारी थी जो 2018 में फेसबुक से जुड़े थे।

    एक आंतरिक ईमेल से जानकारी मिली कि हार्डड्राइव के गायब होने के बारे में फेसबुक को 20 नवंबर को पता चला, और 29 नवंबर को इस बात पुष्टि की गई कि ड्राइव में कर्मचारियों की जानकारी शामिल थी।

    सबसे अधिक आश्चर्य की बात यह है कि वित्तीय डेटा वाला हार्डडिस्क अनएन्क्रिप्टेड थे।

  • बिगड़ा बजट और जायका! ठंडे नहीं पड़े सब्जियों के दाम सर्दी की शुरुआत के बाद भी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही खरीफ सीजन की नई फसलों की आवक जोर पकडऩे से अक्सर सब्जियों और अनाजों के दाम में नरमी आ जाती है, लेकिन इस साल ऐसा अब तक नहीं हुआ है, इसकी वजह मानसून के आखिरी दौर में हुई भारी बारिश और देश के कई इलाकों में आई बाढ़ रही है, जिसके कारण अभी तक सब्जियों की महंगाई से आम गृहणियों के रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है।

    प्याज की महंगाई ने जहां भोजन का स्वाद बिगाड़ दिया है वहां आलू, गोभी, पालक समेत तमाम हरी सब्यिजों के दाम उंचे होने से उपभोक्ताओं को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। पिछले साल से तुलना करें तो ज्यादातर सब्जियों के दाम 50 फीसदी तक ज्यादा हैं।

    कारोबारी बताते हैं मानसून सीजन के आखिरी दौर में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश के अन्य हिस्सों में हुई भारी बारिश से प्याज, टमाटर समेत तमाम सब्जियों की अगैती फसल खराब हो गई जिसके कारण इस साल आवक उस तरह से जोर नहीं पकड़ रही है जिस तरह विगत वर्षो में रहती थी।

    यही वजह है कि सब्जियां पिछले साल के मुकाबले महंगी हैं। पिछले सप्ताह केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान द्वारा संसद के एक सवाल के लिखित जवाब में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, प्याज का दाम इस साल मार्च के बाद 400 फीसदी बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार, मार्च में प्याज का औसत मूल्य 15.87 रुपए प्रति किलो था जो तीन दिसंबर 2019 को बढक़र 81.90 रुपए प्रति किलो हो गया।

    सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम में हुई वृद्धि से बीते महीने नवंबर में खुदरा महंगाई दर 5.54 फीसदी हो गई जोकि एक महीने पहले अक्टूबर में 4.62 फीसदी थी। नवंबर में खुदरा महंगाई दर 2016 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर है। पिछले साल नवंबर में खुदरा महंगाई दर 2.33 फीसदी थी।

    पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में सब्जियों की महंगाई दर बढक़र 35.99 फीसदी हो गई जबकि खाद्य पदार्थों की महंगाई 10.01 फीसदी रही। ग्रेटर नोएडा निवासी गृहणी प्रीति सिंह ने कहा, प्याज की महंगाई विगत कुछ महीनों से रुला रही है, वहीं हरी सब्जियों के दाम ऊंचा होने से मेरी रसोई का बजट बिगड़ गया है। फुलगोभी, बैगन, टमाटर, पालक समेत तमाम हरी सब्जियां 50 रुपए प्रति किलो से ऊंचे भाव पर मिल रही हैं।

    उपभोक्ता मामले विभाग के आंकड़ों के अनुसार 14 दिसंबर को देशभर में टमाटर का भाव 10-80 रुपए प्रति किलो था जोकि एक साल पहले 10-50 रुपए प्रति किलो था। दलहन बाजार के जानकार अमित शुक्ला ने बताया कि आम तौर पर सर्दियों में हरी सब्जी सस्ती होने के कारण दाल की खपत मांग घट जाती थी लेकिन इस साल ऐसा नहीं है, सब्जी महंगी होने के कारण दाल में लगातार जोरदार मांग बनी हुई है।

    उधर, मलेशिया और इंडोनेशिया से आयातित क्रूड पाम तेल (सीपीओ) महंगा होने के कारण पिछले कुछ महीनों से तमाम खाद्य तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। पिछले एक महीने में सीपीओ के दाम में 15 फीसदी की तेजी आई है। खाद्य तेल उद्योग संगठन सॉल्वेंट एक्सट्रैक्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. बीवी मेहता ने बताया कि इंडोनेशिया और मलेशिया में बायोडीजल प्रोग्राम को लेकर पाम तेल की खपत बढऩे से इसकी कीमतों में आने वाले दिनों में तेजी बनी रह सकती है।

  • पेट्रोल के दाम 6 दिनों की गिरावट के बाद स्थिर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट के बाद बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। डीजल की कीमत में भी लगातार नौवें दिन स्थिरता बनी रही।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम पूर्ववत क्रमश: 74.63 रुपये, 77.29 रुपये, 80.29 रुपये और 77.58 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है।

    चारों महानगरों में डीजल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 66.04 रुपये, 68.45 रुपये, 69.27 रुपये और 69.81 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है।

  • भारत में लॉन्च मारुति सुजुकी ऑल्टो वीएक्सआई प्लस, कीमत…

    [object Promise]

    मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने पोपुलर हैचबैक ऑल्टो का टॉप स्पेक वीएक्सआई प्लस वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3.80 लाख रुपए के है। वीएक्सआई ट्रिम में जो फीचर्स अवलेबल हैं उनके साथ मारुति सुजुकी ऑल्टो वीएक्सआई प्लस में एक एडिशनल 7 इंच स्मार्टप्ले स्टुडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम कंपेटिबल विद एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो है। इस साल अप्रेल में ऑल्टो फेसलिफ्ट लॉन्च की गई थी।

    हैचबैक में एक बीएस6 कंप्लिएंट, 3 सिलेंडर, 796 सीसी पेट्रोल इंजन पावर देता है। यह 48एचपी और 69 एनएम ऑफ टॉर्क डवलप करता है। सीएनजी वेरिएंट 41 एचपी और 60 एनएम ऑफ पीक टॉर्क जनरेट करता है। मोटर एक 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑफर की गई है। मारुति सुजुकी ऑल्टो 4 वेरिएंट्स एसटीडी, एलएक्सआई, वीएक्सआई और वीएक्सआई प्लस में अवलेबल है।

    नई ऑल्टो वीएक्सआई प्लस में बॉडी कलर्ड बंपर्स व आउटसाइड डोर हैंडल्स, डुअल टोन इंटीरियर्स, फैब्रिक प्लस विनायल सीट उपहोलस्ट्री, पावर स्टीयरिंग व विंडोज, ड्राईवर एंड को ड्राईवर सन वाइजर, रिमोट बैक डोर ओपनर, सेंट्रल डोर लॉकिंग, रिमोट कीलैस एंट्री और इंटरनली एडजस्टेबल ओआरवीएम जैसे फीचर्स हैं।

  • डीजल के दाम लगातार छठे दिन बढ़े, पेट्रोल की कीमत स्थिर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। डीजल के दाम में लगातार छठे दिन मंगलवार को वृद्धि हुई, जबकि पेट्रोल के भाव में एक सप्ताह से कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल विपणन कंपनियों ने डीजल का दाम फिर पांच पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया है। इन छह दिनों मंे देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 95 पैसे लीटर महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम पूर्ववत क्रमश: 74.63 रुपये, 77.29 रुपये, 80.29 रुपये और 77.58 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है।

    लेकिन चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 66.99 रुपये, 69.40 रुपये, 70.28 रुपये और 70.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस महीने बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के दाम में छह करीब छह डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ है। इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के फरवरी डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले मामूली तेजी के साथ 66.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

  • दाम कब होंगे कम? लोगों को चार महीने से रुला रहा है प्याज, आसार नहीं राहत के

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्याज बीते चार महीने से आम उपभोक्ताओं को रुला रहा है, क्योंकि 100 रुपए किलो प्याज खरीदना सबके बस की बात नहीं है। ऐसे में प्याज का दाम कब घटेगा यह किसी को मालूम नहीं है। विदेशी प्याज की आवक बढऩे से जो दाम कम होने की उम्मीद बंधी थी, लेकिन वह भी अब धूमिल होती दिख रही है, क्योंकि तुर्की ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    तुर्की दुनिया में प्याज का प्रमुख उत्पादक देश है। उधर, देश के सबसे बड़े प्याज उत्पादक प्रदेश महाराष्ट्र में फिर बारिश होने से प्याज की आवक प्रभावित हो सकती है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्र में गुरुवार को प्याज का खुदरा दाम 100-140 रुपए प्रति किलो था।

    हालांकि केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई कीमत सूची के अनुसार, दिल्ली में प्याज का खुदरा दाम 107 रुपए प्रति किलो था। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देशभर में प्याज का खुदरा भाव गुरुवार को 48-150 रुपए प्रति किलो था। वहीं, दिल्ली की आजादपुर मंडी एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग कमेटी यानी एपीएमसी की रेट लिस्ट के अनुसार दिल्ली में प्याज का थोक भाव गुरुवार को 20-95 रुपए प्रति किलो था, जबकि आवक 1020.3 टन थी।

    आजादपुर मंडी में महाराष्ट, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश और गुजरात के अलावा विदेशी प्याज की आवक थी, जिसमें सबसे महंगे भाव 62.50-95 रुपए प्रति किलो महाराष्ट्र से आने वाला प्याज बिका। आजादपुर मंडी के कारोबारी और प्याज मर्चेंट एसोसिएशन के प्रेसीडेंट राजेद्र शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र में फिर बारिश हो जाने से किसान खेतों से प्याज नहीं निकाल पाएंगे, जिससे प्याज की आवक प्रभावित हो सकती है।

    एक अन्य कारोबारी ने बताया कि तुर्की द्वारा प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा देने से विदेशी प्याज की आवक घट जाने से आने वाले दिनों में दाम में और तेजी देखी जा सकती है। महाराष्ट्र की लासलगांव मंडी में प्याज का भाव 2,000-7,551 रुपए प्रति क्विंटल था।