Category: business

  • 2020 में श्याओमी लॉन्च करेगा 10 5जी स्मार्टफोन्स : रिपोर्ट

    2020 में श्याओमी लॉन्च करेगा 10 5जी स्मार्टफोन्स : रिपोर्ट

    बीजिंग। चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी श्याओमी ने 2020 के लिए कम से कम 10 5जी स्मार्टफोन्स लॉन्च करने का लक्ष्य बनाया है। इसके साथ ही 5जी डिवाइस भी 4जी डिवाइस की तरह आम हो जाएंगे। हैंडसेट निर्माता कंपनी के संस्थापक लेई जून के अनुसार श्याओमी का लक्ष्य ऐसे 5जी फोन लॉन्च करना है, जो नीचे से लेकर ऊपर तक कीमत की पूरी सीरीज को कवर कर सके।

    कंपनी की यहां हुई कॉन्फ्रेंस में जून ने कहा कि श्याओमी के आने वाले सभी 5जी फोन्स की कीमत 285 डॉलर (2000 यूआन) से ऊपर होगी।

    हालांकि, देश में नेटवर्क के आधिकारिक व्यावसायीकरण से पहले ही चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने इसी साल से 5जी फोन्स को लाना शुरू कर दिया है।

    जेडी नेट ने ली के हवाले से बुधवार को कहा, “मेरा मानना है कि 5जी डिवाइस की मांग तभी दूर होगी जब बड़ी संख्या में स्थानीय उपभोक्ता अपने हैंडसेट को 5जी में बदलने की सोचें।”

    कंपनी पहले ही 5जी प्लस एआईओटी स्ट्रैटजी शुरू कर दी है, ताकि इसके एआईओटी सर्विस के उपयोग का विकास हो और इसे अपनाया जा सके।

  • भारत में क्लाउड किचन में स्विगी का 175 करोड़ रुपये का निवेश

    भारत में क्लाउड किचन में स्विगी का 175 करोड़ रुपये का निवेश

    नई दिल्ली। फूड डिलिवरी कंपनी स्विगी ने बुधवार को कहा कि उसने 14 शहरों में अपने रेस्तरां साझेदारों के लिए 1000 से ज्यादा क्लाउड किचन स्थापित करने के लिए दो साल के दौरान 175 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह निवेश ‘स्विगी एक्सेस’ पहल के जरिए किया गया है। स्विगी ने कहा कि वह मार्च 2020 तक 12 नए शहरों में क्लाउड किचन के लिए अतिरिक्त 75 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

    स्विगी एक्सेस पहल, क्लाउड किचन के जरिए रेस्तरां भागीदारों को अपने शहर के भीतर और नए शहरों में विस्तार को सक्षम बनाती है।

    स्विगी ने कहा कि उसने 10 लाख वर्ग फुट के रियल एस्टेट स्पेस में 14 शहरों निवेश किया है, ताकि बड़े, मध्यम व छोटे रेस्तरां साझेदारों को ज्यादा जगहों पर विस्तार में सहायता मिल सके।

    स्विगी, न्यू सप्लाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल भाटिया ने एक बयान में कहा, “बीते 2-3 सालों में ऑनलाइन भोजन के ऑर्डर में बड़े पैमाने पर वृद्धि के साथ भारत में रेस्तरां डाइनिंग कल्चर में इजाफा हुआ है। स्विगी ने हमेशा यह कहा है कि क्लाउड किचन फूड डिलिवरी का भविष्य होंगे।”

  • सोनी कॉर्प खरीदेगी नेटवर्क 18 में हिस्सेदारी

    सोनी कॉर्प खरीदेगी नेटवर्क 18 में हिस्सेदारी

    नई दिल्ली। चर्चा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के स्वामित्व वाले नेटवर्क18 एंड इंवेस्टमेंट लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने के लिए सोनी कॉर्प बातचीत कर रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, जापानी कंपनी सोनी देश में बढ़ती कंटेंट की मांग को देखते हुए मुकेश अंबानी द्वारा नियंत्रित भारतीय टेलीविजन नेटवर्क में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत कर रही है।

    हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच बातचीच अभी शुरुआती चरण में हैं। इस बारे में पूछे जाने पर रिलायंस इंडस्ट्री के प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, “कंपनी की पॉलिसी के अनुसार हम मीडिया की अटकलों और अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करते हैं।”

    प्रवक्ता ने आगे कहा, “हमारी कंपनी नियमित रूप से विभिन्न प्रस्तावों का मूल्यांकन करती है। हम भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड अधिनियम 2015 के तहत अपने दायित्यों और शेयर बाजार के साथ अपने समझौते के अनुरूप आवश्यक खुलासे करते रहेंगे, जैसा कि अब तक करते आए हैं।”

  • पेट्रोल की महंगाई पर पांच दिन बाद लगा ब्रेक, डीजल के भाव भी स्थिर

    पेट्रोल की महंगाई पर पांच दिन बाद लगा ब्रेक, डीजल के भाव भी स्थिर

    नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में पांच दिनों से लगातार जारी वृद्धि का सिलसिला बुधवार को थम गया। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, डीजल की कीमत भी लगातार तीसरे दिन स्थिर रही। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी लगातार दूसरे दिन नरमी देखी जा रही है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम पूर्ववत क्रमश: 74.76 रुपये, 77.44 रुपये, 80.42 रुपये और 77.72 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है।

    डीजल की कीमत भी चारों महानगरों में बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.73 रुपये, 68.14 रुपये, 68.94 रुपये और 69.47 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है।

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के फरवरी अनुबंध में बुधवार को 0.22 फीसदी की नरमी के साथ 62.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के जनवरी अनुबंध में 0.38 फीसदी की नरमी के साथ 58.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

    एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट, एनर्जी व करेंसी रिसर्च, अनुज गुप्ता ने बताया कि अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार में अप्रत्याशित वृद्धि होने की रिपोर्ट को लेकर कच्चे तेल के दाम में नरमी आई है, हालांकि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मसलों को सुलझाने की दिशा में हो रहे प्रयासों से तेल के दाम को सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही, अगले महीने पांच-छह दिसंबर को वियना में होने वाली ओपेक की बैठक में तेल के उत्पादन में कटौती आगे जारी रखने का फैसला लिए जाने की उम्मीद है जिससे तेल के दाम को सपोर्ट मिलेगा।

    अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार बीते सप्ताह अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार 36 लाख बैरल की वृद्धि के साथ 44.96 करोड़ बैरल हो गया।

    हालांकि बाजार को बहरहाल अमेरिकी एजर्नी इन्फोरमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (ईआईए) की रिपोर्ट का इंतजार है।

  • मंत्री ने कहा, निजीकरण नहीं हुआ तो बंद करना पड़ेगा एयर इंडिया का

    मंत्री ने कहा, निजीकरण नहीं हुआ तो बंद करना पड़ेगा एयर इंडिया का

    नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि राष्ट्रीय कैरियर, एयर इंडिया का निजीकरण नहीं होने की स्थिति में इसे बंद करना होगा। उन्होंने हालांकि कहा कि सभी कर्मचारियों के लिए एक अनुकूल सौदा सुनिश्चित किया जाएगा। पुरी ने उच्च सदन में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, मैं उस हद तक जाऊंगा और यह कहूंगा।

    इसके बाद पुरी ने कहा कि निजीकरण नहीं होने पर एयरलाइन को बंद कर दिया जाएगा। सरकार राष्ट्रीय वाहक में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए बोली दस्तावेज तैयार कर रही है और विनिवेश प्रक्रिया को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च निर्धारित की गई है।

    पहले के प्रयास में मोदी सरकार ने मई 2018 में अपनी 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किया था, लेकिन बोली के पहले चरण में एक भी निजी पार्टी ने रुचि नहीं दिखाई। विमानन मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी और एयर इंडिया के प्रमुख अश्विनी लोहानी बोली प्रक्रिया शुरू करने से पहले संभावित निवेशकों से मिल रहे हैं।

    हरदीप पुरी ने पिछले हफ्ते कहा था कि एयर इंडिया पर मंत्री समूह (जीओएम) ने पहले बैठक कर कुछ फैसले लिए हैं। राज्यसभा में एक सदस्य द्वारा पूछा गया कि क्या पायलट निजीकरण के चक्कर में एयरलाइन को छोड़ रहे हैं? तो मंत्री ने नकारात्मक जवाब दिया। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संपग्र-2) सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के वाहक को जीवित रखने के लिए 30,000 करोड़ रुपए से अधिक के वित्तीय पैकेज को मंजूरी दी थी।

  • एक और झटका भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए! विकास दर में आई दूसरी तिमाही में बड़ी गिरावट

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय सुस्ती के दौर से गुजर रही है। सरकार की ओर से पिछले कुछ समय से इसे पटरी पर लाने की कोशिश हो रही है, लेकिन बात पूरी तरह से नहीं बन पा रही। अब इसे लेकर एक और झटका लगा है। चालू वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में भारत की विकास दर में बड़ी गिरावट आई है। अब सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आंकड़ा 4.5 फीसदी पहुंच गया है, जो सात साल की सबसे बड़ी गिरावट है।

    इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी की दर 5 फीसदी पर थी। यानी तीन माह में जीडीपी की दर में 0.5 फीसदी की गिरावट आई है। जुलाई-सितंबर तिमाही में आर्थिक विकास दर 4.5 फीसदी रही जबकि एक साल पहले इस समय आर्थिक विकास दर 7 फीसदी थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कायान्र्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार को आंकड़े जारी किए। कोर सेक्टर और औद्योगिक वृद्धि दोनों की हालत अगस्त और सितंबर के दौरान खराब रही।

  • ठेकेदारों की जिम्मेदारी BSNL और MTNL के संविदाकर्मियों के भुगतान की: प्रसाद

    ठेकेदारों की जिम्मेदारी BSNL और MTNL के संविदाकर्मियों के भुगतान की: प्रसाद

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद को बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के संविदाकर्मियों के भुगतान की जिम्मेदारी ठेकेदारों की है, न कि सरकारी टेलीकॉम कंपनियों की।

    राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डोला सेन द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में आईटी और टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संविदा कर्मचारी न तो बीएसएनएल और न ही एमटीएनएल के कर्मचारी हैं।

    प्रसाद ने कहा कि वे ठेकेदारों के अनुबंधित कर्मचारी हैं, जिन्हें किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए काम पर रखा जाता है, और उनकी नौकरी उनके अनुबंध के नवीनीकरण पर निर्भर होती है। हमें इससे कोई समस्या नहीं है, लेकिन श्रमिकों के बकाए का भुगतान करने की बाध्यता ठेकेदारों की है।

    दोनों कंपनियों के नियमित कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह पैकेज बहुत आकर्षक है। उन्होंने कहा, वीआरएस पैकेज बेहद आकर्षक है। इस बात का पता इसी बात से चलता है कि वीआरएस के लिए अभी तक बीएसएनएल में 79 हजार लोगों ने और एमटीएनएल के 20 हजार लोगों में से 14 हजार लोगों ने इसके लिए आवेदन कर दिया है।

  • अब नहीं करना होगा सर्दियों में प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार, शुरु होगी ये खास सेवा

    अब नहीं करना होगा सर्दियों में प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार, शुरु होगी ये खास सेवा

    आगरा। सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेन लेट होने पर रेलवे ने यात्रियों के मोबाइल पर मैसेज भेजने की योजना बनाई है। ट्रेन के एक घंटे से अधिक देरी होने पर मोबाइल पर संदेश भेजकर यात्रियों को सूचित किया जाएगा। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एस.के. श्रीवास्तव ने बताया, “रेलवे यात्रियों की छोटी-बड़ी सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करता है।

    उसी कड़ी में यह भी है। ठंड का मौसम शुरू हो गया है। इस कारण ट्रेनों की आवाजाही में देरी हो जाती है। हालांकि इस बार रेलवे ने ट्रेन में देरी न हो, इसके लिए एंटी फॉग डिवाइस भी लगाया है। फिर भी ट्रेन के आने में अगर विलंब होता है तो यात्रियों को मोबाइल पर संदेश भेज कर सूचना दी जाएगी। इस पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही योजना साकार हो जाएगी।”

    उन्होंने बताया कि “ट्रेन के एक घंटे से अधिक देर होने पर संदेश भेजा जाएगा। इसमें ट्रेन की लोकेशन और स्टेशन पर पहुंचने का संभावित समय भी अंकित किया जाएगा।”

    श्रीवास्तव ने बताया, “इस सुविधा का लाभ उसी को मिलेगा, जिसने ट्रेन में आरक्षण कराते समय अपना मोबाइल नम्बर अंकित किया होगा। इस नंबर को सिस्टम में फीड कर दिया जाएगा। इसके अलावा रेलवे कोहरे के लिए ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस लगा रहा है। जिससे लोको पायलट तक ऑडियो-वीडियो के माध्यम से सिग्नल की जानकारी पहुंचेगी। इससे यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें भी सूचना मिलती रहेगी।”

  • लगातार तीसरे दिन जारी पेट्रोल के दाम में वृद्धि, डीजल स्थिर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन भी वृद्धि जारी रही जबकि डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन स्थिरता बनी रही।

    पेट्रोल फिर दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता में सात पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में सात नवंबर के बाद पेट्रोल के दाम में 2.31 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बीते सात नवंबर को दिल्ली में पेट्रोल 72.60 रुपये लीटर था। देश में इस समय पेट्राले का भाव बीते एक साल से ज्यादा समय के उंचे स्तर पर है। दिल्ली में इससे पहले पेट्रोल का भाव 24 नवंबर 2018 को 75.25 रुपये प्रति लीटर था।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 74.91 रुपये, 77.61 रुपये, 80.59 रुपये और 77.91 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    हालांकि, चारों महानगरों में डीजल की कीमत बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.78 रुपये, 68.19 रुपये, 69 रुपये और 69.53 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का फरवरी अनुबंध में शुक्रवार को बीते सत्र से 3.98 फीसदी लुढ़ककर 60.75 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह 22 नवंबर को ब्रेंट क्र्रूड का भाव 63.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। बीते सप्ताह तकरीबन तीन डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई।

  • नवंबर में मारुति सुजुकी के वाहनों की 1.9 फीसदी घटी बिक्री

    नवंबर में मारुति सुजुकी के वाहनों की 1.9 फीसदी घटी बिक्री

    नई दिल्ली। देश की प्रमुख ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी के वाहनों की बिक्री बीते महीने नवंबर में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 1.9 फीसदी घटी। मारुति ने नवंबर 2019 में 1 लाख 50 हजार 630 वाहन बेचे, जबकि कंपनी के वाहनों की बिक्री पिछले साल नवंबर में 1 लाख 53 हजार 539 हुई थी।

    मारुति सुजुकी ने रेग्यूलेटरी फाइलिंग में बताया कि इस साल नवंबर में उसने घरेलू बाजार में 1 लाख 39 हजार 133 यात्री वाहन बेचे जोकि पिछले साल से 3.3 फीसदी कम है। वहीं, हल्के व्यावसायिक मॉडल-सुपर कैरी-वाहनों की बिक्री 2267 रही जोकि पिछले साल से 6.5 फीसदी अधिक है।

    मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में नवंबर के दौरान कुल 1 लाख 41 हजार 400 वाहन बेचे जोकि पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 3.2 फीसदी कम है। मारुति के वाहनों का निर्यात बीते महीने 7.7 फीसदी घटकर 6944 वाहन रह गया।