Category: business

  • अब नहीं रहे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति AMAZON के मालिक बेजोस

    [object Promise]

    नई दिल्ली। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का पद गवा दिया है। इसका मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि अमेजन के शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट हो गई है। अब उनकी संपत्ति 103.9 अरब डॉलर है और दुनिया के सबसे अमीर लोग की सूची में खिसकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। नंबर एक पर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स आ गए हैं जिनकी संपत्ति की कीमत 105.7 अरब अमेरिकी डॉलर है।

    आपको बताते जाए कि 18 जुलाई 2018 को दुनिया के सबसे अमीर शख्स का तमगा हासिल करने के बाद जेफ बेजोस आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर आदमी बन गए थे। इस दौरान उनकी संपत्त‍ि 150 अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी। इनकी कंपनी अमेजन ने नेजेफ बेजोस को बुलंदियों पर पहुंचाया है। जेफ बेजोस ने 16 जुलाई, 1995 को अपनी कंपनी की शुरुआत की थी, आज यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल है।

    अमेजन डॉट इन ने पांच जून, 2013 को भारत में कदम रखा था और दुनिया के शीर्ष अरबपति जेफ बेजोस के अनुसार, इस प्लेटफार्म ने देश में लोगों के खरीदने और बेचने के तौर-तरीके पूरी तरह बदल कर रख दिया है। वर्तमान में भारत के ई-कॉमर्स का 30 प्रतिशत बाजार अमेजन के पास है और यह देश में शॉपिंग के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली सबसे बड़ी साइट है।

    भारत में जिन स्थानों पर सेवा उपलब्ध है, उन सभी पिन कोड वाले स्थानों से ग्राहक अमेजन पर ऑर्डर कर देते हैं। सैकड़ों और हजारों की संख्या में भारत का अधिकांश व्यापार अमेजन डॉट इन के माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। इसके बाद अमेजन ने भारत में कई उत्पाद लॉन्च कर दिए। जिनमें अमेजन इको, प्राइम वीडियो, प्राइम सब्सक्रिप्श्न, किंडल, एलेक्सा-एनेबिल थर्ड पार्टी डिवाइस, अमेजन म्यूजिक और अमेजन पे शामिल हैं।

    वर्ल्ड डेटा कॉर्पोरेशन के अनुसार, 2018 से अमेजन इको भारत के स्मार्ट स्पीकर मार्केट में 59 प्रतिशत भागीदारी के साथ शीर्ष पर है। गूगल होम 39 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारत में 13 विभिन्न डिवासेस के साथ लगभग आठ थर्ड-पार्टी ब्रांड हैं, जिन्होंने एलेक्सा में योगदान किया है।

  • पेट्रोल, डीजल के दाम घटे लगातार दूसरे दिन

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल का भाव 11 पैसे जबकि मुंबई में 10 पैसे और चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर कम हो गया। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में छह पैसे जबकि मुंबई में सात पैसे प्रति लीटर घट गया है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हालांकि नरमी के साथ कारोबार चल रहा था, लेकिन बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के भाव में इस सप्ताह करीब दो डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ है।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.06 रुपये, 75.71 रुपये, 78.68 रुपये और 75.87 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 66.00 रुपये, 68.36 रुपये, 69.17 रुपये और 69.71 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

    अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के दिसंबर अनुबंध में शुक्रवार को 0.60 फीसदी की कमजोरी के साथ 61.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के दिसंबर डिलीवरी अनुबंध में 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 56.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार रहा था।

  • शेयर बाजार में जोरदार उछाल मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान

    [object Promise]

    मुंबई । दिवाली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान रविवार को सेंसेक्स 339 अंकों के उछाल के साथ 39,397 पर खुला और निफ्टी भी 78 अंक ऊपर 11,662 पर खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शाम 6.32 बजे पिछले सत्र के मुकाबले 230.42 अंकों यानी 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 39,288.48 पर बना हुआ था जबकि इससे पहले सेंसेक्स 339.31 अंकों की बढ़त के साथ 39,397.37 पर खुला और 39,402.23 तक उछला। इस दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 39,212.41 रहा।

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 56 अंकों यानी 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 11,639.90 पर कारोबार कर रहा था जबकि इससे पहले निफ्टी 78.35 अंकों की बढ़त के साथ 11,662.25 पर खुला और 11,672.40 तक उछला। इस दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,626.10 रहा।

  • आज कारोबार बंद भारतीय शेयर, कमोडिटी बाजार में

    [object Promise]

    मुंबई। दिवाली के बाद बलिप्रतिपदा का अवकाश होने के कारण सोमवार को भारतीय शेयर और कमोडिटी बाजार में कारोबार बंद है। गुजरात में आज से नव वर्ष का पहला दिन होने के कारण अवकाश है तो उत्तर भारत में गोवर्धन पूजा का अवकाश है। देशभर में कमोडिटी वायदा बाजार ही नहीं हाजिर बाजार भी बंद है।

    लेकिन कमोडिटी वायदा बाजार में शाम के सत्र में अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी में कारोबार जारी रहेगा। अगले दिन मंगलवार से शेयर बाजार व कमोडिटी बाजार में नियमित कारोबार पूर्ववत जारी रहेगा।

    दिवाली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए आयोजित एक घंटे विशेष सत्र के दौरान रविवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार हुआ।

    बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स विशेष सत्र के दौरान पिछले सत्र के मुकाबले 292.14 अंकों यानी 0.49 फीसदी की तेजी के साथ 39,2250.20 पर बंद हुआ जबकि इससे पहले सेंसेक्स 339.31 अंकों की बढ़त के साथ 39,397.37 पर खुला और 39,402.23 तक उछला। एक घंटे के कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 39,180.39 रहा।

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.10 अंकों यानी 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 11,628 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 78.35 अंकों की बढ़त के साथ 11,662.25 पर खुला और 11,672.40 तक उछला। इस दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,604.60 रहा।

  • दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध मुनाफा 28 फीसदी घटा

    [object Promise]

    मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक ने वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही के शुद्ध मुनाफे में 27.94 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। बैंक का दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा साल भर पहले की समान अवधि के 909 करोड़ रुपये से घटकर 655 करोड़ रुपये रहा।

    बैंक ने शनिवार को एक बयान में कहा कि एकुमुलेटेड डिफर्ड टैक्स की पुनर्गणना के कारण एक बार के अतिरिक्त अधिभार के असर को अलग कर दिया जाए तो कर के बाद का मुनाफा दूसरी तिमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि के 909 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,575 करोड़ रुपये होगा।

    हालांकि दूसरी तिमाही के दौरान बैंक की शुद्ध आय एक साल पहले की समान अवधि के 6,418 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,057 करोड़ रुपये रही।

    बैंक ने कहा कि दूसरी तिमाही का शुद्ध ब्याज मार्जिन पहली तिमाही के 3.61 प्रतिशत और पिछले साल की दूसरी तिमाही के 3.33 प्रतिशत के मुकाबले 3.64 प्रतिशत रहा।

    बयान में कहा गया है, “शुद्ध गैर निष्पादित परिसंपत्तियां 30 सितंबर, 2018 के 22,086 करोड़ रुपये से घटकर 30 सितंबर, 2019 को 10,916 करोड़ रुपये हो गईं।”

  • आज से बदल जाएंगे बैंकों ये नियम,आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    आज से बदल जाएंगे बैंकों ये नियम,आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    नई दिल्ली । आज यानी 1 नवंबर से ऐसे बदलाव हो रहे हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। आज से एसबीआई बैंक (SBI Bank) की डिपॉजिट दरें बदल रही है।

    वहीं महाराष्ट्र में बैंकों के खुलने का समय बदल रहा है। आइए जानते हैं आज यानी 1 नवंबर से बैंक से जुड़े कौन से नियम बदल रहे हैं।

    इसके अलावा 1 नवंबर से ही ग्राहकों या मर्चेंट से एमडीआर भी नहीं वसूला जाएगा।

    साथ ही कुछ राज्यों में बैंकों के कामकाज के समय में भी बदलाव हुआ है। आगे जानें एक नवंबर से क्या हो रहे बदलाव जो आपके जीवन पर असर डालने वाले हैं-

    वित्त मंत्रालय एक नवंबर से पेमेंट के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। यह नियम 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के टर्नआउट वाले कारोबारियों पर लागू होगा।

    इसके तहत कारोबारियों के लिए डिजिटल पेमेंट लेना अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि ग्राहकों या मर्चेंट्स से एमडीआर या किसी तरह का कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

    SBI डिपॉजिट पर ब्याज की दरें बदलीं
    एसबीआई बैंक के ग्राहकों के लिए 1 नवंबर से ब्याज की दरें बदल जाएंगी। एक लाख रुपये के डिपॉजिट पर ब्याज की दर 3.50 से घटकर 3.25 रह जाएगी।

    वहीं एक लाख रुपये से ऊपर के डिपॉजिट पर पहले की ही तरह ब्याज मिलता रहेगा। हालांकि एसबीआई पहले ही एक लाख रुपये से ऊपर के डिपॉजिट वाले बैंक खाते के ब्याज दर को रेपो रेट से जोड़ने की घोषणा कर चुका है। इस समय रेपो रेट 3 फीसदी है।

    महाराष्ट्र में बदला बैंकों के खुलने और बंद होने का समय
    महाराष्ट्र में सभी PSU बैंकों के लिए 1 नवंबर को नया टाइमटेबल लागू होगा। नए टाइम टेबल के मुताबिक रिहायशी इलाके के बैंक सुबह 09:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं बैंकों में वित्तीय कामकाज सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होंगे।

    कुछ बैंकों सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुले रहेंगे। कुछ इलाकों में वित्तीय कामकाज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे।

  • फ्लिपकार्ट का राजस्व 6 अरब डॉलर 2018-19 में

    [object Promise]

    बेंगलुरू। विश्व की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी वालमार्ट की भारतीय ई-टेलर शाखा, फ्लिपटकार्ट ने छह अरब डॉलर (42,600 करोड़ रुपये) का राजस्व दर्ज कराया है। बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफार्म पेपर डॉट वीसी ने शुक्रवार को कहा, “सिंगापुर होल्डिंग कंपनी के भारतीय ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट ने गुरुवार को वार्षिक वित्तीय स्टेटमेंट दाखिल किया।”

    चेन्नई स्थित वित्तीय डेटा प्लेटफार्म पेपर डॉट वीसी ने  एक ई-मेल बयान में कहा, “वित्तीय आंकड़ों से पता चलता है कि वालमार्ट द्वारा अगस्त 2018 में 16 अरब डॉलर में एक्वि टी हिस्सेदारी खरीदने के बाद ई-टेलर का कैसा पदर्शन रहा है।”

  • शेयर बाजार: अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर सेंसेक्स, पहुंचा 40400 के पार

    [object Promise]

    मुंबई। शेयर बाजार में सोमवार को भी तेजी बरकरार रही। भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स 40,434.83 के स्तर पर पहुंच गया है। सेंसेक्स ने लगभग 250 पॉइंट्स की छलांग लगाई।

    अमेरिका और चीन के बीच जल्द रिजोल्यूशन आने के संकेत के कारण वैश्विक बाजारों में भी बेहतर प्रदर्शन किया।

    सर्वोच्च स्तर 40,434.83 पर जाने से पहले सुबह 9.27 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 216.40 अंकों की तेजी (0.54 प्रतिशत) के साथ 40,381.43 पर पहुंच गया।

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 81.70 अंकों की तेजी के साथ 11,972.3 पर कारोबार कर रहा था।

  • चौथे दिन पेट्रोल के दाम में गिरावट, डीजल की कीमत भी घटी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में सोमवार को लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई जबकि दो दिन के विराम के बाद डीजल की कीमत में भी कटौती की गई। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में नौ पैसे जबकि कोलकाता में आठ पैसे प्रति लीटर की कटौैती की गई है। डीजल के दाम दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता और मुंबई में तीन पैसे जबकि चेन्नई में दो पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.65 रुपये, 75.37 रुपये, 78.33 रुपये और 75 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 65.75 रुपये, 68.16 रुपये, 68.96 रुपये और 69.50 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

  • भारत बढ़ रहा है कर्ज के जाल में फंसने और मंदी के चरण की ओर- मूडीज

    [object Promise]

    नई दिल्ली। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को भारत का परिदृश्य स्थिर से घटाकर नकारात्मक कर दिया है, जो देश की आर्थिक वृद्धि पर बढ़ते जोखिम का संकेत है और यह इस बात को भी दर्शाता है कि सरकार दीर्घकालिक आर्थिक एवं संस्थागत कमजोरियों को दूर कर पाने में विफल रही है। सरकार ने हालांकि अभी भी कहा है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

    बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स सुबह 10:45 बजे 168.17 अंक नीचे लुढक़ गया। मूडीज भारतीय रिजर्व बैंक सहित केवल वैश्विक एजेंसियों की बढ़ती सूची को शामिल करती है। आरबीआई ने भी भारत के विकास की संभावनाओं को घटा दिया है। इसके अलावा फिच रेटिंग्स और एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स अभी भी भारत का दृष्टिकोण स्थिर बिंदु पर ही आंक रही हैं।

    मूडीज ने भारत की विदेशी मुद्रा और स्थानीय-मुद्रा से संबंधित दीर्घकालिक रेटिंग को भी बीएए-2 पर रखा है। बीएए-2 दूसरा सबसे कम निवेश ग्रेड स्कोर है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि भारत कर्ज के जाल में फंसने और मंदी के चरण की ओर बढ़ रहा है। एजेंसी ने कहा है कि उसे इस बात की उम्मीद नहीं है कि गैर-बैंक वित्तीय संस्थानों का क्रेडिट संकट जल्दी सुलझ जाएगा, जोकि हाल के वर्षों में उपभोक्ता ऋणों के मुख्य स्रोत रहे हैं।

    भारत की अर्थव्यवस्था पिछले छह सालों के निचले स्तर पर है। यह अप्रैल और जून के बीच साल-दर-साल केवल 5.0 फीसदी बढ़ी और यह 2013 के बाद से अर्थव्यवस्था की सबसे कमजोर गति है। क्योंकि वैश्विक व्यापार तनाव के बीच उपभोक्ता मांग और सरकारी खर्च धीमा हो गया है। वित्त मंत्रालय ने हालांकि इस दावे को खारिज करते हुए कहा, भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

    आईएमएफ ने अपने नवीनतम वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2019 में 6.1 फीसदी की दर से वृद्धि के लिए तैयार है। यह 2020 में सात फीसदी तक बढ़ेगी। मंत्रालय ने कहा, सरकार ने पूरी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए वित्तीय क्षेत्र में और अन्य क्षेत्रों में कई सारे सुधार किए हैं। सरकार ने वैश्विक सुस्ती के जवाब में भी आगे बढक़र नीतिगत फैसले लिए हैं। इन उपायों से भारत का परिदृश्य सकारात्मक होगा और पूंजी प्रवाह आकर्षित होगा तथा निवेश बढ़ेगा।