Category: business

  • 100 अंक उछला शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स

    [object Promise]

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को सकारात्मक कारोबारी रुझानों के बीच प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 100 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी में भी हरे निशान के साथ तेजी का रुख देखने को मिला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पूर्वान्ह 10.08 बजे 85.81 अंकों यानी 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 38,683.80 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले सेंसेक्स मजबूती के साथ 38,647.44 पर खुला और 38,702.89 तक उछला, हालांकि इस दौरान सेंसेक्स का निचना स्तर 38,557.43 तक फिसला। पिछले सत्र में सेंसेक्स 38,598.99 पर बंद हुआ था।

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के 50 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.65 अंकों यानी 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 11,471.65 पर बना हुआ था। इससे पहले निफ्टी मजबूती के साथ 11,466.30 पर खुला और 11,480.90 तक उछला। हालांकि इस दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,439.65 रहा। पिछले सत्र में निफ्टी 11,464 पर बंद हुआ था।

  • रियलस्टेट : 25 फीसदी घटी पिछले साल से मकानों की बिक्री

    [object Promise]

    नई दिल्ली। देश के रियलस्टेट सेक्टर को इस साल त्योहारी सीजन की मांग का भी कोई सहारा नहीं मिल रहा है और लगातार मंदी का माहौल बना हुआ है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश के प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री पिछले साल से तकरीबन 25 फीसदी घट गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल जुलाई-सितंबर के दौरान नये प्रोजेक्ट में 45 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। रियल स्टेट सेक्टर के ये आंकड़े प्रॉपटाइगर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में सामने आए हैं। भारत के नौ प्रमुख रियल्टी बाजारों के विश्लेषण पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में नए प्रोजेक्ट में 32 फीसदी जबकि मकानों की बिक्री में 23 फीसदी की गिरावट आई।

    वहीं, छमाही आधार पर देखें तो पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में जहां 1,70,715 मकानों की बिक्री हुई थी वहां चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 1,51,764 मकानों की बिक्री हुई। इस प्रकार मकानों की बिक्री के मामले में इस साल की पहली छमाही में पिछले साल के मुकाबले 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

    इसी प्रकार, नई इकाइयों की लांचिंग जहां पिछले साल की पहली छमाही में 1,37,146 हुई थीं वहां चालू वित्त वर्ष के बीते छह महीनों में भारत के नौ बाजारों में सिर्फ 83,662 इकाइयां लांच को लॉन्च किया गया था, जो कि 39 प्रतिशत की गिरावट थी।

    इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच दो लाख से अधिक आवास इकाइयों का पजेशन दिया गया, इस वित्तीय वर्ष के शेष आधे भाग में चार लाख से अधिक नई इकाइयों के पजेशन होने की उम्मीद है। साथ ही 4.52 लाख रेडी-टू-मूव घरों को बाजार में शामिल होने की उम्मीद है।

    एनालिसिस में शामिल शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गुरुग्राम (भिवाड़ी, धारूहेड़ा और सोहना), हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई (नवी मुंबई और ठाणे), नोएडा (ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे) और पुणे शामिल हैं।

  • सेंसेक्स, निफ्टी में हरे निशान के साथ कारोबार

    [object Promise]

    मुंबई। विदेशी बाजार से मिल रहे सकारात्मक संकेतों से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुझान देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में हरे निशान के साथ कारोबार चल रहा था। हालांकि, कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला लेकिन निफ्टी की शुरुआत नरमी के साथ हुई। सुबह 9.31 बजे सेंसेक्स 62.11 अंकों यानी 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 39,114.17 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी 15.20 अंकों यानी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 11,601.55 पर बना हुआ था।

    बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स इससे पहले सेंसेक्स मजबूती के साथ 39,087.83 पर खुला और 39,135.73 तक उछला, हालांकि इस दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 38,963.60 रहा। पिछले सत्र में सेंसेक्स 39,052.06 पर बंद हुआ था।

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी हालांकि कमजोरी के साथ 11,580.30 पर खुला लेकिन आरंभिक कारोबार के दौरान 11,608 तक उछला। हालांकि इस दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,553.15 रहा। पिछले सत्र में निफ्टी 11,586.35 पर बंद हुआ था।

  • लगातार तीसरे दिन डीजल के दाम में राहत, पेट्रोल का भाव स्थिर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। डीजल के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन कटौती किए जाने से उपभोक्ताओं को राहत मिली, जबकि पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में डीजल फिर सात पैस प्रति लीटर सस्ता हो गया है जबकि मुंबई में डीजल का भाव आठ पैसे प्रति लीटर कम हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 73.27 रुपये, 75.92 रुपये, 78.88 रुपये और 76.09 रुपये प्रति लीटर रहे जबकि चारों महानगरों में डीजल के दाम घटकर क्रमश: 66.17 रुपये, 68.53 रुपये, 69.35 रुपये और 69.89 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

    उधर, वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती के कारण कच्चे तेल की मांग कमजोर पड़ गई है, जिससे इसकी कीमतों में नरमी का रुख बना हुआ है। बीते करीब एक पखवाड़े से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव सीमित दायरे में रहा है। बीते दो सप्ताह के दौरान बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड में 57 स 61 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहा है।

    अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड का दिसंबर अनुबंध शुक्रवार को 1.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 59.29 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्र्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई का नवंबर डिलीवरी अनुबंध में 0.39 फीसदी की नरमी के साथ 53.72 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

  • शेयर, कमोडिटी बाजार मुंबई में मतदान को लेकर सोमवार को बंद

    [object Promise]

    मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होने के कारण देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित शेयर बाजार और कमोडिटी वायदा बाजार में दैनिक कारोबार बंद है। हालांकि शाम के सत्र के दौरान कमोडिटी वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज इंटरनेशनल कमोडिटी के कारोबार के लिए खुला रहेगा। घरेलू शेयर बाजार और कमोडिटी वायदा बाजार में मंगलवार से पूर्ववत कारोबार चलेगा।

    हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी विधानसभा और लोकसभा की कई सीटों पर उपचुनाव के लिए आज (सोमवार) को मतदान चल रहा है।

  • ढांचागत उपायों की जरूरत आर्थिक विकास के लिए- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    [object Promise]

    नई दिल्ली| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राजकोषीय, मौद्रिक और संरचनात्मक उपायों को शामिल कर नियोजित व संतुलित दृष्टिकोण को अपनाने से विभिन्न देश अपनी आर्थिक विकास की संभावनाओं को प्राप्त कर सकते हैं। सीतारमण ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से पूंजी प्रवाह के लिए कमजोर अर्थव्यवस्थाओं की संवेदनशीलता का आकलन करने के लिए नीतिगत रूपरेखा तैयार करने की मांग की।

    वैश्विक आर्थिक जोखिम और असंतुलन ने सरकारी पहलों के अलावा बहुपक्षीय स्तर पर वैश्विक सहयोग को मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक वार्षिक बैठक 2019 में शनिवार अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और वित्तीय समिति (आईएमएफसी) के पूर्ण सत्र के दौरान यह बात कही।

    वित्त मंत्री ने कहा, विभिन्न देशों द्वारा राजकोषीय, मौद्रिक और संरचनात्मक उपायों को लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक कार्यनीति और संतुलित दृष्टिकोण अपनाने से उनको अपनी विकास क्षमता को प्राप्त करने में मदद कर मिल सकती है।

    आईएमएफ के कोटा की सामान्य समीक्षा के 15वें दौर (15वीं जीआरक्यू) की कोटे में बढ़ोतरी के बिना ही समाप्त होने की संभावना है। वित्त मंत्री ने कहा कि 16वें दौर पर सही तरीके और उचित समय सीमा में काम शुरू होना चाहिए। वित्त मंत्री के इस आधिकारिक दौरे के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, आर्थिक मामलों के सचिव अतनु चक्रवर्ती और अन्य अधिकारी भी उनके साथ थे।

  • मेंथा तेल की मांग घटी वैश्विक मंदी से, कीमतें 30 फीसदी गिरीं

    [object Promise]

    नई दिल्ली। वैश्विक मंदी के कारण प्राकृतिक मेंथा तेल की मांग कमजोर रहने के कारण भारत के मेंथा उत्पादक किसानों को इस बार उम्मीदों के मुताबिक फसलों का दाम नहीं मिल पा रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल मेंथा तेल के भाव में तकरीबन 30 फीसदी गिरावट आई है। पिछले साल मेंथा तेल का भाव अच्छा मिलने से उत्पाहित किसानों ने इस साल मेंथा की खेती में काफी दिलचस्पी दिखाई, जिससे उत्पादन में तकरीबन 10 फीसदी का इजाफा हुआ, लेकिन औद्योगिक मांग कमजोर होने के कारण कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है।

    भारत दुनिया में प्राकृतिक मेंथा तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है और दुनिया के कुल उत्पादन में भारत का तकरीबन 80 फीसदी योगदान है। खास बात यह है कि देश के कुल उत्पादन का करीब 75 फीसदी मेंथा तेल भारत निर्यात करता है।

    उत्तर प्रदेश के मेंथा तेल कारोबारी अरविंद अरोड़ा ने बताया कि इस साल देश में मेंथा तेल का उत्पादन तकरीबन 50,000 टन है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 10 फीसदी ज्यादा है। देश में सबसे ज्यादा मेंथा तेल का उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है, इसके बाद मध्यप्रदेश में भी अब मेंथा की खेती होने लगी है।

    उत्तर प्रदेश में बदायूं, बाराबंकी, चंदौसी और संभल प्राकृतिक मेंथा तेल का प्रमुख उत्पादक बाजार है। चंदौसी के कारोबारी आशुतोष रस्तोगी ने बताया कि पिछले साल मेंथा तेल का भाव जहां 1,800-1,900 रुपये प्रति किलो तक चला गया था वहां इस समय 1,240-45 रुपये प्रति किलो है।

    रस्तोगी ने बताया कि कृत्रिम मेंथा तेल का इस्तेमाल बढ़ने से भी प्राकृतिक मेंथा तेल के दाम में गिरावट आई है।

    एक अन्य कारोबारी आलोक जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश में अगले महीने मेंथा की नई फसल आने वाली है जिससे सप्लाई और बढ़ जाने से कीमतों पर दबाव रहेगा।

    देश के सबसे बड़े कमोडिटी वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बीते शुक्रवार को मेंथा तेल का अक्टूबर वायदा अनुबंध 1,204 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ जबकि पिछले साल 31 अक्टूबर को मेंथा तेल का वायदा भाव 1,846 रुपये प्रति किलो था। इस साल नौ जुलाई को मेंथा तेल का भाव एमसीएक्स पर 1,176 रुपये प्रति किलो तक लुढ़क गया।

    केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि वैश्विक मंदी के कारण मेंथा तेल की औद्योगिक मांग कमजोर बताई जा रही है, जबकि सप्लाई काफी ज्यादा है, जिससे मेंथा तेल उत्पादकों को उनके उत्पादों अच्छा भाव नहीं मिल रहा है।

    उन्होंने बताया कि दो साल पहले जर्मनी केमिकल कंपनी बास्फ की एरोमा प्लांट में आग लगने के बाद कृत्रिम मेंथा उत्पाद की सप्लाई प्रभावित होने से भारत से प्राकृतिक मेंथा तेल की मांग में जोरदार इजाफा हुआ था और घरेलू उत्पादकों को उनके उत्पादों की काफी ऊंची कीमत मिली थी।

  • 1 दिन की स्थिरता के बाद फिर घटे पेट्रोल, डीजल के दाम

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते दो सत्रों की तेजी के बाद फिर गिरावट दर्ज की गई हालांकि ब्रेंट क्रूड का भाव 60 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। तेल विपणन कंपनियों ने देश के चार प्रमुख महानगरों, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। डीजल के दाम भी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पांच पैसे जबकि चेन्नई में छह पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं।

    इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.17 रुपये, 75.82 रुपये, 78.78 रुपये और 75.99 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 66.06 रुपये, 68.42 रुपये, 69.24 रुपये और 69.77 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

    अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के दिसंबर अनुबंध में गुरुवार को 0.60 फीसदी की कमजोरी के साथ 60.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयॉर्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्र्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के दिसंबर डिलीवरी अनुबंध में 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 55.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार रहा था।

  • 92 हजार करोड़ रुपये देने होंगे एयरटेल, वोडोफोन और अन्य दूरसंचार कंपनियों को

    [object Promise]

    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित दूरसंचार कंपनियों को सरकार की बकाया राशि 92,000 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। इस राशि में जुर्माना और ब्याज भी शामिल हैं। समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के दायरे में शीर्ष अदालत द्वारा सुनाया गया यह एक महत्वपूर्ण फैसला है।
    न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि दूरसंचार कंपनियों को बकाया चुकाना होगा। दूरसंचार विभाग (डीओटी) की कुल मांग लगभग 92,000 करोड़ रुपये है।

    दूरसंचार कंपनियों की ओर से उनके वकीलों ने बकाया राशि लौटाने के लिए छह महीने का समय मांगा है।

    इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से कहा कि उचित समय सीमा ही दी जाए।

    शीर्ष अदालत दूरसंचार कंपनियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर उनके बकाये का भुगतान करने के लिए एक अलग आदेश भी जारी करेगी।

    इस मामले में शीर्ष अदालत ने अगस्त में आदेश सुरक्षित रखा था।

    दूरसंचार विभाग के अनुसार, एजीआर में लाभांश, हैंडसेट की बिक्री, किराया और बिक्री से हुआ मुनाफा आदि शामिल होना चाहिए।

    शीर्ष अदालत ने कहा कि ज्यादातर चीजें सरकार के एजीआर निर्धारण के तहत आएंगी और टेलीकॉम कंपनियों को भुगतान करना होगा।

    शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि एजीआर एक या दो को छोड़कर अधिकांश राजस्व के दायरे में शामिल होगा। नतीजतन एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और अन्य टेलीकॉम ऑपरेटरों को इस फैसले के बाद हजारों करोड़ रुपये अदा करने होंगे।

    दूरसंचार विभाग के अनुसार, सरकार को लाइसेंस शुल्क के रूप में देने के लिए प्रमुख दूरसंचार कंपनियों में भारती एयरटेल पर 21,682.13 करोड़ रुपये जबकि वोडाफोन आइडिया पर 19,822.71 करोड़ रुपये का बकाया है।

  • ऑडी इंडिया ने पेश की भीतर व बाहर बिल्कुल नई दोनों तरफ से, नई ऑडी ए6

    [object Promise]

    मुंबई । जर्मन लक्ज़री कार विनिर्माता ऑडी ने आज नई ऑडी ए6 को भारत में लांच किया। आकर्षक कीमत पर उपलब्ध यह कामयाब मॉडल ताकतवर 2.0L TFSI इंजन से लैस है जो 180kW (245 hp) की शक्ति और 370 NM टॉर्क पैदा करता जिसके दम पर कार महज़ 6.8 सेकिंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। पूरी तरह कनेक्टिड, आरामदेह, स्पोर्टी व नफासत से तराशी गई नई ऑडी ए6 45 TFSI अब भारत में सारी ऑडी डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। इसकी मूल्य रेंज रु. 54,20,000 से आरंभ होती है।

    इस लांच पर ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ”नई ऑडी ए6 के लांच के साथ हम इस कामयाब फुल साइज़ सिडैन की 8वीं जैनरेशन को प्रस्तुत कर रहे हैं जो इस सैगमेंट में कई इनोवेशंस के संग आई है। नई ऑडी ए6 सर्वोत्तम लक्ज़री और टेक्नोलॉजी का संगम है, इसके साथ हम देश में अपने पहले BS-VI अनुपालक मॉडल का भी प्रवेश करा रहे हैं। चाहे डिजिटलाइज़ेशन हो, आरामदेयता या स्पोर्टीनेस – नफासत से तराशी गई नई ऑडी ए6 लक्जरी क्लास में एक मल्टी-टैलेंट है और हमें विश्वास है कि यह भारत में हमारे बैस्ट-सैलिंग मॉडलों में से एक बनेगी।”

    ढिल्लों ने कहा, ”नई ऑडी ए6 एक ऐसी कार है जो उन्हें आकर्षित करेगी जो ड्राइव करने के साथ ही ड्राइव किया जाना भी पसंद करते हैं। यह फ्रंट और रियर सीट कम्फर्ट का मेल है जिसमें बहुत से गैजेट पेश किए गए हैं जो उपभोक्ताओं को बेहद पसंद आएंगे। नई ऑडी ए6 के इस लांच तथा 2020 में होने वाले विविध लांच के साथ हमें विश्वास है हम भारत में अपना कार पार्क बढ़ाएंगे।”

    ऑडी इंडिया की डिजिटलाइज़ेशन संबंधी गतिविधियों के बारे में श्री ढिल्लों ने कहा, ”भारत में हम ऑडी में डिजिटल ग्राहक केन्द्रित कदमों पर प्रमुखता से ध्यान दे रहे हैं। नई ऑडी ए6 के साथ हम ’माय ऑडी कनेक्ट’ ऐप को उद्घाटन ऑफर के अंतर्गत 31 दिसंबर 2019 तक बतौर कॉम्पलिमेंट्री ऑफर कर रहे हैं। ’माय ऑडी कनेक्ट’ ऐप ऑडी स्वामी की जीवनशैली को पूर्णता प्रदान करता है – हम भारत में कई फीचर पहली बार प्रस्तुत कर रहे हैं। तकनीक-चालित, नए ज़माने के समाधानों के जरिए हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक वह अनुभव करें जिसके लिए ब्रांड ऑडी सही मायनों में जाना जाता है और वह है- Vorsprung durch Technik ।”

    ऑडी इंडिया ने ऑगमेंटिड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी ऐलीमेंट पेश किए हैं जो ग्राहकों को एक ऐसी कार का लुक व फील देते हैं जिसे खरीद से पहले कॉनफिगर किया जा सकता है। अपने डिजिटल रिटेल इनिशिएटिव के तहत ऑडी इंडिया ई-कॉमर्स को अगले स्तर तक लेकर गई है जहां अब उपभोक्ता सीधे ऑनलाइन ऑडी शॉप (https://www.audiindia.in/audishop/) से मर्चेंडाइज़ खरीद सकते हैं।

    नई ऑडी ए6 – खासियतों पर एक नज़र

    ऑपरेटिव सिस्टम
    नया MMI टच रिस्पाँस ऑपरेटिंग और डिस्प्ले कॉन्सेप्टः दो टचस्क्रीन टैक्टाइल व अकाउस्टिक फीडबैक एवं इंटेलीजेंट टैक्स्ट इनपुट के साथ
    ऑनबोर्ड व ऑनलाइन सर्च के साथ नेचुरल लैंग्वेज वॉइस कंट्रोल
    फुल एचडी रिज़ोल्यूशन (1,920 x 720 pixels) के साथ ऑडी वर्चुअल कॉकपिट तथा स्टीयरिंग व्हील पर ऑपरेशन
    ऑडी ए6 में ड्राइवर प्रोफाइल जो 7 ड्राइवरों के लिए निजीकृत सैटिंग स्टोर कर सकता है

    इंफोटेनमेंट और ऑडी कनेक्ट
    MMI नेविगेशन प्लस, 25.65 सें.मी. (10.1 इंच) डिस्पले के साथ तथा MMI टच रिस्पाँस
    ड्राइवर की पसंद के आधार पर सैल्फ-लर्निंग फंक्शन के साथ नैविगेशन
    3डी साउंड के साथ बैंग एंड ओलुफसेन प्रीमियम साउंड सिस्टम
    ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस, ऑडी फोन बॉक्स और वासरलैस चार्जिंग के साथ ताकि कॉल्स की जा सकें व रिसीव की जाएं और फोन को सुविधा से चार्ज किया जा सके

    ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम

    फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसरों के साथ ऑडी पार्क असिस्ट
    लेन डिपार्चर वार्निंग

    ब्रोड-बेस्ड इलेक्ट्रिफिकेशन

    माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी (MHEV] माइल्ड हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) वाया बैल्ट ऑल्टरनेटर स्टार्टर और अतिरिक्त लिथियम-आयन बैटरी, 12V सबसिस्टम
    डभ्म्ट टेक्नोलॉजी कम्बशन इंजन स्विच्ड ऑफ होने के साथ कोस्टिंग होने देती है, हाई रिकुपरेशन पावर और ऐक्सटेंडेड स्टार्ट-स्टॉप ऑपरेशन इसकी विशेषताएं हैं
    डभ्म्ट सिस्टम को कार के सेंसर से जोड़ा गया है जिससे दक्षता व आराम में इजाफा हुआ है

    बॉडी एवं इंटीरियर
    लगेज कम्पार्टमेंट, बढ़ी हुई लोडिंग विड्थ और 530 लीटर क्षमता के साथ
    सेंसर-कंट्रोल्ड ऐक्टिवेशन के साथ इलेक्ट्रिक ट्रंक लिड, किकिंग मूवमेंट के माध्यम से
    मिश्रित स्टील और ऐल्युमीनियम कंस्ट्रक्शन के साथ बॉडी बेहतरीन कठोरता प्रदान करती है
    एयरोअकाउस्टिक और एयरोडायनमिक्स के साथ टॉप परफॉरमेंस
    नव विकसित लैदर/ लैदरेट सीटें
    बड़ी पैनोरामिक ग्लास सनरूफ

    सस्पेंशन
    डायरेक्ट रेश्यो प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग
    खराब सड़कों से निपटने के लिए विशेषतौर पर डिजाइन किए गए कम्फर्ट हैवी ड्यूटी सस्पेंशन
    इलेक्ट्रॉनिक चेसिस प्लैटफॉर्म ;म्ब्च्द्ध ऐडजस्टेबल कम्पोनेंट्स का नेटवर्क्ड कंट्रोल प्रदान करता है
    ऑडी ड्राइव सेलेक्ट डायनमिक हैंडलिंग सिस्टम, विभिन्न प्रोफाइल्स के साथ

    पावरट्रेन
    ऑडी ए6 TFSI esa 2.0L TFSI इंजन लगा है जो 180KW (245hp) की ताकत और 370 NM का टॉर्क पैदा करता है
    7 स्पीड एस-ट्रॉनिक ट्रांस्मिशन
    0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार केवल 6.8 सेकिंड में

    ऐक्सटीरियर एंड लाइटिंग डिजाइन

    तनी हुई रूफलाइन और शॉर्ट ओवरहैंग्स के साथ टेक्निकल, खूबसूरत डिजाइन
    चौड़ी, लो-सैट सिंगलफ्रेम ग्रिल, ताकत से तैयार एयर इनलेट
    व्हील्स पर शानदार कॉन्टूर, साइड-व्यू के साथ, त्रिआयामी आकार का रियर
    हाई-रिज़ोल्यूशन हाई बीम के साथ मैट्रिक्स एलईडी हैडलाइट्स, डायनमिक लाइट फंक्शन

    इंटीरियर डिज़ाइन, रंग और सामग्री
    क्लीन डिजाइन, आर्किटेक्चर का निर्बाध फ्यूज़न और ऑपरेटिंग कॉन्सेप्ट के साथ इंटीरियर
    लगभग अदृश्य इंटिग्रेटिड 25.65 सें.मी. (10.1 इंच) डिस्प्ले, केवल कुछ बटन और कंट्रोल्स
    इंटीरियर के लिए ऐम्बियेंट कॉन्टूर लाइटिंग
    मदर ऑफ पर्ल बीज और ओकापी ब्राउन रंग-संयोजनों में उपलब्ध इंटीरियर
    4-ज़ोन एयर कंडीशनिंग
    मेटल फिनिश वालनट ब्राउन में इन-लेज़
    रियर में ऑडी म्यूज़िक इंटरफेस
    स्टीयरिंग कॉलम का इलेक्ट्रिक ऐडजस्टमेंट
    ड्राइवर साइड सीट और मिरर के लिए मैमोरी फंक्शन
    73 L फ्यूल टैंक
    45.72cms (18”) अलॉय व्हील्स पर 225/55 R18 सेक्शन टायर

    ऑडी के बारे में…

    ऑडी, डुकाटी व लम्बॉर्गिनी ब्रांडों के साथ ऑडी ग्रुप प्रीमियम सैगमेंट के ऑटोमोबाइल व मोटरसाइकिल के सबसे सफल विनिर्माताओं में से एक है। ऑडी ग्रुप दुनिया के 100 से ज्यादा बाजारों में उपस्थित है तथा 13 देशों में 18 स्थानों पर उत्पादन करता है। ऑडी एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनियों में शामिल हैंः ऑडी स्पोर्ट जीएमबीएच (नेकरसुल्म), ऑटोमोबिलि लम्बॉरगिनी एस.पी.ए. (सेंट अगाता बोलोग्नीज़, इटली) तथा डुकाटी मोटर होल्डिंग एस.पी.ए. (बोलोग्ना, इटली)।

    वर्ष 2018 में ऑडी ग्रुप ने अपने ग्राहकों को ऑडी ब्रांड के लगभग 1.812 मीलियन ऑटोमोबाइल्स, लम्बोरगिनी ब्रांड की 5,750 स्पोर्ट्स कारों व डुकाटी ब्रांड की लगभग 53,004 मोटरसाइकिलों की बिक्री की। ऑडी एजी ने 2017 वित्तीय वर्ष में 60.1 अरब यूरो का राजस्व अर्जित किया तथा 5.1 अरब यूरो का परिचालन लाभ कमाया। आज, दुनिया भर में ऑडी के लिए लगभग 90,000 लोग काम करते हैं, जिनमें से 60,000 जर्मनी में हैं। ऑडी मोबिलिटी के भविष्य के लिए सस्टेनेबल उत्पादों व टेक्नोलॉजी पर ध्यान केन्द्रित करती है।