Category: business

  • Indira Rasoi Yojana: अशोक गहलोत की इस योजना के सामने केंद्र भी फेल

    Indira Rasoi Yojana: भारत आज विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत की नीतियों की सराहना हो रही है। जो देश आज से पहले भारत का मजाक बनाते थे वह आज भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने आतुर हैं। लेकिन विकास के इस अमृतकाल में भी अभी भारत पूर्ण रूप से गरीबी से मुक्त नहीं हुआ है। भारत में आज भी कई लोग ऐसे हैं जिन्हें पेट भर भोजन नहीं मिलता। कई दिन उन्हें भूखे ही सोना पड़ता है। भारत सरकार वैसे तो गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू करती है लेकिन जमीनी स्तर पर उस योजना का लाभ उन्हें मिलता है यह कहना मुश्किल है। 

    वही राजस्थान की गहलोत सरकार ने गरीबों को भूखा न सोना पड़े इसके लिए एक ऐसी योजना की शुरुआत की है जो राजस्थान में काफी लोकप्रिय है। अशोक गहलोत की इस योजना का नाम है इंदिरा रसोई योजना। इस योजना के तहत व्यक्ति को 8 रूपये में भरपेट भोजन खिलाया जाता है। इस योजना का संचालन इस उद्देश्य से गहलोत सरकार ने किया कि राजस्थान में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। 

    गहलोत ने इस योजना का शुभारम्भ 20 अगस्त 2020 को किया था। इस योजना को 358 रसोइयों के जरिये 213 नगरीय निकायों में चलाया जा रहा है। वही सरकार इस साल इस योजना में रसोइयों की संख्या 1000 कर देगी। सरकार ने बजट सत्र के दौरान इसकी घोषणा की और इस योजना के लिए 150 करोड़ रुपये का बजट बनाया। राजस्थान की गहलोत सरकार ने गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए इस योजना पर खर्च करने का निर्णय लिया है। 

    जानें गहलोत की इंदिरा रसोई योजना की ख़ास बातें –

    इंदिरा रसोई योजना के तहत महज 8 रूपये में आपको भर पेट भोजन करवाया जाता है। 

    खानें में सब्जी,दाल रोटी,चावल और अचार मिलता है। 

    प्रत्येक थाली पर राज्य सरकार 17 रूपये का अनुदान देती है। 

    इस योजना के तहत भोजन सुबह 8 से तीन और शाम 5 से 9 बजे तक परोसा जाता है। 

    जो लोग इंदिरा रसोई में खाना खानें जाते हैं उनको सम्मान के साथ खाना खिलाया जाता है। 

    यह योजना हर उस गरीब के लिए अमृत्व साबित हुई है जिसे दो वक्त की रोटी नसीब नहीं होती थी। 

  • IRCTC Tour Package: रेलवे के इस पैकेज से करें वैष्णो देवी, वृंदावन, हरिद्वार, मथुरा, ऋषिकेश कई जगहों की यात्रा

    IRCTC Tour Package: भारत देवी-देवताओं की जन्म भूमि है। भारत के लोगों का मन आध्यात्म से जुड़ा है। प्रति वर्ष हजारों लोग अपनी आस्था के अनुसार देवी-देवताओं के दर्शन करने जाते हैं। वैष्णो देवी के धाम जाना हर हिन्दू का सपना है। मान्यता है कि जो व्यक्ति माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। लेकिन टूर पैकेज की समस्या के चलते कई लोग माता रानी के दर्शन करने नहीं पहुंच पाते। 

    अब लोगों को इस समस्या से राहत देते हुए भारतीय रेलवे एक नया टूर पैकेज (IRCTC Tour Package ) लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज का संचालन एक भारत श्रेष्ठ भारत, देखो अपना देश योजना हुआ है। रेलवे का यह टूर पैकेज 11 दिन और 10 रातों का है। यह 11 अगस्त 2023 से शुरू होगा और 21 अगस्त 2023 को खत्म होगा। 

    रेलवे के इस नए  टूर पैकेज के माध्यम से आप वैष्णो देवी के साथ  वृंदावन, हरिद्वार, मथुरा, ऋषिकेश, आगरा, अमृतसर, अयोध्या की यात्रा कर सकेंगे। यात्रा कोलकाता से आरम्भ होगी और  दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाकर रुकेगी। रेलवे लोगों को भारतीय संस्कृति और इतिहास से जोड़ना चाहती है। अब अगर हम इस पैकेज के खर्च की बात करें तो। कम्फर्ट क्लास के लिए एक व्यक्ति का किराया 30,300,  स्टैंडर्ड क्लास के लिए 27,400 और इकोनॉमी क्लास के लिए 17,700 है। रेलवे ने किराए में 33 प्रतिशत की छूट दी है। आपको रेलवे के टूर पैकेज में  रहने, खाने, बीमा और टूर मैनेजमेंट की सुविधा मिलेगी। 

  • Ladli Behna Yojna Application: लाडली बहना योजना का अभी करें आवेदन और पाएं प्रति माह 1 हजार रूपये

    Ladli Behna Yojna Application: मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने को है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों की जनता  लुभाने की कवायद में लग गई हैं। इसी सिलसिले में शिवराज सिंह चौहान ने महिला वोट बैंक को बीजेपी के पक्ष में करने और  महिलाओं को एक हजार रूपये प्रति माह आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना का संचालन किया। 

    शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना के तहत अब तक महिलाओं के खाते में दो किस्तें भेजी जा चुकी हैं। शिवराज सरकार का संकल्प है कि वह महिलाओं को प्रति माह हजार रूपये इस योजना के तहत देंगे। वही जो महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकीं।  25 जुलाई से इसका आवेदन शुरू हो गया है अब इच्छुक महिलाएं अपना आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकती हैं। 

    आवेदन के नियम- 

    अगर आप लाडली बहना योजना के लिए आवदेन करना चाहते हैं तो आपको  पंचायत केंद्रों, लेखपाल, सचिव या प्रधान से आवेदन पत्र लेना होगा। 

    आवेदन पत्र में अपनी सम्पूर्ण  जानकारी भरनी होगी और उसे जमा करना होगा। 

    इस योजना के लिए सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला, परित्यक्ता, विधवा महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। 

    आवदेन करने वाली महिला की उम्र 23 वर्ष से 60 होनी चाहिए। 

    महिला मध्यप्रदेश की निवासी होनी चाहिए। 

    कब शुरू हुई योजना –

    मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए  लाडली बहना योजना का शुभारम्भ 15 मार्च 2023 को किया। इस योजना में पहले चरण के लिए आवेदन 25 मार्च तक हुए। वही दूसरे चरण के लिए आवेदन 25 जुलाई से आरम्भ हुए हैं। अब वह महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं जो पहले चरण में इस योजना का लाभ उठाने से वंचित रह गईं। 

  • Stock Market Opening: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत

    Stock Market Opening:  शेयर बाजार में आज गिरावट की ही तरफ शुरुआत हुई है और कई दिनों के बाद आज लाल निशान में कारोबार देखा जा रहा है. बाजार खुलते ही बैंक निफ्टी में गिरावट देखी गई है. हालांकि निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत सपाट सी देखी गई पर बैंक निफ्टी में ओपनिंग मिनटों में ही कमजोरी गहरा गई.

    आज कैसे खुला बाजार

    आज बाजार की सपाट ओपनिंग हुई है और सेंसेकस-निफ्टी लगभग कल के ही स्तरों पर कारोबार कर रहे हैं. बीएसई का सेंसेक्स 0.47 अंक की नाममात्र की गिरावट के साथ 66,266.35 पर खुला है. वहीं एनएसई का निफ्टी 0.15 अंक गिरकर 19,659.75 के लेवल पर खुला है.

    सेंसेक्स और निफ्टी के हाल

    सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में मजबूती देखी जा रही है और 17 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. इसके अलावा निफ्टी के शेयरों में बराबर की टक्कर चल रही है. इसके 50 में से 25 शेयर मजबूती पर तो 25 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं.

    सेक्टरवार कैसा दिख रहा है कारोबार

    सेक्टोरल इंडेक्स में मीडिया शेयर सबसे ज्यादा 1.23 फीसदी उछले हैं और एफएमसीजी में 0.52 फीसदी की तेजी है. फार्मा और पीएसयू बैंक शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. हेल्थकेयर, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में उछाल दर्ज किया जा रहा है.

    किन शेयरों में उछाल, किन में है गिरावट

    आज सेंसेक्स के शेयरों में एमएंडएम, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, नेस्ले, एशियन पेंट्स, एसबीआई, विप्रो, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, आईटीसी, भारती एयरटेल और इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में मजबूती देखी जा रही है. गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक के अलावा टीसीएस, बजाज फिनसर्व, टाइटन, मारुति, टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

    कैसी रही बाजार की प्री-ओपनिंग

    आज बाजार की प्री-ओपनिंग में निफ्टी लगभग सपाट था और सेंसेक्स में मामूली गिरावट देखी जा रही थी. एनएसई का निफ्टी 7.75 अंक गिरकर 19652.15 के लेवल पर था. वहीं बीएसई का सेंसेक्स 67.90 अंक या 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 66198.92 के लेवल पर था.

  • RuPay Credit Card on UPI: यूपीआई क्रेडिट कार्ड की कौन से बैंक दे रहे हैं सुविधा

    RuPay Credit Card on UPI:  देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई (UPI) की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है.आरबीआई (RBI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश भर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) अपनाने वाले लोगों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. अब ग्राहक क्रेडिट कार्ड से भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. बीते साल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यूजर्स को अपने रूपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई ऐप्स से लिंक करने की अनुमति दी थी.

    बता दें कि साल 2022 रूपे क्रेडिट कार्ड ऑन यूपीआई (Rupay Credit Card on UPI) सुविधा की शुरुआत हुई थी. आसान भाषा में समझें तो क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट का लाभ सिर्फ रूपे क्रेडिट कार्ड के यूजर्स उठा सकते हैं. इसलिए रूपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई क्रेडिट कार्ड भी कहते है. रूपे क्रेडिट कार्ड से आप बिल्कुल वैसे ही यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे, जैसा कि बैंक अकाउंट से करते हैं. बस यहां पैसे आपके रूपे क्रेडिट कार्ड से कटेंगे.

    पर्सन टू पर्सन पेमेंट नहीं कर सकते-

    अब आप पड़ोस के दुकान पर स्कैन कर क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट कर सकेंगे. हालांकि रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिए आप केवल मर्चेंट यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन कर ही पेमेंट कर सकते हैं या ऑनलाइन मर्चेंट को पेमेंट कर सकते हैं. पी2पी, क्रेडिट कार्ड का बिल भरना जैसे कुछ पेमेंट नहीं कर सकते हैं. BHIM ऐप के अलावा PhonePe, Paytm, Google Pay, Slice, MobiKwik, PayZapp, Freecharge जैसे चुनिंदा यूपीआई ऐप्स पर कुछ बैंकों के रूपे क्रेडिट लाइव हो चुके हैं.

    BHIM ऐप पर अब तक 11 बैंकों के रूपे क्रेडिट कार्ड-

    बता दें कि एनपीसीआई संचालिच भीम ऐप पर अब तक 11 बैंकों के रूपे क्रेडिट कार्ड को लिंक कर सकते हैं.
    1. एक्सिस बैंक
    2. बैंक ऑफ बड़ौदा
    3. केनरा बैंक
    4. एचडीएफसी बैंक,
    5. आईसीआईसीआई बैंक
    6. इंडियन बैंक
    7. कोटक महिंद्रा बैंक
    8. पंजाब नेशनल बैंक
    9. एसबीआई
    10. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
    11. यस बैंक

    BHIM ऐप से रूपे क्रेडिट कार्ड को कैसे लिंक करें-

    • सबसे पहले भीम ऐप को ओपन करें.
    •  इसके बाद लिंक्ड बैंक अकाउंट पर क्लिक करें.
    • अब + पर क्लिक करने पर Add Account में 2 ऑप्शन दिखता है- Bank Account और Credit Card.
    • Credit Card पर क्लिक करने के बाद संबंधित कार्ड पर क्लिक करने पर आपके मोबाइल नंबर से लिंक क्रेडिट कार्ड की डिटेल आ जाएगी.
    • अब क्रेडिट कार्ड के अंतिम 6 अंक और वैलिडिटी डालें.
    • इसके बाद मोबाइल पर आए OTP दर्ज करें.
    • यूपीआई पिन बनाएं. इस तरह रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
    • अब मर्चेंट UPI QR कोड को स्कैन करें और रूपे क्रेडिट कार्ड सेलेक्ट कर यूपीआई पिन दर्ज कर पेमेंट को पूरा करें.

  • Tomato Prices: 300 रुपये प्रति किलो टमाटर के दाम ?

    Tomato Prices Rise: किचन में रोजाना इस्तेमाल होने वाला टमाटर अब आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहा है. कई थोक विक्रेताओं के मुताबिक टमाटर के दामों में लगी आग और भड़कने वाली है और इसकी रिटेल कीमतें 300 रुपये प्रति किलो तक जा सकती हैं. टमाटर के दाम पिछले एक महीने से आसमान पर पहुंचे हुए हैं. भारी बारिश के कारण टमाटर उत्पादक इलाकों में इसके उत्पादन और सप्लाई में आ रही दिक्कतों की वजह से ऐसा हो रहा है.

    क्यों चढ़ रहे हैं टमाटर के दाम

    एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग कमिटी (APMC) के सदस्य कौशिक ने पीटीआई को बताया कि टमाटर, शिमला मिर्च जैसी कई मौसमी सब्जियों के दाम में जोरदार इजाफे के बाद इनकी बिक्री में बेतहाशा गिरावट आई है. इसके कारण थोक बाजार विक्रेताओं सहित रिटेल विक्रेताओं को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि टमाटर के दाम अब 160 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 220 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं और जिसके चलते रिटेल बाजार में भी इस सब्जी के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है. 

    मदर डेयरी पर 259 रुपये प्रति किलो पर मिल रहा टमाटर

    इसी बीच मदर डेयरी ने अपने सफल रिटेल स्टोर्स के जरिए बुधवार को टमाटर को 259 रुपये प्रति किलो के रेट पर बेचना शुरू कर दिया है. आजादपुर मंडी के थोक विक्रेता संजय भगत ने पीटीआई को बताया कि हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और भारी बारिश के कारण सब्जियों को लाने-ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह से उत्पादकों से टमाटर सहित सब्जियों की ढुलाई में सामान्य समय से 6-8 घंटे ज्यादा लग रहे हैं. इसकी वजह से टमाटर के दाम 300 रुपये प्रति किलो तक जा सकते हैं. इसके अलावा हिमाचल और कर्नाटक के साथ महाराष्ट्र से आने वाली सब्जियों की क्वालिटी में भी गिरावट देखी जा रही है जिसके चलते इनकी बिक्री में दिक्कतें आ रही हैं.

    300 रुपये तक जा सकते हैं टमाटर के दाम

    सब्जी मंडियों के थोक विक्रेताओं के मुताबिक आने वाले समय में टमाटर के दाम 300 रुपये प्रति किलो तक जा सकते हैं. यहां तक कि दिल्ली से सटे नोएडा में तो टमाटर 300 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिक ही रहा है. हालांकि केंद्र सरकार टमाटर की चढ़ती कीमतों के मद्देनजर एक्शन में आई और 14 जुलाई से घटे हुए रेट्स पर टमाटर की बिक्री करवानी शुरू की. इसके चलते राजधानी दिल्ली और और एनसीआर में टमाटर की कीमतें नीचे आई थीं पर सप्लाई में कमी के बाद ये फिर से ऊपर चढ़ने लगे हैं. उपभेक्ता मामले मंत्रालय के मुताबिक बुधवार को टमाटर के दाम 203 रुपये प्रति किलो पर थे जबकि मदर डेयरी के सफल स्टोर्स पर ये 259 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिक रहा था.

  • ITR Filing: अलर्ट! इन लोगों को भरना ही होगा इनकम टैक्स रिटर्न

    Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना काफी जरूरी होती है. वहीं लोगों की अलग-अलग इनकम के लिहाज से इनकम टैक्स स्लैब लागू होती है. वहीं आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139 के तहत कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति की आय मूल छूट सीमा से ऊपर है या यदि किसी व्यक्ति ने कुछ निर्दिष्ट लेनदेन किए हैं तो आईटीआर दाखिल करना अनिवार्य है. हालांकि जिन लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है और वो लोग इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं तो इनकम टैक्स विभाग नोटिस भी भेज सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना जरूरी है.

    इनकम टैक्स रिटर्न

    वित्त वर्ष 2022-23 (आयु 2023-24) के लिए 60 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के लिए पुराने टैक्स रिजीम के मुताबिक छूट सीमा 2.5 लाख रुपये सालाना और नए टैक्स रिजीम के मुताबिक मूल छूट सीमा 3 लाख रुपये है. वहीं पुराने टैक्स रिजीम के मुताबिक 60 से 80 वर्ष के बीच के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मूल छूट सीमा 3 लाख रुपये है, वहीं 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए छूट की सीमा पुरानी कर व्यवस्था के तहत 5 लाख रुपये है.

    इन कारणों की वजह से भी दाखिल करना होगा इनकम टैक्स रिटर्न

    – अगर किसी व्यक्ति ने एक या अधिक चालू और बचत बैंक खातों में क्रमश: 1 करोड़ रुपये या 50 लाख रुपये से अधिक जमा किया है तो इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना जरूरी है. 
    – अगर किसी व्यक्ति ने अपने लिए या किसी अन्य व्यक्ति के लिए विदेश यात्रा पर 2 लाख रुपये से अधिक खर्च किया है.
    – एक वर्ष में बिजली भुगतान पर 1 लाख रुपये से अधिक खर्च किया गया है. 
    – भारत के बाहर किसी संपत्ति का लाभकारी स्वामी या लाभार्थी है.
    – विदेश में बैंक खाता हो.
    – वित्त वर्ष 2022-23 (आयु 2023-24) में 25000 रुपये या उससे अधिक का टीडीएस/टीसीएस काटा गया हो. वरिष्ठ नागरिकों के मामले में वित्त वर्ष 2022-23 (AY 2023-24) में 50000 रुपये से अधिक का टीडीएस/टीसीएस काटा गया है.
    – पेशेवरों के लिए, यदि सकल प्राप्तियां 10 लाख रुपये से अधिक हैं तो उन्हें आईटीआर दाखिल करना होगा.

  • Pension Scheme For Unmarried: अगर नहीं हुई है शादी तो सरकार देगी पेंशन

    Pension Scheme For Unmarried: मनुष्य एक सामजिक प्राणी है उसका जीवन कई तरीके की सामजिक व्यवस्थाओं से बंधा है। समाज की इन्हीं रस्मों में से एक है विवाह की रस्म। एक उम्र के बाद लड़का हो या लड़की दोनों पर विवाह का दबाव समाज और परिवार वालों के द्वारा बनाया जाता है। लेकिन कई लोग समाज में ऐसे भी हैं जो विवाह से दूरी बना लेते हैं और अपना पूरा जीवन अकेले रहना पसंद करते हैं। 

    वही अब हरियाणा सरकार ने अविवाहित लोगों के लिए एक ऐसी घोषणा की है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। असल में हरियाणा सरकार ने अविवाहितों को पेंशन देने की घोषणा की है। पेंशन का लाभ उन पुरुषों को भी मिलेगा जिनकी पत्नी की मृत्यु हो गई है। सरकार द्वारा अविवाहित और विदुर पुरुष को 2,750 दिया जाएगा। अब अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और इन दोनों वर्गों में से आते हैं तो सरकार की इस योजना का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। 

    किन अविवाहितों को मिलेगा लाभ –

    जो महिला और पुरुष अविवाहित हैं और उनकी उम्र 45 से 60 साल तक है वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

    व्यक्ति की सालाना इनकम  1 लाख 80 हजार तक होनी चाहिए। 

    व्यक्ति हरियाणा का निवासी होना चाहिए। 

    व्यक्ति के पास हरियाणा की वैलिड आईडी होनी चाहिए। 

    सरकार द्वारा व्यक्ति को 2,750 रूपये की पेंशन दी जाएगी। 

    जानें किन विदुरों को मिलेगी पेंशन –

    व्यक्ति की पत्नी का देहांत हो चुका हो। 

    व्यक्ति हरियाणा का निवासी हो। 

    व्यक्ति की उम्र आयु 40 से 60 वर्ष हो। 

    व्यक्ति की सालाना इनकम 3 लाख रुपये हो। 

    जानें हरियाणा में कितने अविवाहित और कितने विदुर –

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुताबिक हरियाणा में अविवाहितों की संख्या में प्रति वर्ष इजाफा हो रहा है। वर्तमान में हरियाणा में अविवाहितों की संख्या राज्य में 65 हजार और विधुरों की संख्या 5,687 है। पेंशन की योजना पर प्रति वर्ष 240 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 

    बता दें हरियाणा में विदुर और अविवाहित की संख्या में इजाफा का कारण बेटियों का कम होना है। बीबीसी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरियाणा में 1 हजार पुरुष पर महिलाओं की संख्या 877 है। हालाकि राज्य के मुताबिक लड़कियों की संख्या में इजाफ हुआ है और अब यह 923 हो गई है। हरियाणा में शादियां न होने का एक बड़ा कारण लोगों के पास बेहतर रोजगार न होना भी है। हरियाणा में बेरोजगारी 37.4 प्रतिशत है। 

  • ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी टैक्स लगने से क्या बदलाव

    भारत में ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में सरकार की तरफ से ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स वसूलने की तैयारी हो गई है. सरकार अब ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी टैक्स वसूलेगी. इसमें हॉर्स रेसिंग, कसीनो जैसे ऑनलाइन गेम्स शामिल हैं. दरअसल, ऑनलाइन गेम्स पर लगने वाले पैसे सट्टेबाजी के दायरे में आते थे. मगर अब सरकार ने इसको लीगल कर के इसपर 28 फीसदी टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है. देश में ऑनलाइन गेम्स, कैसिनो और हॉर्स रेसिंग पर टैक्स वसूली 1 अक्टूबर से लागू होगी. वहीं सरकार नियम लागू होने के 6 महीने बाद इसकी समीक्षा करेगी. अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स से यूजर्स पर क्या असर होगा तो आईये जानते हैं डिटेल में…

    अभी, ऑनलाइन गेमर्स और पोकर खिलाड़ियों को गेमिंग कंपनी द्वारा ली जाने वाली फीस के अलावा, दांव लगाने या जीतने वाले पैसे पर कोई एक्स्ट्रा टैक्स नहीं देना पड़ता है. लेकिन नया नियम लागू होने के बाद हर चांस के टोटल अमाउंट पर सीधे 28% कर का भुगतान करना होगा. इसलिए, ऑनलाइन गेम और पोकर खेलने के लिए उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

    नए नियम के बाद लोगों को तीन चीज़ें चुकानी होंगी: पहला, खेल में कुल धनराशि पर 28% टैक्स. दूसरा, वे जो पैसा जीतते हैं उस पर 30% टैक्स लगता है. और तीसरा, गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म भाग लेने के लिए अपनी फीस लेगा. इसलिए, गेम खेलने पर खिलाड़ियों को अलग-अलग तरीकों से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.

    सट्टेबाजी को मिलेगा बढ़ावा

    दरअसल, क्रिकेट, कबड्डी, लूडो, ताश जैसे खेल में पैसे दांव लगाना सट्टेबाजी और जुआ के दायरे में आते हैं. लेकिन वहीं, जब ये गेम ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर होते हैं तो इन्हें लीगल बना दिया जाता है. सट्टेबाजी और फरेब के गेमों पर बैन लगाने की बजाय उन्हें स्टार्टअप की छूट मिली है. स्किल और सट्टेबाजी के नाम पर ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स वसूला जायेगा. भारत के कानून के अनुसार सट्टेबाजी के किसी भी खेल को इजाजत नहीं मिल सकती. लेकिन ऑनलाइन गेमिंग पर इसे लीगल कर दिया गया है.

    टैक्स चोरी होगी कम

    फिलहाल विदेशी गेमिंग कंपनियों से GST वसूलने के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं. लेकिन ज्यादातर विदेशी ऑफशोर कंपनियां बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी कर रही हैं. पिछले तीन सालों में लगभग 58 हजार करोड़ की प्राइज मनी पर टैक्स नहीं चुकाने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गेमिंग कंपनियों को नोटिस जारी किया है.

    वहीं, अभी भी कई गेमिंग कम्पनियां 30 हजार करोड़ के टैक्स चोरी मामले में शामिल हैं. ईडी, आयकर, पुलिस और अदालतों के रडार में चल रही गेमिंग कम्पनियों से टैक्स की वसूली के लिए सख्त कानून बनाने के साथ उनसे हो रहे नुकसान को रोकने के लिए प्रभावी नियामक बनाने की सख्त जरूरत है. ऐसे में अब 28% टैक्स लगने से टैक्स चोरी जैसे मामले अब कम हो सकते हैं.

    ऐसे समझिये टैक्स कैलकुलेशन

    अभी ऑनलाइन गेमिंग पर 18% टैक्स लगता है. जिसे बढाकर अब 28 फीसदी करने की तैयारी है. अब यूजर्स को ऑनलाइन गेमिंग पर जीते गए अमाउंट पर 28 फीसदी टैक्स देना होगा. इसको ऐसे समझिए कि अगर कोई ऑनलाइन गेमर गेम में 500 रुपये जीतता है और उसकी एंट्री फीस गेम के लिए 100 रुपये है तो टीडीएस होगा –

    500 -100 =400 (नेट विन्निंग्स ) और टोटल अमाउंट 400-28% = Rs.288 होगी। यानी आपको 400 रुपये के गेम पर 288 रुपये मिलेंगे.

  • Master Digital Marketing Programme: AI के बनें मास्टर और पाएं करोड़ों का पैकेज

    तकनीकी: AI  ने लोगों की जिंदगी बदल दी है। अब कोई भी काम हो व्यक्ति आसानी से AI का उपयोग करता है और निपटा लेता है। आप जो सोचते हैं उसे AI झटपट कर देता है। लेकिन बदलती तकनीकी के इस समय में हर कोई AI का बेहतरीन तरीके से उपयोग नहीं कर पा रहा है। अगर आप AI के मास्टर हैं तो आप महीनों में लाखों की इनकम कर सकते हैं और आपको सालाना करोड़ों रूपये का पैकेज मिलेगा। लेकिन अगर आपको AI नहीं आता है और आप इस AI जगत में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको यह कोर्स जरूर कर लेना चाहिए। 

    Master Digital Marketing Programme With Chat GPT & Latest AI Tools एक ऐसा कोर्स है जिसे अगर आप कर लेते हैं तो आपको इससे AI के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का मौका मिलेगा। क्योंकि चैट जीटीपी के आने से तकनीकी क्रांति आ गई है। अब लोग ब्लॉग लिखने से लेकर अपने ऑफिस के काम के लिए चैट जीटीपी का उपयोग एक असिस्टेंट के रूप में करते हैं। वही यदि आप यह कोर्स कर लेते हैं तो आपको AI के हर टूल के विषय में उम्दा ज्ञान होगा जिसकी मदद से आप अपने करियर को एक नई दिशा दे पाएंगे। 

    कहाँ मिलेगी जॉब –

    यदि आप AI के मास्टर हैं तो आपके लिए प्रत्येक क्षेत्र में रोजगार के अवसर हैं। आप चाहें मीडिया के क्षेत्र में जाएँ या विज्ञान के, कला में या कृषि में आपको हर जगह अच्छा रोजगार मिल जाएगा। इसके अलावा आपको AI  की मदद से विदेशों में भी बेहतर जॉब मिल सकती है।