Category: business

  • LIC की यह योजना दे रही है दमदार पेंशन

    बिजनेस: बचत करना हर व्यक्ति के स्वाभाव में होता है। लोग अपने बेहतर भविष्य की कल्पना के साथ अपनी सैलेरी से कुछ धन बचाते हैं और उसे अलग -अलग जगह पर निवेश करते हैं। कई लोग निवेश के लिए शेयर मार्केट को चुनते हैं तो कई लोग फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर विश्वास करते हैं। लाइफ इंश्योरेंश बीमा निगम(LIC) अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई निवेश की स्कीम चलाती है। एलआईसी की स्कीम में निवेश करने से निवेशकों को उम्दा रिटर्न मिलता है और आपका मूलधन सुरक्षित भी रहता है। वही आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी स्कीम के विषय में बताने जा रहे हैं जिसमें अगर आप अपना धन लगाते हैं तो यह आपको पेंशन देती है। 

    जानें क्या है LIC स्कीम-

    असल में हम LIC की सरल पेंशन योजना के विषय में बात कर रहे हैं। LIC की इस योजना को 40 वर्ष की उम्र से लेकर 80  उम्र का व्यक्ति खरीद सकता है। योजना में निवेश पति-पत्नी दोनों साथ में कर सकते हैं। 6 माह में आप LIC की इस स्कीम में सरेंडर कर सकते हैं। यदि किसी कारण वश योजना में निवेश करने वाले निवेशक की मृत्यु हो जाती है तो आपका धन आपके नामिनी को प्राप्त होगा। 

    LIC  की यह स्कीम रिटायरमेंट प्लान के लिए बेस्ट साबित हुई है। इस योजना में आप सालाना 12 हजार रूपये  कर सकते हैं। LIC की  इस स्कीम में निवेश की कोई सीमा नहीं है आप अपनी इच्छा के मुताबिक इसमें धन निवेश कर सकते हैं। वही इसमें आपको सालाना, छमाई ,तिमाई या मासिक रूप से पेंशन प्राप्त होती है। आपको LIC की इस स्कीम से कितने रूपये की पेंशन प्राप्त होगी यह आपके निवेश की राशि परनिर्भर करता है। अगर आप एलआईसी की इस योजना में 30 लाख रुपये की Annuity खरीदते  है, तो आपको हर महीने 12,388 रुपये राशि पेंशन के रूप में मिलेगी। 

  • ITR Filing: भरना होगा मृत व्यक्ति का इनकम टैक्स, यह हैं नियम

    ITR Filing: इनकम टैक्स कौन भरेगा इसे लेकर हम हमेशा कन्फ्यूज रहते हैं। क्योंकि इनकम टैक्स तो उन लोगों को भी नहीं छोड़ता जो लोग मर चुके हैं। हाँ ठीक सुना आपने मरे हुए लोगों का भी इनकम टैक्स फ़ाइल होता है। अब आप कन्फ्यूज होंगे की कैसे और कौन इन मरे हुए लोगों का इनकम टैक्स फाइल करता होगा। असल में मरे हुए व्यक्ति का इनकम टैक्स उसका क़ानूनी कागजात के मुताबिक जो उत्तराधिकारी होगा वही फ़ाइल करेगा और उसे ही मृत व्यक्ति का इनकम टैक्स भरना होगा। 

    मृत व्यक्ति का इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return of a deceased person) भरने के लिए अगर उत्तराधिकारी तैयार है तो उसे पहले अपना नाम उत्तराधिकारी के रूप में रजिस्टर करवाना होगा। इसके बाद वह मृत व्यक्ति का इनकम टैक्स फाइल कर सकता है। उसे इसका भुगतान भी करना होगा। उत्तराधिकारी यदि चाहे तो वह रिफंड के लिए अप्लाई कर सकता है। इसके साथ ही यदि वह रिफंड के लिए अप्लाई नहीं करता है तो इनकम टैक्स फाइल की प्रक्रिया नार्मल उसी तरह होगी जैसे मृत व्यक्ति के जीवित रहने पर होती। 

    कैसे मृत व्यक्ति का फाइल करें इनकम टैक्स –

    सबसे पहले आपको स्वयं को क़ानूनी उत्तराधिकारी के रूप में रजिस्टर करना होगा। 

    जब आप क़ानूनी उत्तराधिकारी के रूप में रजिस्टर कर लें तो ITR Filing फॉर्म को डाउनलोड कर लें। 

    फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसमें अपनी सम्पूर्ण जानकारी सही तरीके से भर लें। 

    फॉर्म भरते समय यह भी ध्यान दें की फॉर्म की XML फाइल जेनरेट होनी चाहिए, क्योंकि सिर्फ XML फॉर्मेट में ही इसे अपलोड किया जा सकता है। 

    पैन कार्ड की डीटेल्स वाले ऑप्शन में कानूनी उत्तराधिकारी को अपनी डीटेल्स देनी होंगी।  

    ITR फॉर्म नाम और असेसमेंट ईयर का ऑप्शन सेलेक्ट करें। 

    XML फाइल अपलोड करने और डिजिटल रूप से हस्ताक्षर करने के बाद, फॉर्म सब्मिट हो जाएगा।

  • Gold Price Today: सोने चांदी के दाम में दर्ज हुई गिरावट

    Gold Price Today: भारतीय सर्राफ बजार में आज गिरावट दर्ज हुई है। सोना आज मार्केट में 58 हजार प्रति 10 ग्राम के भाव व चांदी 69 हजार रूपये प्रति किलो की दर से ट्रेंड कर रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक मार्केट में 24 कैरेट सोने की कीमत 58531 हजार जबकी 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69634 हजार रूपये प्रति किलो है। 

    देखें सोने का भाव –

    सोना (प्रति 10 ग्राम)    999        58644    58531    113 रुपये सस्ता
    सोना (प्रति 10 ग्राम)    995         58409    58297    112 रुपये सस्ता 
    सोना (प्रति 10 ग्राम)    916         53718    53614    104 रुपये सस्ता 
    सोना (प्रति 10 ग्राम)    750         43983    43898      85 रुपये सस्ता 
    सोना (प्रति 10 ग्राम)    585         34307    34241        66 रुपये सस्ता 
    चांदी (प्रति 1 किलो)    999         70815    69634    1181 रुपये महंगी  

  • Post Office Monthly Income Scheme 2023: हर महीने मिलेगी मोटी रकम

    Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate 2023, Calculator: पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) सबसे ज्यादा सरकारी निवेश योजनाओं में से एक है. इस योजना में हर आयु वर्ग के निवेशक पैसे लगाना पसंद करते हैं क्योंकि ये गारंटीड फिक्स्ड इनकम के लिए बढ़िया विकल्प है. इस योजना में निवेश करने पर हम महीने निवेशक के सेविंग्स अकाउंट में पैसे क्रेडिट होते हैं.

    प्रिंसिपल अमाउंट पर होता है फायदा-

    इस योजना पर एक और फायदा यह होता है कि एक तो आपको हर महीने गारंटीड रिटर्न मिल रहा है, एक फिक्स्ड इनकम आ रही है, दूसरे आपका जो प्रिंसिपल अमाउंट है, जो मूलधन है, वो सरकारी स्कीम में सुरक्षित रहेगा. और जब आपका निवेश पांच सालों में मैच्योर हो जाएगा, तब आपका पूरा का पूरा मूलधन भी आपको वापस मिल जाएगा.

    लेकिन POMIS में पैसे डबल कैसे करें?

    आप अपने सेविंग्स अकाउंट पर मिल रहे ब्याज पर डबल फायदा उठा सकते हैं. आप मंथली इनकम स्कीम के तहत हर महीने मिल रहे ब्याज से एक रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) खोलकर इसपर ज्यादा कमाई कर सकते हैं. एक साल की RD पर 6.9% इंटरेस्ट हर तिमाही पर कंपाउंड होता है, यानी इसपर आपको ब्याज पर ब्याज मिलता है यानी मुनाफे पर मुनाफा मिलता है. इसका मतलब अगर आपने अगर Post Office Monthly Scheme में 4.5 लाख रुपये का निवेश कर रखा है तो आपको मैच्योरिटी पर इस स्कीम के तहत तो ब्याज मिलेगा ही, Recurring Deposit के निवेश वाला ब्याज भी मिलेगा, यानी डबल फायदा.

    5 लाख का निवेश (मूलधन) +  [3,083 (हर महीने ब्याज मिलेगा) x 60 महीने] = 6,84,980

    (5,00,000 + 1,84,980 ब्याज)

    60 महीनों (5 साल) के लिए रेकरिंग डिपॉजिट (6.9% के ब्याज पर)

    60 महीनों में हर महीने 3,083 रुपये का निवेश यानी 3,083 x 60 = 1,84,980 

    1,84,980 + 36,204 (ब्याज से कमाई) = 2,21, 184

  • जानें क्या है Inactive या Dormant अकाउंट

    बिजनेस: बैंक में खाता होना आम बात है। आज के समय में बच्चे हों या बूढ़े सभी के बैंक खातों में अकाउंट खुले होते हैं। वही जो लोग नौकरी करते हैं उनके पास एक नहीं कई बैंको के खाते होते हैं। कई बार स्थिति यह होती है कि लोग बैंक में आपने खाते तो खुलवा लेते हैं लेकिन उनका उपयोग नहीं करते हैं। जब यह स्थिति आती है तो आपका खाता Inactive या Dormant हो जाता है। अब समस्या यह भी है की लोग Inactive या Dormant का मतलब तक नहीं जानते तो आइये जानते हैं क्या होता है Inactive या Dormant अकाउंट। 

    क्या है Inactive या Dormant अकाउंट :

    Inactive:

    अगर आपका खाता किसी एक बैंक में है और आप उस बैंक से कोई मतलब नहीं रखते हैं तो आपके अकाउंट के Inactive होने के चांस अधिक होते हैं। अकाउंट Inactive तब होता है जब आप खाते से 12 महीने तक लेन- देन नहीं करते। अब अगर आप अपना Inactive अकाउंट फिर से चालू करना चाहते हैं तो यह बेहद सरल प्रक्रिया है इसके लिए आपको अपने अकाउंट में लेन-देंन पुनः चालू करना होगा, इसके साथ ही आप बैंक जाकर या नेट बैंकिग एप के माध्यम ने भी अपना अकाउंट पुनः एक्टिव कर सकते हैं। 

    Dormant :

    अगर आपका खाता किसी बैंक में है और दो वर्ष या 24 महीने में आप अपने खाते से लेन-देन नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट Dormant अकाउंट की लिस्ट में डाल दिया जाता है। Dormant अकाउंट से आप न तो अपना पैसा निकाल सकते हैं और न ही आप अपना पैसा अकाउंट में जमा कर सकते हैं। अगर आपको अपना Dormant अकाउंट सही करवाना है तो इसके लिए आपको बैंक जाना होगा।

  • ससुर के बाद शौहर ने दोस्तों के सामने शारीरिक संबंध बनाने को बोला

    डेस्क। Husband and father-in-law celebrate Suhagrat with Wife: पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला देखने को मिला है। एसपी कार्यालय पहुंची एक महिला ने अपने ही पति ससुर समेत ससुराल के अन्य लोगो पर बड़े ही गंभीर आरोप भी लगाएं है।
    महिला का यह कहना है की उसका पति उसे वैश्यावृत्ति करने के लिए दबाव बनाता है। इस बात के लिए मना करने पर वह उसके साथ मारपीट भी करता है।
    Husband and father-in-law celebrate Suhagrat with Wife; महिला ने कहा की हाल ही में उसका पति अपनी कम्पनी के बॉस और दोस्तों को घर लाया था, जिसके बाद पति ने दोस्तों के सामने ही पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसपर दवाब डाला। इस बात का विरोधी करने पर महिला के पति ने उसे निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस अधिक्षक कार्यकाल पहुंचकर न्याय की गुहार की है।
    महिला का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही उसका पति और ससुराल के अन्य सदस्य उसे लगातार प्रताड़ित करने लग गए और उसके साथ आए दिन मारपीट भी की। एक दिन तो उसके पति ने सारी हदें पार कर दी थी, महिला ने कहा की ससुराल के सभी लोगो ने उसे निर्वस्त्र कर गांव वालों के सामने पीटा इसके बाद भी वह सब कुछ सहन करती रही। फिर बॉस और अन्य दोस्तों के सामने निवस्त्र कर बोला संबंध बनाओ। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

  • जरूर करवाएं ट्रैवल इंश्‍योरेंस (Travel Insurance) मिलेगा जबरदस्त लाभ

    बिजनेस: अगर आप यात्रा के शौक़ीन है हर वक्त घूमने जाने की योजना बनाते रहते हैं। तो आज का आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं ट्रैवल इंश्‍योरेंस (Travel Insurance) के विषय में। क्योंकि अगर आप ट्रैवल इंश्‍योरेंस (Travel Insurance) करवाते हैं तो यह यात्रा के दौरान होने वाले कई प्रकार के जोखिम को कवर करता है और आपको कई विशेष तरह के लाभ भी मिलते हैं। तो आइये जानते हैं ट्रैवल इंश्‍योरेंस (Travel Insurance) के क्या हैं फायदे –

    यदि आप यात्रा पर जाते हैं और अचानक से आपकी तबियत बिगड़ जाती है तो ट्रैवल इंश्‍योरेंस (Travel Insurance) के तहत आप अपना इलाज करवा सकते हैं। ट्रैवल इंश्‍योरेंस (Travel Insurance) अस्पताल के बिल,दवाइयों को कवर करता है। 

    ट्रैवल इंश्‍योरेंस (Travel Insurance) के तहत आपके सामन की चोरी की भरपाई भी की जाती है। अगर आपका पासपोर्ट या कोई अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी हो गया है तो आपको ट्रैवल इंश्‍योरेंस (Travel Insurance) के तहत मदद मिलेगी। 

    ट्रैवल इंश्योरेंस का एक फायदा ये भी है कि अगर किसी इमरजेंसी के कारण आपकी कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाती है और उसके चलते आपका पैसा खर्च होता है तो आप $2000 तक के कवरेज के साथ ट्रैवल इंश्योरेंस के तहत इसके लिए क्लेम फाइल कर सकते हैं। 

    अगर आपने फ्लाइट बुक करवा ली है लेकिन आप किसी जरूरी वजह के चलते घूमने नहीं जा पा रहें है तो ट्रैवल इंश्‍योरेंस की मदद से आपको टिकट पर खर्च हुए पैसों का भुगतान कर दिया जाएगा। 

  • Post office Scheme: 5 लाख लगाकर 7 लाख से अधिक पाएं

    Post office Scheme: आम आदमी अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए पोस्ट ऑफिस को चुनता है। क्योंकि यह आम जनमानस का विश्वसनीय बैंक है। वही लोग अपने धन के निवेश हेतु पोस्ट ऑफिस की सेविंग पॉलिसी पर खूब विश्वास जताते हैं। पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स आम आदमी की इनकम को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं और आप कम इन्वेस्टमेंट में भी उम्दा लाभ कमा  सकते हैं। वही आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी जबरदस्त स्कीम के विषय में बताने जा रहे हैं जिसमें यदि आप अपना धन निवेश करते हैं तो आपको उम्दा लाभ मिलेगा। 

    असल में हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post office Scheme) की। यह पोस्ट ऑफिस की सबसे लोकप्रिय स्कीम है। मिडिल क्लास परिवार के लोग इसमें खूब निवेश करते हैं। इस स्कीम में आप 1 से 5 वर्ष तक के लिए धन निवेश कर सकते हैं। यदि आप अपना धन 1 वर्ष के लिए निवेश करते हैं तो इस स्कीम के तहत आपको 6.8% का ब्याज मिलेगा। अगर आप 2 साल के लिए डिपॉजिट करते हैं तो आपको 6.9% का ब्याज, 3 वर्ष के डिपॉजिट पर 7.0%, 5 साल के डिपॉजिट पर 7.5 % का ब्याज मिलता है। 

    पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post office Scheme) में आप सिंगल अकाउंड, जॉइंट अकाउंट और अपने नाबालिग बच्चों का अकाउंट खुलवा सकते हैं।  पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post office Scheme) में खाते खुलवाने की शुरुआती उम्र 10 वर्ष है। वही यदि आप इस स्कीम के तहत पोस्ट ऑफिस के 5 लाख का इन्वेस्टमेंट 5 साल के लिए करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 7 लाख से अधिक की राशि प्राप्त होगी।

  • Post Office Monthly Income Scheme 2023: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश कर बढ़ाएं अपनी इनकम

    Post Office Monthly Income Scheme 2023: पोस्ट ऑफिस की निवेश स्कीम आज के समय में सबसे विश्वसनीय स्कीम हैं। आम आदमी अपनी इनकम से कुछ बचत करने पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करता है और जबरदस्त लाभ उठाता है। वही वर्तमान में पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। यह स्कीम एक प्रकार की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है। जिसमें आप अपना धन लगाकर आज रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। 

    Post Office Monthly Income Scheme में यदि आप निवेश करते हैं तो पांच साल में यह मैच्योर हो जाती है और आपका मूलधन आपको वापस मिल जाता है। वही हर महीने आपको ब्याज भी मिलता रहता है। मतलब आपकी सैलेरी के साथ एक आपकी साइड इनकम भी हो जाती है। 

    Post Office Monthly Income Scheme के तहत आप मंथली इनकम स्कीम के तहत हर महीने मिल रहे ब्याज से एक रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) खोलकर इसपर ज्यादा कमाई कर सकते हैं। एक साल की RD पर 6.9% इंटरेस्ट हर तिमाही पर कंपाउंड होता है, यानी इसपर आपको ब्याज पर ब्याज मिलता है यानी मुनाफे पर मुनाफा मिलता है

  • कूड़े में पड़े मिले लाखों के स्कूली कपड़े

    डेस्क । बीजापुर: शिक्षा सत्र शुरू होते ही शिक्षा विभाग की लापरवाही का नजारा सामने आनें लगा है। जिला कलेक्टर कार्यालय से महज 500 मीटर की दूर फेंके पड़े लाखों के कपडे जो सरकारी स्कूल की रेडिमेट ड्रेस है।
    (BIijapur Sahiksha Vibhag ki Laparwahi) इस से साफ होता है है की बड़ी लापरवाही के कारण लाखों रुपए के कपड़े कूड़ेदान में है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन और किसकी है ये लापरवाही?
    नजारा आंगनबाड़ी केंद्र डारापारा के पास का है जहाँ लाखों रुपए के स्कूल ड्रेस कपड़े फेंके हुए हैं साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी यह है की स्कूल ड्रेस महिला सहायता समूह के द्वारा जिला प्रशासन शिक्षा विभाग के तत्वधान में समूह को रोजगार के सिलने के लिए दिया भी जाता हैं औऱ समूह ड्रेस बनाती है और वहीं प्रशासन जिले के अलग-अलग स्कूल ,पोटाकेबिन, आश्रमों में स्कूली छात्र छात्राओं को वितरण भी करते है।
    इस बार भी बचे कपड़े के ड्रेस बना कर देना था हर बार की तरह परंतु विभाग ने कपड़े का उपयोग ना करते हुए ध्यान ना देते हुए उस कपड़े को बरसात के पानी में ही फेंक दिया। इस तस्वीर को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है की किस तरह स्कूली बच्चों के ड्रेस कूड़ेदान में पड़े हुए हैं कई कपड़े सिले हुए हैं कई बिना सिले हुए (थान) में है।
     (BIijapur Sahiksha Vibhag ki Laparwahi ) अलग-अलग पूरे कपड़े कूड़ेदान में फेंके हुए हैं यह बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। जहां एक ओर इन कपड़ों में लाखों रुपए लगे वही शिक्षा विभाग की उदासीनता भी नजर आती है। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है की दोबारा लाखो रूपये खरीदी की राशि का निकालनें के लिए किया भी गया वहीं इस मामले पर अधिकारियो से सम्पर्क करने पर मोबाईल बंद बता रहा है।