Category: business

  • HDFC ने मर्जर से पहले बढ़ाया हिस्सा

    बिजनेस:  HDFC ने मर्जर से पूर्व अपनी हिस्सेदारी को बढ़ा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक HDFC ने अपनी हिस्सेदारी को 50% बढ़ाया है. बीते दो दिनों में HDFC की हिस्सेदारी में 1.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

    बता दें HDFC को रिजर्व बैंक ने अप्रैल में सलाह दी थी कि HDFC लाइफ इंश्योरेंश व अपनी अन्य पॉलिसी में मर्जर से पूर्व हिस्सेदारी को 50 फीसदी कर ले। वहीं अब एचडीएफसी ने दो दिनों के अंदर ही 2111 करोड़ रुपये मूल्य के साथ लाइफ इंश्योरेंस इकाई में 1.5 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ा ली है। 

    चडीएफसी ने HDFC लाइफ के 1.66 करोड़ शेयरों की खरीद की है. ये खरीद 674.87 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई है. ये डील 1119 करोड़ रुपये की रही है. इससे पहले मंगलवार को ही HDFC ने HDFC लाइफ में 0.7 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी एचडीएफसी ने 667.1 के भाव पर 1.5 करोड़ शेयरों की खरीद की है। 

    मंगलवार की डील 993 करोड़ रुपये की रही है. मार्च 2023 के आंकड़ों के अनुसार HDFC की HDFC लाइफ इंश्योरेंस में 48.65 फीसदी हिस्सेदारी थी. दो दिन की खरीद के साथ अब हिस्सेदारी बढ़कर 50 फीसदी से ज्यादा हो गई है। 

    जानकारी के लिए बता दें 30 जून को ही HDFC और HDFC बैंक की अलग अलग बोर्ड बैठक होगी. 30 जून को होने वाली HDFC की बैठक मर्जर से पहले इसके बोर्ड की अंतिम बैठक होगी। इसके बाद 13 जुलाई को HDFC के शेयर बाजार से बाहर हो जाएंगे और बदले में HDFC बैंक के शेयर HDFC के शेयर धारकों को जारी होंगे।

  • New Rules Change from Today: HDFC के विलय से लेकर आपके किचन और जेब तक

    New Rules from Today, July, 2023: जुलाई का महीना शुरू हो गया है, इसके साथ ही कुछ नए बदलाव देखने को मिलेंगे. पर्सनल फाइनेंस और बैंकिंग सहित कई क्षेत्रों में आज से कुछ नए बदलाव होंगे. साथ ही हर महीने होने वाले कुछ संशोधन भी आज से लागू हो जाएंगे. देश के बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक का HDFC से मर्जर आज से प्रभावी हो जाएगा. वहीं फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स के लिए भी आज से कुछ नए नियम लागू होंगे. इसके अलावा, एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी आज रिवाइज हुई हैं. नीचे विस्तार से पढ़िए कि आज से क्या-क्या बदला है और जुलाई में आपकी जेब से जुड़ी कौन सी चीजें अहम रहेंगी.

    HDFC Bank में HDFC का विलय 1 जुलाई से प्रभावी-

    आवास वित्त कंपनी HDFC Ltd. का उसकी अनुषंगी एवं निजी क्षेत्र के सबसे बड़े कर्जदाता HDFC में एक जुलाई से विलय का रास्ता शुक्रवार को दोनों कंपनियों के निदेशक मंडलों की स्वीकृति मिलने के साथ साफ हो गया. शेयर बाजारों को देर शाम दी गई सूचना में कहा गया कि दोनों कंपनियों के निदेशक मंडलों की अलग-अलग हुई बैठक में विलय प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति दी गई. एचडीएफसी बैंक ने यह जानकारी देते हुए कहा, “विलय की यह योजना एक जुलाई से प्रभावी हो जाएगी.” इसके तहत एचडीएफसी लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक में विलय हो जाएगा और एक स्वतंत्र इकाई के तौर पर एचडीएफसी लिमिटेड का अस्तित्व खत्म हो जाएगा. यह विलय देश के कंपनी जगत का सबसे बड़ा सौदा है. इसका आकार 40 अरब डॉलर का है. 

    एचडीएफसी बैंक ने चार अप्रैल, 2022 को देश की सबसे बड़ी आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी का खुद में विलय करने पर सहमति जतायी थी. इस विलय के बाद देश की एक बड़ी वित्तीय सेवा कंपनी सृजित होगी, जिसकी कुल परिसंपत्ति 18 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक होगी. नवगठित कंपनी का बीएसई के सूचकांक में भारांश रिलायंस इंडस्ट्रीज से भी अधिक हो जाएगा. फिलहाल रिलायंस का भारांश 10.4 प्रतिशत है लेकिन विलय के बाद एचडीएफसी बैंक का भारांश 14 प्रतिशत के करीब हो जाएगा.  इस सौदे के तहत एचडीएफसी के प्रत्येक शेयरधारक को 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे.

    पैन हो जाएगा इनएक्टिव-

    1 जुलाई से ऐसे पैन इनएक्टिव हो जाएंगे, जिनको आधार से लिंक नहीं कराया गया है. इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 139AA के अनुसार देश में हर उस शख्स को जिसे 1 जुलाई, 2017 को एक Permanent Account Number यानी PAN अलॉट किया गया था और जो आधार नंबर पाने के भी पात्र है, उसे पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक कराने के लिए आधार नंबर की जानकारी देनी होगी. दूसरे शब्दों में, ऐसे व्यक्तियों को 30.06.2023 तक लेट फीस पेमेंट के साथ अपने आधार और पैन को अनिवार्य रूप से लिंक करना होगा. इसपर ताजा अपडेट ये है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि ऐसे मामलों में जिनमें पैन कार्डहोल्डर ने पेमेंट कर दिया है और सहमति दे दी है, लेकिन 30 जून, 2023 तक उनकी लिंकिंग नहीं हुई है, उनके मामलों पर डिपार्टमेंट की ओर से विचार किया जाएगा. 

    फुटवियर कंपनियों के लिए नियम

    जूते-चप्पल जैसे फुटवियर उत्पादों के बड़े और मझोले स्तर के मैन्युफैक्चरर्स और सभी आयातकों को 1 जुलाई से 24 उत्पादों के लिए अनिवार्य क्वालिटी स्टैंडर्ड्स का पालन करना होगा. क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) से क्वालिटी वाले फुटवियर उत्पादों का घरेलू उत्पादन सुनिश्चित हो सकेगा और खराब क्वालिटी वाले उत्पादों के आयात पर भी लगाम लगेगी. अभी ये क्वालिटी स्टैंडर्ड्स बड़े और मझोले स्तर के मैन्युफैक्चरर्स और आयातकों के लिए ही लागू होंगे, लेकिन 1 जनवरी, 2024 से छोटे स्तर के फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स के लिए भी इनका पालन करना अनिवार्य होगा. 

    हर महीने की पहली तारीख में तेल विपणन कंपनियां गैस के दामों में संशोधन करती हैं. इस महीने तेल कंपनियों ने LPG Price में कोई बदलाव नहीं किया है. पुरानी कीमतें ही फिलहाल लागू रहेंगी. पिछले महीने जून में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम घटाए गए थे, लेकिन इस बार दामों को स्थिर रखा गया है. देश में 19kg वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,773, कोलकाता में 1,857, मुंबई में 1,725 और चेन्नई में इसकी कीमत 1,937 पर बिक रहा है. घरेलू सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर 1,103, कोलकाता में 1,129, मुंबई में 1,102.50 और चेन्नई में 1,118.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर बिक रहा है. 

    एयरलाइंस के लिए फ्यूल हुआ महंगा

    पिछले महीने एयरलाइन कंपनियों को जहां ATF (Air Turbine Fuel) पर राहत मिली थी, वहीं, आज इनकी कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. ATF के दाम में ₹1476. 88/KL का इजाफ़ा हुआ है. बढ़ी हुई दरें आज से लागू हो गई हैं. रेट रिवीजन के बाद अब दिल्ली में ATF की कीमत 90,779.88 रुपये, कोलकाता में 99,793.45, मुंबई में 84,854.74 और चेन्नई में 94,530.51 रुपये प्रति किलो हो गई है.

    EPFO Higher Pension Last Date

    ईपीएफ पर हायर पेंशन पाने की नई बढ़ी हुई डेडलाइन भी जुलाई में ही पड़ रही है. पहले ईपीएफओ ने हायर पेंशन के लिए आवेदन डालने की आखिरी तारीख 26 जून रखी थी, लेकिन अब योग्य सदस्य 11 जुलाई तक उच्च पेंशन के लिए ईपीएफओ में आवेदन दे सकते हैं. पहले इस समयसीमा को 3 मई से बढ़ाकर 26 जून किया गया था. डेडलाइन अब तक तीन बार बढ़ चुकी है.

    Income Tax Return Filing Last Date

    अगर आपने अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न नहीं फाइल किया है तो पूरी जुलाई में आपके पास ये मौका रहेगा. 31 जुलाई तक आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख है.

    Bank Holidays in July

    जुलाई में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे. इसमें महीने का दूसरा और चौथा शनिवार के साथ सभी रविवार भी शामिल हैं. गुरु हरगोबिंद सिंह जन्मदिवस, MHIP Day, केर पूजा, भानु जयंती, U Tirot Sing Day, Drukpa Tshe-zi, अशूरा और मुहर्रम के लिए देशभर के अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे. ध्यान रखें कि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिनों पर छुट्टियां हो सकती हैं.

  • 30 जून तक 2.72 लाख करोड़ रुपये के 2,000 के नोट बैंकिंग सिस्टम में लौटे वापस, 84,000 करोड़ रुपये के नोट डिपॉजिट होना बाकी

    2000 Rupees Notes: आरबीआई ने ये जानकारी दी है कि 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोट को वापस लेने के ऐलान के बाद से 30 जून 2023 तक बैकिंग सिस्टम में 2.72 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट वापस लौट चुके हैं. आरबीआई ने कहा अब केवल 84,000 करोड़ रुपये के ही 2,000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में बचे हैं. 

    30 सितंबर नोट जमा या एक्सचेंज करने की आखिरी तारीख 

    आरबीआई ने बताया कि बैंकों से जो डेटा हासिल हुआ है उसके मुताबिक 19 मई 2023 से लेकर 30 जून 2023 तक कुल 2.72 लाख करोड़ रुपये के वैल्यू के 2000 रुपये के नोट्स बैकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं. और अब केवल 0.84 लाख करोड़ यानि 84,000 करोड़ रुपये के वैल्यू के नोट ही सर्कुलेशन में वापस बचे हैं. 30 सितंबर 2023 इन नोटों को एक्सचेंज या जमा करने की आखिरी तारीख है. 

    87 फीसदी नोट बैंक खाते में डिपॉजिट 

    आरबीआई ने बताया कि प्रमुख बैंकों से डेटा कलेक्ट किया गया है उसके मुताबिक बैंजों में जो 2000 रुपये के नोट जो सर्कुलशन से वापस लौटे हैं उसमें से 87 फीसदी नोट खाते में डिपॉजिट कर जमा कराया गया है. जबकि केवल 13 फीसदी ही नोट दूसरे डिनॉमिनेशन के नोटों के जरिए एक्सचेंज किया गया है.  

    जल्द जमा या एक्सचेंज कर लें नोट 

    आरबीआई ने आम लोगों से अगले तीन महीने के समय का सही इस्तेमाल करते हुए 2,000 रुपये के नोट को डिपॉजिट करने या एक्सचेंज करने का अनुरोध किया है. आरबीआई ने कहा कि नोट जमा करने या एक्सचेंज करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है 2023 है. आखिरी दिनों में भीड़भाड़ से बचने के लिए जल्द नोट जमा करने या एक्सचेंज करने की नसीहत दी है. 

    30 सितंबर है डेडलाइन 

    19 मई 2022 को आरबीआई ने 2000 रुपये के करेंसी नोट को वापस लेने का एलान किया था.  आरबीआई ने तब कहा था कि  क्लीन नोट पॉलिसी के तहत 2000 रुपये के नोट्स सर्कुलेशन से वापस लिया जा रहा है. 2000 रुपये सर्कुलेशन में भले ही बंद हो लेकिन 2000 रुपये का नोट कानूनी रूप से वैध बना रहेगा. बैंकों के शाखाओं में और आरबीआई के 19 रिजनल ऑफिस में 2000 रुपये के नोट को दूसरे डिनॉमिनेशन वाले करेंसी के साथ एक्सचेंज किया जा सकता है.  

  • Stock Market LIVE: बाजार रिकॉर्ड हाई पर खुला

    Stock Market LIVE:अच्छे घरेलू आंकड़ों के चलते शेयर बाजार में जोरदार तेजी है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स सोमवार को रिकॉर्ड हाई पर खुले. BSE Sensex 280 अंकों की मजबूती के साथ पहली बार 65,000 के पार पहुंच गया. निफ्टी ने भी शुरुआती कारोबार में 19250 का रिकॉर्ड स्तर पार किया.

    मेटल और बैंकिंग स्टॉक्स चमके

    बाजार की चौतरफा तेजी में मेटल और बैंकिंग स्टॉक्स आगे हैं. भारतीय शेयर बाजार भी 30 जुलाई को रिकॉर्ड हाई पर क्लोज हुए थे. BSE Sensex 803 अंक चढ़कर 64,718 पर बंद हुआ था. इसी तरह NSE Nifty भी 217 अंक उछलकर 19,189 पर पहुंच गया.

    शेयर बाजार में तेजी की वजह

    • मजबूत ग्लोबल संकेतों का सपोर्ट
    • जून में GST कलेक्शन के आंकड़े अच्छे
    • हैवीवेट शेयरों में जोरदार खरीदारी
    • डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में मजबूती

  • बनना है करोड़पति तो करें यह काम

    बिजनेस: आज  के समय में हर कोई अपना व्यापर करना चाहता है, पैसा कमाना चाहता है। कोई धन कमाने के लिए दिन रात मेहनत करता है तो कोई अपना व्यापर शुरू करके लखपति बनना चाहता है। कई बार हमारे अथक प्रयास के बाद भी हम सफल नहीं हो पाते और हमें अपने जीवन को कोई लक्ष्य हासिल नहीं होता और हम हताश हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के विषय में बताने जा रहे हैं जिनको अगर आप छोड़ देते हैं तो आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं। 

    आलस्य:

    आलसी व्यक्ति अपने जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता यदि आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले आलस का त्याग करना होगा। जो व्यक्ति आलस को त्याग देता है वह आपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करता है वहीं जो व्यक्ति आलस्य को नहीं त्यागता उसे अपने जीवन में कई कठिनाइयों से जूझना पड़ता है और अपना समय देने के बाद भी लक्ष्य प्राप्ति में सफलता हासिल नहीं होती है। 

    निवेश से घबराना:

    कई लोग व्यापार करने की योजना तो बना लेते हैं लेकिन उनके मन में इन्वेस्टमेंट करने को लेकर कई सवाल रहते हैं। वह अपना धन इन्वेस्ट करने से घबराते हैं जो लोग निवेश से पूर्व घबराते हैं, बार-बार यह सोचते हैं कि उन्हें लाभ होगा या नहीं उनको अपने जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलती। जानकारों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति धन कमाना चाहता है तो उसे निवेश करने से पूर्व घबराना नहीं चाहिए। 

    धन का सदुपयोग:

    कई लोगों के पास धन तो होता है लेकिन वह धन का सदुपयोग नहीं कर पाते। लोग अपना बिजनेस तो शुरू कर देते हैं लेकिन उनको यह बोध नहीं होता है कि उनको यह व्यापार करने का ज्ञान है या नहीं। जो लोग सही जगह अपने सामर्थ्य के मुताबिक धन का निवेश नहीं करते हैं उनको अपने जीवन में कभी सफलता प्राप्त नहीं होती है। यदि आपको वास्तव में धन कमाना है तो आपको सबसे पहले धन का सदुपयोग करना सीखना होगा।

  • Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट

    Gold Price Today on 3rd July:सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट से 10 ग्राम का भाव 58090 रुपए के पास ट्रेड कर रहा है. आज सोने की कीमतों में 120 रुपए की गिरावट दर्ज की जा रही. बता दें कि सोना और चांदी 3.5 महीने के निचले स्तर से रिकवर हुआ है. शुक्रवार को साप्ताहिक आधार पर सोना करीब आधे पर्सेंट और चांदी 3% ऊपर बंद हुआ था. इंटरनेशनल मार्केट में सोने के रेट में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 1926 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी की कीमतों में हल्की मजबूती दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सिल्वर का रेट 23 डॉलर प्रति ऑन्स के पार पहुंच गया है. 

    सोने और चांदी की कीमतों पर आउटलुक

    कमोडिटी मार्केट के जानकार और IIFL सिक्योरिटीज के वॉइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने में आगे गिरावट देखने को मिल सकती है. MCX पर सोने का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 58000 रुपए का लेवल टच कर सकता है. इसके लिए 58850 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 58500 रुपए के भाव पर बिकवाली करें. हालांकि, चांदी में तेजी की उम्मीद है. MCX पर चांदी का रेट 70800 रुपए के लेवल तक पहुंच सकता है. 

  • Aadhaar Card Expiry: आधार कार्ड एक्‍सपायर हो जाए तो क्‍या करें? ऐसे चेक करें वैलिडिटी

    Aadhaar Card Validity Check: आधार कार्ड हर जगह यूज किया जाने वाला दस्‍तावेज है. इसके बिना आप कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे. आधार कार्ड का यूज हर जगह किया जा सकता है. बैंक से लेकर स्‍कूल एडमिशन तक आधार कार्ड के बिना नहीं हो सकता है. हालांकि कुछ आधार कार्ड एक्‍सपायर भी होते हैं. अगर आपका आधार कार्ड एक्‍सपायर हो जाता है तो आपको क्‍या करना चाहिए और किस आधार कार्ड की कितने दिनों तक की वैलिडिटी होती है… आइए जानते हैं पूरी डिटेल्‍स 

    आधार कार्ड को सत्‍यापित करके चेक कर सकते हैं आपका आधार कार्ड बैध है या नहीं. इसकी जांच आप सत्‍यापन करके कर सकते हैं. इससे यह भी पता चल जाएगा कि आपको आधार कार्ड नकली है या असली. आधार कार्ड अब हर जगह यूज हो रहा है तो जरूरी है कि आप इसकी पूरी जानकारी को सही करके रखें. ऑनलाइन वेरिफिकेशन से इसकी भी जांच कर सकते हैं. 

    कबतक वैलिड रहता है आधार कार्ड 

    अगर किसी व्‍यक्ति का आधार कार्ड जारी हो जाता है तो वह जीवन भर के लिए वैध रहता है. हांलाकि नाबालिगों के मामले में आधार कार्ड कुछ समय के लिए वैध रहता है. पांच साल से कम उम्र के बच्‍चों का आधार कार्ड नीले कलर का होता है, जिसे बाल आधार कार्ड के नाम से जाना जाता है. जब एक बार बच्‍चा पांच साल का हो जाता है तो आधार कार्ड को भी अपडेट करना आवश्‍यक हो जाता है. 

    आधार कार्ड एक्टिव कराने के लिए क्‍या करना होता है

    अगर बाल आधार कार्ड पांच साल बाद अपडेट नहीं कराया जाता है तो वह डिएक्टिव हो जाता है. ऐसे में आधार कार्ड को एक्टिव कराने के लिए बॉयोमैट्रिक डाटा अपडेट कराना होता है और बाल आधार कार्ड की जगह दूसरा आधार कार्ड जारी किया जाता है. वहीं 15 साल पर भी इस आधार कार्ड को अपडेट कराना होता है. ताकि आपका आधार कार्ड एक्टिव रहे और सही जानकारी अपडेट रहे.

    ऐसे वेरिफाई करें आधार कार्ड 

    • सबसे पहले आधार कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं.
    • अब होमपेज पर ‘ आधार सर्विस पर’ के तहत ‘आधार संख्या वेरिफाई करें ‘ विकल्प पर क्लिक करें
    • इसके बाद आप 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्‍चा कोड दर्ज करके अपना आधार वेरिफाई कर सकते हैं
    • अब वेरिफाई बटन पर क्लिक करके इसकी जांच कर सकते हैं. 

  • Home Loan Tips: होम लोन से पहले सिर्फ ब्‍याज दर जान लेना काफी नहीं

    Home Loan Tips: मकान हर किसी की जरूरत है, लेकिन जिस तरह से प्रॉपर्टी के दाम ने पिछले कुछ सालों से आसमान को छुआ है, ऐसे में एक आम आदमी के लिए अपनी इनकम से मकान खरीद पाना आसान नहीं होता. यही वजह है कि आज के समय में ज्‍यादातर लोग होम लोन (Home Loan) की मदद से अपने आशियाने का सपना पूरा करते हैं. लेकिन होम लोन लेने से पहले सिर्फ इसका ब्‍याज देख लेना काफी नहीं होता. तमाम अन्‍य बातों को भी समझना जरूरी है. अगर आप भी पहली बार होम लोन लेने जा रहे हैं तो यहां जान लीजिए होम लोन से जुड़ी कुछ जरूरी टिप्‍स.

    लोन लेने से पहले आर्थिक स्थिति को जांच लें-

    होम लोन लेने से पहले आपको थोड़ा डाउन पेमेंट भी करना पड़ता है. ये प्रॉपर्टी की कुल कीमत का 10 फीसदी से लेकर 25 फीसदी तक हो सकता है. साथ ही लोन लेने के बाद आपकी हर महीने की मासिक किस्‍त शुरू हो जाएगी, जो कि लंबे समय तक चलेगी. ऐसे में आपको एक बार खुद की आर्थिक स्थिति को अच्‍छे से देख लेना चाहिए. ताकि बाद में आपको किसी तरह की परेशानी को न झेलना पड़े.

    लोन की रकम ऐसे तय करें-

    लोन लेने से पहले आपको एक बार ये जरूर कैलकुलेट कर लेना चाहिए कि सभी जरूरतों और देनदारियों के बाद आप आसानी से कितनी किस्‍त का भुगतान कर सकते हैं. इसके बाद ही ये तय करें कि आपको लोन के रूप में कितनी रकम लेनी है. सरल नियम यह है कि आपकी EMI आपके टेक-होम वेतन के 40% से अधिक नहीं होनी चाहिए.

    लोन फीचर्स की तुलना करें-

    लोन लेते समय आपका क्रेडिट स्‍कोर अच्‍छा होना चाहिए. इससे आपकी विश्‍वसनीयता बढ़ती है और लोन अप्रूव होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. अच्‍छे क्रेडिट स्‍कोर पर कई बार बेहतर ब्‍याज दरों पर लोन भी मिल जाता है. इसके अलावा अलग-अलग बैंक के इंटरेस्ट रेट्स, लोन अमाउंट, एलटीवी रेश्यो, लोन टेन्योर और प्रोसेसिंग चार्ज में अंतर होता है. ऐसे में होम लोन के लिए अप्‍लाई करने से पहले बैंकों के लोन फीचर्स की तुलना करें, उसके बाद लोन के लिए अप्‍लाई करें.

    ज्‍यादा डाउन पेमेंट देने का फायदा-

    अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्‍छी है, तो होम लोन के लिए ज्‍यादा डाउन पेमेंट दें. इससे आपके लोन अप्रूव होने की संभावना बढ़ती है. वहीं कुछ लेंडर कम एलटीवी रेश्यो का चयन करने वाले बॉरोअर्स को कम ब्याज दरों की पेशकश करते हैं. लेकिन ज्यादा डाउन पेमेंट देने के लिए अपने इमरजेंसी फंड का इस्तेमाल करने से बचें.

    इतना होना चाहिए इमरजेंसी फंड-

    लोन के लिए अप्‍लाई करने जा रहे हैं, तो अपने पास इमरजेंसी फंड जरूर रखें. ये आपकी ईएमआई की 6 महीनों की किस्‍तों के बराबर होना चाहिए. कई बार नौकरी छूट जाने या किसी अन्‍य परिस्थिति के चलते ईएमआई चुका पाना मुश्किल हो जाता है. इससे आप पर पेनल्‍टी लग सकती है, साथ ही आपका क्रेडिट स्‍कोर भी खराब हो सकता है. ऐसे में आपका इमरजेंसी फंड मददगार होता है.

  • Gold Silver Rate: गोल्ड-सिल्वर के दाम में हुआ इजाफा

    Gold Silver Rate Today: भारतीय कमोडिटी बाजार में आज उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि सोना और चांदी दोनों कीमती मेटल्स में बढ़िया तेजी दर्ज की जा रही है. वहीं सर्राफा बाजार में रिटेल खरीदारों को आज सोना और चांदी का सामान खरीदने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. सोना और चांदी दोनों कीमती धातुएं आज उछाल के साथ बिक रही हैं.

    MCX पर सोने के दाम जानिए

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना आज 57 रुपये की तेजी के साथ 0.10 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा है. एमसीएक्स पर सोना 58334 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है. इसके नीचे के दाम आज 58265 रुपये पर और ऊपर के दाम 58346 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गए थे. सोने के ये दाम इसके अगस्त वायदा के लिए हैं.

    MCX पर चांदी की कीमतों का हाल जानिए

    एमसीएक्स पर चांदी आज 141 रुपये या 0.20 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रही है. चांदी के रेट आज 70430 रुपये प्रति किलो पर हैं और इसमें नीचे की तरफ अभी तक 70300 रुपये तक के रेट दिख चुके हैं. इसके अलावा आज के ट्रेड में अभी तक चांदी के रेट ऊपर में 70449 रुपये प्रति किलो तक जा चुके हैं. चांदी के ये दाम इसके सितंबर वायदा के लिए हैं.

    रिटेल बाजार में भी चढ़े हैं सोने के दाम

    रिटेल बाजार में भी आज सोना और चांदी के दाम में उछाल देखा जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है. आर्थिक राजधानी मुंबई में सोना 100 रुपये की बढ़त के साथ 59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर मिल रहा है. कोलकाता में सोने के रेट 100 रुपये चढ़कर 59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं. वहीं चेन्नई में सोना आज 160 रुपये की उछाल के साथ 59460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है

    देश के अन्य शहरों में जानें सोने के लेटेस्ट रेट्स

    अहमदाबाद में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 59,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

    बंग्लुरू में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

    भोपाल में सोना 90 रुपये की तेजी के साथ 59,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

    चंडीगढ़ में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

    गाजियाबाद में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

    गुरुग्राम में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

    हैदराबाद में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

    जयपुर में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

    लखनऊ में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

    सूरत में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 59,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

    पटना में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 59,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

  • Gold price today:आज खरीदें सोना-चांदी दामों में आई स्थिरता

    बिजनेस: अगर आप सोना -चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए सही साबित हो सकता है। क्योंकि कल की अपेक्षा आज सोने के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। यानि मार्केट में सोने का भाव स्थिर है। मार्केट में 2 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत की बात करें तो यह 56 हजार में है। वही 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 58,800 रुपए है। मार्केट में चांदी 76,700 हजार रूपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रही है। 

    इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के मुताबिक़ आज मार्केट में सोने व चांदी के दाम स्थिर रहने की संभावना है। उम्मीद है की दोनों के दामों में कोई खास बदलाव नहीं होगा। आपको बेहतर क्वालिटी में सोना चांदी पुराने दाम में प्राप्त हो सकता है।