Category: business

  • Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी

    Gold Price 14 June: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। मई की शुरुआत में सोना 62,000 के करीब पहुंच गया था, जो अब 60,000 के नीचे आ गया है। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी यही सिलसिला जारी रहा। मई के पहले सप्ताह में सोना 61,739 रुपये और चांदी 77,280 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी।

    सोने और चांदी के भाव में नरमी-

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों धातुएं थोड़ा ऊपर कारोबार कर रही हैं। हालांकि सर्राफा बाजार में स्थिति उल्टी बनी हुई है। एमसीएक्स पर सोना भी 60,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। चांदी 72,000 रुपये पर कारोबार कर रही है। हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन विशेषज्ञों को उम्मीद है कि निकट भविष्य में दोनों कीमती धातुओं की कीमतें बढ़ेंगी।

    एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी है-

    मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। एमसीएक्स पर बुधवार को सोना 53 रुपये बढ़कर 59,271 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 315 रुपये बढ़कर 72,409 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले मंगलवार को एमसीएक्स पर सोना 59,218 रुपये और चांदी 72,554 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

    सर्राफा बाजार में टूटा सोना और चांदी-

    गोल्डस्मिथ बाजार मूल्य https://ibjarates.com पर प्रकाशित होते हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित दरों के अलावा, आपको खरीद के समय जीएसटी और मेकिंग चार्ज का भुगतान करना होगा। बुधवार को सर्राफा बाजार में सोना 500 रुपये की गिरावट के साथ 59,347 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इसी तरह चांदी भी 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 72,173 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

  • Indian Railways: कुंभ मेला के लिए चलेंगी 800 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

    कुंभ मेले को लेकर अभी से रेलवे की तैयारियां तेज हो गई हैं. रेलवे ने यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की भी योजना बना ली है. देश के कोने-कोने से यात्रियों को कुंभ मेलें में पहुंचाने के लिए 800 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है. 

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। रेल मंत्री ने कहा कि जनवरी 2025 के छह मुख्य स्नान दिवसों के लिए 800 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

    150 मिलियन से अधिक लोगों के आने की संभावना है-

    कुंभ-2025 में 150 मिलियन से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है। एनआर, एनसीआर और एनईआर द्वारा किए जाने वाले आरओबी/आरयूबी और यात्री सुविधाओं सहित विभिन्न कार्यों के लिए 837 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। तीर्थयात्रियों की यातायात समस्या से निपटने के लिए एनसीआर, एनईआर और एनआर में कुल नौ स्टेशनों की योजना बनाई गई है।

    ट्रेनों की यातायात सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश-

    रेल मंत्री ने कंट्रोल ऑफिस का भी निरीक्षण किया और कंट्रोल ऑफिस के अधिकारियों और रेल कर्मचारियों से बातचीत की. उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रेनों की आवाजाही की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कहा कि इससे समझौता नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने रख-रखाव, साफ-सफाई सहित अन्य समस्याओं को दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया।

    गर्मियों के लिए विशेष ट्रेनें-

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कुंभ की तैयारियों से जुड़े सभी काम समय पर पूरे किए जाएं. रेलवे फिलहाल गर्मियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। साथ ही समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि लोगों को आने-जाने में असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • AI सिर्फ नौकरी लेगा नहीं बल्कि आपको देगा जबरदस्त बिजनेस आइडिया

    बिजनेस: जमाना अब बदल गया है आजकल लोग गूगल से अपनी समस्या को सुलझाने का समाधान नहीं ढूंढते बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंश का उपयोग करके अपनी समस्या का झटपट निष्पादन कर लेते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने लोगों की जिंदगी इतनी आसान बना दी है कि कई लोगों को यह लगने लगा है कि तकनीकी का यह नया युग उनकी नौकरी ले लेगा और वह बेरोजगार हो जाएंगे। लेकिन इन सबसे हटके अगर देखें तो आर्टिफिशल इंटेलीजेंश नए बिजनेस को शुरू करने वाले लोगों के लिए सबसे अधिक उपयोगी साबित हो सकती है। लोग इसकी मदद से न सिर्फ नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं अपितु उससे जबरदस्त इनकम भी कर सकते हैं। 

    कैसे शुरू करें बिजनेस :

    असल में एआई आपके सवालों का आपको जवाब देता है। ऐसे में अगर आप भारत में एक बेहतर बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आप उससे यह सवाल पूछ सकते हैं कि भारत में कौन सा बिजनेस करना बेहतर रहेगा। एआई आपको आपके बजट का जबरदस्त बिजनेस आइडिया भी बता देगा। अब जब आप बिजनेस आइडिया के बारे में जान जाते हैं तो आप एआई से अपने बिजनेस को शुरू करने का सम्पूर्ण प्लान पूछ सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो एआई आपको आपके बिजनेस का सम्पूर्ण प्लान बताएगा और उसे शुरू करने की विधि का पूरा खाखा आपके सम्मुख रख देगा। 

    व्यापार के संदर्भ में क्या काम कर सकता है AI :

    अगर आप व्यपार से जुडी जानकारी CHAT-GPT से प्राप्त करना चाहते हैं तो आप उससे अपने बिजनेस का एक बेहतरीन आइडिया ले सकते हैं। 

    आइडिया लेने के बाद आप CHAT-GPT की मदद से अपने बिजनेस से जुड़ा बेहतरीन नाम खोज सकते हैं। 

    CHAT-GPT आपको आपके व्यापार के लिए टैग लाइन भी मुहैया करवा देगा। 

    अब आप CHAT-GPT की मदद से यह भी पता लगा सकते हैं कि आपकी कम्पनी का प्रोडक्ट किस तरह के एरिया की मूलभूत जरुरत है। 

    इसके आलावा आप CHAT-GPT से आपने बिजनेस को प्रमोट करने का सबसे सरल और बजटीय तरीका भी खोज सकते हो।

  • State Bank of India की यह स्कीम पेंशनधारियों का बनी सहारा

    बिजनेस: हम पूरी जिन्दगी काम करते हैं और पैसा कमाते हैं ताकी हम आपने बुढापे को सुरक्षित रख सकें। हमारे पास इतना धन हो कि हमें कभी किसी के सम्मुख हाथ न फैलाना पड़े। लेकिन कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि बुजुर्गो के पास अपने बुढ़ापे के लिए एक भी पैसा नही होता है। लेकिन बुजुर्गो की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने एक ऐसी लोन स्कीम चलाई है जो सभी का सहारा बन गई है। 

    जाने स्टेट बैंक में कौन सी लोन स्कीम शुरू की –

    बुजुर्गो की जरूत को ध्यान में रखते हुए बैंक में भारतीय स्टेट बैंक पेंशन ऋण योजना (State Bank of India Pension Loan Scheme) की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ रिटायरमेंट के बाद बेटी की शादी, आकस्मिक इलाज, मकान बनवाने के लिए आप उठा सकते हैं। हालाकि बैंक द्वारा आपको कितना लोंन मिलेगा यह आपकी पेंशन पर निर्भर करेगा। इस योजाना से जुडी आधिक जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाइट https://sbi.co.in/ पर या टोलफ्री नंबर 1800-11-2211पर मिल जाएगी। 

    कैसे मिलेगा लोंन :

    यह लोन पर्सनल लोन की तरह होगा। बैंक के पास पेंशनधारी की पेंशन डीटेल की जानकारी रहेगी। 

    जो व्यक्ति बैंक की इस स्कीम के तहत लोन के लिए आवेदन करेगा उसकी उम्र ७५वर्ष से कम होगी। 

    ऋण धारी को बैंक को लिखकर देना होगा की वह लोन अवधि के दौरान ट्रेजरी में कोई परिवर्तन नही करेगा। 

    लोन को चुकाने की अवधि 72 माह है, जिसे 78 वर्ष की आयु तक हर हाल में चुकाना होगा।

  • चीन की चालाकियों पर लगेगी लगाम, जूते- चप्पल की बिक्री हेतु लागू हुए नए नियम

    बिजनेस: देश में चीन के उत्पादों की बिक्री दिन प्रतिदिन बढती जा रही है खराब क्वालिटी के बाद भी लोग चीनी प्रोडक्ट में धन निवेश कर रहे हैं। वही अब भारत के जूता -चप्पल निवेशको को लेकर नए मापदंड तैयार किये गए है। नए नियमों के मुताबिक – 1 जुलाई से 24 उत्पादों को अनिवार्य क्वालिटी स्टैंडर्ड्स का पालन करना होगा। 

    नए मापदंड़ो की घोषणा करते हुए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के डायरेक्टर जनरल प्रमोद कुमार तिवारी कहते हैं अनिवार्य क्वालिटी स्टैंडर्ड्स नियम  1 जुलाई से मझले और मैन्युफैक्चरर्स और आयातकों के लिए लागू होंगे लेकिन 1 जनवरी से इन नियमों को छोटे कारोबारियों को भी मानना होगा। अब इसकी समय सीमा में कोई बदलाव नही होगा। सभी को यह नियम मानने होगे। इससे घरेलू प्रोडक्ट का मार्केट बढ़ेगा और खराब क्वालिटी के प्रोडक्ट का मार्केट धराशायी होगा। 

    जानकारी के लिए बता दें सरकार ने अक्टूबर, 2020 में 24 फुटवियर और संबंधित उत्पादों के लिए QCO को अधिसूचित किया था लेकिन बाद में इसकी समयसीमा तीन बार बढ़ाई जाती रही. इस बार भी फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स इसे आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने इसे 1 जुलाई से लागू करने का फैसला कर लिया है।

  • अध्यादेश के विरोध में सभी विपक्षियों को साथ लाने की कोशिश में केजरीवाल

    डेस्क। बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्ष के नेताओं की बैठक है और इस बैठक से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी विपक्षी नेताओं को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने सभी विपक्षी नेताओं से केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन भी मांगा गया है। 
    उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र ने दिल्ली में एक प्रयोग किया है और अगर वो इस प्रयोग में सफल हो जाते हैं तो अन्य गैर बीजेपी शासित राज्यों में भी ऐसा ही करेंगे और चुनी हुई सरकार की शक्तियों को कम भी करेंगे।
    अरविंद केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली में अध्यादेश लाकर केंद्र ने एक प्रयोग किया है और अगर वे सफल हो जाते हैं तो वे गैर बीजेपी शासित राज्यों के लिए भी ऐसे ही अध्यादेश को जारी करके Concurrent list में दिए गए सभी विषयों से राज्यों के अधिकारी छीन लेगी। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि ऐसे में सभी दलों और सभी लोग मिलकर इसे किसी भी हालत में संसद में पास न होने दें।
    अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में आगे ये कहा कि अगर ये अध्यादेश संसद में पारित हो जाता है तो फिर दिल्ली वाले कोई भी सरकार चुने, उसकी कोई पॉवर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एलजी के जरिए केंद्र सरकार दिल्ली में भी सरकार चलाएगी और चाहे दिल्ली के लोग किसी भी पार्टी की सरकार चुने और फिर इसके बाद दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी एक-एक करके जनतंत्र खत्म भी कर दिया जायेगा।

  • लाल निशान के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी

    देश: भारतीय बाजार में आज सुबह से कमजोरी देखने को मिल रही है। मार्केट खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर ट्रेंड कर रहे हैं।  सेंसेक्स में 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स में 99.70 अंक यानी कि 0.16 फीसदी के साथ 63,423.45 पर खुला है। वही निफ्टी निफ्टी 50 में भी 50 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 9.10 अंक यानी कि 0.10 फीसदी के साथ 18,837.70 पर ट्रेंड कर रहा है। 

  • अब घर बैठ कर बदलें 2000 का नोट

    बिजनेस: बीते महीने रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया ने 2000 के नोट का सर्कुलेशन बंद करने की घोषणा की। रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया की ओर से घोषण की गई की जिन लोगों के पास 2000 के नोट हैं वह 30 सितम्बर तक बैंक जाकर उन्हें बदलवा सकते हैं। बैंक की इस घोषणा ने सभी को हिला दिया आम आदमी नोट बदलने के झंझट से काफी परेशान हैं। लेकिन अब ई-कॉमर्स कम्पनी अमेजन ने ऐसी घोषणा की है जिससे नोट बदलने के झंझट से आम आदमी को काफी राहत मिल सकती है। 

    अमेजन ने कैश लोड एट डोरस्‍टेप सर्विस की शुरुआत की है। इसके माध्यम से अब आप घर बैठे अपने 2000 के नोट बदल सकते हैं। इसके आपको बस अमेजन के ग्राहक डिली‍वरी एजेंट को 2000 रुपए के अतिरिक्‍त नोट देंगे और इसके बाद आपके बदले हुए नोट का बैलेंस अमेजन पे बैलेंस में आ जाएगा। 

    अमेजन ने कहा कि उसके ग्राहक नकद के जरिए पेमेंट के लिए दिए गए ऑर्डर के लिए डिलीवरी एजेंट को 50,000 रुपए तक दे सकते हैं. ये बैलेंस जब आपके अमेजन पे में आ जाए, तब आप इसे ऐप पर शॉपिंग करने, स्टोर पर स्कैन करके पेमेंट करने में इस्तेमाल कर सकते हैं या सीधे बैंक में भी ट्रांसफर कर सकते हैं। 

  • इस शेयर में करें इन्वेस्टमेंट मिलेगा 27 फीसदी का रिटर्न

    बिजनेस: शेयर मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव निवेशकों को सबसे अधिक प्रभावित करता है। निवेशक धन लगाने से पूर्व यह विचार जरूर करते हैं कि आखिर किससे शेयर में निवेश करना लाभकारी होगा और हमें कहां से अधिक लाभ प्राप्त होगा। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे शेयर के विषय में बताने जा रहे हैं जो आपको उम्दा रिटर्न भी देंगे। 

    Tube Investments of India:

    अगर आप Tube Investments of India के शेयर को खरीदते हैं तो आपको लाभ मिलने की संभावना अधिक है। इसका प्रति शेयर टारगेट प्राइस 3,560 रुपये है। शेयर मार्केट  में इसका भाव भाव 3,206 रूपये चल रहा है। अगर निवेशक इसमें धन निवेश करते हैं तो उनको 11 फीसदी का रिटर्न मिलने की संभावना है। 

    Angel One :

    निवेशकों के लिए यह भी एक बेहतरीन विकल्प है अगर कोई Angel One के शेयर में अपना धन निवेश करता है तो  उसे 27 फीसदी तक रिटर्न मिलने की संभावना है। इसका मार्केट प्राइस 1,568 है। 

    Vijaya Diagnostic :

    Vijaya Diagnostic में यदि कोई अपना धन निवेश करता है तो उसे 8 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। इसके प्रति शेयर टारगेट 490 रुपये का है। 

    ICICI Bank:

    यदि कोई निवेशक ICICI Bank के शेयर में अपना धन इन्वेस्ट करता है तो उस व्यक्ति को 22 फीसदी का रिटर्न मिलने की संभावना है। इसका प्रति शेयर टारगेट 1,125 रुपये का है। बीते दिन मार्केट में यह 925 रुपये के भाव से ट्रेंड कर रहा था। 

  • बड़े फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर पर लगेगी लगाम

    बिजनेस: सोशल मीडिया आज लोगों के जीवन का हिस्सा बना हुआ है। कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से आज जबरदस्त कमाई कर रहे हैं तो कई लोग दूसरों को कमाई करने के तरीके बताने का व्यापार चला रहे हैं। यह लोग सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं जो लोगों को लखपति बनने की सलाह देते हैं और उनसे निवेश के लिए कहते हैं। लेकिन अब इंफ्लूएंसर पर लगाम लगने वाली है। 

    सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच कहते हैं बड़े फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर लोगों को अधिक धन कमाने के लिए प्रेरित करते हैं और निवेश के लिए उकसाते हैं। वहीं जब उनको लाभ हो जाता है तो वह निवेशकों को छोड़कर भाग जाते हैं जिससे सबसे अधिक नुकसान छोटे निवेशकों को झेलना पड़ता है। फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर निवेशकों के लिए खतरा बन रहे हैं जल्द ही इनके लिए कंसल्टेशन पेपर लाया जाएगा। 

    जानकारी के लिए बता दें बड़े फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को प्रभावित करते हैं। सोशल मीडिया पर इनके खूब फ़ॉलोअर्स होते हैं यह अपने फ़ॉलोअर्स को निवेश के लिए प्रेरित करते हैं और उनके निवेश से अपना लाभ आंकते हैं। हालाकि अब इनपर लगाम लगाने के लिए सेबी सख्त रुख में नजर आ रही है।