Category: business

  • जॉइंट होम लोन पर कम पड़ेगा ब्याज

    बिजनेस- अपना घर बनाने का सपना हर कोई देखता है। कई बार हम सोचते हैं कि हम होंम लोन लेकर अपना घर बनवा सकते हैं। लेकिन हमारी सैलरी कम होने की वजह से हमें लोन नहीं मिल पाता। इस समस्या से निपटने के लिए हम जॉइंट होंम लोग का सहारा लेते हैं और अपने पति या किसी सगे संबंधी के साथ मिलकर लोन लेते हैं।
    क्योंकि जॉइंट लोन के व्यक्ति को कई फायदे होते हैं। व्यक्ति को किसी तरह की समस्याओं से नहीं जूझना पड़ता है और कम ब्याज दर के साथ अधिक लोन अप्रूवल मिल जाता है। लेकिन अगर आप अपनी पत्नी के साथ जॉइंट होम लोन लेते हैं तो आप कम ब्याज दर के लिए क्लेम भी नहीं कर सकते हैं।
    वहीं अगर आप 5 लाख का लोन लेते हैं तो आप दोनों लोग टैक्स छूट के लिए भी क्लेम कर सकते हैं और आपको ब्याज पर पांच बेसिक पॉइंट की छूट भी मिलती है। अब मोटा मोटा समझे तो अगर आप महिला को जॉइंट लोन का पार्टनर बनाते हैं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं।

  • इश्योरेंश स्कीम से कमाई करने वालों को देना होगा टैक्स

    देश- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद पहुँच कर बजट की घोषणा की। बजट में। उन्होंने हर वर्ग के व्यक्ति को राहत देने का प्रयास किया। टैक्स छूट से लेकर महिलाओं के हित हेतु कई योजनाओं की घोषणा कीं। 
    जहां 7 लाख की इनकम पर व्यक्ति को कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। वहीं टैक्स के नियमों में कुछ विशेष परिवर्तन किए। अब जब नया बजट आ गया है तो इसका प्रभाव उन लोगों पर दिखाई देगा जो इश्योरेंश के माध्यम से कमाई करते थे।
    क्योंकि अगर आपकी इश्योरेंश स्कीम का सालाना प्रीमियम 5 लाख रुपये है तो आपको अब इसके लिए टैक्स देना होगा। यह टैक्स हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल पर पड़ता है। यह नया नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा।

  • जानें कौन हैं गौतम अडानी की पत्नी

    लाइफस्टाइल- बीते कई दिनों से अरबपति गौतम अडानी सुर्खियों में बने हुए हैं। अमीरों की लिस्ट में यह टॉप 3 से गायब होकर अब 21 वें पायदान पर पहुँच गए हैं। हर कोई इस वक्त यह जानना चाहता है कि आखिर उनकी पत्नी कौन हैं जिनका जिक्र अडानी अक्सर करते दिख जाते हैं।

    जानें कौन हैं गौतम अडानी की पत्नी-

    गौतम अडानी की पत्नी का नाम प्रीति अडानी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इनकी शादी अरेंज मैरिज हुई थी। जब यह पहली बार प्रीति से मिले तो दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई। क्योंकि अडानी अंदर से घबरा रहे थे। कारण सिर्फ इतना था कि प्रीति काफी पढ़ी लिखी थी और डॉक्टर थी।
    उन्होंने गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अहमदाबाद में क्वालीफाई कर डॉक्टरी की पढ़ाई की। लेकिन शादी के बाद उन्हें अपना करियर छोड़ना पड़ा। इनकी शादी 1996 में हुई। इसके बाद यह गौतम अडानी के एनजीओ अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन बन गईं।

  • जानें कब आएगी किसान सम्मान निधि की 13 वीं क़िस्त

    बिजनेस– किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली क़िस्त आने का बेसब्री से इंतजार है। इसबार प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 13 वीं क़िस्त किसानों के खाते में भेजी जाएगी। वैसे तो इस क़िस्त को कब किसानों के खाते में भेजा जाएगा। इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अनुमान है कि होली से पूर्व सरकार किसानों को खुश कर सकती है। 

    जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजन के तरह 11.37 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए सालाना 6 हजार रुपये सरकार की ओर से मुहैया किए जाते हैं। अब तक इस योजना के तहत किसानों को 12 किस्तें दी जा चुकी हैं।

    अगर नहीं आई किसान सम्मान निधि तो करें यह काम-

    कई किसान ऐसे भी हैं जिनको 12 वीं क़िस्त का लाभ नहीं मिल पाया है। अगर आप भी इन किसानों में से हैं और आपको लगता है कि आपके खाते में 13 वीं क़िस्त का पैसा आना चाहिए। तो आपको ई केवाईसी करवा लेनी चाहिए।

  • जम्मू कश्मीर में मिला कुछ ऐसा कि रह गए सभी लोग हैरान

    डेस्क। जम्मू कश्मीर के बारे में अमीर खुसरो ने लिखा था कि धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो वो यहीं है, यहीं है, यहीं है। इसमें कोई दो मत भी नहीं। जम्मू कश्मीर भारत का सिरमौर भी है। वहीं यह बात अलग है कि आतंकी इसके सीने को छलनी भी करते रहे हैं।
    लेकिन सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मंसूबों को हमेशा से ही नाकाम किया है। इन सबके बीच यहां से ऐसा खजाना भी मिला है जो ना सिर्फ यहां की तकदीर बदल देगा बल्कि भारत को दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था में पहुंचाने में भी काफी मदद करेगा। 
    आपको बता दें केंद्र सरकार ने बताया है कि जम्मू कश्मीर में 5.9 लाख टन लिथियम का रिजर्व भी मिला है वहीं जो ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री को नई उंचाई पर पहुंचा भी देगा। आपको बता दें कि लिथियम नॉन फेरस मेटल है और इसको इलेक्ट्रानिक गाड़ियों की बैट्री में इस्तेमाल भी किया जाता है। 

  • टाटा बोइंग एयरोस्पेस ने बोइंग 737 के लिए पहला वर्टिकल फिन स्ट्रक्च र शिप किया

    टाटा बोइंग एयरोस्पेस लिमिटेड (टीबीएएल) ने मंगलवार को घोषणा की है कि उसने हैदराबाद में अपनी अत्याधुनिक सुविधा से बोइंग 737 विमान के लिए पहली वर्टिकल फिन संरचना भेज दी है। अंतिम बोइंग 737 विमान में एकीकरण के लिए वर्टिकल फिन को वाशिंगटन में रेंटन में बोइंग निर्माण सुविधा में वितरित किया जाएगा। टीबीएएल ने कहा कि टीबीएएल ने हवाई जहाज के 737 परिवार के लिए जटिल वर्टिकल फिन संरचनाओं का निर्माण करने के लिए 2021 में एक नई उत्पादन लाइन जोड़ी। विस्तार ने संयुक्त उद्यम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर चिह्न्ति किया। इसने कौशल विकास को सक्षम करते हुए रोजगार के अतिरिक्त अवसर भी पैदा किए।

    नई उत्पादन लाइन अपनी निर्माण प्रक्रियाओं में अत्याधुनिक रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और उन्नत एयरोस्पेस अवधारणाओं जैसे पूर्ण पैमाने पर निर्धारक असेंबली का उपयोग करती है। बोइंग इंडिया के अध्यक्ष, सलिल गुप्ते ने कहा, “टाटा बोइंग एयरोस्पेस लिमिटेड दुनिया के लिए भारत में एयरोस्पेस और रक्षा में एकीकृत प्रणालियों के सह-विकास के प्रति बोइंग की प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है और देश की आत्मानिर्भर भारत क्षमताओं का प्रतिबिंब है। जिस गति और गुणवत्ता के साथ पहले वर्टिकल फिन का निर्माण किया गया है, वह टीबीएएल के कुशल कार्यबल, इंजीनियरिंग प्रतिभा और विश्व स्तरीय निर्माण कौशल का प्रमाण है।”

    टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुकरण सिंह ने कहा, “बोइंग 737 विमान के लिए पहले वर्टिकल फिन स्ट्रक्च र का सफल शिपमेंट टीबीएएल में टीमों द्वारा कड़ी मेहनत और निर्बाध सहयोग का परिणाम है। यह समग्र बोइंग परिचालनों में टीबीएएल और भारत को एक महत्वपूर्ण विनिर्माण आधार के रूप में स्थापित करता है। हम गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी पर जोर देने के साथ स्वदेशी एयरोस्पेस निर्माण की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    14,000 वर्ग मीटर में फैले इस संयुक्त उद्यम में बोइंग और टीएएसएल के बीच 900 से अधिक इंजीनियर और तकनीशियन कार्यरत हैं। यह बोइंग के एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टर के लिए एयरो-स्ट्रक्च र का निर्माण कर रहा है, जिसमें दुनिया भर के ग्राहकों के लिए फ्यूजलेज, सेकेंडरी स्ट्रक्च र और वर्टिकल स्पार बॉक्स शामिल हैं। इस साल की शुरुआत में, टीबीएएल ने ऑर्डर पर भारतीय सेना के छह एएच-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों में से पहले के लिए पहला फ्यूजलेज भी डिलीवर किया था।

  • IMF Chief Global Economy:- संकट में है ग्लोबल इकोनॉमी

    विश्व- कोरोना ने प्रत्येक देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। आज ज्यादातर देश आर्थिक तंगी, महंगाई, जलवायु परिवर्तन और धीमी विकास दर से प्रभावित हैं। 

    वहीं अब IMF Chief Global Economy ने एक सर्वे के आधार पर स्पष्ट किया है कि आगामी समय में ग्लोबल इकोनॉमी प्रभावित हो सकती है। क्योंकि यह अभी भी बहुत अधिक दवाब में है।
    अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक (MD) क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा, ग्लोबल इकोनॉमि अपने बेहद कठिन दौर में है। साल 2023 में ग्लोबल ग्रोथ मंद है। यह एक नया मोड़ ले सकती है। 
    बता दें 2022 में 8.8 फीसदी की वृद्धि के बाद, आईएमएफ ने जनवरी में भविष्यवाणी की थी कि ग्लोबल कंज्यूमर प्राइस हाइक 2023 में घटकर 6.6 फीसदी हो जाएगी, जो अक्टूबर के पूर्वानुमान से 0.1 फीसदी अधिक है।
    2024 में, इसने 4.3 फीसदी तक और मंदी की भविष्यवाणी की। लगभग 84 फीसदी देशों में, 2022 की तुलना में 2023 में महंगाई की दर कम होने का अनुमान है। बता दें 2023 में अनुमानित 2.9 फीसदी ग्लोबल जीडीपी की वृद्धि अक्टूबर में भविष्यवाणी की तुलना में 0.2 प्रतिशत अधिक है।

  • क्यों अमेरिका के अरब पति बोले, भारत कर रहा तरक्की

    बिजनेस- अमेरिका के अरब पति Ray Dalio ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आगमी समय मे भारत की ग्रोथ रेट सबसे अधिक तेजी से आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह बात दुबई में आयोजित वर्ल्ड ग्रोथ समिट के दौरान कही है।

    उन्होंने आगे कहा, भारत बढ़ रहा है। आगे आने वाले समय मे भारत की ग्रोथ विश्व में सबसे तेज होगी। भारत इतिहास रचेगा और सुनहरे भविष्य का निर्माण करेगा। हम आज भारत को बढ़ते हुए देख रहे हैं। बीते दस वर्ष की रिपोर्ट पर नजर डालें तो भारत ने तरक्की की है। आज भारत का वर्चस्व बढ़ रहा है।
    भारत मे सबसे अधिक बदलाव देखने को मिला है। भारत पूरा बदल गया है। भारत की स्थिति बेहतर हुई है। अमेरिका चीन ताकत को लेकर आपसी मतभेद कर रहे हैं। लेकिन भारत स्वयं पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने आप को बनाने में लगा हुआ है। आने वाले समय मे भारत विश्व मे सबसे ऊपर उठेगा और एक मजबूत देश के रूप में जाना जाएगा।

  • SBI Highest Interest Rate Fixed Deposit: SBI की इस योजना में इन्वेस्ट करने से मिलेगा जबरदस्त ब्याज

    SBI Highest Interest Rate Fixed Deposit Amrit Kalash: बैंकों द्वारा अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग फिक्स्ड डिपॉजिट पॉलिसी लॉन्च की जाती है और उन्हें अधिक ब्याज दर के साथ लाभ मुहैया करवाया जाता है।

    लेकिन अगर हम बात एसबीआई बैंक की करें। तो आज के समय मे यह सबसे विश्वसनीय बैंक है और निवेशक इसपर आंख मूंद कर विश्वास करते हैं। वहीं अगर आप इस समय यह विचार बना रहे हैं कि आप अपने धन का कुछ हिस्सा निवेश करके आपने भविष्य को सुरक्षित कर लें। तो यह मौका आपके लिए शानदार साबित हो सकता है।
    क्योंकि SBI ने अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए। अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को लॉन्च किया है। यह स्कीम 15 फरवरी को लॉन्च की गई और इसमें आप 31 मार्च तक धन इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

    जानें कितना मिलेगा ब्याज-

    एसबीआई की अमृत कलश स्कीम के तहत निवेशकों को वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी का ब्याज मिलेगा। सामान्य तौर पर एसबीआई आपने ग्राहकों को महज 7.1 फीसदी का ब्याज देती है। निवेशक इस योजना का लाभ 31 मार्च तक उठा सकते हैं। इसका मैच्योरिटी पीरियड 400 दिन का है। यह मुख्य तौर पर NRI ग्राहकों के लिए लॉन्च की गई है।

  • सीतारमण एफएमसीबीजी बैठक से पहले अमेरिकी ट्रेजरी सचिव, जापानी व कनाडाई वित्त मंत्रियों से मिलीं

    केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण(Union finance minister Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन( US Treasury Secretary Janet Yellen), जापानी वित्तमंत्री शुनिची सुजुकी(JAPANEES FINANCE MINISTER SHUNICHI SUZUKI) और कनाडा के उप प्रधानमंत्री(CANADA Deputy prime minister)) और वित्तमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड(finance minister cristriya freeland) सहित विभिन्न गणमान्य लोगों के साथ कई बैठकें कीं। उन्होंने बहुपक्षीय विकास बैंकों (mdb) को मजबूत करने, ऋण संबंधी मुद्दों और क्रिप्टो संपत्ति जैसे मुद्दों के समाधान पर चर्चा की। यह बैठक वित्तमंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर (finance minister and central bank gaovenour) (एफएमसीबीजी) के बीच महत्पपूर्ण बैठक से ठीक एक दिन पहले हुई है। एफएमसीबीजी(FMCBG) की बैठक 24-25 फरवरी को बेंगलुरु में होगी।

    सीतारमण(Finance minister nirmala sitaramna) और येलेन ने एमडीबी को मजबूत करने, वैश्विक ऋण भेद्यता, क्रिप्टो संपत्ति और स्वास्थ्य पर अपने दृष्टिकोण पर चर्चा की। इसी तरह, सीतारमण और उनके जापानी समकक्ष शुनिची सुजुकी ने जी20 फाइनेंस ट्रैक 2023 के तहत प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। सीतारमण और सुजुकी(finance minister nirmala sitaramna and JAPANEES FINANCE MINISTER SHUNICHI SUZUKI), दोनों एमडीबी को मजबूत करने, ऋण संबंधी मुद्दों, भविष्य के शहरों के वित्तपोषण और क्रिप्टो संपत्ति के लिए समन्वित नीति पर जापान के बीच जी7 प्रेसीडेंसी और भारत के बीच जी20 प्रेसीडेंसी के रूप में घनिष्ठ सहयोग के लिए तत्पर हैं। जापानी मंत्री ने जी-20 (G20) की अध्यक्षता के दौरान भारत को अपने ‘पूरे दिल से’ समर्थन देने का आश्वासन दिया।

    बाद में सीतारमण ने कनाडा के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड( Finance ministr nirmala sitaramna and canada deputy prime minister cristriya freeland)  से मुलाकात की, जहां दोनों ने भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी-20(G20) सम्मेलन की प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। सीतारमण ने एफएमसीबीजी विज्ञप्ति के प्रारूपण, एमडीबी सुधार में सहयोग और जलवायु वित्त में सहयोग के लिए कनाडा को स्वीकार किया। फ्रीलैंड ने कहा कि कनाडा में पेंशन फंड बड़ी आबादी, अर्थव्यवस्था के आकार और लोकतांत्रिक ढांचे के साथ भारत में निवेश की सुरक्षा और अवसर के बारे में जानते हैं और वे नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इनवेस्टमेंट फंड (एनआईआईएफ) से संपर्क करेंगे। उन्होंने वित्तमंत्री को जी-20 की अध्यक्षता के दौरान भारत को समर्थन देने का आश्वासन दिया।