Category: business

  • अब भारत में भी होगा इलेक्ट्रिक हाईवे, इस शहर को मिलेगी सौगात

    Electric Highway: देश में पर्यावरण को ध्यान में रख कर सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर काफी समय से जोर देने में जुटी है। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी सरकार अपनी नजर बनाएं हुए है।
    इलेक्ट्रिक बस, कार, बाइक और स्कूटी के बाद सरकार ने अब देश में इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की पहल भी की है। साथ ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है तो चलिए आपको बताते है कि इलेक्ट्रिक हाईवे क्या होता है और ये कहां पर बन रहा है?
    इलेक्ट्रिक हाईवे क्या है?
    आमतौर पर हाईवे पर चलने वाले वाहन पेट्रोल, डीजल या फिर CNG से संचालित होते है। लेकिन इलेक्ट्रिक हाईवे एक ऐसा हाईवे होगा जिस पर सभी इलेक्ट्रिक वाहन ही चल सकेंगे। और इलेक्ट्रिक हाईवे देखने में तो आम हाईवे जैसा ही होगा लेकिन इस हाईवे के ऊपर तार भी लगे होंगे।
    साथ ही आपको बता दें कि ट्रेन की तरह इस हाईवे पर चलने वाले वाहनों को इन तारों से बिजली मिलेगी और यही बिजली इन वाहनों के लिए ईंधन का काम भी करेगी। इस हाईवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट भी लगे हुए होंगे। जिससे आम जनता को किसी तरह की कोई समस्या भी नहीं होगी।
    जानिए कहां बन रहा है ये हाईवे
    आपको बता दें कि सरकार दिल्ली से जयपुर के बीच इस इलेक्ट्रिक हाईवे को बनाने की तैयारी कर रही है। साथ ही केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के दौसा जिले में इसकी घोषणा भी की थी। साथ ही ये हाईवे पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगा और इसमें केवल इलेक्ट्रिक वाहन ही चल सकेंगे। पूरी तरह तैयार होने के बाद ये देश का पहला ई-हाईवे बनेगा।
    क्या होगा ई-हाईवे से फायदा
    ई-हाईवे का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि यह पर्यावरण के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसके साथ ही ई-हाईवे से लॉजिस्टिक कॉस्ट में काफी कमी भी आएगी। बता दें फिलहाल चीजों की कीमतों में बढ़ोत्तरी की एक बड़ी वजह ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट भी होती है। और अगर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट में कमी आती है, तो चीजें सस्ती हो सकती हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री की इस घोषणा को देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की राह में बड़ा कदम भी माना जा रहा है।
     और कहां है ये ई-हाईवे?
    आपको बता दें कि ई-हाईवे बनाने वाला भारत पहला देश नहीं है, पहले से स्वीडन और जर्मनी में इलेक्ट्रिक हाईवे का इस्तेमाल हो रहा है। साथ ही बता दें स्वीडन ई-हाईवे शुरू करने वाला दुनिया का पहला देश है। 

  • इस तरह कम निवेश से आप कमा सकते हैं ढेर सारे रुपए

    डेस्क । How to Earn Money: अगर आपके पास निवेश के लिए पैसा कम है तो भी आप अधिक पैसा आराम से बना सकते है। साथ ही पैसा कमाने के कई तरीकें भी हैं जिससे आप अपनी आय को बढ़ा भी सकते हैं। वही हम यहां आपको 5 तरीकें बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अधिक पैसा कमा भी सकते हैं।
    आपको बता दें न्यूनतम निवेश से ज्यादा पैसा कमाने के कई तरीके होते हैं। बस इसके लिए आपको अपने हिसाब से सही रणनीति, कौशल, अपने इंटररेस्ट और सोर्स के हिसाब से फैसला लेना पड़ेगा, कि आप किस तरीके से पैसे कमा सकते हैं। साथ ही सही अवसर का इस्तेमाल कर नए तरीकों को तलाश भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में सबकुछ…
    अपनी स्किल्स और विशेषज्ञता के जरिए आप आराम से कमा सकते हैं पैसा और अगर आपके पास कोई विशेष स्किल्स या एक्सपर्टिज हैं तो आप फ्रीलांस या कंसल्टिंग का काम भी करके पैसा कमा सकते हैं। इसी के साथ ही यह पैसा बनाने का एक सबसे कम कॉस्ट का तरीका भी है। वहीं अगर आपके पास स्किल है तो आप घर से दूर कहीं से भी आराम से काम कर सकते हैं। वहीं आजकल कई कंन्सल्टिंग सर्विस जैसे ऑनलाइन टीचिंग कोर्स, आर्टिकल लिखने और ब्लॉग लिखने जैसे कई काम वेबसाइट और पब्लिकेशन के लिए किये भी जा सकते हैं।
    दूसरा तरीका है कि आप अपना घर या कमरा किराये पर दे अगर आपके पास एक एक्स्ट्रा कमरा या पूरा घर है जिसका आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आप इसे Airbnb जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से किराए पर भी देकर पैसे कमा सकते हैं। इसके आलावा यह अतिरिक्त पैसे कमाने का एक आसान और कम लागत वाला तरीका भी है। आप अपनी मर्जी के मुताबिक दिन चुन सकते हैं और डिविडेंड देने वाले स्टॉक्स डिविडेंड देने वाले स्टॉक्स में निवेश करना पैसा बनाने का सबसे आसान तरीका है।
    डिविडेंड स्टॉक वे स्टॉक होते हैं जो डिविडेंड के तौर पर शेयरधारकों को अपने फायदे का एक हिस्सा भी देते हैं। ये उन निवेशकों के लिए काफी अच्छा है जो ज्यादा आय के लिए कम जोखिम वाले ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं। पेमेंट करने वाले ऑनलाइन सर्वे में भी हिस्सा लें यदि आपके पास कुछ एक्स्ट्रा समय है और आपको सवालों के जवाब देने में कोई भी परेशानी नहीं है, तो आप पेमेंट करने वाले पेड सर्वे में हिस्सा बनकर भी पैसा कमा सकते हैं। वहीं इसमें हो सकता है कि पैसा ज्यादा न मिले लेकिन कम लागत में पैसा कमाने का यह अच्छा तरीका है। वहीं सोशल मीडिया फॉलोअर्स के जरिये कमाएं पैसा यदि आपके पास सोशल मीडिया पर बड़ीसंख्या में फॉलोअर्स हैं, तो आप ब्रांड्स के साथ पार्टनरशीप करके और अपने फॉलोअर्स के बीच विज्ञापन का काम भी आराम से कर सकते हैं। जिसमें ब्यूटी प्रोडक्ट्स प्रमोट करने का काम भी शामिल हैं।

  • क्या आप जाते हैं OYO? जान लो ये जरुरी बात

    डेस्क। Know these new rules before booking a room in OYO: शेयर बाजार में हर दिन कुछ न कुछ होता ही रहता है। वहीं शेयर मार्केट में किसी न किसी कंपनी का आईपीओ भी आ ही रहता है। इसी कड़ी में ऑनलाइन होटल बुकिंग कंपनी ओयो भी अपना आईपीओ लाने वाली है। वहीं ओयो के आईपीओ को लेकर लगातार देरी देखने को भी मिल रही है और अब ओयो को लेकर सेबी ने भी कदम उठाया है।
     ओयो
    दरअसल, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी ने ओरावेल स्टेज लिमिटेड (OSL) से कुछ संशोधनों के साथ आईपीओ के दस्तावेजों के मसौदे को फिर से जमा कराने को बोला है। साथ हीं आपको बता दें कि ओरावेल स्टेज लिमिटेड ओयो ब्रांड के तहत काम करती है। और अब सेबी के इस कदम के बाद ओयो के आईपीओ आने में और भी देरी हो सकती है।
    साथ ही ओयो की ओर से सितंबर 2021 में 8430 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा किए गए थे। और अब सेबी की ओर से फिर से दस्तावेज जमा करने के लिए कंपनी को बोलो गया है। इस आईपीओ के जरिए ओयो में 7000 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किए जायेंगे और 1,430 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (OFS) भी लाई जायेगी।
    साथ ही वहीं सेबी की ओर से पिछले साल यानी 30 दिसंबर 2022 को कंपनी के आईपीओ दस्तावेज को वापस किया गया था और ओयो को कहा गया था कि इसे संशोधन के साथ फिर दायर कर दे। पर नियामक ने दस्तावेजों के मसौदे में आवश्यक संशोधनों के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है।

  • बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए इन स्कीम्स में करें निवेश

    Child Investment Plans: आजकल के इस अर्थयुग में हर कोई अपने आपको वित्तीय रूप से सुरक्षित रखने की कोशिश में लगा रहता है। अब तो अभिभावकों को बच्चों के लिए चिंता भी सताने लगी है। वहीं बहुत से अभिभावक इस उलझन में रहते हैं कि आखिर बच्चों के लिए कैसे फंड को तैयार करें।
    साथ ही बच्चों के लिए निवेश करने में बड़ी सावधानी भी बरतनी चाहिए। हड़बड़ी में निवेश करने की बजाय ठंडे दिमाग से प्लानिंग करनी चाहिए और ऐसा करते समय आपको ध्यान रखना होगा कि बच्चे को उम्र के किस पड़ाव में किस चीज की जरूरत पड़ेगी। साथ ही उसके लक्ष्यों के मुताबिक ही प्लान भी बनाना चाहिए।
    वहीं ऐसे में आप अपने बच्चों के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश भी कर सकते हैं। यहां किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं होता। साथ ही गारंटी के साथ मोटा रिटर्न भी मिलता है। वहीं जब आपके बच्चे बड़े हो जाएंगे तो भविष्य के लिए उनकी जरूरतों में इस फंड को इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
    किन स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश
    सुकन्या समृद्धि योजना अगर आप एक बेटी के पिता हैं तो आप अपनी बेटी के लिए सुकन्‍या समृद्धि योजना में आराम से निवेश कर सकते हैं। वहीं इसमें आपको निवेश पर 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्‍याज भी मिलेगा। इसमें कम से कम 250 रुपये और अधिक से अधिक 1.50 लाख रुपये तक आप जमा भी कर सकते हैं। बेटी की 21 साल की उम्र होने पर यह योजना मैच्योर हो जाती है।
    साथ ही इस योजना में आपका निवेश कम से कम तब तक लॉक हो जाएगा जबतक की बेटी 18 साल की नहीं हो जाती है और 18 साल के बाद भी कुल पैसों का 50 फीसदी निकाल सकते हैं। वहीं जिसका इस्तेमाल वो ग्रेजुएशन या आगे की पढ़ाई के लिए कर सकती है। साथ ही इसके बाद सारा पैसा तभी निकाला जा सकता है जब वो 21 साल की उम्र की होगी।

  • MLA और IAS ने नौकरी का झांसा देकर कई बार किया गैंगरेप

    डेस्क। बिहार के हाई प्रोफाइल गैंगरेप केस में अब सत्तारुढ़ पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक गुलाब यादव और वर्तमान में उर्जा विभाग के प्रधान सचिव IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जानी है। वहीं इस मामले में शिकायत करने वाली और पीड़िता महिला वकील की गुहार के बाद दानापुर के ACJM कोर्ट ने लिखित आदेश में FIR दर्ज करने के लिए कहा है। साथ ही कोर्ट में शुक्रवार को मामले की सुनवाई भी हुई थी और शनिवार को लिखित आदेश भी जारी किया गया था।
    Patna High Court के पहले दिए गए निर्देशों के आधार पर हुआ फैसला
    महिला वकील की शिकायत पर दानापुर के ACJM कोर्ट ने पटना के रुपसपुर थाना को IAS अधिकारी संजीव हंस और राजद के पूर्व MLA गुलाब यादव के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज करने का आदेश दिया और इस मामले की जांच करने का आदेश भी दिया है। इसी कड़ी में महिला वकील ने बताया है कि पटना हाई कोर्ट के पहले दिए जा चुके निर्देशों के तहत दानापुर ACJM कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। 
    वहीं रविवार को छुट्टी होने की वजह से सोमवार को कोर्ट का लिखित आदेश रिसीव करने के बाद रुपसपुर थाने में FIR को दर्ज किया जाएगा।
    बता दें महिला वकील ने पूर्व विधायक और आईएएस अफसर के खिलाफ कई संगीन आरोप भी लगाया है। इसमें हथियार दिखाकर गैंगरेप करने, एक बार अबॉर्शन करवाने, प्राइवेट फोटो और वीडियो वायरल करवाने, डराने-धमकाने, बेटे को नहीं अपनाने समेत कई संगीन आरोप भी लगाए गए हैं। साथ ही उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि दोनों आरोपियों ने रसूख का इस्तेमाल करके थाना में केस नहीं होने देने और एक बार दानापुर कोर्ट में अपील भी खारिज करवा दी गई थी।

  • दिल्ली में मौजूद हैं ये भूतिया जगहें, क्या आप जाना चाहेंगे

    डेस्क। Top Haunted Places to Visit Near Delhi 2023: राजधानी दिल्ली लोगों के सपनों को हकीकत में बदलने की क्षमता रखती है और इस शहर में रोजाना हजारों लोग नई शुरूआत भी करने पहुंचते हैं।
    साथ ही यह शहर अपने ऐतिहासिक और अनोखे पर्यटक स्‍थल के कारण भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। वहीं इस शहर में घूमने के लिए रहस्‍य और एडवेंचर से भरपूर कई ऐसी जगह भी हैं, जिसे लोग इसे भूतिया बुलाते हैं। वहीं आम लोग इन जगहों का नाम सुनकर डर भी जाते हैं, वहीं रोमांच और रहस्‍य की तलाश करने वाले लोगों के बीच ये जगहें काफी पॉपुलर भी हैं। वहीं अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं और दिल्ली के आसपास रहते हैं, तो अपने दोस्‍तों के साथ इन रहस्यमय और डरावनी जगहों की सैर आराम से कर सकते हैं।
    दिल्ली कैंट
    यह जगह आर्मी की मौजूदगी की वजह से दिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाकों में शुमार है और इसका एक डरावना रहस्‍य भी है। वहीं दिल्‍ली कैंट को दिल्ली की सबसे डरावनी जगह भी बताया जाता है। साथ ही घने पेड़ों के बीच स्थित यह पूरा इलाका एक छोटे से जंगल की तरह आपको दिखाई देता है। साथ ही लोगों का कहना है कि, यहां पर एक अधेड़ उम्र की महिला लोगों से लिफ्ट मांगते हुए नजर आती है। साथ ही लोगों को डराने के लिए वह महिला कार या बाइक के आगे पीछे भी दौड़ती है। 
    खूनी दरवाजा
    दिल्‍ली के खूनी दरवाजे की कहानी ऐतिहासिक भी है। यह कहानी मुगल बादशाह ‘बहादुर शाह जफर’ के बेटे की बताई गई है, जिन्हें यहां अंग्रेजों ने जनता के सामने ही मार दिया था। कहा जाता है कि उनकी आत्मा अभी भी यहां पर मौजूद है और दिलचस्प बात यह है कि यह आत्मा भारतीयों को परेशान भी नहीं करती। लेकिन यहां आने वाले विदेशी पयर्टकों को यह बहुत परेशान भी करती है। साथ ही कई विदेशी पयर्टकों ने यहां पर अजीब चीज होने की शिकायत भी की है। 
    जमाली कमाली मकबरा और मस्जिद
    महरौली पुरातत्व पार्क के भीतर स्थित यह मकबरा और मस्जिद दिल्ली के डरावनी जगहों में शामिल भी है। साथ ही यह मकबरा 16 वीं शताब्दी के सूफी संतों जमाली और कमली के नाम से भी जाना जाता है। वहीं लोगों का यह कहना है कि, इस मकबरे से कई तरह की अजीब आवाजें भी सुनाई देती हैं, वहीं इनमें से कुछ अवाजें पयर्टकों को मकबरे के बीच बने गुंबद में बुलाती भी हैं। लोगों का यह कहना है कि यहां कोई अदृश्य व्यक्ति उनका पीछा भी करता है।
    संजय वन
    महरौली के नजदीक साउथ दिल्ली में स्थित इस लगभग 10 किलोमीटर लंबे जंगल ट्रेल में भरपूर हरियाली रहती है, वहीं जिसकी वजह से यहां दिन भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है और अंधेरा होने से पहले यहां पर सन्‍नाटा छा जाता है। साथ ही इस इलाके में रहने वाले लोगों का दावा है वहीं यहां पर बच्चों की आत्माएं रहती हैं और रात के समय इस वन के अंदर से कभी-कभार बच्चों की चीख-पुकार की आवाजें भी सुनाई जाती हैं।
    फिरोज शाह कोटला किला
    विक्रमनगर स्थित इस किले का निर्माण फिरोज शाह तुगलक ने सन् 1534 में करवाया था वहीं अब लोगों के बीच कुख्यात है कि यहां की हवेलियों पर जिन्नों का कब्जा है। और इसलिए हर गुरुवार को यहां के लोग किले के अंदर मोमबत्तियां और अगरबत्ती जलाकर जिन्नों से दुआएं मांगते हैं। साथ ही शाम होने के बाद यहां पर कोई नहीं आता।

  • पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 100 रुपये के निवेश से मिलेगा बेहतरीन लाभ

    बिजनेस- आज के समय मे महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आम आदमी परेशान है। वहीं कई लोग अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बचत करते हैं। वहीं आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। जो बचत के मामले में काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। 
    असल मे हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना के बारे में। क्योंकि यह योजना आम आदमी की इनकम को ध्यान में ऱखकर बनाई गई है। इस योजना में किसान सहित कोई भी व्यक्ति कम पैसों के जरिए सेविंग कर सकता है और अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकता है।
    पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम काफी लाभदायक है और इनमें जोख़िम भी नहीं है। इस योजना में जब आप निवेश करते हैं तो आपको 5.8 फीसदी का ब्याज मिलता है। वहीं आप इस योजना में रोजाना 100 रुपये का निवेश कर मैच्योरिटी पर अच्छी रकम प्राप्त कर सकते हैं। 
    वहीं यह योजना 5 साल में मैच्योर हो जाती है। आप इसका लाभ अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में उठा सकते हैं। यह एक सिक्यूर इन्वेस्टमेंट प्लान है।

  • जाने किस बैंक के डेबिट कार्ड का सबसे अधिक हो रहा है उपयोग

    देश- देश मे अब लोग कैश का इस्तेमाल करना नहीं चाहते हैं। क्योंकि अब ज्यादातर लोग डिजिटल ट्रांजेक्शन करते हैं। वहीं अगर हम बात प्लास्टिक मनी यानी डेबिट कार्ड की करें तो यह हमारे जीवन का अमुख हिस्सा बन गया है।
    वहीं अगर हम भारत मे डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों की बात करें तो देश के करीब 94.77 करोड़ डेबिट कार्ड चलन में हैं। इनमें से 60 फीसदी डेबिट कार्ड तो केवल 6 बैंकों के हैं। वहीं सबसे ज्‍यादा डेबिट कार्ड एसबीआई यानी स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया के हैं।
    दूसरा नंबर आता है, बैंक ऑफ बड़ौदा का, जिसके 7.9 करोड़ डेबिट कार्ड चलन में हैं। तीसरे नंबर पर है यूनियन बैंक. कुल डेबिट कार्ड में इस बैंक की हिस्‍सेदारी 5.4 फीसदी है। वहीं एचडीएफसी और केनरा बैंक की हिस्‍सेदारी कुल डेबिट कार्ड में 5.1 फीसदी है।

  • LIC Aadhaar Shila Policy: इस योजना में महिलाएं करें इन्वेस्टमेंट होगा लाभ

    LIC Aadhaar Shila Policy : महिलांए बचत करने में सबसे आगे होती है। वही एक होती हैं जो भविष्य के लिए धन एकत्रित करना जानती हैं। लेकिन कई बार महिलाओं को यह नहीं पता होता है कि वह अपना धन किस स्कीम में लगाएं कि एक समय के बाद उन्हें उनके धन की एकमुश्त राशि मिल सके।
    वहीं यदि महिलांए LIC की आधार शिला स्कीम में इन्वेस्टमेंट करती हैं। तो उन्हें थोड़े थोड़े इन्वेस्टमेंट से एक समय के पश्चात अधिक लाभ मिलेगा। यह स्कीन 8 साल से लेकर 55 साल की महिलाओं के हित हेतु बनाई गई है। इस योजना में अगर आप रोजाना 58 रुपये का निवेश करती हैं। तो आपको एक समय के बाद एकमुश्त राशि प्राप्त होती है।

    जानें इस योजना के बारे में-

    LIC ने यह योजना विशेष तौर पर महिलाओं के हित हेतु बनाई है।
    इस योजना में सिर्फ महिलाएं ही धन इन्वेस्ट कर सकती हैं। महिला की उम्र 8 से 55 वर्ष तक होनी चाहिए।
    न्यूनतम पॉलिसी टर्म 10 साल है एवं अधिकतम 20 साल के लिए है।
    यह स्कीम अधिकतम 70 साल में मैच्योर होती है।
    Policy लेने के 5 साल के पश्चात पॉलिसी (LIC India) धारक की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में Maturity पर लॉयल्टी एडिशन की सुविधा परिवार को मिलेगी। 
    इस योजना के तहत आप 75000 रुपए से 3 लाख रुपए तक का निवेश कर पाएंगे।
    इसमें आपको एकमुश्त राशि प्राप्त होती है।
    इस Plan का Premium Payment मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर करने का विकल्प है।

  • इस गांव में चल रहा था सेक्सटोर्शन का गंदा खेल, लड़कियों को दी जाती थी ट्रेनिंग

    डेस्क। बीते साल सितंबर के महीने में महाराष्ट के पुणे में शहर में दो सुसाइड सामने आती हैं जहां एक 19 साल का कॉलेज स्टूडेंट और एक 34 साल का युवक फांसी के फंदे पर झूल रहे मिलते है। इन दोनों ही मामलों के तार जांच के बाद राजस्थानके अलवर जिले से निकले तो पुलिस हैरान रह गई हैं।
    दरअसल इन दोनों सुसाइड की जांच के दौरान पुलिस ने अलवर में एक बड़े सेक्सटोर्शन गैंग का भंडाफोड़ कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के गोठड़ी गुरु गांव से यह रैकेट चलाया जाता है जहां बैठे बदमाशों ने इंस्टाग्राम के जरिए पुणे के दोनों युवकों को फंसाया और वीडियो कॉलिंग पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू कर दिया। बता दें पुणे पुलिस के मुताबिक दोनों ही युवकों ने लगातार ब्लैकमेल से परेशान होकर सुसाइड कर ली थीं।
    आपको बता दें कि गोठड़ी गुरु गांव सेक्सटॉर्शन रैकेट के नाम से इन दिनों बदनाम हो चुका है जहां पर कई घरों में यह काम चलने की जानकारी मिली है। वहीं गांव में लड़कियों को सेक्सटॉर्शन की ट्रेनिंग भी तक दी जाती है।
    आपको बता दें कि इस मामले में पुणे के दत्तावाड़ा पुलिस ने 2 महीने पहले ही 32 साल के अनवर खान को अलवर से गिरफ्तार भी किया था। साथ ही पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनवर ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे भी किए हैं और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस गांव में पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली, यूपी सहित अनेक राज्यों की पुलिस जांच के लिए भी आ चुकी है और गांव से अब तक करीब 30 से अधिक युवाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।
    लड़कियों को मिलती हैं गांव में ही ट्रेनिंग
    रिपोर्ट के मुताबिक गांव के लोगों का यह कहना है कि आरोपी के अनवर के घर पर पिछले 2-3 सालों से कई लोगों का आना जाना हो रहा है और यहां अक्सर लड़कियां ही आती जाती रहती हैं। वहीं पता चला है कि अनवर ने घर के ऊपर ही कमरे में अपना ऑफिस बना रखा था जहां से सेक्सटॉर्शन के मामलों को अंजाम भी दिया जाता था वहीं इसी घर में लड़कियों को ट्रेनिंग दी जाती थी और उन्हें सिखाया जाता है कि कैसे लड़कों को फंसाया जाए।