Category: business

  • स्कूलों में क्रिसमस को लेकर विश्व हिन्दू परिषद् ने दी चेतावनी

    डेस्क। Madhya Pradesh News: विश्व हिंदू परिषद् (VHP) ने मध्य प्रदेश के स्कूलों से यह कहा है कि वो हिंदू छात्रों से सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहन कर आने की बात ना बोलें। वीएचपी ने आगे स्कूलों से यह भी कहा कि वो सनातन हिंदू छात्रों को उनके अभिभावकों के परमिशन के बिना सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहनने और क्रिसमस ट्री लाने के लिए ना बोलें।
    राइट-विंग आउटफिट ने यह दावा भी किया है कि कुछ स्कूल छात्रों को क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल होने और सेंटा की तरह ड्रेस पहन कर आने के लिए दबाव बनाया जा रहा हैं। वीएचपी की तरफ से यह कहा गया है कि यह हिंदू संस्कृति पर हमला है और हिंदू बच्चों को ईसाई धर्म चुनने के लिए तैयार करने की एक साजिश भी है। 
    वीएचपी की तरफ से एक रिलीज जारी करते हुए मध्य प्रदेश विश्व हिंदू परिषद ईकाई की तरफ से दावा भी पेश किया है कि स्कूल की तरफ से दिये जाने वाले इस तरह के निर्देशों से छात्रों के अभिभावकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें सेंटा क्लॉज का ड्रेस खरीदना भी पड़ रहा है। वहीं यह कहा गया है कि छात्रों को  राम, कृष्ण, गौतम बुद्ध, महावीर, गुरु गोविंद सिंह जैसे नायकों की तरह ड्रेस पहनना चाहिए पर सेंटा की तरह नहीं बनना चाहिए। 
    इसी कड़ी में बयान आया कि भारत संतों का देश है सेंटा का नहीं। विश्व हिंदू परिषद ने आगे कहा है कि सभी स्कूलों से आग्रह है कि हिंदू छात्रों को बिना उनके अभिभावकों के परमिशन के बिना सेंटा की ड्रेस पहनने के लिए मजबूर न किया जाए। अगर कोई स्कूल ऐसा करता है तो वीएचपी संबंधित स्कूल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

  • टीचर ने किया किशोर का रेप, आपको हैरान कर देगी छात्र की आप बीती

    डेस्क। दिल्ली के एक कबड्डी कोच पर रेप का आरोप लगा है बता दें यह आरोप एक छात्र ने लगाया है। वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।
    साथ ही आरोपी कबड्डी कोच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस उससे पूछताछ भी कर रही है। यह घटना रोहिणी के कंझावला इलाके में हुई है और लड़के की उम्र 15 साल बताई जा रही है। वहीं लड़के के परिजनों ने पुलिस से कोच को सख्त से सख्त सजा देने की मांग भी की है।
    पुलिस ने बुधवार को यह भी बताया है कि कबड्डी कोच ने अपनी अकादमी में अपने छात्र के साथ कथित तौर पर कई बार रेप की घटना को अंजाम भी दिया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377, 506 के तहत केस भी दर्ज किया है और इस घटना के बाद लड़के के परिवार वाले आरोपी कबड्डी कोच को सख्त से सख्त सजा देने की मांग भी कर रहे हैं।
    लड़के के पिता के मुताबिक,उन्होंने अपने बेटे को कबड्डी सीखने के लिए अकादमी में भर्ती करवाया थ। वही एक बड़ा कबड्डी प्लेयर बनना भी चाहता था। वह रोज अकादमी भी जाया करता था वहीं इस बीच, वह पिछले कई दिनों से गुमसुम भी रहने लग गया। और वह घरवालों से भी ठीक तरीके से बात नहीं किया करता था वहीं उसकी सेहत में भी गिरावट दिखने लगी थी। और जब पिता ने यह बताया कि हमेशा उछल-कूद करने वाला बच्चा, जब इस तरीके की हरकते करने लगा तो उनलोगों को भी इसकी चिंता होने लग गई।
    पुलिस को परिजनों ने बताया कि लड़के ने खाना-पीना भी छोड़ दिया था और इस बीच, अचानक ही उसने एक दिन कबड्डी अकाडमी जाने से भी इनकार कर दिया। जब उससे कारण पूछा गया तो पहले वह कुछ नहीं बोला लेकिन, जब उससे प्यार से पूछा गया तो उसने कोच की पूरी करतूत का काला चिट्ठा खोल दिया। किशोर ने बताया कि सर (कबड्डी कोच) उसके साथ अकेले में गलत काम करते हैं। 
    वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारी ने यह बताया कि घटना के संबंध में बच्चे के परिजनों ने शिकायत दर्ज की है। और इसकी जांच हो रही है। इस संबंध में अकाडमी के अन्य छात्रों से भी बात करी जानी है।  

  • दिसम्बर में बढ़ी भारत की बेरोजगारी दर

    बिजनेस– भारत जिसकी आबादी चीन के बाद सबसे अधिक है। लोगों के पास काबिलियत तो खूब है। लेकिन भारत मे रोजगार के संसाधनों की कमी के चलते लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। वहीं अब एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि दिसम्बर महीने में भारत की बेरोजगारी दर में इजाफा हुआ है।
    रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 के दिसम्बर महीने में बेरोजगारी दर 8.30 फीसदी पर पहुंच गई है। जो अब तक के 16 महीनों की सबसे अधिक बेरोजगारी दर मानी जा रही है। इससे पूर्व नवंबर महीने में बेरोजगारी दर 8 फीसदी रही है।
    इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी की दर 7.55 फीसदी से घटकर 7.44 फीसदी हो गई है। यह आकड़ा सेंटर फॉर मॉनेटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की ओर से जारी किया गया है। वहीं जानकारो का कहना है कि भारत की बेरोजगारी दर आगामी समय मे ओर अधिक बढ़ेगी जो वास्तव में भारत के लिए संकट साबित हो सकता है।

  • बच्चों के भविष्य की चिंता छोड़िये और यहां करें इन्वेस्टमेंट

    बिजनेस– सेविंग आपके भविष्य को बेहतर बनाती हैं और जब आपको धन की आवश्यकता होती है तो यह आपका सपोर्ट सिस्टम बनकर आपके साथ खड़ी होती हैं। वहीं अब जब साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं तो आपको इस चिंता को छोड़कर यह सोचना चाहिए कि आप आखिर ऐसा क्या करें कि आप अपना धन बचा सकें और आपके बच्चों का भविष्य सुंदर और स्वर्णिम बन सके। क्योंकि आज के समय मे बचत करने के कई तरीके हैं लेकिन यदि आपको उनका ज्ञान नहीं है तो आप अपना धन कभी नहीं बचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कैसे करें सेविंग..

    निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस-

    बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आप पोस्ट ऑफिस में अपना धन निवेश कर सकते हैं। क्योंकि पोस्ट ऑफिस एक ऐसी बैंक है जहाँ आपका धन सदैव सुरक्षित रहता है और आपको किसी प्रकार की हानि से नहीं जूझना पड़ता है। पोस्ट ऑफिस में बच्चों के भविष्य के संदर्भ में कई अलग अलग योजनाएं हैं। जिन्हें आप पोस्ट ऑफिस जाकर पता कर सकते हैं और अपना धन निवेश कर सकते हैं।

    लाइफ इंश्योरेंस कंपनी-

    यदि आप चाहें तो आप अपना धन LIC में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। क्योंकि LIC बच्चों के भविष्य हेतु बेहतर पॉलिसी लेकर आई है। एलआईसी में आप बच्चों के लिए एफडी या आरडी करवा कर बचत कर सकते हैं।

    म्युचुअल फंड-

    अगर आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए धन भी इन्वेस्ट करना चाहते हैं और अपने धन पर उम्दा लाभ कमाने की अभिलाषा रखते हैं। तो म्युचुअल फंड्स आपके लिए बेस्ट हैं। इसमे आप लॉन्ग टर्म के लिए अपना धन निवेश करने अच्छा लाभ कमा सकते हैं। हालाकि इसमे निवेश से पूर्व आपको इसकी सम्पूर्ण जानकारी रखना आवश्यक है और इसमें जोखिम भी रहता है।

  • Delhi Liqour Sale: नए साल पर दिल्ली में बिकी इतने लाख की शराब

    Delhi Liqour Sale: नई दिल्ली (New Delhi) में नए साल (New Year) से एक सप्ताह पहले की शराब (Liquor) की बिक्री को लेकर नए आंकड़े देखने को मिले हैं। वहीं इसके मुताबिक नए साल की पूर्व संध्या तक आने वाले सप्ताह में दिल्ली में रोजाना शराब (Wine) की बिक्री में काफी बढ़ोतरी भी दिखाई दी है। साथ ही आबकारी विभाग (Excise Department) के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच 218.33 करोड़ रुपये (लगभग 1 करोड़ बोतल) की शराब बेची गई है। वहीं आंकड़ों से पता चलता है कि 2022 के आखिरी दिन में सबसे अधिक 20 लाख बोतलों की बिक्री भी हुई थी।
    साथ ही एक वरिष्ठ आबकारी अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में यह बताया है कि सामान्य दिनों में औसत बिक्री लगभग 11 लाख से 12.5 लाख की होती हैं। साथ ही उन्होंने कहा, “1 जनवरी को सरकारी दुकानों पर शराब की बिक्री भी अधिक रही और साल के पहले दिन 17 लाख बोतलें शराब बिकी थीं।”
    इसी कड़ी में महीने की प्रतिदिन की औसत बिक्री (बोतलों में) भी पिछले साल दिसंबर की तुलना में मामूली बढ़ोतरी देखी गई थी और नवंबर में शराब की बिक्री पिछले साल की तुलना में घटी भी थी। साथ ही दिसंबर में लगभग 13.77 लाख बोतलें प्रति दिन बेची गईं हैं जबकि पिछले वर्षों (2019-2021) में यह 12.55-12.95 लाख बोतलों के बीच थी।
    इसी कड़ी में दिल्ली के आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली सरकार ने सितंबर से दिसंबर तक पुरानी आबकारी नीति (2020-21) को वापस लाने के चार महीने के भीतर एक्साइज ड्यूटी और वैट से 2,515 करोड़ रुपये का रेवेन्यू भी कमाया है। साथ ही भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद इसे खत्म करने से पहले 2021-22 की आबकारी नीति पिछले साल अगस्त तक लागू हुई थी। जिसे अब रद्द कर दिया गया है। नीति के तहत चार महीनों मई से अगस्त तक, लगभग 1,840 करोड़ रुपये का रेवेन्यू भी इकट्ठा हुआ  है।
    साथ ही एक वरिष्ठ आबकारी अधिकारी ने बताया है कि, “रेवेन्यू में कोई गिरावट नहीं है। साथ ही अंतर सिर्फ इतना है कि पुरानी आबकारी नीति सितंबर में शुरू की गई थी, और इसलिए इसे इकट्ठा किए गए कुल रेवेन्यू में से लगभग 150 करोड़ रुपये लाइसेंस शुल्क, ब्रांड रजिस्ट्रेशन, निगम लाइसेंस के रिन्यू करवाने के माध्यम से कमाए भी गए थे। वहीं इसके अलावा, एक्साइज ड्यूटी डिटक्शन सोर्स पर रेवेन्यू भी लगाया जाता है और जहां आयात, निर्यात, पैकेजिंग, डिस्ट्रीब्यूशन आदि होता भी है और… इसी लिए बिक्री में गिरावट देखी गई है।”

  • Delhi Kanjhawala Case: होटल मैनेजर का हैरान करने वाला बयान

    डेस्क। Delhi Kanjhawala Death Case। नए साल पर देश की राजधानी दिल्ली में देर रात कंझावला में हुई वारदात में एक लड़की को कार से 10 से 12 किलोमीटर तक घसीटे जाने का खुलासा हुआ है। वहीं लड़की की मौत हो गई। साथ ही अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि स्कूटी पर एक और लड़की सवार थी और उसे भी चोट लगी है। साथ ही वो वहां से भाग गई और वहीं होटल मैनेजर ने चौंकाने वाला दावा भी किया है।
     दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया है कि हादसे के वक्त स्कूटी पर एक और लड़की थी। वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा, “जब हमने मृतक के रास्ते का पता लगाया, तो पता चला कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक लड़की मौजूद थी। वह घायल हो गई और मौके से भाग गई पर मृतक का पैर कार में फंस गया, जिसके बाद उसे घसीटा गया था।”
    इस घटना से जुड़ा उस रात का एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है। साथ ही इस फुटेज में मृतक लड़की अपनी दोस्त के साथ होटल से निकल रही है और दोनों लड़कियां स्कूटी पर बैठ नजर आ रही हैं। साथ ही में वहीं पुलिस ने कहा है कि जिस लड़की को चोट लगी है, उसने भी कुछ दूर तक स्कूटी चलाई थी और बाद में मृतक लड़की स्कूटी चलाने लगी थी।
    वहीं जिस होटल में लड़की गई थी, उसके मैनेजर ने समाचार चैनल आजतक से बात करते हुए यह कहा कि लड़की के साथ 5-7 लोग और भी थे। दोनों लड़कियों के बीच कहासुनी भी हुई थी। साथ ही मैनेजर ने कहा कि दोनों लड़कियां पहले भी होटल आती रहती थी और जब दोनों लड़कियों के बीच झगड़ा हुआ तो दोनों को नीचे भेज दिया गया था।
    होटल मैनेजर ने आगे बताया, “वो दोनों बहस कर रही थीं तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत, फिर वो नीचे जाकर लड़ने लग गईं। नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं थीं।”
    अधिक जानकारी के लिए बता दें कंझावला थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक मामले के बाद पुलिस ने कार सवार 5 युवकों की गिरफ्तारी के बाद इसे प्रथम दृष्टया एक्सीडेंट बताया है। वहीं जान गंवाने वाली स्कूटी सवार लड़की के परिवार वालों ने इस मामले में आपराधिक घटना की आशंका को जताते हुए गहन जांच की मांग भी की है।

  • एयरपोर्ट पर अंडरगार्मेंट्स में मुझे खड़ा कर दिया गया, सब मुझे ऐसे देख रहे थे: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर महिला के उतरवाए गए कपड़े

    डेस्क। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कृष्णा गढ़वी नाम की महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। बता दें गढ़वी ने एक ट्वीट में बताया है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान मुझसे शर्ट उतारने को बोला गया।और सुरक्षा चौकी पर सिर्फ अंडर गार्मेंट्स पहनकर खड़ा रहना बहुत ही अपमानजनक है और जिस तरह लोग देख रहे थे वैसी अटेंशन तो कोई महिला नहीं ही चाहेगी। आगे उन्होंने पूछा बेंगलुरु एयरपोर्ट आपको एक महिला को स्ट्रिप करने की क्या जरूरत पड़ गई।
    महिला के इस ट्वीट पर बेंगलुरु एयरपोर्ट की ओर से रिप्लाई भी दिया गया है। एयरपोर्ट ने अपने रिप्लाई में लिखा- नमस्ते कृष्णा , हमें आपको हुई परेशानी के लिए गहरा खेद है और ऐसा नहीं भी होना चाहिए था। हमने इस मसले को अपनी संचालन टीम के सामने रखा है और इसे CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) द्वारा प्रबंधित सुरक्षा टीम को भी भेज दिया गया है। इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
    क्या आप जानते है कि बीते साल मार्च में असम के गोवाहाटी एयरपोर्ट से ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें यह आरोप है कि यहां CISF की एक महिला जवान ने एयरपोर्ट पर व्हील चेयर से आने वाली एक 80 साल की महिला जिसका हिप इम्प्लांट हुआ था उसकी कथित रूप से पट्टी हटाकर तलाशी ली थी साथ ही इस मामले में बाद में CISF ने महिला जवान को सस्पेंड कर दिया था। बता दें महिला अपनी पोती के साथ गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंची थी और उसे दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी साथ ही इस घटना के बाद गुवाहाटी समेत देश के सभी एयरपोर्ट की सुरक्षा करने वाली सीआईएसएफ ने ट्वीट कर कहा कि यात्री की सुरक्षा और सम्मान दोनों ही जरूरी है।
    पीड़िता महिला की बेटी ने सीआईएसएफ को टैग कर ट्वीट किया था कि मेरी 80 साल की बूढ़ी मां की एयरपोर्ट सिक्योरिटी के दौरान पट्टी हटाई गई और सुरक्षाकर्मी उनके हिप इम्प्लांट का सबूत चाहते थे, इसलिए उन्हें कपड़े उतारने को मजबूर भी होना पड़ा। आगे उन्होंने लिखा था, क्या हम सीनियर सिटीजन के साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं?

  • इस तरह आप हो जाएंगे मालामाल, जानिए कैसे कमाए पैसे

    डेस्क । How to Earn Money: अगर आपके पास निवेश के लिए पैसा कम है तो भी आप अधिक पैसा आराम से कमा सकते है। साथ ही पैसा कमाने के कई तरीकें भी होते हैं जिससे आप अपनी आय को आसानी से बढ़ा भी सकते हैं। वही हम यहां आपको 5 तरीकें बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अधिक से अधिक पैसा आराम से कमा भी सकते हैं।
    साथ ही आपको बता दें न्यूनतम निवेश से ज्यादा पैसा कमाने के कई तरीके भी होते हैं। और बस इसके लिए आपको अपने हिसाब से सही रणनीति, कौशल, अपने इंटररेस्ट और सोर्स के हिसाब से फैसला लेना होगा, कि आप किस तरीके से पैसे कमा सकते हैं। बता दें सही अवसर का इस्तेमाल कर के आप नए तरीकों को तलाश भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
    अपनी स्किल्स और विशेषज्ञता के जरिए आप आराम से पैसे कमा सकते हैं पैसा और अगर आपके पास कोई विशेष स्किल्स या एक्सपर्टिज हैं तो आप फ्रीलांस या कंसल्टिंग का काम भी करके पैसा कमा सकते हैं। इसी के साथ ही यह पैसा बनाने का एक सबसे कम कॉस्ट का तरीका भी है। वहीं अगर आपके पास स्किल है तो आप घर से दूर कहीं से भी आराम से काम कर सकते हैं। वहीं आजकल कई कंन्सल्टिंग सर्विस जैसे ऑनलाइन टीचिंग कोर्स, आर्टिकल लिखने और ब्लॉग लिखने जैसे कई काम वेबसाइट और पब्लिकेशन के लिए किये भी जा सकते हैं।
    दूसरा तरीका है कि आप अपना घर या कमरा किराये पर दे अगर आपके पास एक एक्स्ट्रा कमरा या पूरा घर है जिसका आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आप इसे Airbnb जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से किराए पर भी देकर पैसे कमा सकते हैं। इसके आलावा यह अतिरिक्त पैसे कमाने का एक आसान और कम लागत वाला तरीका भी है। आप अपनी मर्जी के मुताबिक दिन चुन सकते हैं और डिविडेंड देने वाले स्टॉक्स डिविडेंड देने वाले स्टॉक्स में निवेश करना पैसा बनाने का सबसे आसान तरीका है।
    डिविडेंड स्टॉक वे स्टॉक होते हैं जो डिविडेंड के तौर पर शेयरधारकों को अपने फायदे का एक हिस्सा भी देते हैं। ये उन निवेशकों के लिए काफी अच्छा है जो ज्यादा आय के लिए कम जोखिम वाले ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं। पेमेंट करने वाले ऑनलाइन सर्वे में भी हिस्सा लें यदि आपके पास कुछ एक्स्ट्रा समय है और आपको सवालों के जवाब देने में कोई भी परेशानी नहीं है, तो आप पेमेंट करने वाले पेड सर्वे में हिस्सा बनकर भी पैसा कमा सकते हैं। वहीं इसमें हो सकता है कि पैसा ज्यादा न मिले लेकिन कम लागत में पैसा कमाने का यह अच्छा तरीका है। वहीं सोशल मीडिया फॉलोअर्स के जरिये कमाएं पैसा यदि आपके पास सोशल मीडिया पर बड़ीसंख्या में फॉलोअर्स हैं, तो आप ब्रांड्स के साथ पार्टनरशीप करके और अपने फॉलोअर्स के बीच विज्ञापन का काम भी आराम से कर सकते हैं। जिसमें ब्यूटी प्रोडक्ट्स प्रमोट करने का काम भी शामिल हैं।

  • CRPF के साथ 18 कंपनियां मिलकर बनाएंगी जम्मू कश्मीर को आतंकवाद मुक्त

    डेस्क। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एक्शन में और तेजी आने जा रही है। साथ ही राजौरी जिले में हाल में हुए आतंकी हमले में 6 लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने जम्मू-कश्मीर में 18 अतिरिक्त कंपनियां भेजने का फैसला भी किया है।
    इसी के साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करने के लिए 1800 अतिरिक्त सैनिकों को बड़े पैमाने पर पुंछ और राजौरी जिलों में तैनात भी किया जाएगा। और जानकारी के अनुसार, 9 कंपनियां पहले ही राजौरी पहुंच भी चुकी हैं और बाकी सैनिक आज रात तक पहुंच भी जाएंगे।
    यह बताया जाता है कि सुरक्षाबल पीर पंजाल रेंज के दक्षिण में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने वाले हैं। राजौरी जिले में कुछ घंटों के भीतर ही 2 आतंकवादी हमले भी हुए थे और इनमें छह लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य के घायल होने की भी खबर है।
    राजौरी जिले के उस गांव में बीते दिनों एक आईईडी विस्फोट में दो चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई, और 14 घंटे पहले ही आतंकवादियों ने चार लोगों को गोली मार कर हत्या कर दी थी। वहीं स्थानीय लोगों ने यह दावा किया कि आतंकवादियों ने आईईडी रविवार को लगाया था और रविवार शाम गोलीबारी के बाद इलाके की घेराबंदी करने वाली पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा जांच किए जाने के दौरान विस्फोटक का पता नहीं चल पाया था।
    इस कड़ी में डीजीपी दिलबाग सिंह ने घोषणा की है कि ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) को हथियारों से फिर से लैस किया जाएगा और कुछ प्रदर्शनकारी नेताओं और स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि यदि अधिकारियों ने वीडीसी के हथियार वापस नहीं लिए होते तो घटना टाली भी जा सकती थी। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानपरिषद सदस्य विबोध गुप्ता ने आरोप लगाया कि वीडीसी की 60 प्रतिशत बंदूकें ही वापस ले ली गई हैं।

  • पठान पर भड़के मुकेश खन्ना बोल गए बड़ी बात

    Mukesh Khanna criticized Pathaan Makers: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान लगातार चर्चा में बनी हुई है। वहीं फिल्म को लेकर हो रहा विरोध इन दिनों चरम पर पहुंच गया है और कई बड़े अभिनेता मेकर्स को खरी-खोटी भी सुना रहे हैं।
    टीवी इंडस्ट्री के शक्तिमान मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने पठान (Pathaan) के मेकर्स को खरी-खोटी सुनाई है साथ ही कहा है कि बेशरम रंग गाना अश्लीलता परोसता है।
    आगे मुकेश खन्ना ने कहा है कि अगर ये अश्लीलता नहीं है तो कल आप पोर्न फिल्म बना दोगे। बता दें मुकेश खन्ना का ये बयान इंटरनेट पर हंगामा मचा रहा है क्योंकि वो अक्सर बड़े मुद्दों पर गंभीरता से बयानबाजी करते हैं।
    इसी कड़ी में मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, ‘जोगिया कलर की बिकिनी पहना कर हीरोइन को नचाते हो! यही नहीं ज़ूम करके लोगों को दिखाते हो कि देखो देखो ये बिकिनी जोगिया रंग की है वहीं इतनी अभद्रता और अश्लीलता !! और तो और गाने के बोल बोल बोल कर बेशर्म रंग कह कह कर जोगिया रंग का घुमा फिरा नचा कर इस तरह से अश्लील अपमान किया है !! इतना दुस्साहस !!! क्या फिर भी आशा रखते हो कि इस अपने रंग को पवित्र मानने वाले हिंदू इसके ख़िलाफ़ खड़े न होंगे ???? 
    क्या आप जानते हैं फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग में अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भगवा रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं और लोगों को दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकिनी पर आपत्ति है।