Category: business

  • सरकार दे रही है जीरो ब्याज के साथ लोन, अभी करें अप्लाई

    PM Svanidhi Yojana Apply Online:- युवाओं के उज्वल भविष्य के लिए केंद्र सरकार काफी प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का है। इसके चलते सरकार छोटे निवेश में युवाओं की मदद कर रही है।
    इसी संदर्भ में सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना की शुरूआत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह योजना उन लोगो के व्यापार में मदद कर रही है जो लोग रेडी पटरी पर दुकान लगाते हैं। इस योजना के तहत युवाओं को बिना ब्याज दर के 50 हजार तक का लोन उपलब्ध करवाया जाता है।
    इस योजना के तहत ली गई कर्ज राशि को एक साल की अवधि के दौरान चुकाया जा सकता है. इसके अलावा लाभार्थी प्रतिमाह किश्तों में भी लोन चुकाने का भुगतान कर सकते हैं।इस योजना का लाभ जरूरतमंद व्यक्ति दिसंबर 2024 तक उठा सकते हैं। परिवार का एक व्यक्ति इस योजना के तहत लोन ले सकता है।

  • अगर निवेश से कमाना है पैसा तो डाबर इंडिया साबित होगा बेस्ट विकल्प

    व्यापार– अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं। तो डाबर में निवेश करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि बीते दिन डाबर का स्टॉक साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
    डाबर के स्टॉक में आए उछाल को लेकर जानकारों का कहना है कि आगामी समय मे इसमे बढ़त देंखने को मिल सकती है। वही अगर निवेशक इसमे अपना धन निवेश करते हैं तो उन्हें जबरदस्त लाभ प्राप्त हो सकता है।
    बुधवार के दिन डाबर इंडिया 1.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 602 के स्तर पर बंद हुआ। कल डाबर बीते 52 हफ़्तों के सबसे उच्चतम स्टॉक पर टेंड कर रहा था। स्टॉक इस दौरान 546 के स्तर से बढकर आज 600 का स्तर पर कर गया है. यानि इस दौरान स्टॉक में 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त रही है।
    अब अगर ऐसे में आप डाबर इंडिया के साथ निवेश करते हैं। तो आपको उम्दा लाभ मिलेगा और आप अपने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न प्राप्त कर कसते है।

  • Solar Rooftop Scheme: अब नहीं देना पड़ेगा एक भी रुपया

    डेस्क। Solar Rooftop Scheme: हम सभी लोग अपने घर में एसी,कूलर,गीजर, हीटर और फ्रिज का इस्तेमाल तो करते ही हैं। इस कारण से हर महीने घर का बिजली बिल काफी ज्यादा भी आता है, जिसका सीधा असर हमारी जेब पर भी पड़ता है।
    इससे राहत देने के लिए सरकार ने एक खास स्कीम भी चलाई है और इस योजना का लाभ लेकर आप भी अपने घरों में सरकारी सब्सिडी की सहायता से सोलर पैनल लगवा सकते हैं। साथ ही सरकार ने कुछ समय पहले ही ‘रूफटॉप सोलर प्रोग्राम’ (Rooftop Solar Programme) को चालू भी किया था, जिसके तहत उपभोक्ता अपने घर पर सोलर पैनल इंस्टालेशन भी करवा सकते हैं।
    जानिए क्या है Solar Rooftop Scheme?
    सोलर रूफटॉप एक खास तरह की स्कीम है। जिसकी शुरुआत भारत सरकार और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय ने मिलकर करी है। इस योजना के तहत 3KW तक के सोलर रूफटॉप के पैनल को छत पर इंस्टॉल करवाने पर लाभार्थी को 40 प्रतिशत तक सरकारी सब्सिडी भी मिलती है। साथ ही  अगर व्यक्ति 3KW से 10KW तक सोलर रूफटॉप को अपनी छत पर लगवाते हैं।
    तो ऐसे में आपको सरकार द्वारा 20 प्रतिशत तक सब्सिडी भी मिलती है।इस सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना में खर्च का भुगतान 5-6 साल में किया जाएगा। वही इस सोलर पैनल योजना के लिए आपको बिजली वितरण कंपनी के नजदीकी कार्यालय से संपर्क भी करना होगा।
    कैसे कर सकते हैं आवेदन (Solar Rooftop Scheme)
    सबसे पहले आपको Solarrooftop.gov.in पर जाना होगा। वहीं आपको बता दें कि बिजली कंपनियों की वेबसाइट पर उपभोक्ता संख्या डालते ही आवेदन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जायेगी। साथ ही आवश्यक लोड, तस्वीर, पहचान पत्र बिजली का बिल अपलोड कर 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा  करते ही उनका आवेदन प्रोसेस में आ जायेगा। साथ हीआगे की प्रक्रिया के लिए उनको बिजली कंपनी में सूचीबद्ध वेंडरों में से किसी एक का चयन करना पड़ेगा। फिर एजेंसी के द्वारा स्थल निरीक्षण कर सोलर प्लांट लगाने की मंजूरी भी दी जायेगी और पूरी प्रक्रिया को वेबसाइट पर ट्रैक भी किया जा सकेगा।

  • गुजरात में किसे मिलेगा क्या? खुद सीएम भूपेंद्र पर अटकी है सुई

    डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करते हुए भाजपा ने 156 सीटों पर जीत पाई है। साथ ही यह रिकॉर्ड जनादेश बीजेपी को सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली नई बीजेपी सरकार में प्रयोग करने का मौका भी दे सकता है साथ ही इन क्षेत्रों, जातियों, उम्र और क्षमता के बीच संतुलन साधना भी एक कठिन कार्य सा लग रहा  है। 
    वहीं 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले सातवीं बार सरकार बनाने चली भाजपा में कुछ ऐसे विधायक भी हैं जो नए मंत्रालय में अपनी जगह भी बना सकते हैं।
    इसी कड़ी में राज्य अध्यक्ष सीआर पाटिल के लोकसभा क्षेत्र में आने वाली माजुरा सीट से विधायक संघवी ने न केवल भूपेंद्र पटेल सरकार में गृह राज्य मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो संभाला है।
    साथ ही उन्हें राजस्व का प्रभार भी दिया गया है और भाजपा के असंतुष्ट विधायकों के साथ शांति बनाने के लिए उन्हें भेजा भी गया था, ऐसे में उन्हें कैबिनेट रैंक भी मिल सकता है।

  • महज 6 रुपये के इन्वेस्टमेंट से बनें लखपति

    बिजनेस- यदि आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और अपने बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिये कुछ धन बचाना चाहते हैं। तो आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के विषय मे बताने जा रहे हैं। जिंसमे आप प्रतिदिन महज 6 रुपये का इन्वेस्टमेंट करने अच्छी सेविंग कर सकते हैं।
    असल में हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की बाल बीमा योजना के बारे में। यह योजना बच्चों के भविष्य हेतु बनाई गई है। इस योजना के तहत आप प्रतिदिन 6 रुपये के निवेश से लाखों रुपये की सेविंग कर सकते हैं। इस योजना का लाभ बच्चो को ही मिलता है। माता पिता अपने बच्चों के नाम से इस योजना में इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं।
    पोस्ट ऑफिस की इस योजना के परिवार के 2 बच्चे कवर होते हैं। वहीं इस योजना को 45 वर्ष से अधिक आयु के माता पिता अपने बच्चों के लिए खरीद सकते हैं। इस योजना के तहत 5 से 20 साल के बच्चों को कवर किया जा सकता है। इस योजना के तहत मासिक, तिमाही, छमाही, सालाना आधार पर प्रीमियम जमा किया जाता है।
    वहीं इस योजना के तहत अभिभावक 6 रुपये से लेकर 18 रुपये रोजाना इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस योजना में मैच्योरिटी पर 1 लाख रुपये सम एश्योर्ड का लाभ दिया जाता है। वहीं इस योजना पर लोन की कोई सुविधा नहीं मिलती है। इसके साथ ही पांच वर्ष में आप इस योजना को सिलेंडर कर सकते हैं। इस योजना में 1000 रुपये के सम एश्योर्ड पर आपको 48 रुपये हर साल बोनस भी दिया जाएगा।

  • घर बैठे लाखों कमाने का जबर्दस्त ऑफर, बस इतने करने होंगे इन्वेस्ट

    दिल्ली। Gift Basket Business Idea: अगर आप एक हाउसवाइफ हैं या फिर पार्ट टाइम कोई खुद का बिजनेस शुरु करना चाहतीं है, तो हम आपको लिए एक शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं। हम आपको जिस बिजनेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं वह है गिफ्ट बास्केट बनाने का बिजनेस बता दें इस बिजनेस को महिलाएं पार्ट टाइम के लिए भी आराम से शुरू कर सकती हैं।
    Gift Basket Business Idea: इस बिजनेस में आप घर पर स्पेशल ओकेजन के लिए बास्केट भी बना सकते हैं। वहीं इसमें गिफ्ट भरकर लोग आजकल एक दूसरे को देते हैं। और इस बास्केट की मांग शहरी क्षेत्र में ज्यादा है जहां लोग जन्मदिन, शादी या किसी और दूसरे शुभ अवसर पर लोगों को बास्केट में गिफ्ट देना पसंद करते हैं। वहीं इस बिजनेस में आप बास से बने अच्छे टोकरी को ऑनलाइन भी बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। और इसके लिए आप ऑनलाइन स्टोर से संपर्क करके आम सामान ऑनलाइन भी बेच सकते हैं।
    बस इतने रुपये में करें शुरूआत
    Gift Basket Business Idea: इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको बांस, रिबन, टोकरी को सजाने के लिए अलग-अलग सामान आदि की जरूरत होगी। आप इस बिजनेस को केवल 10 से 15 हजार रुपये में भी शुरू कर सकते हैं। वहीं इसके बाद आप हर महीने 200 से 300 रुपये की एक टोकरी बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं वहीं अगर आपका बिजनेस अच्छा चल जाए तो आपकी 50 हजार रुपये तक की कमाई हो जाएंगी है।

  • पति की हरकत पर पत्नी ले आई नया फ्रिज और कर डाला ये

    डेस्क। Husband Wife Fight: पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक होना आम बात है और यह हर घर की कहानी भी हैं। पर कुछ औरतें ऐसी भी होती हैं जो अपने पतियों की हरकत से परेशान रहती हैं। और वह गुस्से में कुछ ऐसा काम कर बैठती हैं जिसके बारे आप सोच भी नहीं सकते है।
    ऐसा ही कुछ चौंकाने वाला मामला हाल में सामने आया है। एक शख्स ने रेफ्रिजरेटर से स्नैक्स निकालना शुरू किया, तो उसकी गर्भवती पत्नी ने एक नया रेफ्रिजरेटर ही खरीद लिया और उस पर ताला भी लगा दिया। बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर लिखे एक पोस्ट में महिला ने यह खुलासा किया कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है।
    उसने अपने रेडिट पोस्ट में यह भी लिखा, “मैं अभी दस सप्ताह की गर्भवती हूं, और मेरी गर्भावस्था का सबसे बड़ा मुद्दा थकान और भूख का बना रहा है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं क्या करती हूं, मुझे हमेशा भूख ही लगती रहती है और मैं अभी भी पूरे दिन खाती हूं लेकिन 3 पाउंड वजन कम करने में कामयाब रही।” साथ ही वह पांच सप्ताह से अपने पसंदीदा स्नैक्स खरीद रही है और उसने कहा, “पिज्जा, अचार, अंगूर, तरबूज, पॉपकॉर्न, चिकन नूडल सूप, स्ट्रिंग पनीर आदि मैं इसे लगभग पांच सप्ताह से इकट्ठा ही कर रही हूं।”
    महिला ने यह भी कहा, ‘पिछले हफ्ते मैंने अपनी पसंदीदा आइसक्रीम नीपोलिटन खरीदी थी और मैंने इसे फ्रीजर में रख दिया और झपकी लेने का फैसला किया। तब इसके बाद जैसे ही मैंने खाने का प्लान बनाया तो मैं चौंक गई। जैसे ही मैंने एक कटोरी उठाई तो मैंने देखा कि फ्रीज खुली हुई थी और मैंने देखा कि स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम भी खत्म है और मेरे पास सिर्फ वनीला और चॉकलेट ही बची हुई है। इसी कड़ी में स्ट्रॉबेरी मेरी सबसे पसंदीदा है और मैंने उस पर चिल्लाना भी शुरू कर दिया और वह हमेशा मेरे स्नैक्स भी खाता था।’ 
    इसी कड़ी में महिला ने अपने पर्सनल सेविंग अकाउंट में जमा किए गए पैसों का यूज करके एक रेफ्रिजरेटर का ऑर्डर दिया और उसने कहा कि मेरे फ्रीज खरीदने के बाद पति मुझसे बात नहीं कर रहा था हालांकि बाद में सब नॉर्मल हो गया।

  • जाने ई रूपी किन बैंकों ने किया जारी और कैसे होगा ट्रांजेक्शन

    बिजनेस– भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के लोगों के लिए अपना ई रूपी का डिजिटल प्लान अभी हाल ही में लॉन्च किया। सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) एक लीगल टेंडर है, जिसे देश का केंद्रीय बैंक डिजिटल फॉर्म में जारी करेगा। 
    यह अभी मौजूद करेंसी और क्वाइन के रूप में जारी होगा। सूत्रों के मुताबिक आरबीआई रिटेल ई रूपी जारी करेगा। जबकी बैंक सीबीडीसी के वितरण को मैनेज करेंगे। वहीं जबसे मार्केट में ई रूपी की खबर आई है लोग काफी परेशान हैं। लोगों के मन मे कई तरह के सवाल है कि आखिर यह है क्या और इसका इस्तेमाल किस प्रकार किया जाएगा।
    अगर हम ई रूपी के बारे में बात करें तो यह भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए जाने वाला इलेक्ट्रिक टोकन है। इसे अभी फिलहाल चार बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), ICICI बैंक, येस बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक ने जारी किया है। ये शहर मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरू और भुवनेश्वर हैं. बैंकों ने उन यूजर्स को जानकारी दी है, जिन्हें रिटेल ई-रूपी पायलट प्रोग्राम में भाग लेने के लिए चुना गया है। लोगों को मैसेज और मेल के जरिए इस बात की सूचना दे दी गई है।

    क्या अलग से होगा ई रूपी का बैंक-

    जब आप डिजिटल रूपी को भेजते हैं, तो यह एक वॉलेट से दूसरे वॉलेट में जाता है. क्योंकि ट्रांजैक्शन वॉलेट्स के बीच होगा, इसलिए डिजिटल रूपी के जरिए ट्रांजैक्शन करने के लिए किसी बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं होगी।

  • पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट करके आप कर सकते हैं हर महीने इनकम

    बिजनेस– यदि आप बचत की योजना बना रहे हैं और आपके मन मे यह प्लान है कि आप अपना धन कहीं ऐसी जगह इन्वेस्ट करें की आपको बेहतर रिटर्न मिले। तो आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के बारे में अवश्य जान लीजिए। क्योंकि आज हम आपको जिस स्कीम के विषय मे बताने जा रहे हैं उसमें इन्वेस्टमेंट के बाद आपको हर महीने इनकम होने लगेगी।
    असल मे हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की Monthly Income Scheme के बारे में। इस स्कीम में यदि आप अपना धन इन्वेस्ट करते हैं तो आपको मासिक इनकम होने लगेगी। यह एक ऐसी पॉलिसी है जिसमे आप सिंगल खाते में 4.5 लाख रुपये तक का उम्दा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। वही यदि आप इस खाते में ज्वाइंट इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपको 9 लाख रुपये इन्वेस्ट करने होंगे।
    पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आपके इन्वेस्टमेंट पर आपको 6.6 फीसदीं का ब्याज दे रहा है। इस स्कीम के तहत 10 साल से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति का MIS खाता खुलवा सकते हैं और इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं. स्कीम का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होती है।

  • दिल्ली में आपको लेना है जंगल का मजा तो यहां जरूर जाएं

     
    डेस्क । Famous forest of Delhi: राजधानी दिल्ली को देश की टॉप ट्रैवल डेस्टिनेशन में से एक गिना जाता है। ऐसे में देश-विदेश से कई लोग हर साल दिल्ली को एक्सप्लोर करने के लिए आते हैं। साथ ही दिल्ली घूमते समय लोग अमूमन ऐतिहासिक इमारतों की सैर करने के साथ-साथ राजधानी के स्ट्रीट फूड चखना भी काफी पसंद करते हैं। वहीं क्या आप दिल्ली के फेमस फॉरेस्ट (Famous forest) के बारे में जानते भी हैं? दिल्ली घूमने के दौरान क्या आपने कभी इन जंगलों का रुख भी किया है?
    दिल्ली को एक्सप्लोर करते समय ज्यादातर लोग ऐतिहासिक जगहों पर घूमना ही पसंद करते हैं । हालांकि, नेचर लवर्स के लिए भी दिल्ली में कुछ खूबसूरत जंगल मौजूद हैं और दिल्ली की सैर के दौरान इन जंगलों को एक्सप्लोर करना आपके लिए बेस्ट एक्सपीरिएंस भी साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं दिल्ली के आस-पास मौजूद कुछ मशहूर जंगलों और उनकी खासियतों के बारे में…
    तुगलकाबाद रिज, सरदार पटेल मार्ग
    दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग पर स्थित तुगलकाबाद रिज फॉरेस्ट 6,200 हेक्टेयर में फैला हुआ है और इस जंगल में आप असोला वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का भी एक्सपीरियंस ले सकते हैं। वहीं 80 से ज्यादा तितलियों की प्रजाति वाले इस जंगल में ब्लू बुल, ब्लैक बक, ब्लैक नेप्ड खरगोश, साही, सिवेट, सियार और वाइल्ड कैट्स को भी आसानी से देखा भी जा सकता है।
    जहांपना फॉरेस्ट, चिराग दिल्ली
    दिल्ली में मॉर्निंग वॉक के लिए जहांपना फॉरेस्ट काफी फेमस भी है। साथ ही चिराग दिल्ली में मौजूद इस जंगल में रोज कई लोग सुबह की सैर करने भी आते हैं। साथ ही जहांपना फॉरेस्ट में एक लाफिंग क्लब भी स्थित है जहां पर आप लाफिंग थेरेपी को भी ट्राई कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा इन जंगलों में आप नीलगाय को भी काफी नजदीक से देखने का आनंद ले सकते हैं।
    उत्तरी रिज, नॉर्थ कैंपस
    पुरानी दिल्ली के नॉर्थ कैंपस से सटे उत्तरी रिज को भी दिल्ली के मशहूर जंगलों में से एक गिना जाता है। उत्तरी रिज के कुछ हिस्से को 1915 में रिजर्व फॉरेस्ट का दर्जा भी दिया गया था। ऐसे में उत्तरी रिज की सैर के दौरान आप कमला नेहरु रिज में 70 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियों और 80 फीट गहरे तालाब का भी दीदार ले सकते हैं।
    मंगर बानी वन, गुड़गांव हाईवे
    दिल्ली एनसीआर में फरीदाबाद और गुड़गांव हाईवे पर स्थित मंगर बानी वन की सैर भी नेचर लवर्स के लिए काफी बेस्ट हो सकती है। वहीं अरावली पहाड़ियों से घिरे इस घने जंगल में पेड़ काटना बिल्कुल मना ही है और इस जंगल के आस-पास बसे गांवों में रहने वाले लोग इस खूबसूरत वन की रखवाली भी करते हैं।
    संजय वन, महरौली
    दिल्ली के महरौली में स्थित संजय वन लगभग 783 एकड़ में फैला हुआ भी है। साथ ही संजय वन का नाम दिल्ली के फेमस जंगलों में गिना भी जाता है और साउथ मिडिल रिज और वसंत कुंज के पास मौजूद इस जंगल में आप विदेशी कीकर और मैक्सीकन मेसकाइट पौधों के साथ-साथ बैंगनी सनबर्ड, एशियन कोयल, इंडियन सिल्वरबिल, ब्राह्मणी स्टार्लिंग और ग्रे ब्रेस्टेड प्रिनिया जैसे कई पक्षियों की प्रजातियों का दीदार भी ले सकते हैं।