Category: business

  • इतने सालों से भाजपा ने नहीं उतारा एक भी मुस्लिम कैंडिडेट : गुजरात चुनाव

    डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।  वहीं भाजपा ने पहली सूची में 160 उम्मीदवारों के नाम भी बताएं हैं। इसके साथ ही भाजपा नेता ने बताया था कि उनकी पार्टी ने 160 में से 13 अनुसूचित जाति (SC) और 24 अनुसूचित जनजाति (ST) के नेताओं को मैदान में भी उतारा है। वहीं पहली सूची में 14 महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी गई थी।
    इसी कड़ी में लिस्ट में किसी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम नहीं था पर भाजपा ने दो चरणों में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कुल पांच सूची भी जारी की हैं लेकिन किसी सूची में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया था।  
    बता दें इस राज्य की आबादी में करीब 10 प्रतिशत मुस्लिम
    जनगणना (Census 2011) के उपलब्ध आंकड़ों की मानें हैं तो वहीं गुजरात की कुल आबादी करीब 6 करोड़ की है। कुल आबादी में हिंदू 88.57 प्रतिशत और मुस्लिम करीब 9.67 प्रतिशत शामिल हैं। इसी के साथ राज्य में करीब 58.47 लाख मुसलमान रहते हैं वहीं राज्य की सत्ता में उनकी भागीदारी लगभग नगण्य की है। पिछले विधानसभा चुनाव (2017) में सिर्फ चार मुस्लिम उम्मीदवार निर्वाचित भी हुए थे। वहीं चारों ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और साल 1980 में जब कांग्रेस से माधव सिंह सोलंकी मुख्यमंत्री बने तब 12 मुस्लिम नेता विधानसभा भी पहुंचे थे।
    इसी कड़ी में भाजपा गुजरात की सत्ता में करीब 27 साल से काबिज है और साल 1980 में भाजपा की स्थापना होने के बाद से गुजरात में अब तक विधानसभा के नौ चुनाव हुए हैं। इसी के साथ भाजपा ने सिर्फ एक चुनाव में एक मुस्लिम नेता को टिकट भी दिया है। वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव में पहली और आखिरी बार भाजपा ने 24 साल पहले भरूच जिले की वागरा विधानसभा सीट पर एक मुसलमान प्रत्याशी को उतारा था। और भाजपा वह सीट हार गई थी। उसके तुरंत बाद से आज तक भाजपा ने किसी चुनाव में एक भी मुस्लिम नेता को अभी तक टिकट नहीं दिया है।
    आपको बता दें कि 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होने हैं। साथ ही पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान भी होगा वहीं मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

  • बार बार हॉस्पिटल आकर ये शख्स महिला डॉक्टर के साथ करता था ये काम

    डेस्क। लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीमार होने का बहाना बना कर MBBS की पढ़ाई के साथ ही मेडिकल प्रैक्टिस कर रही एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला भी प्रकाश में आया है।
    वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, तौहीद अली नामक शख्स पिछले करीब 1 महीने से मरीज बन कर अस्पताल आ जाता था। वहीं इस दौरान वो अस्पताल के कर्मचारियों से महिला डॉक्टर के न दिखने पर सवाल भी करता था और उनके बारे में जानकारी लेता था। इसके साथ ही जब ये हरकतें हद से अधिक बढ़ गई, तो शनिवार (19 नवम्बर) को अस्पताल के कर्मचारियों ने तौहीद अली को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया साथ ही पुलिस ने आरोपित पर छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज किया है।
    इसके साथ ही रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता GSVM मेडिकल कॉलेज की छात्रा है और यह घटना स्वरूप नगर थानाक्षेत्र के हैलट अस्पताल की बताई गई है। यहाँ एक महिला डॉक्टर OPD में पदस्थ रही थी। यह डॉक्टर MBBS की स्टूडेंट थी, जो अस्पताल में प्रैक्टिस भी करती रहती थीं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले तौहीद अली वहाँ उपचार के लिए आया था, जहाँ उसे उसके द्वारा बताई गई बीमारी के अनुसार उसे दवा भी दे दी गई थीं। साथ ही बता दें कि तौहीद किसी न किसी बहाने से लगातार अस्पताल आने लगा और लेडी डॉक्टर से इसके बारे में पूछने भी लगा।
    वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, लेडी डॉक्टर के न मिलने पर तौहीद अस्पताल के बाकी स्टाफ से उनके बारे में काफी सवाल भी पूछता था। वो बिना वजह OPD में बैठ कर डॉक्टर को इशारे किया करता था। वहीं जिस दिन तौहीद पकड़ा गया था उस दिन वो आँख में बीमारी का बहना बना कर अस्पताल पहुंच गया था। वहीं अस्पताल के CCTV फुटेज में भी तौहीद की कई बार की इंट्री होती भी नज़र आ रही है।

  • बार बार हॉस्पिटल आकर ये शख्स महिला डॉक्टर के साथ करता था ये काम

    डेस्क। लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीमार होने का बहाना बना कर MBBS की पढ़ाई के साथ ही मेडिकल प्रैक्टिस कर रही एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला भी प्रकाश में आया है।
    वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, तौहीद अली नामक शख्स पिछले करीब 1 महीने से मरीज बन कर अस्पताल आ जाता था। वहीं इस दौरान वो अस्पताल के कर्मचारियों से महिला डॉक्टर के न दिखने पर सवाल भी करता था और उनके बारे में जानकारी लेता था। इसके साथ ही जब ये हरकतें हद से अधिक बढ़ गई, तो शनिवार (19 नवम्बर) को अस्पताल के कर्मचारियों ने तौहीद अली को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया साथ ही पुलिस ने आरोपित पर छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज किया है।
    इसके साथ ही रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता GSVM मेडिकल कॉलेज की छात्रा है और यह घटना स्वरूप नगर थानाक्षेत्र के हैलट अस्पताल की बताई गई है। यहाँ एक महिला डॉक्टर OPD में पदस्थ रही थी। यह डॉक्टर MBBS की स्टूडेंट थी, जो अस्पताल में प्रैक्टिस भी करती रहती थीं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले तौहीद अली वहाँ उपचार के लिए आया था, जहाँ उसे उसके द्वारा बताई गई बीमारी के अनुसार उसे दवा भी दे दी गई थीं। साथ ही बता दें कि तौहीद किसी न किसी बहाने से लगातार अस्पताल आने लगा और लेडी डॉक्टर से इसके बारे में पूछने भी लगा।
    वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, लेडी डॉक्टर के न मिलने पर तौहीद अस्पताल के बाकी स्टाफ से उनके बारे में काफी सवाल भी पूछता था। वो बिना वजह OPD में बैठ कर डॉक्टर को इशारे किया करता था। वहीं जिस दिन तौहीद पकड़ा गया था उस दिन वो आँख में बीमारी का बहना बना कर अस्पताल पहुंच गया था। वहीं अस्पताल के CCTV फुटेज में भी तौहीद की कई बार की इंट्री होती भी नज़र आ रही है।

  • भारत की अर्थव्यवस्था में आएगा 13 गुना उछाल

    बिजनेस– देश की अर्थव्यवस्था को लेकर अरबपति मुकेश अंबानी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि साल 1945 पर भारत की अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा और अर्थव्यवस्था में 13 गुना का उछाल आएगा।
    उनके इस बयान के आधार पर अगर हम कहे तो आगामी समय मे भारत की अर्थव्यवस्था 40,000 अरब डॉलर यानि 40 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच सकती है। बता दें वर्तमान समय मे भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक है।
    सबसे अधिक अर्थव्यवस्था वाले देशो में अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद भारत का नाम आता है। मुकेश अंबानी से पहले गौतम अडानी ने भारत की अर्थव्यवस्था के परिपेक्ष्य में बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत 2050 तक 30 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

  • जरूर करवाएं ट्रैवल इंश्योरेंस मिलेगा जबरदस्त लाभ

    लाइफस्टाइल: आजकल के लोगों को घूमना काफी पसंद है। लोग अब अपना ज्यादातर समय यात्रा करने अपनी लाइफ इंजॉय करते हुए गुजारना चाहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप यात्रा के शौकीन हैं तो आपको ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर करवाना चाहिए। 
    ट्रैवल इंश्योरेंस के काफी फायदे होते हैं। यह हवाई यात्रा के साथ साथ बस या ट्रेन का भी करवाया जा सकता है। ट्रैवल इंश्योरेंस आपके खोए हुए सामना की भरपाई करता है। वही अगर किसी कारण बस आपकी हादसे में मौत हो जाती है तो आपके परिजनों को आपके इंश्योरेंस के आधार पर मुआवजा दिया जाता है।
    वही यह आपके लिए काफी राहत भरा साबित हो सकता है और आपको इसमे इलाज की सुविधा भी मिलती है। मान लीजिए अगर किसी व्यक्ति के साथ कोई हादसा हो जाता है तो उस व्यक्ति के इलाज के लिए पैसा इस ट्रैवल इंश्योरेंस से प्राप्त किया जा सकता है।

  • जाने क्या है कन्याश्री प्रकल्प योजना और किन लड़कियों को मिलेगा लाभ

    बिजनेस– पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने बिटिया की स्थिति बेहतर बनाने के लिये कन्याश्री प्रकल्प योजना की शुरुआत की है। इस योजना के दो कंपोनेंट (Kanyashree Yojana Components) हैं – 1,000 रुपये की एनुअल स्कॉलरशिप और 25,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान।
    छात्रवृत्ति 13-18 वर्ष की आयु की अविवाहित लड़कियों के लिए है, जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नियमित या समकक्ष ओपन स्कूल या समकक्ष में कक्षा VII-XII में इनरोल हैं। यह योजना उन लोगों के लिए है जो 18 वर्ष की उम्र से कम की हैं।
    आवेदक का एक मान्यता प्राप्त नियमित या ओपन स्कूल / कॉलेज में इनरोल होना जरूरी है या वोकेशनल/ट्रेनिंग कर रही हों, या जेजे अधिनियम 2000 के तहत रजिस्टर्ड घर में रह रही हो. योजना के तहत दोनों लाभ उन लड़कियों को दिए जाएंगे जिनके परिवार की सालाना आय 1.2 लाख रुपये से अधिक ना हो। 
    जानकारी के लिये बता दें कन्याश्री योजना के फॉर्म सभी माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों, कॉलेजों, एसडीओ /बीडीओ कार्यालय, समाज कल्याण कार्यालय और कोलकाता नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध हैं।

  • अब गांव गांव खुलेंगे सिनेमा घर जारी हुआ नोटिस

    बिजनेस– अगर आप गांव में रहते हैं और सिनेमा के शौकीन हैं। तो यह ख़बर सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे। क्योंकि अब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि वह गांव गांव में सिनेमा खोलने जा रही है। सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 1,500 गांव में मार्च 2023 तक सिनेमा हॉल खुलने जा रहे।
    जानकारी के लिए बता दें सरकार ने गांव गांव में कॉमन सर्विस सेंटर खोले हैं। इन सर्विस सेंटर के तहत अब गांव में सिनेमा खोले जाएंगे।गांव-गांव में सिनेमाघर खोलने के लिए एक एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। खबर के मुताबिक साल 2023 तक 500 सिनेमा घर चालू कर दिये जाएंगे।
    पीटीआई का कहना है कि सीएससी और अक्टूबर सिनेमा 2024 तक 10,000 सिनेमा घर (Cinema Halls) खोलेंगे. इसमें से 1,500 सिनेमाघर 2023 के अंत तक काम करने लगेंगे. वहीं सीएससी को 5,000 सिनेमाघर के लिए इंटरेस्ट लेटर भी मिल चुके हैं। वही एक सिनेमाघर के लिये करीब 15 लाख रुपये का निवेश करना होगा।

  • मकान मालिक ने तोड़ा दरवाज़ा तो ड्रम में मिले महिला के इतने टुकड़े

    डेस्क। अपनी लिव-इन गर्लफ्रेंड श्रद्धा वॉकर की कथित रूप से हत्या करने के बाद उसके शरीर को 35 हिस्सों में काटने के आरोप में पिछले महीने दिल्ली में आफताब अमीन पूनावाला की गिरफ्तारी हुई थी और देश में यह काफी विवादित एवं चर्चित मामला रहा था।
    हालाँकि इसके बाद से देश भर से इसी तरह के कई मामले सामने भी आ रहे हैं। हाल ही में जो ताजा मामला सामने आया है वह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का बताया जा रहा है। यहाँ एक बंद किराए के घर में रखे ड्रम में एक महिला के शरीर के कई अंग के टुकड़े पाए गए हैं। इस मामले में पुलिस को संदेह है कि शव एक साल से अधिक समय से वहीं पड़ा हुआ था।
    यह बताया जा रहा है किराएदार द्वारा किराया नहीं दिए जाने पर घर के मालिक ने दरवाजा तोड़ा तो महिला के शरीर के अंग वहां उसे मिले। इस मामले में विशाखापत्तनम शहर के पुलिस आयुक्त श्रीकांत का यह कहना है कि उक्त मामला आज विशाखापत्तनम के मदुरवदा से सामने आया जब मकान मालिक घर में फरार किरायेदार के सामान को हटाने के लिए जबरदस्ती घर में घुसा गया। 
    जानकारी के अनुसार जून 2021 में किराएदार ने पत्नी के गर्भवती होने का हवाला देकर बकाया चुकाए बिना मकान को खाली कर दिया था। हालाँकि इस बीच वह एक बार पिछले दरवाजे से घर भी आया था, लेकिन अभी तक मालिक को बकाए का भुगतान नहीं किया था।
    इस कड़ी में एक साल से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद, मालिक ने जबरदस्ती किरायेदार का सामान हटाने के लिए गेट को तोड़ दिया। वहीं उसके बाद एक ड्रम से महिला के शरीर के हिस्से भी बरामद किए गए हैं। 
    पुलिस ने यह भी कहा कि शुरुआती सबूतों से पता चलता है कि शव को एक साल पहले टुकड़ों में काट दिया गया था, जिसे अब खोज कर निकला गया है। वहीं आगे यह कहा गया है कि हमें संदेह है कि यह उसकी पत्नी भी हो सकती है। 

  • रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी

    RBI MPC Meet Updates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पॉलिसी का ऐलान हो गया है. रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांता दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान किया है. इस साल ब्‍याज दरों में यह 5वीं बढ़ोतरी है. रेपो रेट बढ़कर 6.25 फीसदी हो गया है. पॉलिसी का एलान करते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा कि महंगाई अभी भी चिंता का विषय है. रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर होम लोन (Home Loan), कार लोन (Car Loan) और पर्सनल होन (Personal Loan) की EMI पर पड़ेगा.  

  • पेप्सिको इंक ने की अपने एम्प्लॉय की छटनी

    बिजनेस– इस समय मानो बेरोजगारी का दौर तेज हो रहा है। बड़ी बड़ी कम्पनियां अपने यहाँ एम्प्लॉय की छटनी कर रही है। वही अब खबर आई है कि कोल्ड ड्रिंक और चिप्स बनाने वाली पेप्सिको इंक (PepsiCo Inc) अपने हेडक्वार्टर्स कर्मचारियों को निकालने जा रही है।
    पेप्सिको इंक. अपने उत्तरी अमेरिकी स्नैक और बेवरेज यूनिट्स से अपने हेडक्वार्टर्स कर्मचारियों की छंटनी ((PepsiCo Layoff) कर रहा है. कंपनी ओर से संकेत दिया गया है कि कॉर्पोरेट लेऑफ टेक और मीडिया कंपनियों से आगे बढ़ने लगी है। 
    पेप्सिको ने छंटनी का डिस्क्राइब कंपनी को “सरल” बनाने के इरादे से किया है. कंपनी के स्पोक्सपर्सन की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. कंपनी के शेयरों में सोवार को करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट देखने को मिली और 183.12 डॉलर पर बंद हुए।