Category: business

  • दुनिया का सबसे अमीर अदामी जिसके पास है 224 अरब डॉलर की संपत्ति

    डेस्क– दुनिया मे अमीरो की कमी नही है। लोगो ने अपनी सूझ बूझ के जरिए पैसा नाम कमाया है। वही अब ब्लूमबर्ग ने दुनिया के सबसे अमीर लोगो की एक सूची जारी की है। इस सूची में ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 25 अमीर घरानों का जिक्र किया है।
    वॉल्टन परिवार दुनिया का सबसे अमीर परिवार है। इनके पास 224 अरब डॉलर की संम्पति है। दूसरे नंबर पर अमेरिका का मार्स परिवार है. इस परिवार की कुल नेटवर्थ 160 अरब डॉलर है.तीसरे नंबर पर कोच औद्योगिक घराना है. इस परिवार की कुल नेटवर्थ 128 अरब डॉलर है.
    तीसरे नंबर पर सऊदी अरब का अल सऊद परिवार है. इस परिवार की कुल संपत्ति 105 अरब डॉलर है. है.पाँचवें नंबर पर फ्रांस का हर्म्स परिवार है. इस कारोबारी घराने की कुल संपत्ति करीब 95 अरब डॉलर है।
    वही भारत के धीरूभाई अंबानी 6 नम्बर पर इस लिस्ट में है। इनके पास 85 अरब डॉलर की संपत्ति है।

  • इतने करोड़ जुटाने की होड़ में क्यों लगे हैं गौतम अडानी

    डेस्क। गौतम अडानी की कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 2000 करोड़ रुपये जुटाने का प्‍लान बना रही है। वहीं अडानी ग्रुप की कंपनी दिसंबर तक पहली खुदरा बॉन्ड बिक्री के जरिए मनी जुटाने की योजना भी बना रही है। वहीं इसकी जानकारी इस मामले से अवगत दो बैंकरों ने भी दी है। साथ ही लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने बॉन्‍ड बिक्री को मैनेज करने के लिए जेएम फाइनेंशियल, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज, एके कैपिटल और ट्रस्ट कैपिटल को काम पर भी रखा है।
    अरबपति गौतम अडानी के फ्लैगशिप कर्ज चुकाने के लिए 1000 करोड़ रुपये का बॉन्‍ड बेचने का प्‍लान भी बना रही है। इसके साथ ही इसने पर्याप्‍त सुरक्षा संकेत देते हुए A+ रेटिंग को भी हासिल किया है। कंपनी ने बॉन्‍ड की बिक्री के लिए खास प्‍लानिंग की है। वहीं मिंट के सूत्रों ने जानकारी दी है कि AEL तीन साल और पांच साल में मैच्‍योर होने वाले बांडों को बेचने पर विचार करने में लगी है और लगभग 9 प्रतिशत के कूपन का भुगतान भी कर सकता है।
    दूसरे बैंकर ने यह बताया कि अभी तक कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये के बॉन्‍ड बेचने की योजना भी बनाई है। हालांकि वे लॉन्च के करीब सटीक आकार तय कर सकते हैं। इसके साथ ही अडानी ग्रुप के स्‍पोकपर्सन ने कहा है कि निवेश और बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पोर्टफोलियो कंपनियां प्राइज जुटाने के लिए मैनेजमेंट भी करती हैं। उन्‍होने यह भी कहा कि नीति के अनुसार, ऐसे लेनदेन पर कमेंट नहीं किया जा सकता हैं।
    आपको यह भी बता दें कि AEL का रिटेल बॉन्ड इश्यू ऐसे समय पर जारी किया जा रहा है, जब कंपनी बंदरगाहों और बिजली संयंत्रों के अपने मुख्य व्यवसाय से परे स्वास्थ्य सेवा, सीमेंट, मीडिया जैसे क्षेत्रों में प्रवेश करने की अपनी योजना के साथ ही अधिग्रहण की होड़ में भी है।

  • अगर आज धड़ाम हुआ शेयर मार्केट तो निवेशकों का होगा बुरा हाल

    बिजनेस– अगर हम बात शेयर मार्केट की करे तो इस समय इसकी स्थिति कुछ ज्यादा खास नही है। बाजार में बीते कुछ महीनों से दवाब बना हुआ है। गिरावत का मानो सीजन चल रहा हो। निवेशक बाजार का यह रुख देखकर हैरान है।
    वही अमेरिकी बाजार बीते चार दिनों से धड़ाम चल रहा है और आज भी इसकी स्थिति कुछ बेहतर नही दिखी है।एसएंडपी में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. वहीं नैस्डेक करीब 2 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ है. 
    जानकारों ने यह दावा किया है कि अगर गिरावत पर लगाम नही लगी तो आगामी समय मे इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। महंगाई बढ़ेगी और ब्याज दरों में भी इजाफा होगा।
    वही आज ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, सिप्ला, टाइटन कंपनी, गेल इंडिया, इंटरग्लोब एविएशन, आदित्य बिरला फैशन, सिटी यूनियन बैंक, कमिंस इंडिया, ड्रीमफॉक्स सर्विसेज, एल्जी इक्विपमेंट, एस्कॉर्ट्स, गो फैशन (इंडिया), महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, मैरिको, ट्यूब इंवेस्टमेंट्स, टीवीएस मोटर्स और वोकहॉर्ट अपनी सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करने जा रही है। 
    अब ऐसे में आज मार्केट का मूड देखना आवश्यक है। क्योंकि अगर आज मार्केट धड़ाम हुई तो इसका प्रभाव निवेशको को रुला देगा।

  • रुपया हुआ मजबूत 81.14 पहुंचा भाव

    बिजनेस:- शेयर मार्केट में इस समय निराशा छाई हुई है। लगातार सेंसेक्स और निफ्टी नीचे गिरता जा रहा है। वही रुपया की हालत खस्ता हो गई है। लगातार नीचे गिरता रुपया भारत की चिंता बना हुआ है। 
    वही अब आज रुपया मजबूत हुआ है। शेयर मार्केट के आकड़ो के अनुसार आज रुपया का कारोबार 14 पैसे मजबूत होकर 81.14 के भाव पर पहुंच गया.
    जानकारों का कहना है कि आगामी समय मे रुपया ओर मजबूत होगा और भारतीय मुद्रा बाजार बेहतर होगा।सोमवार को आए आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति और थोक मुद्रास्फीति दोनों में ही गिरावट आई है।

  • मुस्लिम शिक्षा संस्थान के बच्चें बोलते हैं फर्राटेदार संस्कृत, वेदों पुराणों का करते हैं पाठ

    डेस्क। वामपंथी शासन वाले राज्य केरल की धरती जब सांप्रदायिक हिंसा से रक्त रंजित हो गई तो एक मुस्लिम संस्थान ने भाषाई सौहार्द की मिसाल दे डाली। वहीं मध्य केरल के त्रिसूर जिले में स्थित अकेडमी ऑफ शरिया एंड एडवांस स्टडीज (एएसएएस) नामक यह संस्थान अपने छात्रों को संस्कृत की शिक्षा भी देता है।
    इसी के साथ लंबे सफेद ड्रेस पहने यहां के छात्र अपने हिंदू गुरुओं की चौकस निगाहों में संस्कृत में ‘श्लोक’ और ‘मंत्र’ का धारा प्रवाह पाठ भी करते हैं। 
    यहां एक कक्षा में छात्र बैठते हैं। गुरु आते हैं और एक छात्र से संस्कृत में श्लोक सुनाने के लिए कहते हैं। छात्र ‘गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु, गुरुर देवो महेश्वरा, गुरुर साक्षात परम ब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नम:’ का पाठ करता नजर आता है तो इसपर यकीन करना भी मुश्किल होता है कि यह किसी मुस्लिम संस्थान का छात्र है। 
    वहीं पाठ खत्म होने पर गुरु भी ‘उत्तम’ कहकर उसे शाबासी देते हैं। इसके बाद गुरु के कहने पर एक अन्य छात्र भी संस्कृति में श्लोक सुनाता है। ऐसा नहीं है कि संस्थान में सिर्फ श्लोक और मंत्रों का पाठ ही संस्कृत में होता हो बल्कि कक्षा में शिक्षक और छात्रों के बीच संवाद भी संस्कृत में ही होता है। 
    इस संस्थान में संस्कृत पढ़ाने के पीछे एक और मुख्य वजह यह है कि खुद प्रिंसिपल फैजी की शैक्षणिक पृष्टभूमि रही है। उन्होंने शंकर दर्शन का अध्ययन कर रखा हैं । इसलिए वह यह भी महसूस करते हैं कि छात्रों को दूसरे धर्मों और उनके रीति-रिवाज के बारे में आपको जानना चाहिए। वह भी यही कहते हैं कि आठ साल के अध्ययन काल में संस्कृत के साथ ही उपनिषदों, शास्त्रों और वेदों का गहरा अध्ययन भी संभव नहीं है। 
    वहीं मलिक दीनार इस्लामिक कॉम्प्लेक्स (एमआईसी) की ओर से संचालित इस संस्थान के प्रिंसिपल ओनाम्पिल्ली मुहम्मद फैजी यह कहते हैं कि संस्कृत, उपनिषद, पुराण इत्यादि पढ़ाने के पीछे मकसद छात्रों में अन्य धर्मों के बारे में ज्ञान देना और जागरूकता को पैदा करना है। 
    कमाल की बात यह है कि यहां के प्रो. केके यतींद्रन कहते हैं कि जब उन्हें पढ़ाने को बुलाया था, तब फैजी ने उनसे पूछा था कि एक हिंदू होने के नाते उन्हें यहां पढ़ाने में कोई दिक्कत तो नहीं है क्योंकि यह एक अरबी संस्थान है तब इसपर यतींद्रन ने कहा था, यहां हिंदू या मुस्लिम का कोई मुद्दा ही नहीं है। क्योंकि मैं यहां पढ़ाने आता हैं, इसलिए मुझे ऐसी कोई परेशानी नहीं है।

  • बिना इजाजत ग्राहकों का डेटा इस्तेमाल करने वाली कम्पनियों पर लगेगा जुर्माना

    बिजनेस: कुछ कम्पनियां ग्राहकों के निजी डाटा का इस्तेमाल अपने हित हेतु करती है। लेकिन अब इन कम्पनियों की समस्या बढ़ने वाली है। क्योंकि सरकार इस नियम से असंतुष्ट है और जो कम्पनियां ऐसा करने की कवायद में है उनपर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है।
    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन बिल का मसौदा तैयार कर रही है। सरकार ने कहा है वह यूरोपीय यूनियन के तहत एक बिल लाएगी। क्योंकि ग्राहकों का डेटा उनकी बिना इजाजत के इस्तेमाल करना अनुचित है। वही जो कम्पनियां यह कर रही है उन्हें इस परिपेक्ष्य में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
    सूत्रों ने दावा किया है। कि आज डीजी6डेटा प्रोटेक्शन बिल का ड्राफ्ट सरकार पेश करके इसपर सबकी राय ले सकती है। सरकार का मकसद शीतकालीन सत्र में डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन बिल लाना है।
    जानकारी के लिए बता दें केंद्र सरकार ने यह साफ कहा है कि कुछ ही दिनों में वह डिजिटल डेटा के संरक्षण के संदर्भ में एक बिल पेश करेगी। यह सायबर फ्राड को रोकने के लिए कारगर होगा।

  • यहां करे इन्वेस्टमेंट और हर महीने पाने पेंशन

    बिजनेस:- आज के समय मे हर कोई अपना भविष्य सुरक्षित रखना चाहता है। वही कई लोग ऐसे भी होते है जो अपनी सैलेरी से बचत करके अपने बुढ़ापे को बेहतर बनाने के लिए इन्वेस्टमेंट करते हैं और बुढ़ापे में अपनी बेहतर जिंदगी गुजारते है।
    वही अगर आप भी अपने बुढ़ापे को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आपको एक ऐसी पॉलिसी में पैसा इन्वेस्ट करना चाहिए जो आपको उम्दा रिटर्न दे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बुढ़ापे का सहारा बनेगी और उस स्कीम का अगर आप लाभ उठाएंगे तो आपको उससे हर महीने पैसा प्राप्त होगा।
    असल मे हम बात कर रहे हैं। सिस्टमैटिक विद्ड्रॉल प्लान (Systematic Withdrawal Plan) की। इसमे अगर आप 20 साल तक हर महीने 5 हजार रुपए की मंथली एसआईपी (SIP) करवाते हैं। तो 20 साल तक आप हर महीने अपने लिए 35 हजार रुपए पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं।
    सिस्टमैटिक विद्ड्रॉल प्लान के जरिए निवेश एक तय राशि म्यूचुअल फंड स्कीम (Mutual Fund Scheme) से वापस पाते हैं. कितने समय में कितना पैसा निकालना है, यह निवेशक खुद ही तय करता है.

  • 261 रुपये के इन्वेस्टमेंट से मिलेगा आपको जबरदस्त लाभ

    बिजनेस– अगर आप अपने पैसे को इन्वेस्ट करके उम्दा लाभ कमाना चाहते हैं। तो यह खबर आपके मतलब की साबित होगी। क्योंकि आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी जबरदस्त स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमे आप अपने पैसे को इन्वेस्ट करके न सिर्फ बेहतर लाभ कमा सकते हैं बल्कि यह सुरक्षा की भी उम्दा गारंटी देता है।

    जाने क्या है योजना-

    असल मे हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की लोकप्रिय योजना ग्रामीण डाक जीवन बीमा की। इस योजना में आप कम पैसे से इन्वेस्टमेंट करके अधिक लाभ कमा सकते हैं।स्कीम में महीने का 261 रुपये जमा करना होता है जबकि मैच्योरिटी पर 2.44 लाख रुपये मिलते हैं. इस योजना को ग्राम सन्तोष योजना के नाम से भी जाना जाता है। इसे ग्रामीण समाज के लोगो के हित के उद्देश्य से बनाया गया है।
    इस पॉलिसी को 19 साल से लेकर 55 साल तक के लोग ले सकते हैं. इस पॉलिसी का पीरियड 5 साल से लेकर 41 साल तक है. ग्राम संतोष पॉलिसी में 10,000 रुपये से लेकर 10,00,000 रुपये तक का इंश्योरेंस प्लान लिया जा सकता है. पॉलिसी का प्रीमियम मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक आधार पर जमा कर सकते हैं।

  • बजट से लोगो को क्या है उम्मीद

    बिजनेस– देश के सभी लोगो को बजट का इंतजार है। क्योंकि लोग यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि बजट से उन्हें कुछ राहत मिलेगी। वही अगर हम जानकारो की माने तो उनका कहना है कि बजट से इक्विटी शेयर, बॉन्ड और अचल संपत्ति पर लगने वाले कैपिटल गेंस टैक्स में बदलाव हो सकता है।
    जानकारो का कहना है कि बजट लोगो की उम्मीद है। इससे राहत जरूर मिलेगी। उम्मीद है कि विभिन्न दरों और संपत्ति रखने की अवधि में अंतर को दूर करने के लिये यह कदम उठाये। लाभ पर ध्यान केंद्रित होगा और पूंजी लाभ में कुछ नए बदलाव देखने को मिलेंगे।
    जानकारी के लिए बता दें वित्त वर्ष 2023-24 का बजट संसद में एक फरवरी, 2023 को पेश किया जाएगा। लोग अभी से यह उम्मीद लगाकर बैठ गए हैं कि बजट उनकी समस्याओं का समाधान लेकर आएगा। लेकिन यह तो 1 फरवरी को ही पता चलेगा की निर्मला सीतारमण का बजट लोगो के लिए कारगर सिद्ध होगा या उनकी उम्मीदों पर पानी फेर देगा।

  • अब Zomato करने जा रहा इतने कर्मचारियों की छंटनी

    डेस्क। Zomato, दुनियाभर में मंदी की आहट फिर से सुनाई दे रही है। अमेजन, फेसबुक और ट्विटर के बाद भारत की मुख्य फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ने भी कर्मचारियों की छंटनी की प्रक्रिया शुरू की है।
    जोमैटो ने इस सप्ताह से कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है और बताया जा रहा है कि, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म चुनौतीपूर्ण माहौल में कंपनी को मुनाफे में लाने और इसकी लागत कम करने के लिए इसके अलावा सूत्रों ने ये भी बताया कि क्लाउड किचन के लिए काम करने वाले कुछ मैनेजर्स को पहले ही हटा दिया गया था।
    इस मामले पर जोमैटो के एक प्रवक्ता ने कहा कि, कंपनी में रेगुलर परफॉर्मेंस के आधार पर 3 फीसदी कर्मचारियों को वर्कप्लेस से हटाया भी गया है। और इसके अलावा कुछ भी नहीं किया गया है। वहीं पिछले तीन हफ्तों में कंपनी के तीन शीर्ष अधिकारी जोमैटो छोड़ चुके हैं। जिसके तुरंत बाद कंपनी में छंटनी भी शुरू हो गई है। हाल ही में मोहित गुप्ता के अलावा न्यू इनीशिएटिव हेड राहुल गन्जू और इंटरसिटी हेड सिद्धार्थ झेवर ने भी कंपनी छोड़ दी है।