Category: business

  • सालों से फरार आईपीएस मणिलाल ने किया सरेंडर, इतने लाख का था इनाम

    डेस्क। महोबा में खनन व्यापारी की मौत के मामले को लेकर फरार चल रहे आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार (IPS Manilal Patidar) ने अब जाकर सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें बीते दो साल से यूपी पुलिस को आईपीएस अफसर की तलाश थी।
    इतना ही नहीं पाटीदार पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित हुआ था। सरेंडर के बाद अब उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा दिया गया है।
    2014 बैच के आईपीएस अफसर मणिलाल पाटीदार ने आखिरकार शनिवार को लखनऊ की एंटी करप्शन कोर्ट में सरेंडर किया, वहीं लगभग दो सालों से फरार चल रहे मणिलाल पाटीदार की बर्खास्तगी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र के सामने सिफारिश की थी। उनके महोबा एसपी रहने के दौरान खनन व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने वसूली के आरोपी भी लगाए थे जिसके बाद उन्हें वसूली के लिए प्रताड़ित किए जाने के आरोप के चलते भी सस्पेंड किया गया था।

    जानिए क्या था पूरा मामला

    8 सितंबर 2020 को महोबा के करवई थाना इलाके के व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने तत्कालीन महोबा एसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ एक सोशल मीडिया पोस्ट भीं डाली थी। इस पोस्ट में पाटीदार पर वसूली के लिए प्रताड़ित किए जाने के भी आरोप लगाए गए थे। वहीं पोस्ट डालने के बाद की तारीख में ही इंद्रकांत पर फायरिंग हुई थी।
    घटना में घायल इंद्रकांत को महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और यहां से कानपुर रेफर किया गया था। बता दें कानपुर में इलाज के दौरान 13 सितंबर को इंद्रकांत की मौत हो गई थी। वहीं उसकी मौत के बाद परिजनों की तरफ से पाटीदार पर इल्जाम लगाए गए थे कि इंद्रकांत के भाई रविकांत त्रिपाठी ने 11 सितंबर 2020 की शाम थाना कबरई में पाटीदार के खिलाफ एफआईआई दर्ज करवाई।
    इस FIR में तत्कालीन महोबा एसपी मणिलाल पाटीदार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। साथ ही शिकायत में लिखा गया कि चंद्रकांत त्रिपाठी क्रेशर चलाते हैं और जून, 2020 से एसपी मणिलाल पाटीदार उनसे हर महीने 6 लाख रुपये की रिश्वत की डिमांड करते हैं, लेकिन उन्होंने रिश्वत देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद एसपी मणिलाल ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर चंद्रकांत त्रिपाठी को धमकियां देनी भी शुरू कर दी थीं।

  • तांत्रिक ने शरीर से जिन्न उतारने के नाम पर महिला के साथ कई बार बनाए यौन संबंध

    डेस्क। मध्य प्रदेश में एक तांत्रिक ने टीचर के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम देने का मामला चर्चा में आया है। आरोप यह है कि कई सालों तक उसने शारीरिक संबंध बनाए, इतना ही नहीं तांत्रिक ने तंत्र क्रिया करने के नाम पर लाखों रुपए भी ठगे हैं। वहीं आरोप यह भी है कि तांत्रिक ने टीचर से कहा था कि तुम्हारे शरीर में जिन्न चढ़ा हुआ है और इसके लिए शरीर को शुद्ध करना होगा।
    उसने शारीरिक संबंध बनाकर मंत्र पढ़े जाएंगे वहीं पीड़िता ने बताया कि वह मंत्र सुनाता था, तो मैं होश खो बैठती थी और इस दौरान कई बार उसने दुष्कर्म किया। साथ ही टीचर की शिकायत पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। फरार तांत्रिक की तलाश में पुलिस लगातार दबिश देने में लगी हैं।
    यह मामला खंडवा जिले का है और यहां की रहने वाली एक टीचर (30) साल 2019 से स्किन की समस्या को लेकर परेशान थी। साथ ही डॉक्टर की दवाइयों से कोई खास असर न होने पर टीचर कथित तांत्रिक के झांसे में आ गई थी। साथ ही पीड़ित टीचर ने यह बताया कि पिता भी लंबे वक्त से बीमार रहते हैं और मैं भी स्किन की समस्या से परेशान थी। जिसके बाद मुझे एक दोस्त ने कहा कि शशिकांत सामरे पहुंचे हुए बाबा हैं और वह तांत्रिक क्रियाओं से परेशानी दूर कर देंगे जिसके बाद मैं शशिकांत के घर पहुंची थी। 
    तांत्रिक ने पीड़िता को डराया कि तुम्हारे घर में भूत है और उसे भगाना होगा। इसके बाद घर में पूजा-पाठ करवाना होगा और ठग ने पीड़िता के घर और ओंकारेश्वर के घाटों पर तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर चौकी भी लगाई इसके बाद उसने मंत्र पढ़ें, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। तो टीचर की बीमारी ठीक नहीं हुई और ठग ने यह भी कहा कि तुम्हारे शरीर में एक जिन्न है, उसे भगाने के लिए मुझे शुद्धि करनी होगी साथ ही शारीरिक संबंध बनाने होंगे।
    तांत्रिक ने झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया इसके साथ ही चार लाख रुपए भीं हड़प लिए और तंत्र-मंत्र के जाल में फंसी पीड़िता अपना सबकुछ गवां बैठी। इसी क्रम में तांत्रिक ने टीचर को एसिड से जलाने की धमकी भी दी।

  • मुसलमानों से मंदिर में पढ़वाई हनुमान चालीसा तो मुस्लिम धर्मगुरु का हैरान करने वाला बयान आया सामने

    डेस्क। यूपी के अलीगढ़ से एक बड़ी ही हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें यहां एक मंदिर में मुस्लिमों को हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ाए जानें का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला अलीगढ़ के कोतवाली इगलास के गांव हस्तपुर में स्थित एक मंदिर का है। जहां पर जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले सचिन शर्मा ने मुस्लिमों को हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ाया। वहीं वीडियो में आधा दर्जन लोग और बच्चे दिखाई दे रहे है। साथ ही इस दौरान उन्होंने जय श्री राम के नारे भी लगाए और उन्होंने वंदे मातरम भी बोला।  
    वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुन्नी थियोलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष और मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती जाहिद अली खान ने कहा कि हनुमान चालीसा या जो भी चीज हो उसे कोई भी अपनी मर्जी से पढ़ता है तो उसमें कोई भी रुकावट नहीं है। 
    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे हिंदू भाई या जो अपने को सनातन कहते उनको दूसरे समुदाय के लोगों के साथ जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए क्योंकि ये ​संविधान के विरुद्ध है।

  • मूनलाइटिंग के खिलाफ इन कंपनियों ने कसी कमर, कर्मचारियो के उड़े होश

    TCS On Moonlighting : इंफोसिस और विप्रो के बाद अब टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भी मूनलाइटिंग के विरोध में सामने आई है।
    टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) एन गणपति सुब्रमण्यम ने यह कहा है कि ‘मूनलाइटिंग’ यानी नौकरी के साथ दूसरे संस्थान के लिए काम करने को लेकर किसी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई उसका करियर भी बर्बाद कर सकती है और इस मुद्दे से निपटने के दौरान सहानुभूति भी दिखाना आवश्यक है।
    वहीं जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के अलावा स्वतंत्र रूप से कोई अन्य काम भी करता है, तो उसे तकनीकी तौर पर ‘मूनलाइटिंग’ के नाम से जाना जाता है।
    ‘मूनलाइटिंग’ को लेकर छिड़ी बहस के बीच सुब्रमण्यम ने कहा है कि मूनलाइटिंग पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कंपनी को कोई नहीं रोक सकता वहीं उन्होंने कहा कि कार्रवाई सेवा समझौते का एक हिस्सा होती है लेकिन युवा कर्मचारियों को इसे रोकना पड़ेगा।
    सुब्रमण्यम ने आगे कहा, कार्रवाई करने का नतीजा यह होगा कि कर्मचारी का करियर खत्म होगा और इस तरह कर्मचारी भविष्य में अगली नौकरी के लिए पृष्ठभूमि की जांच में भी विफल हो जाएगा। इसलिए हमें कुछ सहानुभूति दिखानी पड़ेगी और उन्होंने कहा कि कंपनी एक कर्मचारी को परिवार का हिस्सा होने की तरह ही देखती है और किसी भी कार्रवाई के परिणामों को देखते हुए परिवार के सदस्य को भटकने से रोकने पर ध्यान केंद्रित करना चहिए।
    टीसीएस के सीओओ ने यह भी कहा कि कुछ आईटी कंपनियां ऐसे मॉडल पर काम करती हैं जहां कर्मचारियों का ‘फ्रीलांसिंग’ करना ठीक है। पर टीसीएस जैसी कंपनियां मूनलाइटिंग जैसी गतिविधि को जारी नहीं रहने दे सकती क्योंकि ग्राहक का आंकड़ा बिल्कुल सुरक्षित रहना चाहिए।

  • रैगिंग के दौरान जूनियर्स की पेनिस में डाला टूथ ब्रश

    Unnatural Sex With Junior ‘रैगिंग एक अपराध है’ वैसे तो ये लाइन आपने कॉलेजों में लिखी हुई देखी होगी, पर क्या ये लाइन लिख देने से रैगिंग रूक जाती है? नहीं…। 
    समय-समय पर कॉलेजों में जूनियर की रैगिंग की खबरें सामने आती रही है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के राजकोट से सामने भी आया है, जिसे जानकर आपका दिल दहल उठेगा।
    Unnatural Sex With Junior। जानकारी के अनुसार सीनियर छात्रों ने 19 साल के एक छात्र का नहाते समय वीडियो बना लिया और इस दौरान 5 अन्य छात्रों ने उसे ब्लैकमेल करके उसका अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया। 
    जब छात्र ने इसका विरोध किया तो सीनियर छात्रों ने उसे उसका प्राइवेट पार्ट काटने की धमकी दी। वहीं अब आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
    पुलिस ने बताया कि यह मामला मोरबी रोड स्थित मारवाड़ी विश्वविद्दालय के हॉस्टल का है जहां 20 अक्टूबर को जानकारी मिली जब पीड़ित ने अपनी बहन को फोन करके कहा कि वो हॉस्टल में नहीं रहना चाहता। 
    इसके बाद जब पिता और बहन लड़के से मिलने कॉलेज गए तो वह फफक कर रो दिया। उसने पिता और बहन को बताया कि तीन तीन छात्रों ने उसका नहाते हुए नग्न वीडियो बनाया और वीडियो बनाने के बाद उसे वह ब्लैकमेल कर रहे थे कि अगर बात नहीं मानी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।
    पुलिस उपायुक्त जोन-1 सज्जन सिंह परमार ने यह बताया कि पांचों छात्रों पर आईपीसी की धारा 377 अप्राकृतिक यौन संबंध, 342 गलत तरीके से बंधक बनाना और अन्य के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि तीन छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं पुलिस ने कहा कि वह अलग अलग दृष्टिकोण से मामले की जांच करने में लगी है।

  • निफ्टी सेंसेक्स ने मारा उछाल

    बिजनेस– आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने उछाल मारा है। एनएसई निफ्टी 50 40 अंक चढ़कर 17800 के स्तर पर और एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 59,977 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। 
    लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.04% तक लुढ़क गए, लेकिन व्यापक बाजार कारोबार में दब गए।
    बाजार खुलते ही आये उछाल से निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं।लुढ़क गए, लेकिन व्यापक बाजार कारोबार में दब गए। निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी सूचकांकों के साथ सभी क्षेत्रों ने अस्थिर नोट पर व्यापार शुरू किया , क्योंकि वे 0.5% तक बढ़ गए।

  • चाणक्य व्यापार नीति – बिना निवेश के ऑनलाइन पैसा कैसे कमाए

    ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों की कोई कमी नहीं है। अगर आप तेजी से पैसा कमाना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत सारे मौके हैं। हालांकि, हर अवसर सभी के लिए काम नहीं करेगा। इसलिए हमने बिना कोई पैसा लगाए ऑनलाइन पैसा कमाने के शीर्ष 5 तरीकों की इस सूची को एक साथ रखा है।

    आपको इन तरीकों का उपयोग करके घर से पैसे कमाने का तरीका सिखाने जा रहा हूँ:

    1) बिना किसी निवेश के ऑनलाइन पैसा कमाएं
    2) इन तरीकों का इस्तेमाल करके घर बैठे पैसे कमाएं
    3) बिना कोई पैसा लगाए ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए?
    4) फेसबुक पर पैसे कैसे कमाए
    5) ऑनलाइन सामान बेचकर पैसे कैसे कमाए

    मुक्त एप्लिकेशन्स
    वहाँ बहुत सारे ऐप हैं जो आपको सर्वेक्षण करने, वीडियो देखने, गेम खेलने, खरीदारी करने आदि जैसे काम करने के लिए भुगतान करेंगे। यहाँ उनमें से कुछ ही हैं:
    1) Swagbucks – यह साइट आपको वीडियो देखने, सर्वेक्षण करने, ऑनलाइन खरीदारी करने, वेब पर खोज करने, गेम खेलने, लेख पढ़ने, और बहुत कुछ करने के लिए भुगतान करती है!
    2) MyPoints – वॉलमार्ट, टारगेट, सेपोरा, स्टारबक्स, अमेज़ॅन, आईट्यून्स, बार्न्स एंड नोबल, और अधिक जैसे शीर्ष खुदरा विक्रेताओं पर ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए भुगतान करें!
    3) ग्लोबल टेस्ट मार्केट (जीटीएम) – जीटीएम एक स्वतंत्र बाजार अनुसंधान फर्म है जो उपभोक्ता प्रौद्योगिकी उत्पादों और बाजारों पर अंतर्दृष्टि और विश्लेषण प्रदान करती है। वे उन उपभोक्ताओं को भी मुआवजा प्रदान करते हैं जो उनके सर्वेक्षण और फोकस समूहों में भाग लेते हैं।

    सहबद्ध विपणन
    यदि आप अन्य लोगों के उत्पादों को बढ़ावा देकर अतिरिक्त आय अर्जित करना चाहते हैं, तो सहबद्ध विपणन आपकी गली तक सही हो सकता है। अन्य कंपनियों के उत्पादों का प्रचार करके, आप अपने लिंक के माध्यम से उत्पन्न किसी भी बिक्री से एक कमीशन प्राप्त करेंगे।

    भुगतान सर्वेक्षण
    बिना एक पैसा खर्च किए ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके हैं। सबसे आसान तरीकों में से एक है पेड सर्वे लेना। ये सर्वेक्षण आमतौर पर प्रति सर्वेक्षण $ 1- $ 5 के बीच कहीं भी भुगतान करते हैं, इसलिए आप हर महीने कुछ अतिरिक्त नकदी आसानी से जमा कर सकते हैं।

  • General Provident Fund के बदल गए नियम

    बिजनेस– General Provident Fund में नियमो में परिवर्तन किया गया है। वही अब इस नए बदलाव के साथ सरकारी कर्मचारी General Provident Fund में महज 5 लाख तक का निवेश कर पाएंगे।
    यह वैसे तो PPF जैसी स्कीम है। लेकिन इस स्कीम का लाभ सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही उठा सकते हैं। नए बदलाव के परिपेक्ष्य में डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेल्फेयर (DoPPW) ने 11 अक्टूबर 2022 को एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर कहा था कि जनरल प्रोविडेंट फंड (सेंट्रल सर्विस) नियम 1960 के अनुसार, एक सबस्क्राइबर के संबंध में GPF कुल मेहनताने (Emoluments) के 6 फीसदी से कम नहीं होना चाहिए. यानी तब इस पर ऊपरी सीमा निर्धारित नहीं थी, लेकिन अब इस नियम में बदलाव हो गया है।
    जीपीएफ पर सरकार खाताधारकों को फिलहाल 7.1 फीसदी का ब्याज ऑफर करती है. इसे पेंशनभोगी कल्याण विभाग, कार्मिक मंत्रालय, लोक शिकायत और पेंशन के अंतर्गत मैनेज किया जाता है।
    GPF भी एक तरह का भविष्य निधि (PF) खाता है, जो सभी कर्मचारियों के लिए नहीं होता है. दरअसल, जीपीएफ का लाभ सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को मिलता है.
    इसके लिए सरकारी कर्मचारियों को अपने वेतन का एक निश्चित भाग जीपीएफ में योगदान करना होता है. सरकारी कर्मचारियों को इसमें योगदान करना अनिवार्य है। यह राशि रिटायरमेंट पर आपको वापस मिलती है।

  • दूसरी बेटी के जन्म पर सरकार की ओर से मिलेगा पैसा

    Kaushalya Maternity Scheme:- आज समय काफी बदल गया है। अब बेटियां बेटों से कम नही है। वह हर जगह अपने हुनर से लोगो को हैरान कर रही है। वही सरकार बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर सम्भव कदम उठा रही है।
    लेकिन आज भी देश मे भ्रूण हत्या को अपराध बताने के बाद भी भ्रूण हत्या हो रही है। वही अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रूण हत्या रोकने के लिए एक कदम उठाया है और बच्चियों के हित हेतु Kaushalya Maternity Scheme की शुरुआत की है।
    इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी। इस योजना का लाभ आपको पहली बच्ची होने पर नही मिलेगा। अपितु जब आपको दूसरी बच्ची होगी तो आप इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। 
    सरकार दूसरी बिटिया के जन्म पर 5 हजार रुपये देगी। वही सरकार का यह कहना है कि इससे भ्रूण हत्या पर रोक लगेगी और लड़कियों को लेकर लोगो की जो मानसिकता है। उसमें बदलाव होगा।

    जाने कैसे मिलेगा लाभ-

    छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए है. पहली बेटी के बाद दूसरी बेटी होने की दशा में ही इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया जा सकता है. आवेदनकर्ता के पास, राशन कार्ड, स्थाई प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज होने चाहिए।

  • दूसरी बेटी के जन्म पर सरकार की ओर से मिलेगा पैसा

    Kaushalya Maternity Scheme:- आज समय काफी बदल गया है। अब बेटियां बेटों से कम नही है। वह हर जगह अपने हुनर से लोगो को हैरान कर रही है। वही सरकार बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर सम्भव कदम उठा रही है।
    लेकिन आज भी देश मे भ्रूण हत्या को अपराध बताने के बाद भी भ्रूण हत्या हो रही है। वही अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रूण हत्या रोकने के लिए एक कदम उठाया है और बच्चियों के हित हेतु Kaushalya Maternity Scheme की शुरुआत की है।
    इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी। इस योजना का लाभ आपको पहली बच्ची होने पर नही मिलेगा। अपितु जब आपको दूसरी बच्ची होगी तो आप इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। 
    सरकार दूसरी बिटिया के जन्म पर 5 हजार रुपये देगी। वही सरकार का यह कहना है कि इससे भ्रूण हत्या पर रोक लगेगी और लड़कियों को लेकर लोगो की जो मानसिकता है। उसमें बदलाव होगा।

    जाने कैसे मिलेगा लाभ-

    छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए है. पहली बेटी के बाद दूसरी बेटी होने की दशा में ही इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया जा सकता है. आवेदनकर्ता के पास, राशन कार्ड, स्थाई प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज होने चाहिए।