Category: business

  • बकरे के धोखे तीन वर्षीय की दे दी बलि, दुर्गा पूजा में छाया मातम

     

    डेस्क। झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में दुर्गा नवमीं पर बकरे की बलि की प्रथा के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। इस पूजा के दौरान यहां एक बकरे की बलि दी जा रही थी।

    बता दें कि जिस धारदार हथियार से बकरे की बलि दी जा रही थी, वह हाथ से निकल गया और पास में खड़े 3 साल के बच्चे के गले में जाकर लग गया। जिसके बाद खून से लथपथ बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    पूजा में हुए इस हादसे में पूरे गांव में पूजा का उत्साह मातम में बदल जाएगा। मृतक बच्चे का नाम विमल उरव बताया गया है। वहीं उनके परिवार के सदस्य काफी तनाव में हैं। यह भी बताया जा रहा है कि गांव के दुर्गा पूजा मंडप में परंपरा के अनुसार बकरे की बलि दी जा रही थी। वहीं दो बकरियों की बलि भी दी गई। इसके साथ ही तीसरे बकरे की बलि के लिए जैसे ही बकरी की गर्दन पर हथियार लगा, वह हाथ से फिसलकर दीपक उरव के 3 वर्षीय पुत्र विमल उरव की गर्दन पर जाकर लग गया। जिसके बाद पूजा स्थल पर मातम छा गया।

    इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर  दिया गया। वहीं घाघरा थाना प्रभारी अमित चौधरी ने यह भी बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने मृतक के माता-पिता के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। वहीं इस संबंध में थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। 

  • मूनलाइटिंग के चलते विप्रो की बड़ी घोषणा, अब इतने दिन आना होगा ऑफिस

    डेस्क। मूनलाइटिंग यानी एक साथ दो जगह नौकरी करने पर विप्रो ने लगाम लगाने की बड़ी तैयारी कर ली है। इस कड़ी में अब कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर कहा गया है कि हफ्ते में तीन दिन आपको ऑफिस जाना होगा। वहीं इस नियम को 10 अक्तूबर से लागू भी किया जाएगा।
    वहीं इसके साथ ही बुधवार को कार्यालय भी नहीं खोला जाएगा। ईमेल में कंपनी ने यह कहा है कि इस कदम से टीम की गति बढ़ेगी और जो लोग हाइब्रिड तरीके से काम कर रहे हैं उनके साथ भी जुड़ाव रहेगा। पिछले महीने ही विप्रो ने ऐसे 300 कर्मचारियों को निकाल दिया था।
    इससे पहले आईटी की ही दूसरी कंपनी टीसीएस ने अपने 85 फीसदी कर्मचारियों को कहा था कि वे हफ्ते में तीन बार ऑफिस आएंगे वहीं वरिष्ठ अधिकारियों को हफ्ते में 5 दिन ऑफिस आना पड़ेगा। कोविड-19 के कारण कंपनियों ने घर से काम करने की मंजूरी दी थी जिसके बाद पता चला कि कर्मचारी एक साथ दो-दो नौकरी कर रहे हैं जिसको मूनलाइट कहा जाता है।

    जानिए, मूनलाइटिंग का मतलब?

    वहीं जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के साथ ही किसी अन्य कंपनी या प्रोजेक्ट के लिए काम करता है तो उसे तकनीकी तौर पर मूनलाइटिंग के नाम से जाना जाता है। साथ ही कई लोग बिना कंपनी को जानकारी दिए दूसरी कंपनिया या प्रोजेक्ट के लिए भी काम करते हैं।
    आपको बता दें कि कोरोना काल के साथ ही देश में मूनलाइटिंग भी बढ़ी है क्योंकि उस दौरान सैलरी घटने या नौकरी छूटने से लोग अतिरिक्त आय के लिए हाथ पैर मार रहे होते थे। वहीं दूसरी तरफ छोटी कंपनियां लागत घटाने के लिए प्रोजेक्ट के आधार पर काम ऑफर भी कर रही थीं जिससे मूनलाइटिंग का चलन काफी बढ़ चुका है।

  • बाबा पुरुषोत्तमानंद ने किया 85 और 105 घंटे की भू -समाधि का ऐलान, पूरी कर चुके हैं 72 घंटो की समाधि

    Baba is going to take bhumi samadhi ; नवरात्रि के अवसर पर हटयोग का संकल्प लेकर शासन-प्रशासन की टेंशन बढ़ाने बनने वाले बाबा ने अब नया ऐलान किया है। टीटी नगर स्थित भद्रकाली विजासन परिसर में बाबा पुरुषोत्तमानंद ने नवरात्रि पर भू-समाधि ली थी वह 72 घंटों तक सात फीट गहरे गड्ढे में पूरी तरह से बंद थे। जिसके बाद बाबा विज्ञान को चुनौती देकर बाहर भी सही सलामत निकले।
    वहीं अब उन्होंने 85 और 105 घंटे की लगातार भू-समाधि का ऐलान भी कर दिया है।..आईबीसी 24 से बातचीत के दौरान बाबा ने बताया कि मां भगवती से आदेश प्राप्त होते ही और कठिन हटयोग भू समाधि में वह लींन होने जा रहे हैं। बिना अन्य-जल और वायु के इस बार की साधना पहले से ज्यादा कठिन होगी।
    साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक देश के आधार स्तंभ भटकते हुए युवा धर्म और सनांतन की मुख्य धारा से नहीं जुड़ जाएंगे तब तक ऐसी भूमिगत समाधि साधना जारी रहेगी। साथ ही भू समाधि के दौरान मां भगवती के साक्षात दर्शन का दावा करने वाले बाबा ने यह भी कहा कि साधना के आगे सनातनी उत्थान के लिय युवाओं के प्रति संकल्प को पूरा हो पाना कोई चुनौती नहीं है।

  • विप्रो ने कर्मचारियों को फिर से चेताया, मूनलाइटिंग करने पर मिलेगी ये सजा

    डेस्क। कुछ ही दिनों पहले मूनलाइटिंग यानी एक की समय पर दो जगह काम करने वाले 300 कर्मचारियों को विप्रो ने बर्खास्त कर दिया था। कंपनी का दावा था कि अब ये कर्मचारी अन्य आईटी कंपनियों के प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे। उन्होने कहा था 300 ऐसे कर्मचारियों की खोज हुई है जो प्रत्यक्ष प्रतिस्पर्धियों के लिए काम कर रहे थे और उनके लिए हमारी कंपनी में कोई जगह नही।
    रिषद प्रेमजी Moonlighting के मुखर आलोचक रहे हैं और उन्होंने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि कंपनी में ऐसे कर्मचारियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। बुधवार को उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें moonlighting पर अपनी बात कहने के बाद भारी मात्रा में हेट मेल प्राप्त हुए पर वह अपनी बात पर वैसे ही कायम हैं। 
    आपको बता दें कि मूनलाइटिंग का अर्थ है- एक समय में एक से अधिक काम करना और दूर से काम करना (वर्क फ्रॉम होम), जो कोविड दिनों के दौरान से एक आदर्श बन गया और अभी भी कई कार्यस्थलों पर प्रचलन में है। आपको बता दें कि moonlighting work एक बड़ा चर्चा का विषय बन गया था जब हाल ही में रिषद प्रेमजी ने एक ट्वीट में इस प्रथा की तुलना धोखाधड़ी से करी थी। उन्होंने यह कहा था कि आईटी उद्योग में moonlighting करने वाले लोगों के बारे में बहुत सारी बकवास है लेकिन सीधे या सरल शब्दों में कहें तो यह एक धोखा है। बाद में अन्य आईटी फर्मों ने भी ऋषद प्रेमजी के विचारों का समर्थन करते हुए इस मुद्दे पर अपनी टिप्पणी की थी।
    आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार आईटी कंपनी इन्फोसिस ने भी अपने कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में यह कहा है कि एक साथ दो जगहों पर काम करने की अनुमति किसी भी कीमत में नहीं है। और अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी और नौकरी से निकाला भी जा सकता है।

  • शख्स ने बस में छात्रा के गले में पहना दिया मंगलसूत्र, वहीं दोस्तों ने बरसाए फूल

    डेस्क। तमिलनाडु के कुड्डालोर में एक स्कूली छात्रा के गले में जबरदस्ती मंगलसूत्र बांधने का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आपको बता दें कि छात्र उसे बस स्टॉप पर मंगलसूत्र पहना रहा है। वीडियो वायरल होते ही ऐसे में लोगों ने जांच की मांग करते हुए कहा कि छात्रा नाबालिग भी हो सकती है। 
    आपको बता दें कि इस वीडियो में छात्रा स्कूल की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है और दोनों एक बस स्टॉप पर बैठे नजर आते हैं। वहीं उनके दोस्त दोनों का वीडिया बना रहे हैं। उसका एक दोस्त युवक को बगल में बैठी लड़की को मंगलसूत्र बांधने के लिए प्रोत्साहित करता है तो एक छात्र बगल में बैठी छात्रा के गले मे मंगलसूत्र बांधता है। इसके बाद वहां मौजूद सभी दोस्त फूल बरसाते हैं। 
    जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों द्वारा इसे शेयर किया गया। कई लोगों ने पुलिस से इस मामले की जांच करने का अनुरोध भी किया है क्योंकि लड़की उस समय स्कूल की ड्रेस में थी। वहीं लोगों ने पुलिस को जांच करने और यह पता लगाने के लिए प्रेरित भी किया है कि छात्रा कहीं नाबालिग तो नहीं है। 
    वहीं अभी तक पता चला कि लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है,जबकि युवक एक पॉलिटेक्निक संस्थान में पढ़ता है। दोनों को पूछताछ के लिए थाने भी लाया गया और पुलिस का कहना है कि छात्रा नाबालिग है। साथ ही छात्र और छात्रा के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। 

  • इस डील के बाद गौतम अडानी का पूरे सेक्टर पर चलेगा दबदबा

    डेस्क। एशिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति गौतम अडानी सीमेंट सेक्‍टर में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए तेजी से आगे बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही एसीसी और अंबुजा सीमेंट कंपनी के अधिग्रहण के बाद अडानी ग्रुप जेपी पावर वेंचर्स लिमिटेड की सीमेंट यूनिट को खरीदने की तैयारी में भी है। साथ ही अडानी ग्रुप 5000 करोड़ रुपये (606 मिलियन डॉलर) में जयप्रकाश समूह की सीमेंट यूनिट को खरीदने के लिए बातचीत भी कर रहा है।
    इस डील में सीमेंट बनाने वाली जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड की कंपनी और जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड की अन्य छोटी संपत्तियां भी शामिल हैं। ईटी की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अडानी ग्रुप इस सप्‍ताह कभी इस सीमेंट यूनिट के साथ डील की घोषणा कर सकती है।
    वहीं इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चर्चा अभी जारी है, जिस कारण से इन दोनों में डील देरी से भी हो सकती है। एक ओर जहां इस डील को लेकर अडानी समूह और जयप्रकाश एसोसिएट्स की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
    आपको बता दें अगर यह डील हो जाती है तो इसकी पूरी संभावना है कि गौतम अडानी का सीमेंट सेक्‍टर में दबदबा बढ़ा जाएगा और वह भारत के दूसरे सीमेंट कारोबारी से पहले पर आ खड़े होंगे।
    वहीं आपको यह भी बता दें कि गौतम अडानी के समूह ने मई में अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और एसीसी लिमिटेड को स्विट्जरलैंड की होल्सिम लिमिटेड से खरीदा और भारत की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता के रूप उभरे। इसके पास सालाना 67.5 मिलियन टन की स्थापित उत्पादन क्षमता भी है।

  • तेजी के साथ खुले निफ्टी और सेंसेक्स हुए धड़ाम

    Share Market Today: आज शेयर मार्केट खुला तो स्थिति बेहतर दिखी निवेशकों के चेहरे भी खिले नजर आये।  लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक नही टिक पाई और हरे निशान के साथ खिले सेंसेक्स और निफ्टी कुछ ही वक्त में धड़ाम हो गए और यह लाल रंग के साथ ट्रेंड करने लगे। बाजार की ओपनिंग के साथ सेंसेक्‍स 13 अंक चढ़कर 58,004.25 पर खुला. लेक‍िन 5 मिनट बाद ही इसको 153.13 अंक की ग‍िरावट के साथ 57,837.98 अंक पर कारोबार करते देखा गया.
    वही एनएसई न‍िफ्टी ने 15 प्‍वाइंट की तेजी के साथ 17,256 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. कुछ देर बार यह ग‍िरकर 17,200.55 अंक पर कारोबार करते देखा गया. आज तेजी के साथ सबसे ज्यादा उछाल निफ्टी के शेयर एशियन पेंट्स ने मारा वही सबसे ज्यादा गिरावट आज रेड्डी के शेयर ने दर्ज की है। अगर हम आज के निफ्टी के सबसे गेनर शेयर की बात तो वह ADANI ENT, ASIAN PAINT, INFOSYS, WIPRO और ADANI PORTS देखे गए. वहीं, टॉप लूजर में APOLLO HOSPITAL, DIVIS LAB, ONGC, EICHER MOTORS और DR REDDY रहे है। 
     

  • चेक बाउंस हुआ तो अब दूसरे के खाते से कट जाएगा पैसा

    Business – देश मे चेक बाउंस होने के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वही सरकार अब चेक बाउंस पर लगाम कसने की कवायद में लग गई है और इसके परिपेक्ष्य में कई कड़े कदम उठाने को तैयार है।
    वित्त मंत्रालय ने चेक बाउंस के परिपेक्ष्य में एक बड़ी मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में चेक बाउंस के परिपेक्ष्य में बड़े बड़े प्रस्ताव पर बात की गई। कहा गया है कि अगर चेक बाउंस होता है और जिस व्यक्ति का चेक बाउंस होता है उसके खाते में पैसा नहीं है तो आप चाहे तो इस परिपेक्ष्य में किसी अन्य खाते से पैसा काट लिया जाएगा।
    चेक जारी करने वाले के दूसरे खाते से राशि स्वत काटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (Standard operating procedure) और अन्य सुझावों को देखना होगा. cheque bounce होने का मामला अदालत में दायर किया जा सकता है और यह एक दंडनीय अपराध है. जिसमें चेक की राशि से दोगुना जुर्माना या दो साल तक की जेल की सजा या फिर दोनों हो सकती है।
    उद्योग संगठन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने हाल में Finance ministry से अनुरोध किया था कि cheque bounce के मामले में बैंक से पैसा निकलने पर कुछ दिन तक अनिवार्य रोक जैसे कदम उठाए जाएं. जिससे चेक जारी करने वालों को जवाबदेह बनाया जा सके.
    इन नियमों के बदलाव से कारोबारी सुगमता बढ़ेगी. एकाउंट में पर्याप्त पैसा नहीं होने के बावजूद जानते-बूझते चेक जारी करने के चलन पर भी रोक लगेगी.अगर ये सुझाव अमल में आते हैं तो भुगतानकर्ता को चेक का भुगतान करने पर मजबूर होना पड़ेगा और मामले को अदालत तक ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

  • Delhi Violence: जेएनयू छात्र उमर खालिद की जमानत याचिका कोर्ट ने की रद्द

    Delhi Violence: दिल्ली हाई कोर्ट ने फरवरी 2020 को दिल्ली में हुए दंगों की कथित साजिश को लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत मुक़दमा भीं दर्ज किया था। वहीं इस मामले में जमानत देने से मंगलवार को उन्होंने इनकार भी कर दिया है।
    साथ ही न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने यह कहा कि, ”जमानत अर्जी में कोई ठोस कारण नहीं दिया गया जिस कारण से जमानत अर्जी खारिज की जाती है।”
    दिल्ली पुलिस द्वारा सितंबर 2020 में गिरफ्तार खालिद ने जमानत का अनुरोध करते हुए अपनी अर्जी में कहा था कि उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में उसकी कोई ‘आपराधिक भूमिका’ नहीं थी और न ही मामले के अन्य आरोपियों के साथ उसका किसी तरह का ‘षड्यंत्रकारी संपर्क’ था। दिल्ली पुलिस ने खालिद की जमानत अर्जी का विरोध भी किया।
    जानकारी के लिए आपको बता दें; खालिद, शर्जील इमाम और कई अन्य के खिलाफ यूएपीए तथा भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। वहीं इन सभी पर फरवरी 2020 के दंगों का कथित ‘षडयंत्रकारी’ होने का भीं आरोप है। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे।

  • भगवा झंडा फाड़कर हिंदू विहीन करने की दी धमकी, पुलिस ने सौ से ज्यादा के खिलाफ दर्ज किया केस

    डेस्क : सरायममरेज के मनुपुर गांव में बुधवार रात कुछ लोगों ने रामलीला मैदान के गेट पर लगे भगवा झंडा को फाड़ दिया गया। वहीं हिंदू देवी-देवताओं, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए मियांपुर बाजार को हिंदू विहीन करने की धमकी भी दी गई।
    रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने विरोध किया तो उनसे गाली-गलौज करते हुए माहौल खराब करने की कोशिश भी हुई।
    पुलिस ने कमेटी और बजरंग दल के पदाधिकारियों की शिकायत पर मो. फैज, गुड्डू, वसीम, शाहरुख, अराफात खान, आसिफ अली, अजगर अली उर्फ बोड्डा, मोनिश व डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही छह नामजद आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। साथ ही गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
    बताया जाता है कि सरायममरेज के मियां का पूरा गांव में श्री हनुमत रामलीला कमेटी की ओर से पिछले 54 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। बुधवार शाम रामलीला मैदान के गेट पर भगवा झंडा लगाया जा रहा था वहीं आरोप है कि इसी दौरान फैज तमाम युवकों के साथ आ गया और भगवा झंडा लगाने से रोक दिया। इसके बाद विवाद हुआ तो अभियुक्त भगवा झंडा फाड़कर फेंकने लग गए।
    कमेटी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए रामलीला बंद करवाने की धमकी दी और तब तक वहां दर्जनों और युवक भी आ गए और हिंदू देवी-देवताओं से लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पूरे क्षेत्र को हिंदू विहीन करने की धमकी दे दी। खबर पाकर सरायममरेज समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो झंडा फाड़ने वाले युवक वहां से भाग गए। 
    इस घटना के बाद रामलीला कमेटी के विजय कुमार साहू, बजरंग दल के संयोजक बृजेश यादव सहित अन्य ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी, जिसके आधार पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने समेत अन्य धाराओं में तहत मुकदमा लिखा गया है। वहीं सरायमरेज थानाध्यक्ष तरुणेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि छह अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, और अन्य की तलाश जारी है।