Category: business

  • अब नही देनी होगी बीच मे एफडी तुड़वाने पर पेनाल्टी मिलेगा पहले से ज्यादा ब्याज

    बाजार– आज के समय मे ऐसा कोई नही है जो अपनी इनकम से कुछ पैसा बचा कर उसपर बेहतरीन रिटर्न पाना चाहता है। लोग इसके लिए कई अलग अलग इन्वेस्टमेंट प्लान भी चुनते हैं। कोई अपना धन शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करता है तो कोई अपना धन जमीन खरीद कर अच्छा लाभ कमाता है।

    वही अगर हम छोटे निवेशको की बात करे तो यह लोग एक ऐसा प्लान ढुढते है। जो इनको अच्छा लाभ भी मुहैया करवाये और इनको जोखिम भी न उठाना पड़े। यह लोग ज्यादातर फिक्स्ड डिपॉजिट करवाने में विश्वास रखते हैं। वही इस समय ज्यादातर बैंको ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट दर में बढ़ोतरी की है। अब इसी कड़ी के बंधन बैंक भी आगे आई है और उसने अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है।
    बंधन बैंक ने अपनी ब्याज दरें 3.25 फीसद से 7.25 फीसद कर दी है। वही अब अगर आप एफडी पूरी होने से पहले ही पैसा निकाल लेते हैं तो आपको अब पेनाल्टी भी नही देनी होगी। बस आपको जो ब्याज दिया जा रहा है उसमें थोड़ी सी कटौती होगी। 
    जानकारी के लिए बता दें एक साल से अधिक की एफडी पर 7.7 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। बैंक ने थोक FD की सीमा 2 करोड़ से लेकर 50 करोड़ या उससे अधिक तय की है।

  • पति के सामने महिला के साथ 6 लोगों ने किया दुष्कर्म

    डेस्क। पति से झगड़ा कर घर से बाहार निकलना एक महिला को भारी पड़ गया है। आपको बता दें वो निकली तो थी गुस्से में घर से पर उसे क्या पता था की हैवानों की नज़र उस पर पड़ जाएगी। आपको बता दें देर रात पति से झगड़ा कर महिला अपने मायके जा रही थी। 
    तभी वो अकेले ही घर से निकल गयी पति भी उसके पीछे चला गया और उसे समझा कर वापस घर लेकर आने लगा लेकिन रास्ते में ही हैवानों ने उन्हें रोक लिया और 6 लोगों ने मिलकर बारी बारी से उस महिला के साथ दुष्कर्म किया। आपको बता दें कि महिला तीन महीने की गर्भवती भी थी।
    यह पूरा मामला पलामू के सतबरवा थानाक्षेत्र के बकोरिया-भलवही गांव में पहाड़ी के पास का बताया जा रहा है। जहां अपराधियों ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया वहां पीड़ित महिला का ससुराल पाटन थानाक्षेत्र में आता है। 
    बता दें कि पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया तो महिला घर छोड़कर अपने मायके के लिए निकल गयी। वहीं लातेहार जिला के मनिका इलाके में पीड़िता का मायका है तो वो पैदल ही मायके के लिए निकल गयी।
    पत्नी की तलाश में पति भी मोटरसाइकिल से निकल गया जहां उसने पत्नी को रोक कर उसे घर चलने के लिए समझाया। वहीं इस बीच पीड़िता के पति के साढ़ू का भाई भी वहां पहुंच गया और महिला को समझाने लगा। फिर महिला घर चलने को राजी हो गयी तो। वो तीनों रात आठ बजे भलुआही घाटी पहुंचे जहां इस बीच छह युवकों ने उन्हें रोक लिया उन्होने मारपीट करते हुए बाइक मोबाइल फोन लूट लिया।
    इसके बाद अपराधियों ने पति रिश्तेदार को कब्जे में लेकर पहाड़ी की ओर बने एक स्टोन क्रशर में ले गए। फिर दोनों पुरुषों की बेरहमी से पिटाई की और सभी अपराधियों ने चार घंटे से ज्यादा वक्त तक महिला को बंधक बनाये रखा तथा उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।
    पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भीं कराया है। 

  • उद्योगपति रतन टाटा ने बताई बड़ी बात, चौक गए लोग

    डेस्क। आप जानते ही होंगे कि देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अपने कामकाज के अलावा कई अन्य वजहों से भी वह चर्चा में बने रहते हैं।

    इन्हीं सब में से एक उनके द्वारा दिए जाने वाले प्रेरक भाषण और कोट्स भी हैं। इसके साथ ही  वह और टाटा ग्रुप चैरिटी के लिए भी काफी पैसे खर्ज करते है।

    वहीं हाल में ही उनके भाषण की एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर सामने आई है जो खूब वायरल भी हो रही है। इसमें 84 साल के बिजनेस टाइकून यह बता रहे हैं कि वास्तव में उन्हें क्या चीज उत्साहित करती है या उनकी सबसे बड़ी खुशी की वजह क्या है?

    आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में रतन टाटा यह भी कहते हैं, ‘मुझे सबसे बड़ी खुशी कुछ ऐसा करने पर होती है, जिसके बारे में हर कोई कहता है कि यह काम अब नहीं किया जा सकता है।’

    https://twitter.com/hvgoenka/status/1574379598682300416?t=sgnCFc5JDyFfWztc3JH70g&s=19

    वहीं रतन टाटा द्वारा विनम्रता से कही गई ये बात इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है। इसपर कई यजर्स उन्हें ‘लीजेंड’ कह रहे हैं। वीडियो को लेकर कई और तरह के कमेंट भी सामने आ रहे हैं।

    आपको यह भी बता दें कि एक दिग्गज उद्योगपति होने के साथ-साथ टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा एक अच्छे निवेशक भी हैं जिन्होंने कई स्टार्टअप में निवेश किया हैं। इनमें से कुछ ओला इलेक्ट्रिक, पेटीएम, कारदेखो, स्नैपडील, क्योरफिट, जिवामे, अर्बन कंपनी, लेंसकार्ट आदि में भी शामिल हैं।

  • अब सिर्फ स्टेट बैंक बचेगी सरकारी बैंक बाकी सबका होगा निजीकरण

    व्यापार– सरकार निजीकरण पर तेजी से काम कर रही है। बैक कर्मचारियों के विरोध के बाद भी सरकार बैंको का निजीकरण करने जा रही है। सूत्रों का कहना है कि अगले महीने से सरकार निजीकरण करना शुरू कर देगी और स्टेट बैंक को छोड़कर देश की सभी बैंक प्राइवेट हो जाएगी।

    नीति आयोग के पूर्व उपाध्‍यक्ष और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अरविंद पनगढिया (Professor Arvind Panagariya) और एनसीएईआर की डायरेक्‍टर जनरल और प्रधानमंत्री को आर्थिक विषयों पर सलाह देने वाली परिषद की सदस्‍य पूनम गुप्‍ता (Poonam Gupta) ने सरकार को सलाह दी है कि देश की स्टेट बैंक को छोड़कर सभी बैंको का निजीकरण हो जाना चाहिए।
    इंडिया पॉलिसी फोरम में पेश पनगढिया और गुप्‍ता ने एक पॉलिसी पेपर में कहा है, ‘सरकारी बैंकों का निजीकरण सब के हित में है. अधिकतर बैंकों के प्राइवेट सेक्टर में जाने से भारतीय रिजर्व बैंक पर भी दबाव बढ़ेगा कि वह पूरी प्रक्रिया, नियमों और कानूनों को सुव्यवस्थित करे, ताकि इसका अच्छा नतीजा निकल सके।
    जानकारी के लिए बता दें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चालू वित्त वर्ष के लिए बजट पेश करते हुए वित्त वर्ष 2022 में आईडीबीआई बैंक के साथ दो सरकारी बैंकों का निजीकरण की घोषणा की थी. इसके अलावा, नीति आयोग (NITI Aayog) ने प्राइवेटाइजेशन के लिए दो PSU बैंक को शॉर्टलिस्ट भी कर लिया है।

  • सेबी ने आईपीओ के संदर्भ में बदले नियम

    व्यापार– शेयर बाजार के नियमो का निर्धारण करने वाली संस्था सेबी ने आज कई प्रस्ताव लागू किए हैं और अब आईपीओ जारी करने के नियम पहले की अपेक्षा और अधिक सख्त हो गए हैं।

    सेबी के ननए नियमो के मुताबिक कंपनियों को अब पेशकश दस्तावेज़ों की गोपनीय प्री-फाइलिंग की अनुमति भी मिल गई है। 
    वही अगर हम सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) के विनिवेश की बात करे तो उनके लिए ओपन ऑफर पहले की अपेक्षा नरम कर दिये गए हैं।
    इसके अलावा सेबी ने स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति को हटाने की बात कही है। वही आप इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत म्युचुअल फंड की ख़रीद और बिक्री कर सकते हैं।
    सेबी ने इस आधार पर यह नियम लागू किये हैं क्योंकि सेबी चाहती है निवेशकों को निवेश से पहले कम्पनी के बारे में अधिक जानकारी हो। 
    क्योंकि बीते दिनों पेटीएम और जोमैटो के आईपीओ जारी किए गए थे और स्पष्टता न होने के कारण इसके निवेशको को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।
    वही अब जब सेबी ने नए नियम लागू कर दिये हैं तो आईपीओ जारी करने वाली कंपनियों को अब क़ीमतों के बारे में ज़्यादा विस्तार से सूचनाएं देनी होंगी.

  • एसबीआई एटीयम से पैसा निकालना है तो जान ले यह नियम वरना नही निकलेगा पैसा

    बिजनेस– स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को फ्राड से बचाने के लिए एक नई तकनीकी शुरू की है। बैंक के मुताबिक अगर अब आप एटीएम से पैसा निकालेंगे तो आपके पैसे तभी निकलेंगे जब आप ओटीपी एटीएम में एंटर करेंगे।
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार अगर आप एसबीआई के ग्राहक है और आपका मोबाइल नंबर एसबीआई में रजिस्टर है। तो जब आप एटीयम से पैसा निकालने जायेगे तो आपके पास एक ओटीपी आएगा और जब आप उस ओटीपी को दर्ज करेगे तभी आप एटीयम से पैसा निकाल पाएंगे।
    एसबीआई ने यह कदम अपने ग्राहकों को फ्राड से बचाने के संदर्भ में उठाया है। वही अब ओटीपी के माध्यम से एसबीआई के ग्राहक एटीयम से 10 हजार से अधिक रुपये निकाल पाएंगे। बता दें जब आप एटीयम से पैसा निकालने जायेगे तो आपको एटीयम में सिर्फ ओटीपी ही नही शेयर करना होगा बल्कि अपने डेबिट कार्ड का पिन कोड भी डालना होगा।
    बताते चले एसबीआई एटीएम में यह सर्विस 1 जनवरी 2020 से लागू हो गई है. इस सर्विस को एसबीआई ने फ्रॉडस्टर के खिलाफ वैक्सीनेशन बताया।

  • सीएनजी और घेरलू गैस के दामो में आएगा उछाल

    बिजनेस– महंगाई से आम आदमी काफी परेशान हैं। तेजी से बढ़ती महंगाई लोगो को खूब रुला रही है। वही अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीएनजी के दामो में एक बार पुनः उछाल देंखने को मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि सीएनजी के दामो में 12 रुपये का इजाफा देंखने को मिलेगा। वही अगर हम घरेलू गैस के दामो की बात करे तो इसमे करीब 6 रुपये तक का उछाल आएगा।

    बताया जा रहा है कि 1 अक्टूबर को प्राकृतिक गैस के दामो में इजाफा किया गया है। जिसके चलते यह अनुमान लगाया जा रहा की सीएनजी और पीएनजी के दामो में इजाफा होगा। गैसों के दाम में 40 परसेंट तक की वृद्धि हुई है जिसके बाद सीएनजी और पीएनजी के दाम में बढ़ोतरी लाजिमी है।

    जाने क्यों बढ़ रहे हैं दाम-

    प्राकृतिक गैस फर्टिलाइजर और बिजली बनाने में उपयोग की जाती है। यह इसके लिए प्रमुख कच्चा माल है। सीएनजी में भी बदला जाता है और पाइप के जरिये (पीएनजी) इसे रसोई में खाना पकाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।एमएमबीटीयू गैस मूल्य में प्रत्येक डॉलर की वृद्धि पर सिटी गैस वितरण (सीजीडी) संस्थाओं को सीएनजी की कीमत 4.7 से 4.9 रुपये प्रति किलो बढ़ानी पड़ती।

  • भारतीयों के रिटायरमेंट को लेकर रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

    देश– भारत के लोगो को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि ज्यादातर लोग भारत मे ऐसे हैं जिन्हें अपने भविष्य की चिंता नही रहती है और वह अपने रिटायरमेंट को लेकर कोई योजना नही बनाते है।
    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के 80 फीसदी लोग ऐसे है जो 55 साल की उम्र में यह अफसोस करते हैं कि उन्होंने अपने भविष्य की चिंता नही की और कोई रिटारमेंट प्लान नहीं बनाया। वही 60 फीसदी लोग भारत मे ऐसे है जो अपनी इनकम के वक्त धड़ल्ले से पैसा खर्च करते हैं और अपने भविष्य के बारे में नही सोचते।
    लेकिन जब उनकी उम्र रिटायरमेंट की हो जाती है तब उन्हें यह अनुभूति होती है कि वह अपने भविष्य को सुरक्षित नही कर पाए। उन्होंने जो भी सेविंग की वह सिर्फ 10 साल तक ही उनका साथ देंगी।
    वही रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि 70 फीसदी लोग ऐसा सोचते हैं कि हमारे पास पैसा भले नही है। लेकिन हम अपने परिवार को समय दे पाएंगे। समय रहते रिटायरमेंट की प्‍लानिंग करने में पूर्व भारत के लोग सबसे आगे हैं. वहीं, उत्‍तर भारतीय प्‍लानिंग के मामले में पीछे हैं।

  • तेज बारिश में भीग गया रावण, इस तरह किया जाएगा दहन

    डेस्क। असत्य पर सत्य की जीत के पर्व के रूप में दशहरा को मनाया जाता है। वहीं इसके एक दिन पहले मंगलवार को चकराघाट परिसर में रावण के पुतले का दहन किया गया। आपको बता दें श्रीराम ने जैसे ही तीर छोड़ा तो बुराई का प्रतीक रावण जल उठा और पूरा चकराघाट परिसर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
    यहां पर पिछले कई सालों से विजया दशमीं के एक दिन पहले ही रावण दहन किया जाता है, लेकिन इस बार दहन के कुछ ही घंटे पहले तेज वर्षा होने से रावण दहन कार्यक्रम काफी प्रभावित हुआ।
    रावण दहन की जानकारी लगते ही रात साढ़े 8 बजे से यहां लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी वहीं कई लोगों ने यहां पहुंचकर सेल्फी ली तो कई ने रावण दहन का वीडियों भी बनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। साथ ही भीड़ के चलते पूरा मैदान खचाखच भरा हुआ भी था। बड़ी संख्या में वाहन खड़े होने से यहां पहुंचने के लिए लोगों को मशक्कत भी करनी पड़ी। हालांकि इस दौरान वर्षा होने से यहां रावण का पुतला काफी गीला हो गया, जिस कारण आयोजकों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाने की व्यवस्था भी की। इस कारण यहां दर्शकों को काफी इंतजार करना पड़ा और विलंब भी हुआ।

    आज जलेगा 51 फीट ऊंचा रावण

    असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा के अवसर पर बुधवार को देश में जगह-जगह रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। वहीं पीटीसी मैदान पर सायं 7ः30 बजे 51 फुट के रावण के पुतले का दहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम राधे राधे संकीर्तन के साथ भगवान श्री रामचंद्र जी का पूजन भी किया जाएगा। महापौर संगीता डाक्टर सुशील तिवारी ने मेयर इन काउंसिल के सदस्यों निगम पार्षदों के साथ पीटीसी ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का भी जायजा लिया।
    इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर सांसद राजबहादुर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र जैन महापौर संगीता डा. सुशील तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार व आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला भी होंगे।

  • इतना भयानक टीवी धमाका जिसने हिला दीं घर की दीवारें

    डेस्क। मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब घटी। वहीं परिवार के सदस्य टीवी देख रहे थे, उसी दौरान टीवी में धमाका हो गया। घटना में तीन लोग घायल भी हो गए। 17 वर्षीय ओमिंद्र, 50 वर्षीय उसकी मां ओमवती और 16 वर्षीय करण इस घटना में बुरी तरह घायल हो गए। वहीं सभी तो तुरंत भर्ती कराया गया, जहां पर ओमिंद्र की मौत हो गई। वहीं ओमवती और करण की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
    टीवी फटने के बाद जोरदार धमाका हुआ और कमरे को भी काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं घर की छत से लेकर दीवार तक इससे डैमेज हो गई। हादसे के कारणों की जांच जारी है। वहीं घर के अंदर से ब्लास्ट की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर निकल आए और खिड़कियों से धुआं आता देखकर लोग अंदर जाने से सहम भी उठे। फिर कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और अंदर घुस गए साथ ही कमरा पूरी तरह से धुएं से भरा हुआ था और जलने की बदबू भी आ रही थी।