Category: business

  • असम में एक और मदरसे को किया गया ध्वस्त

    Assam Madrassa demolition: असम में इन दिनों मदरसों को ढहाने का दौर जारी है। जहाँ एक ओर प्रशासन इन मदरसों को जबरन गिराने के आरोप लगा रहा हैं वहीं पुलिस का यह कहना है कि इन मदरसों में जिहादी गतिविधियों को चलाया जाता रहा था।

    इसी कड़ी में अब पुलिस ने दावा किया है कि गोलपारा जिले में बने ऐसे ही एक मदरसे को मंगलवार को स्थानीय लोगों के द्वारा गिरा दिया गया है।

    गोलपारा एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने यह भी बताया कि पुलिस ने एक जिहादी को गिरफ्तार किया था और स्थानीय लोगों को जब यह पता चला कि वह जिहादी कोई और नहीं बल्कि मदरसे का शिक्षक था तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मदरसे को ही ढहा डाला। एसपी ने कहा कि इससे  लोगों ने कड़ा संदेश दिया है कि वे जिहादी गतिविधियों का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करते। 

    असम पुलिस सीपीआरओ ने यह भी बताया कि गोलपारा के मटिया पुलिस थाने के अंतर्गत पखिउरा चार में यह मदरसा बना हुआ था जो अब ध्वस्त हो चुका है। वहीं पुलिस को खबर थी कि मदरसे और उससे सटे आवास का कथित तौर पर दो बांग्लादेशी नागरिक जिहादी गतिविधियों के लिए भी इस्तेमाल करने में लगे हुए हैं।

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि असम में टेरर लिंक के मामले में हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार एक्शन में आ गई है। इतना ही नहीं यहां अब तक अलकायदा और बांग्लादेश के आंतकी संगठन से लिंक के मामले में 37 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। अब यह आरोप है कि मुफ्ती हफिजुर रहमान मदरसे में रहकर जिहादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। वहीं असम सरकार ने इससे पहले 28 अगस्त को बारपेटा में भी एक मदरसे को गिरा दिया था। यहां के एक टीचर पर बांग्लादेशी जिहादी संगठन से लिंक होने का आरोप लगा था। 

  • पंजाब में ट्रेड फेयर के दौरान हादसा: इतनी ऊंचाई से गिरा झूला

    डेस्क। पंजाब के मोहाली में स्थित दशहरा ग्राउंड में मोहाली ट्रेड फेयर (लंदन ब्रिज) मेले के दौरान एक बड़ी दुर्घटना हुई। बता दें कि यहां ड्राप टावर झूला टूटने से उसमें सवार लगभग 50 लोग घायल हो गए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 50 मीटर की ऊंचाई से झूला टूटकर जमीन पर गिरने की सूचना आई है।

     इस दुर्घटना के बाद वहां लोगों में भगदड़ मच गई पर इस भगदड़ में कोई भी जख्मी नहीं हुआ। वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है, जब ड्राप टावर झूला काफी तेज चल रहा था। तभी अचानक तकनीकी खराब होने से वह अपना संतुलन खो बैठा और काफी तेज गति में नीचे आने लगा और एकदम से गिर गया।

    हादसे में महिला और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अपनी गाड़ियों से अस्पताल पहुँचाया। 

    घटना के बाद मेले के आयोजक दिल्ली इवेंट्स कंपनी के सन्नी सिंह ने कहा कि हम पता लगाएंगे कि यह कैसे हो गया । अभी तो ऐसा लग रहा है कि कोई तकनीकी समस्या थी। पहले भी हमने विभिन्न उत्सवों का आयोजन किया है, पर ऐसा कभी नहीं हुआ और हम इसका कारण ढूंढेंगे और प्रशासन और पुलिस का पूरा सहयोग भी करेंगे। 

     

  • डिवोर्स के समय कब पति को नहीं देना पड़ता मासिक भत्ता

    डेस्क। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक वैवाहिक विवाद पर फैसला देते हुए यह कहा कि पत्नी को उसी लिविंग स्टैंडर्ड के साथ रहने का पूरा अधिकार है, जिस लिविंग स्टैंडर्ड के साथ वो अपने पति के साथ रह रही हो।

    बता दें कि एक याचिकाकर्ता पति ने हाईकोर्ट से फैमिली कोर्ट के उस आदेश को रद्द करने की मांग की थी, जिसमें उसे पत्नी को हर महीने 3000 रुपये का गुजारा भत्ता देने के लिए कहा गया था। वहीं याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से कहा कि फैमिली कोर्ट का यह फैसला बिल्कुल भी सही नहीं है।

    वहीं न्यायमूर्ति राजेश भारद्वाज की बेंच ने याचिकाकर्ता पति की इस याचिका को खारिज भी कर दिया है और कहा कि पत्नी उसी लिविंग स्टैंडर्ड की हकदार है जो वह पति के साथ रहते हुए बिता रही थी।

    याचिकाकर्ता के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि दोनों पक्षों (पति-पत्नी) के बीच रिश्ते में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है और न ही याचिकाकर्ता पति ने कभी पत्नी की उपेक्षा की और न ही उसे कभी साथ रखने से इनकार किया है। जिस करण से पति किसी भी मासिक गुजारे भत्ते को पत्नी को देने के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    पत्नी को 3000 रुपये गुजारे भत्ते के तौर पर देने है, कानून की नजर में अस्थिर है और इसलिए इसे रद्द किया जाना चाहिए: पति के वकील ने कहा।

  • मुम्बई आ रहा विमान हुआ टर्बुलेंस का शिकार, इंजन हो गया बंद

    डेस्क।  इंडिगो का एक विमान बड़े हादसे का शिकार होने से बचा है।  दरअसल विमान गुवाहाटी से मुंबई की उड़ान पर था जिस बीच हवा में ही सामने से आ रहे एक बड़े विमान से पैदा हुए ‘वेक टर्बुलेंस’ में फंसने की वजह से इंडिगो के ए320 विमान का एक इंजन बंद हो गया था।

    हालांकि गलिमत ये रही की कुछ ही समय के बाद सब कुछ सामान्य हो गया और इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6812 अपने तय समय के अनुसार ही मुंबई भी पहुंच गई।

    यह इंडियो का विमान गुवाहाटी से सुबह 6.32 बजे उड़ा था। रास्ते में अमीरात एयरलाइंस के बोइंग (बी-777) विमान से पैदा हुए वेक टर्बुलेंस में फंस गया जिसके बाद यह घटना हुई। वहीं सूत्रों ने बताया कि कुछ पल के लिए वेक टर्बुलेंस में फंसने के बाद इंडिगो के विमान का एक इंजन बंद हो गया था पर जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई और उसके बाद विमान बिना किसी बाधा के अपने गंतव्य पर जा पहुंचा। 

    जानिए क्या होता है वेक टर्बुलेंस ?

    वेक टर्बुलेंस एक तरह का हवा का भंवर बताया जाता है। कोई भी विमान उड़ान भरता है तो अपने पीछे हवा का दबाव बनाते हुए चलता है। अगर उलटी दिशा से उसके करीब से कोई उससे छोटा विमान गुजरता है तो उसके इस वेक टर्बुलेंस में फंसने का भी खतरा होता है। विमान जितना बड़ा होगा और जितने करीब से गुजरेगा उसका वेक टर्बुलेंस उतना ही खतरनाक होगा। इसमें फंसकर विमान लड़खड़ा भी जाते हैं। अभी हाल ही एक खबर आई थी की बंगाल में आए इस तूफान के चलते स्पाइस जेट का एक विमान ‘एयर टर्बुलेंस’ में फंस गया था। वहीं अचानक विमान को तेज झटके लगने लगे थे, जिससे कई यात्री घायल भी हो गए थे।

  • पति सत्ता से लोगों को छुटकारा दिलाएगी पंजाब सरकार, नहीं मिलेगी एंट्री

    Punjab Sarpanch Meeting: पंजाब में महिला के द्वारा चुनाव जीतने पर उनके पतियों द्वारा बैठकों में भाग लेने पर राज्य सरकार ने नया निर्देश जारी किया हैं। राज्य सरकार की तरफ से जारी इस निर्देश में यह कहा गया कि कई महिला सरपंचों के परिवार के पुरुष सदस्य उनकी तरफ से आधिकारिक बैठकों में हिस्सा लेते थे जिसको ध्यान में रखते हुए इसपर बैन लगाया गया है।

    बतादें एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह जानकारी दी है कि, “मुझे पता चला है कि अधिकांश महिला सरपंच ऐसी हैं जो जिला मुख्यालय में होने वाली बैठकों में शामिल ही नहीं होती हैं। वे ब्लॉक और ग्राम स्तर की बैठकों में भी नहीं आती और अगर ऐसा हो रहा है तो फिर महिलाओं के लिए आरक्षण का क्या उद्देश्य रहा बचा है?”

    बता दें कि पंजाब की आप सरकार ने अब उपायुक्तों और अन्य जिला अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि महिला सरपंच व्यक्तिगत रूप से सभी आधिकारिक बैठकों में शामिल हों। साथ ही कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह भी कहा कि महिला सरपंचों के पति व रिश्तेदार सिर्फ बैठकें ही नहीं पर गांवों में काम भी संभालते हैं। उन्होंने आगे बताया कि मैंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इस परंपरा पर कड़ाई से रोक लगाई जाए।

    धालीवाल का यह भी कहना है कि इससे पहले भी उन्होंने अधिकारियों से बैठकों में महिला सरपंचों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा था। 

    वहीं अब उनकी तरफ से एक लिखित निर्देश भी दिया गया है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि पुरुष प्रतिनिधियों को सभा स्थलों के अंदर भी जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

  • BPSC 67th Prelims 2022: प्रारंभिक परीक्षा की डेट घोषित, ऐसे करें चेक

    BPSC 67th Prelims 2022 Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी 67वीं की प्रारंभिक परीक्षा की डेट घोषित की है। साथ ही परीक्षा का आयोजन 20 और 22 सितंबर 2022 को किया जाना है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को भी चेक कर सकते हैं।

    आपको बता दें कि जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रांरभिक परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होना है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम और एडमिट कार्ड जल्दी ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाना है।

    अभ्यर्थी इस बात का भी ध्यान रखें कि परीक्षा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही डाउनलोड होगा। वहीं परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैनकार्ड या वोटर आईडी कार्ड भी लेकर जाना अनिवार्य होगा।

    कुल 500 से अधिक पदों के लिए इस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना है। वहीं आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

    How to Check BPSC 67th Prelims 2022 Date: कैसे चेक करें परीक्षा डेट

    -सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाइये। 

    -अब होम पेज पर दिए गए Important Notice: Regarding dates of commencement of 67th Combined (Preliminary) Competitive Re-Examination का लिंक दिया गया होगा उसपर क्लिक करें।

    – इसके बाद परीक्षा डेट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

    -अब चेक करें और इसका प्रिंट निकाल लें।

  • मूनलाइटिंग के चलते इस बड़ी कंपनी ने बाहर किए 300 कर्मचारी

    डेस्क।  विप्रो के चेयरमैन ऋषद प्रेमजी ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने 300 कर्मचारियों को प्रतिद्वंदी संस्थान के साथ काम करते हुए देखा है और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कंपनी से निकाल भी दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह ‘मूनलाइटिंग’ को लेकर अपनी टिप्पणियों पर कायम हैं और यह कंपनी के प्रति निष्ठा का पूर्ण उल्लंघन है। वहीं जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के साथ ही कोई अन्य काम करता है तो उसे तकनीकी तौर पर ‘मूनलाइटिंग’ कहा जाता है। प्रेमजी ने अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा, ”वास्तविकता यह है कि आज ऐसे लोग हैं जो विप्रो के साथ प्रतिद्वंदी कंपनी के लिए भी काम कर रहे हैं। हमने वास्तव में पिछले कुछ महीनों में ऐसे 300 कर्मचारियों का पता भी लगाया है, जो सच में ऐसा कर रहे हैं।”

    इसके अलावा कंपनी के साथ-साथ प्रतिद्वंद्वी संस्थान के लिये काम करने वाले ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अलग से कहा कि कंपनी के प्रति निष्ठा के उल्लंघन को लेकर उन्हें नौकरी से निकाल दिया जा चुका है। इसके साथ ही प्रेमजी ने कहा कि ‘मूनलाइटिंग’ की परिभाषा ही है कि गोपनीय तरीके से दूसरा काम करना पारदर्शिता के तहत व्यक्ति सप्ताहांत में किसी परियोजना पर काम करने के बारे में स्पष्ट और खुली बातचीत भी की हैं।

    इसके साथ ही प्रतिस्पर्धी कंपनियों के लिये गोपनीय तरीके से काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में उन्होंने कहा है कि, ”इसकी कोई गुंजाइश नहीं है कि कोई विप्रो के साथ उसके प्रतिस्पर्धी संस्थान के साथ भी काम करे…।

    इसके साथ ही विप्रो के चेयरमैन की ‘मूनलाइटिंग’ पर हाल में ही टिप्पणी के बाद उद्योग में एक नई बहस शुरू हो गई है। वहीं प्रेमजी ने इस मुद्दे को लेकर ट्विटर पर कहा, ”सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों में मूनलाइटिंग करने वाले कर्मचारियों के बारे में बहुत सारी बातें सामने आ रही हैं। साथ ही यह सीधे और सरल रूप से धोखा है।”इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इन्फोसिस ने कंपनी में नौकरी के साथ अन्य कार्य करने वाले कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतवानी भी दी है।

    वहीं इन्फोसिस ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में यह भी कहा है कि दो जगहों पर काम करने या ‘मूनलाइटिंग’ की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं अनुबंध के किसी भी उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी तथा नौकरी से निकाला भी जा सकता है। 

  • पुलिस मेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर विवाद में आए सिपाही का हुआ तबादला

    डेस्क। बीते दिनों फिरोजाबाद में पुलिस लाइन मेस के खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले सिपाही का वीडियो काफी वायरल हुआ था। वहीं अब उसका तबादला गाजीपुर कर दिया गया है।
    फिरोजाबाद जिले में पुलिस लाइन के मेस (police line mess) के खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर हंगामा करने वाले सिपाही मनोज कुमार का शासन ने तबादला (constable transfer) अब दुसरे जिले में कर दिया है। वहीं पुलिस हेडक्वार्टर (Police Headquarters) ने सिपाही मनोज का गाजीपुर जनपद के लिए ट्रांसफर भी किया है। 
    आपको बता दें कुछ दिनों पहले यह सिपाही काफी सुर्खियों में था। उसने पुलिस लाइन की मेस की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर हंगामा खड़ा कर दिया था। वहीं उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगो ने पुलिस प्रशासन पर कई सवाल उठाए।
    बता दें कि सिपाही मनोज कुमार मूल रूप से अलीगढ़ जनपद के रहने वाले है। वहीं उसकी ड्यूटी न्यायालय के सम्मन सेल में लगी थी और कुछ दिनों पहले मनोज कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सिपाही के हाथ मे थाली थी और कुछ रोटियां और पतली सी दाल दिखाकर उसने मेश पर कई आरोप लगाए थे।
    सिपाही रो-रो कर अपना दर्द बयां कर रहा था। वहीं उसका कहना था कि कई घंटे की मेहनत के बाद उन्हें ऐसे खाना दिया जाता है जिसे कुत्ते भी नहीं खाने से कतराते हैं। वहीं उसने अकेले ही हाईवे पर धरना भी दिया जिसके बाद पुलिस विभाग की जमकर आलोचना भी हुयी थी। 
    अब इस सिपाही का तबादला भी लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस हेडक्वार्टर की तरफ से जारी एक आदेश के मुताबिक प्रशासनिक आधार पर सिपाही का ट्रांसफर गाजीपुर जनपद में किया गया है। यह आदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार मची उथल पुथल

    बाजार– बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया है। ग्लोबल बाजार में मंदी देंखने को मिल रही है। आज सुबह से ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनो निचले स्तर पर खिसक गए हैं। आज सेंसेक्‍स में करीब 250 अंकों की कमजोरी देखी गई है। वही निफ्टी भी 17550 के नीचे खिसक गई है।

    बाजार में निफ्टी और सेंसेक्स के नीचे खिसकने से उथल पुथल मच गई है। आज हर तरफ मंदी देंखने को मिल रही है।निफ्टी पर मेटल और फार्मा इंडेक्‍स हरे निशान में हैं. एफएमसीजी, रियल्‍टी इंडेक्‍स में कमजोरी देखने को मिल रही है।
    आज सेंसेक्‍स 252 अंकों टूट कर 58,867.65 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 82 अंक टूटकर 17548 के लेवल पर ट्रेंड कर रहा है। वही भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पहली बार 81 के लेवल से भी नीचे चला गया. रुपया आज 81.13 प्रति डॉलर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

  • आज इंट्राडे में लिए यह शेयर साबित होंगे बेहतर

    बिजनेस– कल शेयर बाजार धड़ाके से नीचे गिरा। रुपया डॉलर के मुकाबले काफी नीचे खिसक गया। मंदी के कारण निवेशकों का चेहरा उदास हो गया। वही आज बाजार के खुलते ही कुछ शेयर एक्शन में नजर आ रहे हैं उम्मीद लगाई जा रही है कि यह शेयर आज मार्केट में धूम मचा सकते हैं। 

    वही अगर आपको इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रख सकते हैं. जानिए आज की लिस्ट में शामिल शेयर..
    Bharti Airtel
    Zydus Lifesciences
    Tata Steel
    Hero MotoCorp
    Bombay Dyeing & Manufacturing Company
    Cipla, Shilpa Medicare
    SpiceJet
    Kirloskar Industries
    Century Textiles and Industries
    Udaipur Cement Works
    Aster DM Healthcare
    Lupin
    Mahindra and Mahindra Financial Services
    Tube Investment
    Aurobindo Pharma