Category: business

  • Rakesh Jhunjhunwala की इस ऐडवाइस को सफलता का मंत्र मान चुके आनंद महिंद्रा

    Rakesh Jhunjhunwala Advice: स्टॉक मार्केट की दुनिया के बादशाह के रूप में जाने जाने वाले ‘बिग बुल’ राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का 14 अगस्त 2022 को निधन हुआ था। मात्र पांच हजार रुपए से निवेश की शुरुआत करने वाले राकेश झुनझुनवाला अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़कर चले गए। वहीं इसके बाद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने राकेश झुनझुनवाला की एक निवेश सलाह को शेयर कर लिखा कि इससे बड़ा मुनाफा होगा।

    महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें राकेश झुनझुनवाला ने अपने सबसे खराब निवेश के बारे में बताया था। राकेश झुनझुनवाला ने कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में अपने सबसे खराब निवेश के बारे में बताया था।

     उन्होंने यह कहा था कि, “मेरा सबसे खराब निवेश मेरी सेहत है। इसलिए मैं सभी लोगों से यह कहूंगा कि वो सबसे अधिक अपनी सेहत में ही निवेश करें।” वहीं करोड़ों रुपए कमाने के बावजूद झुनझुनवाला को अपने जीवन में इस बात का पछतावा रह गया।

    बता दें कि राकेश झुनझुनवाला ने ये बात साल 2019 में कही थी। अपनी खराब सेहत से परेशान झुनझुनवाला ने हर किसी को पहले खुद की हेल्थ में निवेश करने की सलाह दी थी। 

    उनके इसी इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि अरबों का मालिक शख्स अपनी सेहत से खुश नहीं है।

  • Bihar Assembly: विधानसभा अध्यक्ष ने पेश किया बड़ा दावा

    Bihar Assembly: मंगलवार को बिहार में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार ने विश्वास मत से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के विजय कुमार सिन्हा ने स्पीकर के पद से इस्तीफा देने से मना कर दिया है। साथ ही उन्होंने मंगलवार (23 अगस्त) को कहा कि वो बुधवार के सत्र की अध्यक्षता भी करेंगे। बता दें कि 9 अगस्त को आरजेडी ने अविश्वास प्रस्ताव भी भेजा था जिसके बाद उनके इस्तीफा देने की अटकलें लगाई जाने लगीं हैं। 

     

    पर ऐसी कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है कि विजय कुमार सिन्हा अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेंगें क्योंकि बीजेपी की हार इस अविश्वास प्रस्ताव में पहले से ही तय मानी जा रही है। बता दें कि महागठबंधन को 243 सदस्यों की विधानसभा में 164 विधायकों के समर्थन के रूप में देखा जाता है। 

    वहीं सिन्हा ने मंगलवार को यह भी कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे क्योंकि आरजेडी विधायकों ने अविश्वास मत का उचित प्रारूप 9 अगस्त को नहीं दिया था पर उन्होंने 10 अगस्त को सही तरीके से अविश्वास मत को भेजा था।

    उन्होंने नियमों का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि इस प्रस्ताव पर विचार किए जाने के दिन और विश्वास मत के दिन को छोड़कर 14 दिनों का अंतराल होना ही चाहिए। 

    इस प्रकार यदि सिन्हा बुधवार को अध्यक्ष के पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें विश्वास मत के लिए बुलाए गए दो दिवसीय विशेष सत्र में गुरुवार को ही अविश्वास प्रस्ताव का सामना भी करना पड़ सकता है।

  • Sarkari Naukri 2022: बिहार में निकली है बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

     

    Sarkari Naukri 2022: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के 20 लाख रोजगार देने की घोषणा करने के बाद विभागवार भर्तियां निकलने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। इसी के तहत ग्रामीण कार्य विभाग में 10 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्तियां भी होनी हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही इस संबंध में विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भी भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के अनुसार 6000 रिक्त पद स्थायी तौर पर और 4000 पद संविदा के तौर पर भरे जाने हैं। वहीं लाइव हिंदुस्तान में छपी खबर की माने तो विभाग में एक तिहाई पद खाली पड़े हैं।

    बता दें कि ग्रामीण कार्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी से लेकर अभियंता के रिक्त पदों को भरा जाना है। विभाग नें दो हजार से अधिक नए पदों को भी सृजित किया है। इसमें कुल 10147 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

    आपको यह भी बता दें कि अभी बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से 12771 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। वहीं एएनएम के 10709 पदों, ऑपरेशन थिएटर-असिस्टेंट के 1096 पदों, एक्स – रे तकनीशियन के 803 पदों और ईसीजी तकनीशियन के 163 रिक्त पदों के लिए लोगों से आवेदन भी मांगे गए हैं।

    इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 अगस्त 2022 से शुरू हुई है। वहीं इछुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in के जरिए 1 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती अधिसूचना को भी चेक कर सकते हैं।

    इन विभिन्न पदों के लिए आवेदक की उम्र 37 वर्ष से अधिक न हो साथ ही आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है। इसके साथ ही चयन प्रक्रिया मेरिट के जरिए संपन्न होगी।

  • क्या अडानी सच मे नही खरीद सकते एनडीटीवी के शेयर या सिर्फ अफवाह है दावा

    बिजनेस: जब से अडानी ग्रुप द्वारा एनडीटीवी की 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की बात सामने आई है। हर ओर इस डील की चर्चा हो रही है। वही अब एनडीटीवी ने सेबी के एक पुराने नियम का हवाला देते हुए कहा है कि एनडीटीवी के शेयर को अडानी ग्रुप नही खरीद सकते हैं।

    एनडीटीवी की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि एनडीटीवी के संस्थापक प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय पर साल 2020 से शेयर ख़रीदने और बेचने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसलिए अडानी ग्रुप के पास यह ताकत नही है कि वह एनडीटीवी के शेयर को खरीद सके। क्योंकि एनडीटीवी के संस्थापक अपने शेयर को ट्रांसफर ही नही कर सकते है।
    वही अब इस संदर्भ में अडानी ग्रुप ने दावा किया है कि होल्डिंग कंपनी आरआरपीआर सेबी के आदेश की पार्टी नहीं है. इसलिए वीसीपीएल को शेयर ट्रांसफ़र करने के मामले में कोई रोक नहीं है।
    अडानी ग्रुप के मुताबिक वारंट एक्सरसाइज नोटिस वीसीपीएल ने जारी किया है, जो एक अनुबंध के तहत है और आरआरपीआर इसे मानने को बाध्य है और उसे अनुबंध की शर्तों को मानना पड़ेगा। 
    अडानी के इस रुख से यह साफ पता चल रहा है कि वह एनडीटीवी पर अपना आधिपत्य स्थापित करना चाह रहे हैं। वही अगर उनका ओपन ऑफर स्वीकार कर लिया गया तो एनडीटीवी में अडानी ग्रुप की 50 फीसदी हिस्सेदारी होगी और अडानी ग्रुप का एनडीटीवी पर मालिकाना हक। अडानी के इस कदम पर एनडीटीवी ग्रुप ने हैरानी जताते हुए कहा है कि उन्हें इस डील के बारे में कुछ भी नही पता था।

  • जाने बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान जिनमे इन्वेस्टमेंट करना होगा बेहद लाभदायक

    बिजनेस: आज के समय मे हर कोई अपना पैसा अच्छी जगह इन्वेस्टमेंट करके उम्दा लाभ कमाना चाहता है। वही अगर हम बात म्युचुअल फंड्स की करे तो बीते 2 तीन सालों में म्युचुअल फंड्स में इन्वेस्टमेंट तेजी से बढ़ा है। क्योंकि यह आज के समय का विश्वशनीय इन्वेस्टमेंट प्लान बन गया है। जो अपने ग्राहकों का ज्यादा रिटर्न देता है।

    वही कई बार हमारे सामने इतने ऑप्शन होते हैं कि हम कन्फ्यूज हो जाते हैं कि हमे अपना पैसा कौन से म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करना चाहिए। जिससे हमको अच्छा लाभ प्राप्त हो सके। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे म्युचुअल फंड्स के बारे में जिन्होंने बीते 2 सालों में अपने ग्राहकों को मालामाल किया है और वह अभी भी ट्रेड में बने हुए हैं।
    क्वॉन्ट फ्लैक्सी कैप फंड, PGIM इंडिया फ्लैक्सी-कैप फंड, पराग पारिख फ्लैक्सी कैप फंड- डायरेक्ट प्लान- ग्रोथ, IDBI फ्लैक्सी कैप फंड- डायरेक्ट प्लान- ग्रोथ, UTI फ्लैक्सी कैप फंड- डायरेक्ट प्लान- ग्रोथ यह सभी इन्वेस्टमेंट प्लान साल 2013 के बाद मार्केट में लॉन्च हुए हैं। वही यह मार्केट में अपनी अच्छी धमक बनाए हुए हैं। इसमे अगर आप अपना पैसा इन्वेस्ट करते हैं तो यह आपको बेहतर लाभ दे सकते हैं।

  • महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में दो BSF जवान गिरफ्तार, TMC नेता ने भाजपा पर कसा शिकंजा

    डेस्क। भारत से अवैध रूप से बांग्लादेश में घुसने का प्रयास कर रही एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो जवानों को अरेस्ट कर लिया गया है।

    BSF के एक सीनियर अधिकारी ने जानकारी दी है कि सहायक उपनिरीक्षक और कांस्टेबल को शुक्रवार देर रात अरेस्ट करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस के हवाले भी कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों को तुरंत ही सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी किए गए है।

    यह घटना 26 अगस्त की सुबह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बगदा सीमा चौकी के पास की बताई जा रही है। वहीं BSF कांस्टेबल ने भारत से बांग्लादेश में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे दलाल और एक महिला को गिरफ्तार भी किया था। 

    सूत्रों की माने तो कांस्टेबल महिला को पास के एक खेत में ले गया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया, वहीं सहायक उपनिरीक्षक ने उसे अपराध में सहायता की। बता दें कि महिला की ओर से पुलिस में शिकायत कराने के बाद यह घटना सामने आई है।

    इस घटना के बाद से ही पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच वाकयुद्ध भी छिड़ चुका है।

    वहीं TMC ने ट्वीट कर भाजपा पर आरोप लगाया है कि, ‘हमारा देश भाजपा के कुशासन के तहत महिलाओं के लिए असुरक्षित बनाता जा रहा है! श्रीमान अमित शाह (केन्द्रीय गृह मंत्री) आपकी निगरानी में BSF अधिकारी और जवान ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और आवाज उठाने पर अंजाम भुगतने की धमकी मिली। यह वास्तव में आत्मनिर्भर भारत का एक चमकदार उदाहरण!’

  • अब ऐप की मदद से करवाएं इलाके के आवारा कुत्तों की नसबंदी

    Stray Dog Sterilization: भारत के कई इलाकों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने समस्याओं को जन्म दे दिया है। इन कुत्तों द्वारा लोगों को अपना शिकार बनाए जाने की कई खबरे मिल रहीं हैं और इनके सबसे ज्यादा शिकार छोटे बच्चे होते हैं।

    वहीं ऐसे में दिल्ली में आवारा कुत्तों का आतंक झेल रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई है। दिल्ली में रहने वाले लोग अब अवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए रिक्वेस्ट नगर निकाय के ऐप पर भी कर सकते हैं, जिसपर निकाय जल्द से जल्द कार्रवाई भी करेगा।  वहीं MCD के इस कदम से आवारा कुत्तों की संख्या में अच्छी-खासी कमी भी आएगी। 

    अधिकारियों ने शनिवार को यह भी जानकारी दी है कि ‘कुत्ते की नसबंदी मॉड्यूल’ मौजूदा ‘एमसीडी ऐप 311’ पर शुरू किया गया है। साथ ही एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘MCD क्षेत्र में रहने वाला कोई भी व्यक्ति पड़ोस में रहने वाले आवारा कुत्तों की तस्वीर खींच कर ऐप पर अपलोड भी कर सकता है। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी कार्रवाई करेंगे और जरूरत पड़ने पर कुत्तों की नसबंदी करने के बाद वापस उसको इलाके में छोड़ देंगे।’

     उन्होंने यह भी बताया कि कुत्तों को पकड़ने से लेकर उनकी नसंबदी तारीख सहित और वापस इलाके में छोड़ने की जानकारी आदि तस्वीर के साथ ऑनलाइन अपडेट करी जानी है। 

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि आवारा कुत्तों से देश के कई शहरों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है, और दिल्ली भी उन्हीं में से एक ही है। दिल्ली में आवारा कुत्तों की तादाद तेजी से बढ़ रही है और पिछले कुछ महीनों में उनके आक्रामक व्यवहर से जुड़ी कई खबरें सामने भी आईं हैं। 

    यह भी बता दें कि कुत्ता आमतौर पर इंसान की संगत पसंद करने वाला जानवर बताए जाते है और इसे इंसानों का अच्छा दोस्त भी माना जाता है वहीं इसका आक्रामक व्यवहार कई बार लोगों के लिए जानलेवा भी हो जाता है इन समस्याओं के मद्देनजर MCD का यह ऐप दिल्ली वालों के लिए काफी काम का साबित होगा।

  • MP। लहसुन की बोरी कंधे पर लेकर तहसील पहुँचे कांग्रेस नेता, किया सीएम पर सियासी हमला

     

    डेस्क। देश मे बढ़ती महंगाई के खिलाफ मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता ने धरना प्रदर्शन का अजब तरीका निकाला है। वहीं इस दौरान प्रदेश के शाजापुर के कालापीपल के अरनिया गांव में कांग्रेस नेताओं संग पार्टी के विधायक कुणाल चौधरी ने भी प्रर्दशन में हिस्सा लिया है। इतना ही नहीं इस दौरान विधायक कुणाल चौधरी ने कंधे पर लहसुन की बोरी रखकर इसका विरोध भी जताया है।

    अपना विरोध दर्ज करने के लिए कांग्रेस के नेता पैदल मार्च करते हुए तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। जहाँ पर उन्होंने बिजली के अधिक बिलों और बारिश की वजह से खराब हुई फसलों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। वहीं इस मौके पर कुणाल चौधरी ने बढ़ती हुई मंहगाई और किसानों के मुद्दों पर सीएम शिवराज पर जमकर निशाना भी साधा है। 

    कुणाल चौधरी नेआरोप लगाते हुए कहा है कि, “महंगाई चरम पर है, किसान की फसलों की कीमतें खत्म होती ही जा रही है। लहसुन को फेंकना पड़ रहा है। हमने सीएम शिवराज को एक लहसुन की बोरी भेजी है। सीएम याद करें किसान की क्या हालत हो गई है। वो खुद को किसान पुत्र कहते हैं तो याद करें कि लहसुन की क्या स्थिति बन चुकी है।”

    आगे कांग्रेस विधायक ने कहा कि शिवराज सिंह कहते थे कि बिजली के बिल 200 से अधिक आए तो बिल मत भरना लेकिन आज गरीबों के सात सौ, हजार, दो हजार रुपये बिजली के बिल आ रहे हैं वहीं भाजपा मूल मूद्दों पर बोलने के बजाय झूठ बोलने का काम करने में जुटी है। 

  • नौकरी का झांसा देकर इंस्पेक्टर ने युवक के साथ किया दुष्कर्म

    डेस्क। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 5 महीने से फरार एक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस साल मार्च में इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव के खिलाफ विश्वविद्यालय पुलिस ने एक गंभीर मामले में मुकदमा भी दर्ज किया था। सुरेंद्र यादव पर युवक को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगा हैंम

    इस मामले को सामने आने के बाद से आरोपी इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव फरार था। पर वहीं ग्वालियर विश्वविद्यालय पुलिस पिछले पांच महीनों से इसकी तलाश में जुटी थी। फिर फरार लोकायुक्त के कार्यवाहक इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव की सूचना पुलिस को सचिन तेंदुलकर मार्ग पर मिली वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव यहां से भी भागने की फिराक में था, पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

    रिपोर्ट्स की माने तो पीड़ित युवक ने बताया कि इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव ने सबसे पहले सिटी सेंटर के एक होटल में उसका यौन शोषण किया फिर इसके बाद वह अक्सर दबाव बनाकर उसको अपने पास बुलाने लग गया।

    युवक ने यह भी बताया कि इस तरह करीब 7 महीने बीत गए जिसके बाद जब युवक को नौकरी नहीं मिली और वह शोषण से परेशान हो गया तो उसने विरोध किया औऱ इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज भी करवाई। 

    यह मामला दर्ज होते ही इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव फरार हो गया।

  • कल बाजार हुए धड़ाम निवेशकों को हुआ 5 लाख का नुकसान

    बिजनेस– कल घरेलू बाजार में बिकवाली देंखने को मिल रही है। सुबह से बाजार में भगदड़ मची हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी के इंडेक्स में तेजी से गिरावट आई है जिसने निवेशकों को मायूस कर दिया है। सेंसेक्‍स में करीब 1000 अंकों की गिरावट है तो निफ्टी 17650 के नीचे आ गया है।

    आज बाजार धड़ाम होता दिख रहा है। बाजार में आईटी सेक्टर से लेकर बैंक बिजनेस सब नीचे गिर रहे हैं।एक्‍सपर्ट का कहना है कि हालिया डाटा से यूएस में इकोनॉमिक ग्रोथ की तस्‍वीर धुंधली है. महंगाई के आंकड़ों ने भी निराश किया, जिससे ब्‍याज दरों में उम्‍मीद से ज्‍यादा बढ़ोतरी की जा सकती है।
    बाजार में आई इस गिरावट ने आज सभी को निराश किया है। निवेशकों के आज 5 लाख रुपये डूब गए हैं। जानकारी के लिये बता दें बीएसई लिस्‍टेड कंपनियों को मार्केट कैप 2,80,53,081.37 करोड़ था. यह आज दोपहर 1:30 बजे तक घटकर 2,85,87,358.36 करोड़ रह गया है। 
    आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है. SGX Nifty में 0.58 फीसदी गिरावट है तो निक्‍केई 225 भी 1.08 फीसदी टूट गया है. स्‍ट्रेट टाइम्‍स फ्लैट है तो हैंगसेंग में 0.81 फीसदी कमजोरी है. ताइवान वेटेड में 0.94 फीसदी तो कोस्‍पी में 0.62 फीसदी गिरावट है. शंघाई कंपोजिट में 0.61 फीसदी कमजोरी है.