Category: business

  • दिल्ली में चाइनीज मांझे पर रोक, होगी 5 साल की जेल

    डेस्क। पतंगबाजी के दौरान चायनीज मांझा इस्‍तेमाल करने पर दिल्ली में रोक लग गई है। दिल्‍ली में अगर कोई भी ऐसे मांझे की बिक्री, निर्माण या उपयोग करता पकड़ा जाता है तो उसे 5 साल की जेल भी हो सकती है।

    यहाँ तक कि उस व्यक्ति पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। बता दें कि यह आदेश एनजीटी (National Green Tribunal) की ओर से जारी किए गए। एनजीटी के वरिष्ठ अधिकारियों की माने तो, एनजीटी ने चायनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

    साउथ-ईस्‍ट दिल्‍ली की डीसीपी ईशा पांडे ने मीडिया को बताया कि, साउथ-ईस्‍ट दिल्‍ली में चायनीज मांझे से हुए नुकसान से जुड़ी शिकायतें मिलती रहने के कारण ऐसा किया गया हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिले में इस संबंध में पहले से ही 6 मामले दर्ज हैं। 

    इसको देखते हुए एनजीटी ने चीनी मांझा की बिक्री, निर्माण और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने बताया कि इसका उल्लंघन करते पाए जाने पर किसी को 5 साल तक के लिए गिरफ्तार भी किया जा सकता है, और 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। 

    इसी कड़ी में बता दें कि डीसीपी दक्षिण-पूर्व दिल्‍ली, ने यह कहा कि, कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए ऐसा कदम उठाया गया है।

    एनजीटी जिसकी भारत में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) अधिनियम-2010 के तहत ही राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की स्थापना हुई थी। इसके सामान्य मुद्दों में पर्यावरणीय अनुमति जैसे वन अनुमति, खनन, वन संरक्षण, तटीय क्षेत्र विनियमन, पेड़ों का काटना, अवैध निर्माण, औद्योगिक प्रदूषण और अन्य प्रदूषण मुद्दों से संबंधित मामले शामिल किए गए हैं।

  • आज से बढ़ सकती है ईएमआई की क़िस्त क्योंकि RBI बढ़ाने जा रही रेपो रेट

    बिजनेस: देश महंगाई से तहिमाम कर रहा है। रिजर्व बैंक महंगाई पर नकेल कसने के लिये रेपो रेट में वर्द्धि कर रही है। खबर है कि आज रिजर्व बैंक रेपो दर में 0.35 से 0.50 फीसदी की बढ़त कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि रेपो दर बढ़कर 5.40 फीसदी हो सकती है। जिससे यह अगस्त, 2019 के स्तर पर पहुंच जाएगी। 

    रेपो रेट में अगर आज आरबीआई वृद्धि करता है तो इससे लोन की क़िस्त महंगी हो जाएगी और जो लोग ईएमआई भर रहे हैं उनपर गाज गिरेगी। जानकारों का कहना है कि खुदरा महंगाई 6.6 फीसदी रह सकती है, जो आरबीआई के तय दायरे 2 से 6 फीसदी की तुलना मे मामूली ज्यादा रह सकता है। ऐसे में अक्तूबर से दरों को बढ़ाने का सिलसिला रुक सकता है। 
    यह लगातार तीसरी बार होगा जब दरों में बढ़ोतरी होगी। दर बढ़ाने के मामले में भारत दुनिया में 8वें नंबर पर है। जानकारी के लिये बता दें डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया लगातार नीचे खिसकता जा रहा है। कल रुपया 62 पैसा टूटा तो बृहस्पतिवार को 25 पैसे गिरकर 79.40 पर बंद हुआ।

  • टाटा ने खरीदा फोर्ड इंडिया का ये प्लांट, कोई बड़ा प्रोजेक्ट हो सकता है शुरू

    डेस्क। टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (TPEML) ने गुजरात के सानंद में स्थित फोर्ड इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को खरीद लिया है। इस डील के बाद से ही कंपनी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। 

    टीपीईएमएल के इस सौदे में प्लांट की जमीन, व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और सभी मशीनें भी शामिल हैं। टाटा मोटर्स की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, फोर्ड इंडिया के साथ ये डील 725 करोड़ रुपए में हुई।

    आपको बता दें कि टाटा मोटर्स ने स्टॉक एक्सचेंजों को यह बताया कि बीते रविवार को  दोनों कंपनियों के बीच एक यूनिट ट्रांसफर एग्रीमेंट (UTA)  साइन हुआ है। एग्रीमेंट की माने तो मौजूदा समय में प्लांट में जितने भी कर्मचारी काम कर रहे हैं, वह अब टाटा मोटर्स के ही कर्मचारी बन जाएंगे।

    साथ ही सूत्रों के अनुसार फोर्ड इंडिया वैसे ही सहमत शर्तों के आधार पर टीपीईएमएल से पावरट्रेन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की भूमि और भवनों को वापस लीज पर लेकर पावरट्रेन निर्माण का कार्य जारी रखेगा। 

    बता दें कि यह प्लांट 3,043 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से और करीब 20,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मुहैया करवाता है।

    देश में मौजूद टाटा मोटर्स के सभी प्लांट अपनी पूरी क्षमता पर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में ये दोनों ही कंपनियों के लिए फायदे का सौदा बताया जा रहा है। सानंद प्लांट एक साल में करीब 3,00,000 वाहनों का निर्माण कर सकता है और इसे जरूरत पड़ने पर 4,20,000 तक बढ़ाया भी जा सकता है।

  • पंजाब के आप विधायक ने टोल से बचने के लिए खुद ही हटा दिया बैरियर

    डेस्क। वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी कुछ वायरल हो जाता है। इसी कड़ी में पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायक करमबीर सिंह घुमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि नेता ने पंजाब के होशियारपुर में टांडा के पास एक टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा लेन खोलने का इंतजार किए बिना बैरियर को खींच लिया।

    बता दें कि यह पूरा वाकया टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है आप विधायक बिना टोल फीस दिए ही वहां से खिसक गए।

    करमबीर सिंह अपनी विधानसभा क्षेत्र दसूया से आ रहे थे और वह नाराज हो गए क्योंकि टोल स्टाफ ने उन्हें देख तुरंत बैरियर नहीं हटाया और जब विधायक का काफिला चोलंग टोल प्लाजा पर पहुंचा तो इसके बाद वह अपनी गाड़ी से उतरे और अपनी कार को जाने देने के लिए खुद ही बैरियर हटा दिया और टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को डांटते हुए भी दिखे।

    जिसके बाद टोल प्लाजा के एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया, “जब ‘आप’ विधायक का वाहन वीआईपी लेन में घुसा तो वे दूसरी तरफ व्यस्त थे। करमबीर घुमन ने उनके लेन के खुलने का इंतजार नहीं किया और अपने वाहन को गुजरने देने के लिए निकलकर बैरियर को हटा दिया। विधायक द्वारा बैरियर खींचने के बाद कई अन्य वाहन भी टोल शुल्क का भुगतान किए बिना ही निकल गए।”

    इस घटना से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है उसमे विधायक गाड़ी के आगे खड़े नजर भी आ रहे हैं और उनके पीछे उनके सुरक्षाकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। मौजूद सुरक्षाकर्मी भी बैरियर हटाने में विधायक का साथ दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक सुरक्षाकर्मी की टोल कर्मचारी से बहस भी हुई। करमबीर सिंह ने विधानसभा चुनाव में दौरान दसूया विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी।

  • Bihar Political Crisis: परिस्थितियों ने किया इशारा क्या सीएम नितेश हो जाएंगे बेसहारा

    Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी घमासान तेज होता जा रहा है।। राज्य में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन बचेगा या टूटेगा इसका पूर्वानुमान लगाया जाना बहुत कठिन है। बिहार में एनडीए गठबंधन को लेकर आज जेडीयू ने अपने नेताओं (विधायकों और सांसदों) की बैठक भी बुलाई है। 

    नेता की यह बैठक सुबह 11 बजे से होनी है इस बैठक में जेडीयू अपने नेताओं से एनडीए के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा करने वाली है और उसके बाद इस मामले को लेकर निर्णय लिया जा है कि उनकी पार्टी गठबंधन में रहेगी या ये राजनीति संबंध अब यहीं तक था। पटना में सीएम आवास पर होने वाली इस बैठक के लिए सांसद और विधायक राजधानी पहुंचने लगे हैं। 

    एनडीटीवी की रिपोर्ट की माने तो इसके मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार की सुबह नीतीश कुमार से फोन पर बात भी की है। पर अमित शाह के फोन के बावजूद जेडीयू के तेवरों में नरमी नहीं दिखाई दे रही।

    कुछ सूत्रों के मुताबिक बीजेपी को भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का बेसब्री से इंतजार है वहीं बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के नेताओं को बिहार के घटनाक्रम को लेकर कोई भी बयानबाजी न करने को कहा है। बिहार बीजेपी के नेताओं ने नीतीश कुमार से भी चर्चा की है।

    बता दें कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनता दल ने 79 सीटें और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 19 सीटों पर अपनी जीत हासिल की थी। जबकि जीतन राम मांझी हम को केवल 4 ही सीटें मिल सकीं  थी।

    बता दें कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं और 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने 45 सीटों पर जीत हासिल की थी वहीं बीजेपी 77 सीटें लाई थीं।

    इन चुनावों में JDU की कम सीटें होने के बावजूद BJP ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया और प्रदेश की कामान उनके हाथों में सौंप दी। 

  • Bihar Political Crises : नितेश कुमार 8वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ

    डेस्क। बिहार में सियासी घमासान के बीच भाजपा और जदयू की सरकार 9 अगस्त को गिर गई। जहां एक ओर नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार के राज्यपाल फागूलाल चौहान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं दूसरी ओर उनके शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गईं, अब 10 अगस्त यानी आज दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। 

    बता दें कि नीतीश कुमार 22 साल में आज 8वीं बार CM पद की शपथ लेने जा रहे हैं। बता दें कि भाजपा ने नीतीश कुमार के अलग होने और राजद के साथ सरकार बनाने के फैसले पर कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान किया है।

    जानकारी के लिए बता दें कि आज शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। 

    क्या आपजो पता है कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से बहुमत का आंकड़ा 122 है। ऐसे में नीतीश कुमार ने दावा किया है कि उनके पास 164 विधायकों और 7 पार्टियों का समर्थन है।

    जानिए बिहार में सरकार बनाने का समीकरण:

    बिहार विधानसभा की कुल संख्या 243 सीटें है। वहीं सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 122 सीटों की जरूरत होती है। मौजूदा हालत में सबसे बड़ी पार्टी लालू प्रसाद यादव की राजद को माना जा रहा है। जिसके पास 79 विधायक हैं। इसके अलावा बीजेपी के पास 77, जद (यू) के पास 45, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पास 4, कांग्रेस के पास 19, सीपीआई (एमएल) के पास 12, सीपीआई के पास 4, एआईएमआईएम के पास 1, और एक निर्दलीय विधायक भी हैं। वहीं बता दें कि एक राजद विधायक की मृत्यु के कारण यह संख्या अभी 242 है।

  • गौतम अडानी को क्यों दी गई भारत सरकार की Z कैटेगरी की सुरक्षा

    डेस्क। एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) को सरकार ने Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। वहीं गृह मंत्रालय (Home Ministry) के सूत्रों ने बताया है कि गौतम अडानी को जो सुरक्षा दी गई है, उसका खर्च वो खुद उठाने वाले हैं। IB की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट की माने तो MHA ने अडानी समूह के चेयरमैन को यह सुरक्षा देने का फैसला कर लिया है।

    गौतम अडानी (Gautam Adani) को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। उसके तहत कुल 33 सुरक्षागार्ड उनके आसपास तैनात किए जाएंगे। अडानी की सुरक्षा आर्म्ड फोर्स के द्वारा की जाएगी।

    गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड गौतम अडानी के घर पर भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ,12 तीन शिफ्ट में आर्म्ड स्कॉर्ट के कमांडो और 2 वाचर्स शिफ्ट में 3 ट्रेंड ड्राइवर राउंड द क्लॉक पोजीशन में उनकी सुरक्षा में तैनात होंगे।

  • 17 रुपये इन्वेस्टमेंट आपको बना देगा 1.16 करोड़ का मालिक

    बिजनेस: आज के समय मे महंगाई और बेरोजगारी आम आदमी की कमर तोड़े हुए हैं। हर कोई महंगी की मार से परेशान हैं। वही लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिये इस समय एक ऐसे इन्वेस्टमेंट प्लान की तलाश कर रहे हैं जहाँ वह अपने बजट में पैसा इन्वेस्ट कर सके और उससे उन्हें अच्छा रिटर्न प्राप्त हो। 

    वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा इन्वेस्टमेंट प्लान जहां आप रोजाना के हिसाब से पैसा इन्वेस्टमेंट कर अच्छा लाभ कमा सकते है। हम आपको बता रहे हैं 500 रुपये महीना यानी प्रतिदिन के हिसाब से 17 रुपये के इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में।
    हम बात कर रहे हैं एसआईपी की। इसमे आप 500 रुपये प्रति माह के हिसाब से अपना पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं और इससे आपको बेहतरीन रिटर्न मिलेगा। पिछले कुछ सालों में म्युचुअल फंड ने करीब 20 फीसदी का रिटर्न अपने ग्राहकों को दिया है। यह इस समय काफी लोकप्रिय है और अगर आप इसमे लॉन्ग टर्म के लिये पैसा इन्वेस्ट करते हैं तो इससे आपको करोड़ो की इनकम हो सकती है।
    अगर आप 30 साल तक हर महीने 500 रुपये का इन्वेस्टमेंट करते हैं तो 20 फीसदीं सालाना दर के हिसाब से आपका फंड 1.16 करोड़ हो जाएगा। जो आपके लिये एक बेहतरीन राशि होगी।

  • इस गाड़ी के साथ अब दिल्ली NCR में आपको नहीं मिलेगी एंट्री

    Diesel Vehicle With BS 4 Engines Ban: अगर आप डीजल से चलने वाली BS 4 इंजन वाली गाड़ी (फॉरविलर) चलते है, तो 1 अक्‍टूबर 2022 से दिल्‍ली-NCR में आपको एंट्री नहीं होगी। एयर क्‍वालिटि मैनेजमेंट के आयोग (CAQM) ने एक नई पॉलिसी जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

    इसके अनुसार BS 4 इंजन वाली कार्स नेशनल कैपिटल एरिया यानी दिल्‍ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित हो गई है। साथ ही ये भी जान लीजिए कि यह तभी होगा, जब वायु प्रदूषण का स्तर 450 वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के निशान से अधिक हो।

    अब इसपर गौर करने वाली बात यह है कि इस साल अभी दिवाली का त्‍योहार आने वाला है, जब आतिशबाजी होती है ऐसे में वायु प्रदूषण का स्तर बढेगा ही।

    वहीं हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने जैसे कारणों से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता भी बिगड़ती है। इस कड़ी में यहां भी नई नीति के तहत क्षेत्र में बीएस4 इंजन वाले चार पहिया वाहनों पर रोक लग सकती है। 

    नई पॉलिसी के मुताबिक यह प्रतिबंध प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अगर एयर प्रदूषण तीसरे स्‍टेज पर भी पहुंच जाता है तो भी इन वाहनों की एंट्री पर बैन लगा रहेगा। वहीं पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा अनुमोदित एक ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत यह भी स्‍पष्‍ट किया गया है कि वायु प्रदूषण के चरण 3 का मतलब है कि एक्यूआई 401 और 450 के बीच में है।

    दिल्ली-एनसीआर में राज्य सरकारें बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 पर भी प्रतिबंध लगा सकती हैं। चरण 3 के तहत डीजल हल्के मोटर वाहन (चार पहिया वाहन) पर भी बैन लगाया जा सकता है।

    जानिए किन वाहनों को मिलेगी एंट्री

    BS4 वाहनों के बैन के बाद कई ऐसे वाहन है, जिन्‍हें अनुमति दी जानी है। इसमें इमरजेंसी और जरूरी वाहन भी शामिल हैं। नीति के तहत एंबुलेंस, वाणिज्‍य कार्य के लिए जरूरी वाहन, हल्‍के वाहन और अनु‍मति प्राप्‍त वाहनों की क्षेत्र में एंट्री रहेगी।

  • डाईटीशन्स के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, NHM MP Recruitment 2022

     

    NHM Madhya Pradesh PHN Tutor Recruitment 2022: नेशनल हेल्थ मिशन मध्य प्रदेश (National Health Mission, Madhya Pradesh) में पीएचएन ट्यूटर के पदों पर आवेदन (NHM MP PHN Tutor Recruitment 2022) खोले हैं। वे कैंडिडेट्स जो इन पदों (MP Government Job) पर आवेदन करने के योग्य एवं इच्छुक हों, वे अंतिम तारीख के पहले अप्लाई कर सकते हैं।

    साथ ही ये भी जान लीजिए कि इन पदों (MP Sarkari Naukri) पर आवेदन अभी शुरू नहीं हुए  हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 18 अगस्त 2022 से शुरू होगी और इन पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट है 19 सिंतबर की है।

    कहाँ करें अप्लाई

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (National Health Mission Madhya Pradesh PHN Tutor Recruitment 2022) ने चाइल्ड हेल्थ न्यूट्रिशन प्रोग्राम के तहत फीमेल फीडिंग डिमॉन्स्ट्रेटर्स के पदों पर जो भर्ती  निकली है उसके लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    जानिए योग्यता

    इन पदों के लिए वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जो बीएससी फूड एंड न्यूट्रीशन या बीएससी क्लीनिकल न्यूट्रीशन एंड डाएटिक्स में ग्रेजुएट, पीजी या डिप्लोमा धारक हो। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष की तय की गई है। 

    कैसे करें आवेदन –

    आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाएं।

    होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा – ‘Recruitment of Approx. 18 Contractual Female Feeding Demonstrators under Child Health Nutrition Programme, National Health Mission, Madhya Pradesh’ इसपर क्लिक कर दें।

    ओपन होने के बाद Apply लिंक पर क्लिक कर दें। अब रजिस्ट्रेशन लिंक खुलेगा उस पर क्लिक करें।

    यहां खुद को रजिस्टर करें और दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को भरें।

    अब फॉर्म सबमिट कर दें और प्रिंट आउट को निकालकर रख लें।