Category: business

  • सस्ता हुआ सोना और चांदी, अभी खरीदें

    फेस्टिवल: फेस्टीवल सीजन चल रहा है। हर कोई इस समय अपनी पसंद की नई नई चीजें खरीदना चाह रहा है। कई लोग इस रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को कपड़े गिफ्ट करने का विचार बना रहे हैं तो कई लोग ऐसे हैं जो अपनी बहनों को सोने का कुछ सामान गिफ्ट करना चाहते है। तो अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर अपनी बहन को कोई सोने या चांदी का आभूषण गिफ्ट में देना चाह रहे हैं। तो यह खबर आपके लिये काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

    क्योंकि आज मार्केट में सोने व चांदी के दामो में गिरावट हो गई है। इस गिरावट के साथ आज सोना 52 हजार के स्तर से नीचे खिसक गया है। वही अगर हम चांदी के दामो की बात करे तो वह 59 के स्तर से नीचे खिसक आई है। जानकारों का कहना है कि आज मार्केट में डॉलर स्थिर बना हुआ है डॉलर की स्थिरता के कारण आज सोने के दामो में कोई उछाल नही आया और सोना सस्ता हो गया है।
    आज मार्केट में सोने की कीमत में 289 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ सोना मार्केट में 51,877 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। जो एक दिन पहले सोना 52166 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा था. आज चांदी भी 841 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 58, 480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। 
    अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी पिछले स्तरों के करीब ही रहे, सोना 1771 डॉलर प्रति औंस और चांदी 20.25 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था।

  • Punjab में AAP पार्षद Akbar Bholi की जिम में हत्या

    डेस्क। पंजाब के मलेरकोटला (Malerkotla) में आम आदमी पार्टी के पार्षद जिनका नाम मोहम्मद अकबर भोली (Akbar Bholi) था उनकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर बताया जा रहा है वह सुबह जब जिम में थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई थी।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के पार्षद अकबर भोली आज सुबह जिम में कसरत कर रहे थे। जिस दौरान दो अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। कुछ देर बाद आसपास के लोग पार्षद को लेकर एक निजी अस्पताल पहुँचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत भी घोषित कर दिया।

    मलेरकोटला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हमलावरों ने जिम में घुसकर अकबर को गोली मारी है। 

    पुलिस ने यह भी कहा कि गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद भाग भी गए।

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पार्षद मोहम्मद अकबर भोली के भाई मोहम्मद अनवर की कुछ साल पहले लुधियाना बाईपास के पास गोली मारकर किसी ने हत्या कर दी। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है लेकिन हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और अज्ञातों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

  • जांच एजेंसी ने जब्त किया व्यापारी का हेलीकॉप्टर, जानिए पूरा मामला

     

    डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे से व्यवसायी अविनाश भोंसले के घर से केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने एक अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर जब्त कर लिया है। 

     

    सीबीआई ने व्यवसायी के घर पर छापेमारी की थी और इस दौरान घर के अंदर अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खड़ा मिला, जिसे सीबीआई ने अब जब्त कर लिया है। बता दें व्यापारी अविनाश भोंसले पहले से ही 34 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार हैं यह डीएचएफएल का बैंक घोटाला अब तक का सबसे बड़ा घोटाला माना जाता है।

     

    बता दें कि यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के चलते 20 जून को सीबीआई ने धोखाधड़ी मामले में डीएचएफएल के वाधवान बंधुओं और अन्य के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था जिसपर कार्यवाही जारी है। इन पर आरोप है कि डीएचएफएल के फर्जी खातों में 34,615 करोड़ रुपए की हेराफेरी की गई है और यह हेराफेरी यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले 17 बैंकों के साथ हुई है।

     

    इनपर आरोप है कि दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) के तत्कालीन मुख्य प्रबंध निदेशक कपिल वधावन के साथ ही तत्कालीन निदेशक धीरज वधावन और व्यवसायी सुधाकर शेट्टी एवं अन्य आरोपियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले 17 बैंकों के संघ को धोखा देने की शाजिस रची है।

     

    इसके साथ ही सीबीआई का यह भी आरोप है कि अविनाश भोसले की कंपनियों ने 2018 में डीएचएफएल से करीब 69 करोड़ रुपए कमीशन के तौर पर लिए थे। इसे कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए लिया गया चार्ज लेना वाला बताया गया है। 

     

    मामले को लेकर सोमवार को ही यस बैंक-डीएचएफएल लोन फ्रॉड मामले में सीबीआई ने एक चार्जशीट दाखिल की थी और इस चार्जशीट में अविनाश भोंसले और सत्येंद्र टंडन का नाम आया था।

    बता दें कि अविनाश भोसले को पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और सीबीआई की चार्जशीट में कई कंपनियों को आरोपी बनाया गया। आपको यह भी बता दें कि जून 2021 में रिजर्व बैंक ने भी डीएचएफएल पर कार्रवाई करी थी।

  • Biryani Fest Controversy: गाय के मांस को न शामिल करने के बाद आया एक और बड़ा बयान, जानिए पूरा मामला

     

    Biryani Fest Controversy: तमिलाडु (Tamil Nadu) के अंबुर में आयोजित बिरयानी फेस्ट के दौरान (Biryani Fest) इसमें बीफ (Beef) को शामिल नहीं करने को लेकर उपजे विवाद के महीनों बाद राज्य के अनुसूचित जाति-जनजाति (State SC/ST Commission ) आयोग का बड़ा बयान सामने आया है।

    बता दें कि आयोग ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम में व्यंजन (Delicacy) को नजरअंदाज करना ‘भेदभाव’ ही माना जाएगा। इसके बाद आदि द्रविड़ (Adi Dravidar) और अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribes) के लिए तमिलनाडु आयोग ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

    आयोग ने यह भी कहा कि उनसे स्थानीय विदुथलाई चिरुथईगल काची (वीसीके) श्रमिक मोर्चा के प्रतिनिधियों ने मिलकर आरोप लगाया था कि इस आयोजन में ‘बीफ बिरयानी’ को शामिल न करना अंबुर और उसके आसपास रहने वाली एक महत्वपूर्ण अनुसूचित जाति की आबादी के खिलाफ ‘खाद्य भेदभाव’ को पैदा करेगा। आयोग ने सोमवार को एक प्रेस रिलीज में कहा कि जिला कलेक्टर ने घोषणा की थी कि ‘खाद्य उत्सव’ में ‘बीफ बिरयानी’ को शामिल नहीं किया जाना है।

    गत मई में ‘अंबूर बिरयानी थिरुविझा 2022’ का आयोजन प्होना था जिसका मकसद यहां से लगभग 186 किलोमीटर दूर अंबुर के लोकप्रिय व्यंजन के लिए जीआई टैग को हासिल करने का था। पर जिला प्रशासन ने बारिश के पूर्वानुमान का हवाला देते हुए विवाद होने पर इस आयोजन को टाल दिया था।

    आयोग ने इसके बाद तिरुपथुर के कलेक्टर अमर कुशवाहा को कारण बताने का नोटिस थमा दिया है। जिसमें कहा गया कि उनकी घोषणा अंबूर क्षेत्र के दो लाख अनुसूचित जाति-जनजाति सदस्यों के खिलाफ ‘आधिकारिक भेदभाव’ पैदा करने की है। आयोग ने कलेक्टर से पूछा कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए।

  • एलआईसी की सरल पेंशन योजना देगी हर महीने 12 हजार रुपये पेंशन, जाने स्कीम

    बिजनेस: आज के समय मे हर कोई अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहता है। जब से कोरोना का दौरा आया है लोग अब बिना सोचे समझे अपना इंश्योरेंस करवा रहे हैं। वही अगर आप भी उन लोगो मे से है जिन्हें अपने परिवार के भविष्य की चिंता है और अपना इंश्योरेंस करवाना चाहते हैं तो यह खबर आपके मतलब की हो सकती है। क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की एक ऐसी स्कीम जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

    हम बात कर रहे हैं LIC सरल पेंशन योजना (LIC Saral Pension Yojna) की जो एक नॉन-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी योजना है। इस योजना में पति पत्नी एक साथ अपना इंश्योरेंस करवा सकते हैं और यह योजना अपने ग्राहकों को काफी लाभ देती है। एलआईसी ने 1 जुलाई से सरल पेंशन योजना को लॉन्च किया है। यह योजना एलआईसी ने अपने निवेशकों की फाइनेंशियल जरुरतों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च की है।
    एलआईसी की यह योजना ऐसी है जिंसमे आप एक बार निवेश करके हर महीने पेंशन पा सकते हैं। वही इस पॉलिसी को खरीदने के 6 महीने बाद आप इससे लोन ले सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो माध्यमों से खरीद सकते हैं। इस योजना के तरत पॉलिसीहोल्डर को हर महीने 12 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। जानकारी के लिये बता दें न्यूनतम खरीद मूल्य वार्षिकी मोड, चुने गए विकल्प और पॉलिसी लेने वाले की उम्र पर निर्भर करेगा। इसमें अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं है। यह योजना 40 वर्ष से 80 वर्ष की आयु के लिए उपलब्ध है।

  • पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में रोजाना 50 रुपये का इन्वेस्टमेंट कर पा सकते हैं 35 लाख

    बिजनेस: आज के समय में हर कोई अपना पैसा बिना किसी रिस्क के इन्वेस्ट करना चाहता है। वही कई लोगो को ऐसी छोटी बचत योजनाओं की तलाश होती है कि वह उसमे अपना पैसा इन्वेस्ट कर सके और उन्हें उससे अच्छा खासा रियर्न भी मिलें। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजना के बारे में जो आपको 100 फीसदीं रिटर्न भी देगी क्योंकि इसमें कोई भी रिस्क नही है।

    अगर हम पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजना ग्राम सुरक्षा योजना की बात करें तो इस योजना में आप 50 रुपये रोज जमा करके 35 लाख तक का फंड बना सकते हैं। इस योजना में आपको महीने में 1500 रुपये जमा करने होगे। ग्राम सुरक्षा योजना पूर्ण रूप से ग्रामीण परिवार की जरूरतों के मुताबिक बनाई गई है। इस योजना में आपको पैसा 80 साल की उम्र में बोनस के साथ मिलता है। वही अगर निवेशक की मौत 80 साल से पहले हो जाती है तो यह राशि नामिनी को मिलती है।
    इस योजना का लाभ भारत का कोई भी नागरिक उठा सकता है। जो भी व्यक्ति इस योजना में पैसा निवेश करना चाहता है उसकी उम्र 20 से 55 साल होनी चाहिए। इस योजना में 10 हजार से लेकर 10 लाख तक का निवेश किया जा सकता है। इसमे आप क़िस्त मंथली, छमाही, या साल भर में दे सकते हैं। इस योजना के तहत आप लोन का लाभ भी उठा सकते हैं। पॉलिसी शुरू होने के चार साल बाद आप इसके तहत लोन ले सकते हैं। इसके अलावा अगर पॉलिसी अवधि में कभी प्रीमियम भरने से चूक हो जाती है तो आप लंबित प्रीमियम राशि का पेमेंट करके इसे दोबारा शुरू कर सकते हैं।

  • यश बैंक घोटाले में ईडी ने जब्त की 415 करोड़ रुपये की संपत्ति, जाने पूरा मामला

    Business: यस बैंक-डीएचफ़एल घोटाले के अभियुक्त संजय छाबरिया और अविनाश भोसले की संपति को प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त किया है। ईडी की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घोटाला 3 हज़ार 700 करोड़ रुपए का है. इस घोटाले में अब तक ईडी ने 1827 करोड़ रुपए की संपत्ति ज़ब्त की है। वही अगर हम दोनों अभियुक्त से जब्त हुई सम्पत्ति की बात करें तो ईडी ने संजय छाबरिया की 251 करोड़ रुपए और अविनाश भोसले की 164 करोड़ रुपए की संपत्ति को PMLA क़ानून के अंतर्गत जब्त किया है।

    इस मामले में ईडी पीएमएलए कानून के तहत जांच कर रही है। यह मामला साल 2020 में दाखिल किया गया था। अविनाश भोसले जो की पुणे के बड़े कारोबारी है उनपर यह आरोप लगा था कि उन्होंने बैंक से डीएचएफ़ल को कर्ज़ दिलवाने में अहम योगदान दिया था। इस सबमें उन्होंने करोड़ो रूपये का कमीशन भी लिया था। ईडी की रिपोर्ट के अनुसार डीएचएफल के बाद अगर किसी ने यश बैंक से सबसे ज्यादा कर्ज लिया था तो वह है रेडियस ग्रुप। यह संजय छाबरिया का है।
    ईडी ने कहा, राणा कपूर की अगुवाई में कुछ साल पहले डीएचएफल ने यश बैंक से 3700 करोड़ रुपये का कर्ज लिया जो बाद में रेडियस ग्रुप को मिला। वही इस कर्ज को डीएचएफल ने नही चुकाया इस कर्ज के कारण यश बैंक की हालत खस्ता हो गई और बैंक कर्ज के बोझ तले दबता चला गया। दोनो अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही चल रही है इसी साल इनकीं गिरफ्तारी हुई है और ईडी ने अविनाश भोसले के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की है।

  • Gold And Silver Price Today: रक्षाबंधन से पहले गिरे सोने व चांदी के दाम

    Gold And Silver Price Today: रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक आ रहा है। भाई अपनी बहन को सरप्राइज गिफ्ट देने की तैयारी में लगे हुए हैं। कई लोग अपनी बहन को कोई आभूषण गिफ्ट करना चाहते हैं तो कई लोग अपनी बहन के लिये स्टाइलिश लुक के कपड़े ढूंढ रहे हैं। तो अगर आप उन लोगो मे से है जो अपनी बहन को कोई आभूषण गिफ्ट करना चाह रहे हैं और सोना चांदी की बढ़ी कीमतों के कारण पीछे हट रहे हैं। 

    तो यह खबर आपके लिये उपयोगी साबित हो सकती है। क्योंकि अब सोना व चांदी के दामो में गिरावट आई है। सोने चांदी के दाम में आई गिरावट के बाद इस समय मार्केट में चांदी 58 ,700 रुपये प्रति किलो और सोना 51,800 रुपये और सोना 22 कैरेट 51,650 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर ट्रेंड कर रहा है। कल के व्यापारिक दिन में हुए उतार चढ़ाव के बाद सोने के दाम 200 रुपये टूटे है वही चांदी 900 रुपये नीचे खिसकी है।
    जानकारों का कहना है कि त्योहार नजदीक है। लोगो के हित को ध्यान में रखते हुए बाजार में मंदी आई है। अभी अनुमान है कि रक्षाबंधन तक सोने व चांदी के दामो में ओर गिरावट दर्ज हो सकती है। तो अगर आप भी अपनी बहन को आभूषण गिफ्ट करना चाह रहे हैं तो यह आपके लिये बेहतरीन मौका है आप अभी अपने नजदीकी सराफ मार्केट में जाकर सोना व चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं।

  • इस बिजेनस से आप हर महीने कमा सकते हैं 5 से 10 लाख रुपये

    बिजनेस: आज के समय हर कोई अपना व्यापार शुरू करके खूब पैसा कमाना चाहता है। लेकिन हमें यह समझ नही आता कि हम क्या करे कि हम एक अच्छा व्यापार शुरू कर सके जो हमे हर महीने अच्छा रिटर्न दे सके। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। क्योंकि यह बिजनेस आपको हर महीने 5 से 10 लाख की इनकम करवा सकता है।

    असल मे हम बात कर रहे हैं कार्डबोर्ड बॉक्स बनाने के बिजनेस की। यह एक ऐसा बिजेनस है जिसे आप आसानी से शुरू कर सकते हैं और इसमे नुकसान होने की सम्भानाएँ काफी कम रहती है। अब मार्केट में कार्डबोर्ड बॉक्स की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोग अपने सामान की पैकिंग के लिये कार्डबोर्ड बॉक्स का उपयोग करते हैं।
    मार्केट में इसके लिए कच्चे माल के रूप में क्राफ्ट पेपर सबसे ज्यादा जरूरी है. इसकी बाजार में कीमत करीब 40 रुपये प्रति किलो है. जितनी अच्छी क्वालिटी के क्राफ्ट पेपर इस्तेमाल किया जाता है उतनी ही अच्छी क्वालिटी के बॉक्स बनते हैं। अब आप आसानी से इससे बॉक्स बना सकते हैं और अपनी इनकम कर कसते है।

  • अभी खरीदें आभूषण सस्ते दामों में मार्केट में बिक रहा है सोना व चांदी

    बिजनेस: अगस्त महीना चल रहा है इस महीने में कई फेस्टिवल पड़ रहे हैं और फेस्टिवल में हर कोई खरीददारी करना चाहता है। लोग कपड़ो के साथ साथ फेस्टिवल सीजन में आभूषण की खुब खरीद करते हैं। लेकिन बीते कई महीनों से सोने व चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसके कारण लोग अपना मन मार कर बैठे हुए हैं। लेकिन अब आप अगर आभूषण खरीदना चाह रहे हैं तो आपको देरी नही करनी चाहिए क्योंकि इस समय सोने व चांदी के दामो में गिरावट आई है।

    तो आइये जानते हैं सोने का दाम:-

    आज मार्केट में सोने के दाम में करीब 350 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की गिरावट आई है। वही अगर हम बार सिल्वर की करे तो यह 900 से 950 रुपये तक टूटा है। इस समय मार्केट में 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 51815 रुपये में बिक रहा है, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के रेट्स बढ़ कर 57598 रुपये ट्रेंड कर रहा है। वही अगर हम बात चांदी की करे तो यह मार्केट में इस समय 57,554 रुपये प्रति किलो पर मिल रही है।
    जानकारी के लिये बता दें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.74 फीसदी यानी 12.90 डॉलर की तेजी के साथ 1770.08 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. चांदी 0.59 फीसदी यानी 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 19.98 डॉलर प्रचि औंस पर कारोबार करती हुई देखी गई है.