बिजनेस:- महंगाई ने इस समय सभी को पसीना पसीना कर रखा है। हर कोई महंगाई की मार से रो रहा है। वही रिजर्व बैंक ने महंगाई पर लगाम लगाने हेतु बीते माह रेपो रेट दर में बढ़ोतरी की थी। रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट मे हुई वृद्वि के बाद कई बैंको ने अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया था। वही अब खबर है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।
Category: business
-
स्टेट बैंक एफडी में मिलेगा अब ज्यादा ब्याज अभी करें इन्वेस्टमेंट
सूत्रों का कहना है कि स्टेट बैंक की यह नई दरें 15 जुलाई यानी आज से लागू हो गई है। जानकारी के लिए बता दें बैंक ने 2 करोड़ से कम के एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा किया है. बैंक ने 1 साल से 2 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा राशियों पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। जानकारी के लिए बता दें स्टेट बैंक 7 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी ब्याज , 46 दिनों से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.00 फीसदी ब्याज, 180 दिनों से 210 दिनों तक मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.25 फीसदी की ब्याज, 211 दिनों से एक वर्ष से कम समय में परिपक्व होने वाली एफडी पर 4.50 फीसदी ब्याज देगा।इसके अलावा बैक 1 साल ज्यादा और 2 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली जमाओं पर अब 5.25 फीसदी ब्याज देगा जो पहले 4.75 फीसदी था। बैंक 2 साल से 3 साल से कम अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.25 फीसदी और 3 साल और 10 साल तक मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.50 फीसदी ब्याज देगा। इससे पहले कई बड़े बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा कर चुके हैं। -
इन दो दिन बैंको पर RBI ने कसी लगाम, ग्राहक नहीं निकाल पाएंगे पैसा
बैंक: भारतीय रिजर्व बैंक ने कर्नाटक के श्री मल्लिकार्जुन पटाना सहकारी बैंक नियमित और महाराष्ट्र के नासिक जिला गिरना सहकारी बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध के बाद अब ग्राहक बैंक से पैसा नही निकाल पाएंगे। सूत्रों का कहना है कि इन दोनों बैंको की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी बिगड़ी आर्थिक दशा को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने यह निर्णय लिया है।
केंद्रीय बैंक ने कहा है कि मल्लिकार्जुन पटाना सहकारी बैंक और नासिक जिला गिरना सहकारी बैंक पर 6 महीने के लिए प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इस दौरान कोई भी बैंक से पैसा नही निकाला पायेगा। आरबीआई ने कहा कि रिजर्व बैंक ने कहा कि नासिक जिला गिरना सहकारी बैंक के 99.87 प्रतिशत जमाकर्ता जमा बीमा और कर्ज गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) बीमा योजना के दायरे में हैं. साथ ही श्री मल्लिकार्जुन पटाना सहकारी बैंक के 99.53 प्रतिशत जमाकर्ता भी डीआईसीजीसी बीमा योजना के दायरे में हैं।आरबीआई ने कर्नाटक के बैंकऔर महाराष्ट्र के बैंक को लेकर कहा है कि बैंक की स्थिति बेहद खराब है बैंक के हालात देख कर बैंक से पैसे निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन जमा को लेकर कर्ज को समायोजित करने की अनुमति है। आरबीआई द्वारा लगाए प्रतिबंध के बाद अब यह दोनो बैंक बिना आरबीआई की मंजूरी के कोई भी कर्ज न दे कसते है और न कोई कर्ज रिन्यू कर सकते हैं। आरबीआई ने स्प्ष्ट किया है कि इसे बैंक के लाइसेंस को रद्द होने की स्थिति में नही देखा जाना चाहिए यह महज आर्थिक स्थिति में सुधार के उद्देश्य से किया गया है। -
क्रेडिट कार्ड लोन लेने से पहले इन बातों का रखे ध्यान नही तो होगी बड़ी समस्या
Business Today: आज के समय मे हर कोई चाहता है कि वह अपनी जरूरतों को झटपट पूरा कर ले। लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अब बैंक लोन का सहारा लेते हैं वही कई लोग ऐसे भी है जो क्रेडिट कार्ड लोन लेते हैं। आज के इस दौर में सभी बैंको ने अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्रेडिट कार्ड जारी कर रखे है। आप क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आपके अकाउंट में पैसे न होने की स्थिति में भी सामान खरीद सकते हैं। बैंक अपने ग्राहकों को अलग अलग तरीके के क्रेडिट कार्ड मुहैया करवाती है जिसकी लिमिट भी अलग अलग होती है।
लोग अपनी सुविधा को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। वही अब क्रेडिट कार्ड अपने ग्राहकों को लोन की सुविधा दे रहा है। ग्राहको को क्रेडिट कार्ड पर जो लोन मिल रहा है वह पर्सनल लोन की तरह ही होता है। वही अगर आप क्रेडिट कार्ड पर लोन लेते समय कुछ चीजो का विशेष ध्यान नही देते हैं तो आपको भारी समस्याओं से जूझना पड़ेगा।लिमिट के अनुसार मिलता है लोन:
अगर आप क्रेडिट कार्ड से लोन लेना चाहते हैं तो आपको ऍकरे6लिमिट के मुताबिक ही लोन मिलेगा। क्रेडिट कार्ड आपको आपकी लिमिट से अधिक लोन नही दे सकता है। बस क्रेडिट कार्ड से जब आप लोन लेते हैं तो इसपर ब्याज दर कार्ड पर लगने वाली ब्याज दर से कम होती है। आम तौर पर क्रेडिट कार्ड के लिए सालाना ब्याज दर 35-40 फीसदी होती है।पेमेंट में न करें देरी:
अगर आप क्रेडिट कार्ड से लोन लेते हैं तो आपको उसका भुगतान समय पर करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर ब्याज बढ़ता जाता है। इसके साथ ही टॉप-अप लोन मिलने की संभावना कम हो जाती है। अगर क्रेडिट कार्ड का भुगतान समय पर नहीं करते हैं तो आपको उसके लिए ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा ओर इससे आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाएगा। अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब होता है तो आपको बैंक से लोन कम मिलता है।डिफॉल्ट से बचे:
क्रेडिट कार्ड का अगर आप भुगतान समय पर नही करते हैं तो आपका खाता डिफॉल्ट हो जाता है।लोन की किस्त समय पर नहीं जमा करने पर क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर पड़ता है, जो क्रेडिट कार्ड डिफॉल्ट से ज्यादा गंभीर माना जाता है। क्रेडिट कार्ड पर लोन के लिए प्रॉसेसिंग फीस 1 से लेकर 1.5 फीसदी तक होती है। -
बैंक में जीरो बैंलेंस होने पर निकाले धड़ाके से पैसा
व्यापार: हम वैसे तो हमेशा यही कोशिश करते रहते हैं कि हम अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिये अपने अकाउंट में पैसा बचा कर रखे। लंबी बचत करने के बाबजूद भी हम कई बार ऐसी परिस्थितियों में फस जाते हैं कि हमारे अकाउंट में एकदम पैसे नही रहते हैं और हम टेंशन में आ जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपके अकाउंट में जीरो बैलेंस होने पर भी आप अपने खाते से पैसा निकाल सकते हैं।
असल मे हम बात कर रहे हैं ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी (OD) की जो सुविधा बैंक द्वारा प्राप्त करवाई जाती है। यह एक ऐसी सुविधा होती है जो अकाउंट होल्डर्स को पहले से उपलब्ध फंड के अलावा अपने अकाउंट से पैसे निकालने की अनुमति देता है। यह आपको सिक्योर व अनसिक्योर पैसे की सुविधा देने में आपकी मदद करता है। OD सुविधा विड्रॉल लिमिट के अधीन हैं इससे आप एक लिमिट के आधार पर ही पैसा निकाल सकते हैं। यह लिमिट आपकी इनकम और आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट से तय होती है।जानकारी के लिए बता दें अन-सिक्योर्ड OD फैसिलिटी पर ब्याज बॉरोअर के क्रेडिट स्कोर, मंजूर क्रेडिट लिमिट, रि-पेमेंट टेन्योर जैसी चीजों पर निर्भर करती है। ओवरड्राफ्ट अमाउंट पर ब्याज पहले से तय दर पर लगाया जाता है. इसकी गणना दैनिक रूप से की जाती है और मासिक रूप से डेबिट हो जाती है। -
Punjab National Bank ने बढ़ाई ब्याज दरें, जाने नई रेट
PNB: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट की दरों में कई गई बढ़ोतरी के बाद प्रत्येक बैंक अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर रही है। अभी तक जहां कई बैंको ने बैंक लोन पर ब्याज दर बढ़ाई थी वही अब बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों में भी इजाफा कर रही है जिसके बाद निवेशकों को काफी फायदा हो रहा है। वही अब खबर है कि Punjab National Bank ने अपनी ब्याज दरों मे इजाफा किया है। अब Punjab National Bank में अपना पैसा इन्वेस्टमेंट करने वाले ग्राहकों को उनके इन्वेस्टमेंट पर अधिक लाभ प्राप्त होगा।
जानकारी के लिये बता दें Punjab National Bank ने 2 करोंड से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढाने का ऐलान किया है। पंजाब नेशनल बैंक बैंक ने 7 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 फीसदी ब्याज, 46 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.25 फीसदी ब्याज, 91 और 179 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 4 फीसदी ब्याज, 180 दिनों और एक साल से कम की मैच्योरिटी पर 4.50 फीसदी ब्याज, एक साल में मैच्योर होने वाली एफड पर 5.30 फीसदी ब्याज देगी।इसके अलावा अगर हम बात करे तो एक साल से ऊपर और 1 साल तक मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 5.45 फीसदी ब्याज , 2 साल से ज्यादा और 3 साल तक मैच्योर होने वाली जमाओं पर 5.50 फीसदी ब्याज, 3 साल से ज्यादा और 5 साल तक मैच्योर होने वाली जमाओं पर 5.75 ब्याज, 5 साल से ज्यादा और 10 साल तक मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.60 फीसदी ब्याज , 1111 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। -
यह चावल मार्केट में बिकता है 500 रुपये किलो खेती कर किसान बन सकते हैं लखपती
व्यापार: आज के समय मे हर कोई चाहता है कि वह अपना व्यापार शुरू करके अच्छा लाभ कमा सके। लेकिन कई बार हमारे पास बिजनेस करने के लिये बेस्ट आईडिया नहीं होता है तो कई बार आइडिया होने के बावजूद हमारे पास बिजनेस शुरू करने के लिये पैसा नही होता है। वही अगर हम किसान की बात करे तो वह यह विचार तो मन मे बनाता है कि वह अपना बिजनेस शुरू करे लेकिन खेती के कारण वह अपना बिजनेस नही कर पाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको लखपती बना सकती है।
आज हम बात कर रहे हैं काले चावल की खेती की। जहाँ सामान्य चावल मार्केट में 40 रुपये से 200 रुपये किलो बिक रहा है वही काले चावल की मार्केट में कीमत 500 रुपये है। वही इस समय मार्केट में काले चावल की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह हमें न सिर्फ उम्दा लाभ देता है बल्कि इसको खाने से हम कई बीमारियों से बच जाते हैं। काले चावल को खाने से शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी नही होती है।अगर हम पहले की बात करें तो पहले काले चावल की खेती केवल चीन में होती थी। लेकिन अब यह अपने पैर भारत में पसार रहा है। अभी जहां भारत के महारष्ट्र और गुजरात मे काले चावल की खेती होती है। वही अब यूपी के किसान भी काले चावल की खेती करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। काले चावल की खेती सामान्य चावल की खेती की तरह होती है। इसको तैयार होने में 100 से 110 दिन का समय लगता है। इसके पौधे सामान्य चावल के पौधे से मजबूत होते हैं। काले चावल की विदेशों में अधिक मांग है।काले चावल में विटामिन ई, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, जिंक जैसे पोषक तत्व शामिल है. पकने के बाद इनका रंग बदलकर बैगनी–नीला हो जाता है. इसी कारण इन्हें भारत में नीले चावल के नाम से भी जाना जाता है। काले चावल की खेती को राज्य सरकारों द्वारा खूब प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकारें किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिये काले चावल की खेती को बढ़ावा दे रही है। -
म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करने से पहले जाने यह नियम
बिजनेस: आज के समय हमने देखा है कि हर कोई अपने पैसे को कही न कही इन्वेस्ट करके बढिया रिटर्न कमाना चाहता है। वही मार्केट में म्युचुअल फंड की इस समय खूब चर्चा हो रही है। लोग इसमे अपना धन इन्वेस्ट करके अच्छा रिटर्न कमा रहे हैं। वही कई लोग ऐसे हैं जो म्युचुअल फंड में अपना पैसा इन्वेस्ट तो करना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह समझ नही आता है कि वह अपना पैसा किस म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करने की उन्हें अच्छा रिटर्न मिलने लगे।
अगर आप म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको जोखिम उठाने के लिये खुद को तैयार कर लेना चाहिए। वही म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करते समय कुछ मुख्य बातों को ध्यान में जफर5रखना चाहिए जो इस प्रकार है।म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करते समय ध्यान रखने योग्य बातें:-
अगर आप म्युचुअल फंड से अच्छा लाभ कमाना चाहते हैं और आप लंबे समय के लिये इसमे अपना पैसा इन्वेस्ट करते हैं तो आपको इक्विटी म्यूचुअल फंडों में थोड़ा-थोड़ा निवेश करना चाहिए। इसमे जोखिम की संभावना कम रहती है। इसके अलावा यदि आप लार्जकैप म्यूचुअल फंडों में ही निवेश करना चाहते हैं तो यह आपके लिये अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि मल्टीकैप म्यूचुअल फंड स्कीम में उन लोगों के लिए है जो जोखिम उठाने की शक्ति रखते हैं।वही अगर आप म्युचुअल फंड में पहली बार इन्वेस्टमेंट करने जा रहे हैं। तो आपको मिडकैप या स्मॉल कैप स्कीम में करने से बचना चाहिए क्योंकि यह ज्यादा जोखिम भरा रहता है। म्युचुअल फंड पर आपको कोई फिक्स रिटर्न नही मिलता है। कई बार यह आपके पैसे पर आपको 15 से 20 फीसदीं तक का रिटर्न देता है। वही लोग म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करके अपनी इनकम को डबल कर लेते हैं। -
Bank Holiday List August 2022: साप्ताहिक अवकाश को छोड़कर अगस्त महीने में 13 दिन बन्द रहेंगे बैंक
Bank Holiday List August 2022: आज से अगस्त का महीना शुरू हो गया है। अगस्त का महीना सामान्य तौर पर त्यौहार का महीना है। अगस्त माह में मोहर्रम, रक्षाबंधन , 15 अगस्त पड़ रहा है। अब ऐसे में इस महीने कई दिन छुट्टी रहेगी और बैंक में कई आम आदमी के काम नहीं होंगे। वही अगर आपको बैंक या किसी सरकारी दफ्तर से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके मतलब की हो सकती है क्योंकि हम बताने जा रहे हैं आज आपको अगस्त माह में पढ़ने वाली छुट्टियों के बारे में जिस दिन बैंक बन्द रहेंगे।
असल मे अगस्त माह में 13 दिन बैंक बन्द रहेगी। यह त्योहार के चलते होगा। इसके अलावा महीने में पढ़ने वाले साप्ताहिक अवकाश को भी बैंक बन्द रहेगा। हर राज्य में अलग अलग त्योहार होते हैं और उन त्योहारों के कारण बैंक में छुट्टी रहती है। तो आइए जानते हैं कि किस दिन बैंक रहेगा बंद…1 अगस्त को द्रुपका शे-जी है यह सिक्किम का त्योहार है इस दिन सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 7 अगस्त को पहला रविवार है इस दिन सभी जगहों के बैंक बन्द रहेंगे। 8 अगस्त को मुहर्रम है इस दिन जम्मू कश्मीर में बैंक बन्द रहेगा। 9 अगस्त को मुहर्रम कर कारण (अगरतला, अहमदाबाद, अइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानुपर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची) में बैंक बन्द रहेगा। 11 अगस्त को रक्षाबंधन है इस दिन सभी जगहों के बैंकों में अवकाश रहेगा।13 अगस्त दूसरा शनिवार है इसलिए बैंक में अवकाश रहेगा। 14 अगस्त रविवार है तो साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सभी बैंक बन्द रहेंगे। 16 अगस्त को पारसी नववर्ष है तो मुंबई-नागपुर में बैंक बन्द रहेंगे। 18 अगस्त को जन्माष्टमी है तो सभी जगहों के बैंक बन्द रहेंगे। 19 अगस्त को जन्माष्टमी श्रवण वाद-8/कृष्ण जयंती है तो (अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, गटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर) के बैंक बन्द रहेंगे। 20 अगस्त को कृष्ण अष्ठमी के चलते हैदराबाद में बैंक बन्द रहेंगे। 21 अगस्त रविवार है तो सभी बैंक बन्द रहेंगे। 27 अगस्त को चौथा शनिवार बैंक में अवकाश रहेगा। 28 अगस्त को रविवार है बैंक बन्द रहेगा। 29 अगस्त को श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बन्द रहेंगे। 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी है तो गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बन्द रहेंगे। -
Bank Holiday List August 2022: साप्ताहिक अवकाश को छोड़कर अगस्त महीने में 13 दिन बन्द रहेंगे बैंक
Bank Holiday List August 2022: आज से अगस्त का महीना शुरू हो गया है। अगस्त का महीना सामान्य तौर पर त्यौहार का महीना है। अगस्त माह में मोहर्रम, रक्षाबंधन , 15 अगस्त पड़ रहा है। अब ऐसे में इस महीने कई दिन छुट्टी रहेगी और बैंक में कई आम आदमी के काम नहीं होंगे। वही अगर आपको बैंक या किसी सरकारी दफ्तर से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके मतलब की हो सकती है क्योंकि हम बताने जा रहे हैं आज आपको अगस्त माह में पढ़ने वाली छुट्टियों के बारे में जिस दिन बैंक बन्द रहेंगे।
असल मे अगस्त माह में 13 दिन बैंक बन्द रहेगी। यह त्योहार के चलते होगा। इसके अलावा महीने में पढ़ने वाले साप्ताहिक अवकाश को भी बैंक बन्द रहेगा। हर राज्य में अलग अलग त्योहार होते हैं और उन त्योहारों के कारण बैंक में छुट्टी रहती है। तो आइए जानते हैं कि किस दिन बैंक रहेगा बंद…1 अगस्त को द्रुपका शे-जी है यह सिक्किम का त्योहार है इस दिन सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 7 अगस्त को पहला रविवार है इस दिन सभी जगहों के बैंक बन्द रहेंगे। 8 अगस्त को मुहर्रम है इस दिन जम्मू कश्मीर में बैंक बन्द रहेगा। 9 अगस्त को मुहर्रम कर कारण (अगरतला, अहमदाबाद, अइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानुपर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची) में बैंक बन्द रहेगा। 11 अगस्त को रक्षाबंधन है इस दिन सभी जगहों के बैंकों में अवकाश रहेगा।13 अगस्त दूसरा शनिवार है इसलिए बैंक में अवकाश रहेगा। 14 अगस्त रविवार है तो साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सभी बैंक बन्द रहेंगे। 16 अगस्त को पारसी नववर्ष है तो मुंबई-नागपुर में बैंक बन्द रहेंगे। 18 अगस्त को जन्माष्टमी है तो सभी जगहों के बैंक बन्द रहेंगे। 19 अगस्त को जन्माष्टमी श्रवण वाद-8/कृष्ण जयंती है तो (अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, गटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर) के बैंक बन्द रहेंगे। 20 अगस्त को कृष्ण अष्ठमी के चलते हैदराबाद में बैंक बन्द रहेंगे। 21 अगस्त रविवार है तो सभी बैंक बन्द रहेंगे। 27 अगस्त को चौथा शनिवार बैंक में अवकाश रहेगा। 28 अगस्त को रविवार है बैंक बन्द रहेगा। 29 अगस्त को श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बन्द रहेंगे। 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी है तो गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बन्द रहेंगे। -
पहले मांगी लिफ्ट फिर ले गई गेस्टहाउस पर उसके बाद जो हुआ, सुनने वाले गए चौक
डेस्क। पहले तो लुटेरे सूनसान सड़कों पर हथियार के बल पर लोगों को लूट कर सारा पैसा छीन लिया करते थे। लेकिन अब नया ट्रेंड चल चुका है चोरी से लेकर मर्डर और लूट सबके नए नए तरीके आरोपी निकल कर लाते हैं। जिसमें लोगों को बहला-फुसलाकर उनको अपना शिकार बनाया जाता है।
खास बात तो यह है कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए लूट वाले गैंग महिलाओं का इस्तेमाल भी करते हैं क्योंकि यह उनको बेसहारा और निसहाय प्रदर्शित करता है और वो आराम से लोगों को चकमा दे पाते हैं। अब गुरुग्राम से भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है, जहांपर महिला को लिफ्ट देना युवक को भारी पड़ गया।
बता दें यह घटना फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति से साथ घटी हैं। बीते मंगलवार को दोपहर में वो अपनी पत्नी को लेने के लिए एमजी रोड मेट्रो स्टेशन जाने के लिए रवाना हुआ कि तभी रास्ते में उनको सड़क किनारे एक महिला ने लिफ्ट के लिए हाथ दिया। उसने कहा कि वो सहारा मॉल से इफ्को चौक जाना चाहती थी। उस शख्स ने उसको गाड़ी में बैठा लिया।
इसके बाद कार में बैठी महिला ने शख्स से बातें करनी शुरू कर दी और उसने बताया कि उसको भूख लग रही है। इसके बाद बात आगे बढ़ती गई और वो आदमी को सेक्टर 39 के एक गेस्ट हाउस में लेकर गई।
शख्स को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था साथ ही वो इसका विरोध किए बिना धीरे-धीरे उसके जाल में फंसते चला गया।
पता नहीं चला कब क्या हुआ बस जब आँख खुली तो वह शख्स का फोन, गाड़ी की चाभी, पैसे आदि सब लेकर गायब थी।
आदमी होश में आते ही गेस्ट हाउस के नीचे पहुंचे और गार्ड से महिला के बारे में पूछा। इस पर गार्ड ने बताया कि महिला उनकी गाड़ी से सामान निकालकर चली गई और चाभी उसने गमले में फेंक दी है।
पीड़ित के बताया कि गाड़ी में उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर और 40 हजार रुपये थे जो महिला लेकर फरार हो गई है। मामला पुलिस के पास दर्ज करवाया गया है।