Category: business

  • मसाला बनाएगा लखपती आज ही शुरू करे व्यापार

    बिजनेस:- आज के समय मे हर कोई अपना बिजनेस करने जबरदस्त पैसा कमाना चाहता है। वैसे तो सबको बिजनेस करना बहुत आसान लगता है लेकिन कई बार हम बेहतर बिजनेस आइडिया न खोज पाने के चक्कर मे बड़े नुकसान को झेलते है। क्योंकि हम किसी दूसरे का बिजनेस आइडिया कॉपी करके उसी के आधार पर बिजनेस करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा घरेलू बिजनेस बताने जा रहे हैं। जिसे आप कम इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं। असल मे हम बात कर रहे हैं मसाले के बिजनेस की यह एक ऐसा बिजनेस है जो कभी फ्लॉप नही होता और इसे घर की महिलाएं पर पुरुष दोनों कर सकते हैं। 

    जाने कितना करना होगा इन्वेस्टमेंट:-

    मसाले के बिजनेस को लेकर खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने एक रिपोर्ट निकाली है। इस रिपोर्ट में इस बिजनेस में होने वाले ख़र्च के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मसाले के बिजनेस में आपको 3.50 लाख रुपये इन्वेस्ट करना होगा। इस बिजनेस के लिए 300 वर्ग फुट बिल्डिंग शेड बनाने पर 60,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे और मशीनों पर 40,000 रुपये लगेंगे. इसके अलावा, काम शुरू होने पर होने वाले खर्च के लिए 2.50 लाख रुपये की जरूरत होगी।
    मसाले की फैक्ट्री लगाने के लिए जिस मशीन की आपको आवश्यकता होती है वह हर शहर के मिल जाएगी। धनिया मिर्च, हल्दी फीसने के लिए हमे चक्की की आवश्यकता होती है। ये बहुत ज्‍यादा बड़ी नहीं होती और इनकी कीमत भी कम ही होती है. आप इन्‍हें ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं. कच्‍चे माल के रूप में हल्दी, काली मिर्च, सूखी मिर्ची, जीरा, धनिया का प्रयोग ही होता है. इन्‍हीं को पिसकर ही पैकिंग करके बेचा जाता है. ये भी आसानी से लगभग हर शहर में मिल जाते हैं. या‍ फिर आप इन्‍हें थोक में किसी ऐसी जगह से ले सकते हैं, जहां ये बड़ी मात्रा में बिकने को आते हैं। 
    इस बिजनेस से आपको बेहरीन कमाई हो सकती है। एक साल में 193 क्विंटल मसाले का उत्पादन किया जा सकता है. अगर इन्‍हें 5,400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा जाए तो साल में 10.42 लाख रुपये की बिक्री हो सकती है. इसमें सारे खर्चे घटाने के बाद सालाना 2.54 लाख रुपये का मुनाफा होगा. यानी महीने में 21 हजार रुपये से ज्यादा की कमाई हो जाएगी।

  • कुछ हद तक महंगाई पर लगी लगाम, जाने वजह

    बिजेनस:- बीते कई दिनों से महंगाई आम आदमी की कमर तोड़े है लोग रोजमर्रा की महंगी चीजो से ऊब गए हैं। वही रिजर्व बैंक ने महंगाई पर लगामा कसने के लिए रेपो रेट में वृद्धि की थी। जिसके बाद अब खबर आई हैं कि आम आदमी को महंगाई से काफी निजात मिला है। सरकार द्वारा जारी किए गए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) के आंकड़े के अनुसार जून में खुदरा महंगाई दर 7.01% रही। यह मई के 7.04 के मुकाबले 0.43 फीसदी कम हुई है।

    जानकारी के लिए बता दें जनवरी में रिटेल महंगाई दर 6.01%, फरवरी में 6.07%, मार्च में 6.95% और अप्रैल में 7.79% दर्ज की गई थी. जून में मूल महंगाई दर 6 फीसदी रही है। इसमे खाद्य पदार्थ भी शामिल नहीं हैं। क्योंकि इसमें कुछ हद तक गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन मई आते आते महंगाई ने अपने पैर ओर पसारने शुरू कर दिए। मई में महंगाई 7.97 फीसदी हुई। लेकिन अब जून में महंगाई पर कुछ लगाम लगी है। 
    महंगाई में आई गिरावट को लेकर इन्वेस्टमेंट कंसल्टिंग फर्म मिलवुड केन इंटरनैशनल के संस्थापक और सीईओ निश भट्ट ने कहा है कि यह गिरावट ईंधन पर ड्यूटी हटाने के कारण हुई है। लेकिन अभी कच्चे तेल के दामो का आंकलन होना बाकी है। अनुमान है कि मानसून खत्म होने के बाद महंगाई अभी ओर परेशान करेगी। जानकारी के लिए बता दे बीते महीने आरबीआई ने रेपो रेट को बढ़ाया था। आरबीआई का कहना था कि इससे महंगाई पर लगाम लगेगी।

  • बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्रहको की बढ़ी टेंशन महंगा हुआ लोन

    बिजनेस:- बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहको के लिए बुरी खबर है क्योंकि बैंक ने एमसीएलआर दरों में 10 से 15 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा कर दिया है। बैंक की नई दरें आज यानी 12 जुलाई से लागू हो गई है यह मुख्य रूप से बैंक के ग्राहको को प्रभावित करेंगी। क्योंकि एमसीएलआर दरों में हुए इजाफा के बाद बैंक से मिलने वाले अलग अलग प्रकार के लोन पहले की अपेक्षा महंगे मिलेंगे।

    जानकारी के लिए बता दें बैंक ने थोड़ी राहत बरतते हुए छोटे टेन्योर के लिए एमसीएलआर दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। जिसके चलते ओवरनाइट या एक महीने की अवधि वाले लोन की ब्याज दर पहले जैसे ही रहेंगी। बैंक ने 
    1 साल के टेन्योर वाले लोन की ब्याज दर 7.50 फीसदी से बढ़ाकर 7.65 फीसदी , 6 महीने वाले लोन की ब्याज दर 7.35 से बढ़कर 7.45 फीसदी, 3 महीने वाले लोन की ब्याज दर 7.25 फीसदी से बढ़ाकर 7.35 फीसदी कर दी है। वही एक महीने के लोन पर पहले की तरह 7.20 और ओवरनाइट लोन पर 6.80 फीसदी का एमएलीएलआर लागू है।
    जानकारी के लिए बता दें बैंक का बेस रेट 8.15 फीसदी प्रतिवर्ष है। वही बीपीएलआर 12.45 फीसदी प्रतिवर्ष है। बैंक ने बताया कि तीन महीने की अवधि के लिए दर को 0.35 फीसदी घटकर 7.20 फीसदी कर दिया गया है

  • ICICI Direct के साथ जीरो इन्वेस्टमेंट से घर बैठे कमाए पैसा

    बिजनेस:- आज के समय मे हर कोई चाहता है कि वह जबरदस्त पैसा कमाए और अपने शौक पूरे करे। कई लोग पैसा कमाने के लिए जबरदस्त इन्वेस्टमेंट के साथ अपना बिजनेस शुरू करते हैं तो कुछ लोग अपना पैसा डबल करने के लिए शेयर मार्केट पर विश्वास जताते है। लेकिन कुछ लोग हमारे आस पास ऐसे होते हैं जो अपना पैसा बिना लगाए पैसा कमाना चाहते हैं। इन लोगो को इन्वेस्टमेंट में कोई इंटरेस्ट नही होता है लेकिन इन्हें पैसा कमाना रहता है। तो अगर आप भी उन लोगो मे से है जो जीरो इन्वेस्टमेंट पर पैसा कमाना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा तरीका जहां आप जीरो इन्वेस्टमेंट के साथ अपने घर पर बैठे बैठे पैसा कमा सकते हैं।

    असल में हम बात कर रहे हैं आईसीआईसीआई डायरेक्ट के रेफरल प्रोग्राम की यह एक ऐसा प्रोग्राम है जरिए बिना निवेश किए हर महीने हजारों रुपए कमा सकते है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट के रेफरल प्रोग्राम के लिए आपको ब्रोकरेज हाउस के लिए डिमैट अकाउंट खोलना होगा। जब आप एक डीमैट अकाउंट खोलेंगे तो आपको आईसीआईसीआई की ओर से 100 रुपये मिलेगा। मतलब प्रति अकाउंट पर आईसीआईसीआई आपको 100 रुपये देगा। 
    वही अगर रेफर किए गए यूजर ने अकाउंट खोलने के एक महीने के अंदर शयेर, एफएंडीओ या कमोडिटी में निवेश किया तो आपको 400 रुपए और मिलेंगे। इसके तहत आप महीने में 100 लोगो को रेफर कर कसते है ओर बिना किसी इन्वेस्टमेंट के उम्दा लाभ कमा सकते हैं। 

    जाने कैसे खोलेंगे अकाउंट:-

    अकाउंट खोलने के लिए आपको आईसीआईसीआई डायरेक्ट की वेबसाइट पर जाना होगा।
    यहाँ जाकर रेफर एंड अर्न पर क्लिक करें। 
    अब आपको ‘जेनेरेट रेफर लिंक एंड शेयर…’ नोट दिखेगा। 
    इसके बाद नीचे बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
    इसके बाद ‘गो’ पर क्लिक करें। 
    अब एक लिंक क्रिएट हो जाएगा।

  • इस बिजनेस में 60 हजार लगाओ ओर करोड़पति बन जाओ

    Business ideas:- आज के समय मे हर कोई अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है। वही लोग अब एक ऐसा व्यापार करना चाहते हैं जहां उनका पैसा सेफ भी रहे ओर उन्हें उस बिजनेस से उम्दा लाभ प्राप्त हो। तो अगर आप उन लोगो की कैटेगरी में आते हैं जो अपना बिजनेस शुरू का लखपती बनने का सपना देखते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा बिजनेस आइडिया जिंसमे आप सिर्फ पेड़ लगाकर लाखो की इनकम कर कसते है। 

    असल मे हम आज बात कर रहे हैं सागवान के पेड़ की खेती की यह एक ऐसा बिजनेस है हो कम लागत में कम मेहनत में आपको जबरदस्त रिटर्न दे सकता है। सागवान के पेड़ से कमाई के लिए आपको लगभग 12 साल तक इंतजार करना होगा। लेकिन अगर आप 1 एकड़ जमीन पर सागवान के पेड़ लागते है ओर उसकी ठीक ठाक देखभाल कर लेते हैं तो यह 12 साल के बाद आपको करोड़ पति बना सकता है।
    सागवान का पेड़ आपको करोड़पति इसलिए बनाता है क्योंकि इसकी लकड़ी बहुत महंगी जाती है ओर भारत मे सागवान की खपत के मुकाबले केवल 5 फीसदीं पैदावार है तो आपको इस बिजनेस में कभी भी नुकसान नहीं झेलना पडेगा। जानकारी के लिए बता दें भारत में सालाना 180 करोड़ क्यूबिक फीट सागवान की लकड़ी की जरूरत है, लेकिन प्रति वर्ष सिर्फ 9 करोड़ क्‍यूबिक फीट सागवान की लकड़ी ही उपलब्‍ध है। 
    सागवान की लकड़ी के अलावा उसकी छाल व पत्तियों का उपयोग होता है। सागवान की लकड़ी केवल फर्नीचर के लिए इस्तेमाल नही होती इसका उपयोग दवाइयों के निर्माण हेतु किया जाता है। इसकी खेती करने के लिए किसी विशेष मिट्टी की आवश्यकता नही होती है। आप इसके लिए दोमट मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमे ज्यादा पानी लगाने की जरूरत नही होती ज्यादा पानी से यह खराब होने लगता है। वही अगर हम बात करे खर्च की तो सागवान का एक पेड 60 रुपये का आता है। एक एकड़ जमीन में करीब 400 पेड लगेंगे। यानी एक एकड़ जमीन में पेड लगाने हेतु आपको 24 हजार रुपये इन्वेस्टमेंट करना होगा। वही पूरी खेती में पहले साल 60 हजार का खर्च आएगा। जो 12 साल के बाद आपको करोड़ों का रिटर्न देगा।

  • बहु ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, हो गई मौत

    Kushalgarh: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नाथपुरा गांव में घरेलू विवाद के कारण एक बहू ने अपने ही ससुर की जान ले ली। और ये ससुर के लिए इतनी दर्दनाक मौत रही जिसके बारे में बता पाना बेहद मुश्किल होगा। ससुर से हुआ जमीन विवाद इतना बढ़ गया की बहु ने अपना आपा ही खो दिया और ससुर पर वार करने लगी।

    बहु ने इस विवाद के चलते बुजुर्ग ससुर से ना केवल मारपीट की बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट पर लगातार कई लातें भी मारी। इसके बाद प्राइवेट पार्ट पर लगातार लात लगने से ससुर की हातल काफी गंभीर हो गई, जिसके बाद ससुर को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान ससुर ने अपने प्राण त्याग दिए।

    इसके बाद देवर ने पुलिस में अपनी भाभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज कर कुशलगढ़ थाना अधिकारी महिपाल सिंह ने आरोपी बहु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नाथपुरा की रहने वाली संतोष और उसके ससुर बदिया कटारा के बीच 11 जुलाई को किसी बात को लेकर जमीनी का विवाद हुआ था, जिसमें ससुर और बहू के बीच जमकर बहसबाजी हुई के बाद हाथापाई हुई इस दौरान महिला ने अपना आपा खो दिया और उसने ससुर के साथ मारपीट करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट पर लगातार कई लातें मारी।

    बहू को आपा खोते देख परिजनों ने बीचबचाव किया, जिसके बाद बड़ी मुशकिल से परिजनों ने दोनों के बीच हाथापाई को शांत करवाया। पर प्राइवेट पार्ट में लगी गहरी चोटों के कारण ससुर की हालत गंभीर होने लगी, जिसके कारण परिवार ने तुरंत कुशलगढ़ चिकित्सालय में उन्हें भर्ती कराया। 

    अस्पताल में दो दिन के उपचार के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें छुट्‌टी दे दी, लेकिन जैसे ही ससुर को घर लाया गया। एक दिन के बाद दर्द और बढ़ गया जिसपर परिवार ने उन्हें पुनः हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, पर वहां पीड़ित ससुर की मौत हो गई।

    मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि, नाथपुरा की रहने वाली दीता कटारा (देवर) की रिपोर्ट पर उसकी भाभी (संतोष) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाने के बाद कारवाही ही गई है। जिससे अंतर्गत बहु को गिरफ्तार किया गया है।  इसी घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ससुर और बहू के बीच मारपीट हो रही है।

  • अडानी ग्रुप ने कई विदेशी कंपनियों को दी मात, हाइफा पोर्ट अब अडानी का

    डेस्क। इजराइल में अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट ने कई अंतरराष्ट्रीय बड़ी कंपनियों को पिछड़ कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि अडानी पोर्ट ने सफलता हासिल करते हुए इजराइल के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक हाइफा पोर्ट के निजीकरण के टेंडर को अपने खेमे में डाल लिया है। हाइफा भूमध्यसागर  (Mediterranean Sea) में स्थित यह प्रमुख व्यापारिक केंद्र है जिसपर पर अडानी ग्रुप का बैनर लटकेगा।

    ऱॉयटर्स की माने तो अडानी पोर्ट ने हाइफा पोर्ट के निजीकरण के टेंडर को 4.2 बिलियन शेकेल्स ( जो 1.18 बिलियन डॉलर) की बोली लगा कर अपना बना लिया है। अडानी पोर्ट ने यह बोली अपने इजराइली साझेदार कंपनी गडोट के साथ साझे में लगाई थी। इस साझेदारी में अडानी पोर्ट की 70 फीसदी हिस्सेदारी है और गडोट की हिस्सेदारी 30 फीसदी है। गडोट एक केमिकल और लोजिस्टिक्स कंपनी है।  

    टेंडर जीतने पर अडानी ग्रुप से गौतम अडानी ने ट्वीट कर इजराइल में अपने साझेदार गडोट के साथ हाइफा पोर्ट के निजीकरण के टेंडर को जीतने की खुशी जताई  है। इस डील का दोनों देशों (भारत और इजराइल) के लिए इसका सामरिक और ऐतिहासिक महत्व है। 

    निजीकरण की पुष्टि करते हुए हाइफा पोर्ट के चेयरमैन एशेल अर्मोनी ने कहा है कि नया ग्रुप इस पोर्ट को 2054 तक ऑपरेट करने वाला है। अर्मोनी ने कहा है कि, “एक जटिल प्रक्रिया के बाद, “हम हाइफा पोर्ट के भविष्य और आने वाले सालों में प्रतिस्पर्धा करने की इसकी क्षमता को सुनिश्चित करने में सक्षम रहे है।”

  • अखिलेश को छोड़ द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में उतरे ओमप्रकाश राजभर

    उत्तरप्रदेश:- राष्ट्रपति चुनाव हेतु ज्यादातर नेता द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में दिख रहे हैं। वही अब ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी सुलहदेव समाज पार्टी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री ओर द्रौपदी मुर्मू ने उनसे समर्थन मांगा था। मुझे अमित शाह का भी फोन आया था उनसे मेरी मुलाकात हुई थी उन्होंने मुझसे द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने की बात कही थी वही अब हम एनडीए के साथ है हमारे विधायक अब द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे।

    जानकारी के लिए बता दें इस समय ज्यादातर दल द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में दिख रहे हैं। विवादों के बाद उद्धव ठाकरे ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की बात कही है। वही एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम हमेशा से आदिवासियों के समर्थन में रहे हैं अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सर्वोच्च पद के लिए आदिवासी महिला को उम्मीदवार बनाया है जो गर्व की बात है। वही अब ओमप्रकाश राजभर भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में खड़े हैं।
    जानकारी के लिए बता दें ओम प्रकाश राजभर उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के वक्त सपा के साथ थे। लेकिन चुनाव में हुई सपा की करारी हार के बाद वह आय दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते नजर आए हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को AC से निकलने की सलाह दी। वही अखिलेश ने उसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे किसी की सलाह की आवश्यकता नहीं है। राजभर आय दिन सपा अध्यक्ष पर कटाक्ष करते दिखाई देते हैं वही राजनीति गलियारों में यह बातें हिचकोलों खा रही है कि जल्द ही ओम प्रकाश राजभर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

  • डॉलर के मुकाबले रुपया 80 पहुंचा, बढ़ेगी महंगाई

    Business:- रिजर्व बैंक की लाख कोशिशों के बाबजूद भारत मे महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रुपया लगातार डॉलर के मुकाबले नीचे गिरता जा रहा है। रुपया में आई गिरावट का सीधा प्रभाव महंगाई पर पड़ रहा है। कल यानी गुरुवार को एक डॉलर की कीमत बढ़कर 79.90 रुपये पहुंच गई जो अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर की कीमत है। रुपये का यू रोजाना धड़ाके से गिरना सिर्फ सरकार के लिए समस्या नही है अपितु इसका प्रभाव आम आदमी पर भी पड़ेगा।

    जानकारो का कहना है कि यदि रुपया इसी तरह नीचे आता गया तो देश मे महंगाई को रोकना मुश्किल हो जाएगा। आम आदमी के लिए अपना जीवन यापन करना काफी कठिनाइयों भरा साबित हो सकता है। वही देश मे बेरोजगारी बढ़ जाएगी। क्योंकि भारत ज्यादातर सामना बाहर से आयात करता है जिसके कारण भारत का विदेशी कारोबार ज्यादा तर डॉलर में होता है। वही अगर रुपया नीचे गिरता है तो आयात महंगा होगा ओर साधारण सी बात है कि आयात महंगा हुआ तो महंगाई उछाल मारेगी।
    महंगाई का असर इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर रसोई के उपकरण पर दिखेगा। भारत ज्यादा कच्चा तेल बाहर से आयात करता है।(80 फीसदीं) रुपया के नीचे आने से पेट्रोल डीजल समेत घर मे रोजमर्रा के जीवन मे उपयोग होने वाले सामान महंगे हो जाएंगे। भारत 60 फीसदीं खाद्य तेल का आयात करता है। ऐसे में रुपया का लगातार कमजोर होना सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

  • हर महीने सैलरी की तरह पैसा पाने के लिए पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें इन्वेस्टमेंट

    Business: आज के दौर में महंगाई आम आदमी की कमर तोड़े हुए हैं। हर कोई बेरोजगारी ओर रोजमर्रा की उपयोगिता की चीजो के बढ़ते दामो से परेशान है। इन परेशानियों से छुटकारा पाने और भविष्य में चुनौतियों से लड़ने के लिए इस समय हर कोई सेविंग्स करने के बारे में सोच रहा है। वही अगर आपको एक ऐसा सेविंग का माध्यम मिल जाए जो आपकी सैलेरी की तरह हर मन्थ आपकी इनकम करवाये तो यह वास्तव में कितना बेहतरीन विकल्प होगा। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं पोस्ट ऑफिस की उस स्कीम के बारे में जिसके जरिए आप हर महीने अपनी इनकम कर सकते हैं।

    असल मे हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम की इस स्कीम में आपको एक बार पैसा लगाना होता है ओर बाद में यह स्कीम आपको हर महीने लाभ देती है। यह स्कीम सरकारी बैंक पोस्ट ऑफिस की स्कीम होती है जिसके चलते इसमे किसी प्रकार का जोखिम नही रहता है ओर इसमे निवेश करने वाले निवेशकों को उनके धन पर 6.6 फीसदीं का ब्याज मिलता है।
    पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम वैसे तो पांच साल के लिए होती है लेकिन आप इसे पांच पांच साल के लिए बढ़ा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक अपना पैसा इन्वेस्टमेंट कर सकता है। इसमे आप 1000 रुपये से अपना खाता खुलवा सकते हैं। जिस व्यक्ति की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है वह पोस्ट ऑफिस की इस योजना का लाभ उठा सकता है। जानकारी के लिए बता दें पोस्ट ऑफिस एमआईएस में सिंगल और ज्वॉइंट दोनों तरह के अकाउंट खोलने की सुविधा है. एक व्यक्ति एक साथ ज्यादा से ज्यादा 3 अकाउंट होल्डर के साथ अकाउंट खुलवा सकते है।
    इस योजना के तहत आप सिंगल अकाउंट पर 4.5 लाख का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। जबकि ज्वाइंट अकाउंट पर आप 9 लाख तक का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 6.6 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है. इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है।