बिना कार्ड के ATM से ऐसे निकाले पैसे

डेस्क। आपके लिए हमेशा से डेबिट कार्ड ATM मशीन से पैसे निकालने का प्राथमिक तरीका रहा होगा। कई बार आप कार्ड ले जाना भूल भी जाते होंगे। ऑनलाइन पेमेंट के इस युग में भी बिना कैश के कोई काम नहीं चलता। आप कहीं भी जाए आपको कैश की जरूरत लग ही जाती है। ऐसे में अगर आपको कैश की जरूरत है और आप अपना कार्ड ले जाना भूल गए हैं तो आपको आज हम एक ऐसा तरीका बताएंगे जिसके इस्तेमाल से आप बिना कार्ड के ही ATM से पैसे निकाल सकते हैं।

हाल ही में एनसीआर कॉर्पोरेशन ने घोषणा की है कि वो देशभर में लगी अपनी सभी ATM मशीनों को इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विदड्रॉल (आईसीसीडब्ल्यू) फीचर के साथ अपग्रेड कर रहे हैं जो UPI से लिंक होकर काम करेगा।

इस फीचर में क्या होगा खास

आज तक आपको ATM से पैसे निकालने के लिए कार्ड को स्वैप करना होता है और अगर आप कार्ड ले जाना भूल जाते है तो आपके हाथों में कुछ भी नहीं बचता। यह नई UPI सुविधा उपयोगकर्ताओं को स्मार्टफोन पर इंस्टॉल किए गए यूपीआई ऐप का उपयोग करके पैसे निकालने की अनुमति देने वाला है। इस फीचर के लॉन्च होते ही उपयोगकर्ता अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड के बिना ही एटीएम मशीनों से पैसे निकाल पाएंगे। 

यह नई सुविधा आपके कार्ड के खो/भूल, कार्ड अस्वीकृत, आदि परिस्थितियों में काम आएगी।  अब अगर आप सोच रहे हैं कि ATM से UPI ऐप का उपयोग करके पैसे कैसे निकले जाएंगे। तो आज हम आपको इस प्रक्रिया से भी रूबरू करेंगे।

स्टेप वाइज जानिए UPI के इस्तेमाल से ATM से पैसे निकालने का प्रोसेज

 1. किसी भी ATM पर जाएं और निकासी नकद विकल्प पर क्लिक करें

 2. इसके बाद एटीएम मशीन की स्क्रीन पर UPI का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करें। 

 3. अब ATM स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड दिखाया जाएगा

 4. QR को अपने फोन पर कोई भी UPI-आधारित भुगतान ऐप से क्यूआर कोड स्कैनर से स्कैन करें 

 5.एक बार कोड स्कैन हो जाने के बाद, ATM पर निकालने के लिए राशि दर्ज करें जिसे आप निकालना चाहते हैं। अभी तक इस सुविधा में केवल 5,000 रुपये तक की निकासी ही सीमित है। 

 6.  राशि डालने के बाद पैसे निकालने के लिए यूपीआई पिन एंटर करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *