कोहिनुर तिवारी के साथ लव कौशिक की रिर्पोट
बलौदा जांजगीर चांपा
बलौदा क्षेत्र में बाजार खुलते ही कोरोना नियमों की धज्जी उड़ने लगी है।
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार बढ़ रहे है , बावजूद लोगों में महामारी बनी बीमारी का भय नहीं है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कोविड -19 के गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। खासकर बाजार में दुकानदार तो गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा ही रहे हैं। कुछ बिना मास्क के भी दुकानों में भीड़, सोशल डिस्टेंस की तो भारी कमी ।
बलौदा की स्थिति सबसे खराब है । इस रोड में फुटपाथी दुकानों का मेला लग रहा है। नियम से कोई मतलब नहीं है। दुकानदार मास्क भी कायदे से नहीं पहन रहे हैं। ग्राहक तो बिना दूरी बनाए एक-दूसरे से सटकर खरीदारी कर रहे हैं। फुटपाथी दुकानदारों को तो जरा सा गाइडलाइन की फिक्र नहीं है।
व्यापारी के हित व ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए शासन ने सोमवार से शनिवार की रात तक बाजार खोलने का निर्देश जारी किया है। वहीं रविवार को साप्ताहिक बंद रहेगी।
सुबह छ: बजे से शाम आठ बजे तक मार्केट खोलने का फरमान जारी होते ही बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी । खास बात यह कि लोग बिना मास्क के बाजार में घूम रहे थे। इतना ही नहीं बाजारों में सोशल डिस्टेसिंग का कोई पालन नहीं हो रहा था । आधे से ज्यादा दुकानदारों के पास सैनेटाईजर की व्यवस्था नहीं थी बे- रोकटोक ग्राहक आते-जाते रहे। व सेनेटाइजर का इस्तेमाल ही नहीं करते ।
Leave a Reply