कुछ हद तक महंगाई पर लगी लगाम, जाने वजह

बिजेनस:- बीते कई दिनों से महंगाई आम आदमी की कमर तोड़े है लोग रोजमर्रा की महंगी चीजो से ऊब गए हैं। वही रिजर्व बैंक ने महंगाई पर लगामा कसने के लिए रेपो रेट में वृद्धि की थी। जिसके बाद अब खबर आई हैं कि आम आदमी को महंगाई से काफी निजात मिला है। सरकार द्वारा जारी किए गए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) के आंकड़े के अनुसार जून में खुदरा महंगाई दर 7.01% रही। यह मई के 7.04 के मुकाबले 0.43 फीसदी कम हुई है।

जानकारी के लिए बता दें जनवरी में रिटेल महंगाई दर 6.01%, फरवरी में 6.07%, मार्च में 6.95% और अप्रैल में 7.79% दर्ज की गई थी. जून में मूल महंगाई दर 6 फीसदी रही है। इसमे खाद्य पदार्थ भी शामिल नहीं हैं। क्योंकि इसमें कुछ हद तक गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन मई आते आते महंगाई ने अपने पैर ओर पसारने शुरू कर दिए। मई में महंगाई 7.97 फीसदी हुई। लेकिन अब जून में महंगाई पर कुछ लगाम लगी है। 
महंगाई में आई गिरावट को लेकर इन्वेस्टमेंट कंसल्टिंग फर्म मिलवुड केन इंटरनैशनल के संस्थापक और सीईओ निश भट्ट ने कहा है कि यह गिरावट ईंधन पर ड्यूटी हटाने के कारण हुई है। लेकिन अभी कच्चे तेल के दामो का आंकलन होना बाकी है। अनुमान है कि मानसून खत्म होने के बाद महंगाई अभी ओर परेशान करेगी। जानकारी के लिए बता दे बीते महीने आरबीआई ने रेपो रेट को बढ़ाया था। आरबीआई का कहना था कि इससे महंगाई पर लगाम लगेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *