बिजनेस: बचत करना हर व्यक्ति के स्वाभाव में होता है। लोग अपने बेहतर भविष्य की कल्पना के साथ अपनी सैलेरी से कुछ धन बचाते हैं और उसे अलग -अलग जगह पर निवेश करते हैं। कई लोग निवेश के लिए शेयर मार्केट को चुनते हैं तो कई लोग फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर विश्वास करते हैं। लाइफ इंश्योरेंश बीमा निगम(LIC) अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई निवेश की स्कीम चलाती है। एलआईसी की स्कीम में निवेश करने से निवेशकों को उम्दा रिटर्न मिलता है और आपका मूलधन सुरक्षित भी रहता है। वही आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी स्कीम के विषय में बताने जा रहे हैं जिसमें अगर आप अपना धन लगाते हैं तो यह आपको पेंशन देती है।
जानें क्या है LIC स्कीम-
असल में हम LIC की सरल पेंशन योजना के विषय में बात कर रहे हैं। LIC की इस योजना को 40 वर्ष की उम्र से लेकर 80 उम्र का व्यक्ति खरीद सकता है। योजना में निवेश पति-पत्नी दोनों साथ में कर सकते हैं। 6 माह में आप LIC की इस स्कीम में सरेंडर कर सकते हैं। यदि किसी कारण वश योजना में निवेश करने वाले निवेशक की मृत्यु हो जाती है तो आपका धन आपके नामिनी को प्राप्त होगा।
LIC की यह स्कीम रिटायरमेंट प्लान के लिए बेस्ट साबित हुई है। इस योजना में आप सालाना 12 हजार रूपये कर सकते हैं। LIC की इस स्कीम में निवेश की कोई सीमा नहीं है आप अपनी इच्छा के मुताबिक इसमें धन निवेश कर सकते हैं। वही इसमें आपको सालाना, छमाई ,तिमाई या मासिक रूप से पेंशन प्राप्त होती है। आपको LIC की इस स्कीम से कितने रूपये की पेंशन प्राप्त होगी यह आपके निवेश की राशि परनिर्भर करता है। अगर आप एलआईसी की इस योजना में 30 लाख रुपये की Annuity खरीदते है, तो आपको हर महीने 12,388 रुपये राशि पेंशन के रूप में मिलेगी।
Leave a Reply