बिजनेस: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत का विदेशी मुद्रा कोष भण्डार 2.23 अरब डॉलर से घटकर 570.74 अरब डॉलर रह गया है। जो पहले 89.7 करोड़ डॉलर घटकर 572.97 अरब डॉलर रहा था। विदेशी मुद्रा भण्डार में आई कमी का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा का कम होना है।
जानकारी के लिए बता दें जब से रिजर्व बैंक ने हस्तक्षेप किया है। भारत के विदेशी मुद्रा भंडारण में तेजी से हो रही गिरावट में कमी आई है। बताया जा रहा है कि इन उतारा चढ़ाव का मुख्य कारण रूस यूक्रेन युद्द है।
केंद्रीय बैंक की विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप की एक घोषित नीति है. केंद्रीय बैंक यदि बाजार में अस्थिरता देखता है, तो हस्तक्षेप करता है. हालांकि, रिजर्व बैंक ने अभी तक रुपये के किसी स्तर को लेकर अपना कोई लक्ष्य नहीं दिया है।
Leave a Reply