महिला कल्याण समिति की साथिया स्वाति सेन ने एक दिन पहले सभी ग्रामवासियों को वैक्सीनेशन की जानकारी दी

अनूप दुबे की रिपोर्ट

 मध्यप्रदेश । छतरपुर बिजावर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम दर्शना महिला कल्याण समिति की साथिया स्वाति सेन ने एक दिन पहले सभी ग्रामवासियों को वैक्सीनेशन की जानकारी दी सभी ग्रामवासियो से आग्रह किया कि अपने परिवार के सभी सदस्यों का वैक्सीनेशन करवाये। और सभी को वैक्सीन से होने वाले लाभ से अवगत करवाया। ग्राम पंचायत हटवाहा में बुधवार को 18 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगो का हुआ वैक्सीनेशन। जिसमे समाज सेवी विपिन मिश्रा , साथिया स्वाति सेन ने पंचायत के लोगो का वैक्सीनेशन में सहयोग किया और सभी को वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचने के लिए कहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *