राजस्‍थान के रचित अग्रवाल को मिली 6 करोड़ की नौकरी

डेस्क। वैसे तो उच्‍च शिक्षा हासिल करने के बाद भी ज्यादातर युवा बेरोजगार ही रह जाते हैं, मगर इस मामले में रचित अग्रवाल की कहानी सबसे अलग है और वह युवा पीढ़ी को प्रेरित करने वाली भी है।

रचित अग्रवाल वो इंसान है, जिसको 6 करोड़ के सालाना पैकेज की नौकरी मिली है और वो भी पढ़ाई खत्‍म होने के साथ ही। इसके बाद रचित अग्रवाल राजस्‍थान का वो पहला युवा है, जिसे तगड़ी तनख्‍वाह वाली जॉब ऑफर हुई हो।

आपको बता दें कि रचित अग्रवाल राजस्‍थान के कोटा शहर के शक्तिनगर के रहने वाले व्‍यवसायी राजेश अग्रवाल और संगीता अग्रवाल का बेटा है। उनके पिता कोटा में फूड पैकेजिंग का काम करते हैं। वहीं बेटे को छह करोड़ सालाना यानी को 50 लाख रुपए महीना की नौकरी मिलने पर खुशी का माहौल बना हुआ है। हैरानी आपको तब होगी जब आपको पता चलेगा कि यह वेतन प्रतिदिन एक लाख 66 हजार रुपए का बैठता है।

रचित अग्रवाल राजस्‍थान के कोटा शहर के शक्तिनगर के निवासी राजेश अग्रवाल व संगीता अग्रवाल का बेटा है। पिता राजेश कोटा में फूड पैकेजिंग का काम करते हैं। बेटे को छह करोड़ सालाना यानी को 50 लाख रुपए महीना की नौकरी मिलने पर वह बेहद खुश हैं। 

करोड़ों की नौकरी पाने वाले रचित अग्रवाल की शुरुआती शिक्षा कोटा के एक निजी स्‍कूल से हुई। इंजीनियरिंग की परीक्षा की तैयारी करते समय रचित ने यूएस के विश्‍वविद्यालय से पढ़ाई करने की ठानी और स्‍कॉलेस्टिक एप्‍टीयूड टेस्‍ट दिया, जो एक स्‍टेंडर्ड का एग्‍जाम है जिसके जरिए यूएस के कॉलेजों में दाखिला मिलता है।

स्‍कॉलेस्टिक एप्‍टीयूड टेस्‍ट को पास करने के बाद रचित अग्रवाल को दो करोड़ की स्‍कॉलरशिप मिली, जिससे इन्‍होंने आर्लिंगटन में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्‍सास में दाखिला लिया और कंप्‍यूटर साइंस के साथ इकोनॉमिक्‍स एवं दर्शन शास्त्र की पढ़ाई की। यूएस में पढ़ाई के दौरान रचित ने कई कोडिंग प्रतियोगिताएं भी जीतीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *