आर. आई. सरवई सूर्यमणि माझी द्वारा किया गया किसानो के साथ दुराचार

राजेश कुमार की रिपोर्ट

गौरिहार । उप तहसील सरवई मे कई वर्षो से कार्यरत आर. आई. सूर्य मणि माझी लगातार किसानो का शोषण करते हुए नजर आ रहे है।बता दे कि ग्राम नीबीखेड़ा के समस्त किसान पूरन लाल पटेल,राजा भईया, छोटे, रामशिया, राजा राम, रामदेव, आदि ने बताया की दिनांक 29/06/2021 को अनावेदक गण सुदामा, झल्लू पिता शिवबालक पटेल ग्राम नीबीखेड़ा द्वारा भूमि का सीमांकन करवाया गया था , जिसमे हम लोगो को एवं आस -पास के कास्तकारों को किसी भी अधिकारी एवं ब्यक्ति द्वारा जानकारिया नहीं दी गई थी , बिना हमारी मौजूदगी के हम लोगो की जमीन मे आर, आई. सरवई सूर्यमणि माझी साथ मे पटवारी द्वारा अनावेदक गणो को जमीन नाप दी गई है

जिससे तनाव का माहौल बना हुआ है कभी भी विवाद हो सकता है , जिसको लेकर के समस्त हम किसानो द्वारा उपतहसील सरवई पहुंच कर नायब तहसीलदार सरवई नारायण अनुरागी को आपत्ति स्वरूप आवेदन दिया गया है।दरअसल किसानो ने जिला कलेक्टर छतरपुर शीलेन्द्र सिंह से अपील निवेदन किया है कि आर. आई. सूर्य मणि माझी को हटाया जाये आये दिन किसानो के साथ दुराचार किया जा रहा है । देखना होगा उच्चा अधिकारियों द्वारा किसानो कि अपील को संज्ञान मे लेते हुए कार्यवाही करने मे सार्थकता प्रदान करते है कि नहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *