बाजार:- अगर आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और अपनी पत्नी को आत्मनिर्भर बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी स्कीम के बारे में जिंसमे इंवेसमेन्ट करने के बाद आप अपनी पत्नी का भविष्य सुरक्षित कर देगे और उसे भविष्य में किसी भी परिस्थिति में किसी के सामने हाँथ नहीं फैलाना पड़ेगा। क्योंकि National Pension Scheme एक ऐसी योजना है जिसमे अगर आप इंवेसमेन्ट करते हैं तो यह आपके घर की रेगुलर इनकम का साधन बन जाती है।
असल मे इस योजना के तहत आप अपनी पत्नी का खाता खोल सकते हैं। जो पत्नी की उम्र 60 साल होने पर उसे एकमुश्त रकम देगा। वही उसे हर महीने पेंशन के रूप में इनकम भी होती रहेगी। जब आप इसमे अपनी पत्नी का खाता खुलवाते है तो आप यह तय कर सकते हैं कि आपको 60 साल के बाद अपनी पत्नी को कितने रुपये की पेंशन दिलवानी है जिससे उसे अपने बढ़ापे मे किसी के सामने हांथ न फैलाना पड़े।
National Pension Scheme एक ऐसी योजना है जिंसमे आप अपनी सुविधा के अनुसार मासिक या सालाना पैसा जमा कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए एक आप महज 1 हजार रुपये में अपनी पत्नी के नाम पर खाता खुलवा सकते हैं। यह 60 साल की उम्र में मैच्योर हो जाता है। लेकिन अभी आए नए नियमों के अनुसार आप
National Pension Scheme को 65 साल तक चला सकते हैं।
अगर आपकी पत्नी की उम्र 30 साल है और अपने उसका खाता National Pension Scheme के तहत खुलवाया है और आप उसमे हर महीने 5 हजार का निवेश करते हैं। तो मैच्योर होने पर 10 फीसदीं रिटर्न के साथ आपकी पत्नी के अकाउंट में 1.12 करोड़ रुपये होंगें। इसमे से 45 लाख रुपये उसे मैच्योर होने के बाद मिल जायेंगे। इसके बाद उसे हर महीने 45 हजार रुपये पेंशन मिलेगी जो की तब तक उसे इस योजना के तहत दी जायेगी जब तक उसका जीवन है। यानी आजीवन। जानकारी के लिए बता दें यह आपको आपके इंवेसमेन्ट पर 10 से 11 फीसदी का रिटर्न देता है।
Leave a Reply